icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांग्रेस ने निकाय-पंचायत चुनाव के लिए तेज की तैयारियाँ, मतदाता सूची अपडेट पर जोर

Churu, Rajasthan:निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस विधायक व जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने ली सुजानगढ़ शहर व देहात के कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए निर्देश बैठकों में हुई चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा आगे: आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जय निवास पर चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक व कांग्रेस के चूरू जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल की अध्यक्षता में शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गई। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों के मद्देनजर सबसे पहला और प्रमुख कार्य मतदाता सूची को सही व अपडेट करवाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि न्यायालय के निर्देशों के बाद चुनाव का संभावित कार्यक्रम सामने आने से कार्यकर्ताओं व आमजन में नया उत्साह बना है। उन्होंने भरोसा जताया कि सुजानगढ़ सहित पूरे चूरू जिले में कांग्रेस निकाय व पंचायत चुनावों में मजबूती से चुनाव लड़कर दमदार प्रदर्शन करेगी। विधायक मेघवाल ने बताया कि सुजानगढ़, बीदासर और देहात क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, पूर्व सरपंचों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही आरक्षण की स्थिति निर्धारित होती है, कार्यकर्ता अपने स्तर पर मजबूत प्रत्याशियों का चयन तय करें। कार्यकर्ताओं के सुझाव और जनभावनाओं के अनुरूप ही आने वाले चुनावों में पार्टी निर्णय लेगी। बैठक के दौरान विधायक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की ओर से चुनाव कराने में की जा रही देरी के कारण कार्यकर्ताओं और आमजन में निराशा का माहौल बन रहा था, लेकिन अब चुनावी हलचल तेज होने से संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बाइट मनोज मेघवाल, विधायक व जिला अध्यक्ष
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, प्रसव के बाद महिला मौत मामले में सील

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी के बाद महिला की मौत के मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम बिलासपुर स्थित फलक लाइफलाइन अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई की। जांच मे गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम की मौजूदगी में की गई。 कासना कोतवाली क्षेत्र के कुलीपूरा गांव निवासी जितेंद्र ने शिकायत की थी कि उन्होंन े 17 जुलाई को अपनी भाभी पूजा को प्रसव के लिए फलक लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण पूजा की मौत हो गई। परिजनो ने पहले दनकौर पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई नही होने पर मामला जिलाधिकारी के सामने रखा गया, जिसके बाद जांच सीएमओ को सौंपी गई।
0
0
Report
Advertisement

Khunti parks lie unused: locals demand reopening to benefit children and health

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। क्षेत्र के कई चिल्ड्रेन पार्क बेहाल पड़े हैं; पार्क ठीक-ठाक हालत में नहीं हैं। खूँटी जिले में बच्चों और सड़क किनारे मनोरंजन के लिए बनाए गए कई पार्क बंद पड़े हैं और ताला लगा है। पार्कों को देखने-सम्हालने वाला कोई नहीं है। जहां-जहां झूले लगे थे, वहां अब खुली जगहों पर ओपन जिम भी बना है, फिर भी इस्तेमाल नहीं हो रहा। करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए इन पार्कों का उपयोग नहीं हो रहा; बंद पड़े रहने से ये जंगल जैसे हो गए हैं और इनका रखरखाव शून्य है। बरसात के मौसम में ये पार्क साँप-बिच्छू, गिरगिट आदि का अड्डा बन जाते हैं। बच्चे दीवार फांदकर अंदर घुसकर मनोरंजन करते हैं, जो खतरनाक है। संसाधनों की कमी के कारण यह स्थिति बन रही है। अगर ये पार्क खुलते तो न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी स्वास्थ्य और मनोरंजन के दृष्टिकोण से लाभान्वित होते, पर लगता है यह योजना सिर्फ ठीकेदारी का उद्देश्य बनकर रह गई है। खर्च हुआ, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। लोग इन पार्कों के संचालन की मांग कर रहे हैं ताकि इनका सही उपयोग संभव हो सके।
0
0
Report

मेरठ में कांवड़ यात्रा के चलते 3–12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, DM का आदेश

मेरठ: कांवड़ यात्रा के चलते 3 से 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से भारी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार और अन्य स्थानों के लिए जाते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में कांवड़िए भी जनपद से होकर गुजरते हैं। इस दौरान सड़कों पर भीड़, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा कारणों से छात्र-छात्राओं की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। किन पर लागू होगा आदेश यह आदेश जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूल, डिग्री कॉलेज और कोचिंग संस्थानों पर लागू रहेगा। हालांकि मेडिकल, नर्सिंग और अन्य प्रोफेशनल कॉलेजों में होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलती रहेंगी। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही ऑनलाइन क्लास या गृहकार्य के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके इंतजाम करने को भी कहा गया है। ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। रूट डायवर्टेशन, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
0
0
Report

जीरादेई में 63 केवीए ट्रांसफार्मर बार-बार जलना, 1500 उपभोक्ता प्रभावित

Siwan, Bihar:सीवान के जीरादेई प्रखंड में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 1500 उपभोक्ता प्रभावित है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। मामला जीरादेई प्रखंड के सकरा राज पंचायत के शिवपुर सकरा गांव का है, जहां 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ समय में यही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार बार जल चुका है। इसके बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया है। लोगों का आरोप है कि हर बार केवल मरम्मत कर काम चला दिया जाता है, जिससे समस्या बार-बार सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफार्मर से करीब 1500 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसी ट्रांसफार्मर पर निर्भर हैं। क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहने के साथ कारोबार में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार वरीय विद्युत अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में अवैध गर्भपात का सनसनीखेज मामला: मेडिकल दुकान समेत अस्पताल सील

Latehar, Jharkhand:लातेहार शहर के चटनाही रोड स्थित सौम्या मेडिकल दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध गर्भपात कराए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को कचरे के बीच प्लास्टिक में बंद 7 से 8 माह के भ्रूण के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर बीती देर रात अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी दल में प्रभारी सिविल सर्जन विवेक विद्यार्थी, अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन शामिल थे। टीम ने मेडिकल दुकान और उसके पीछे संचालित परिसर की गहन तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में वहां अवैध रूप से गर्भपात कराए जाने के संकेत मिलने की बात अधिकारियों ने कही है। एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों को कचरे के बीच प्लास्टिक में बंद 7 से 8 माह के भ्रूण के क्षत-विक्षत अवशेष बरामद किया गया है। इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई। जांच के दौरान अबॉर्शन संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि संचालक सागर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल टीम की भी जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरामद भ्रूण लगभग सात से आठ माह का प्रतीत होता है, जिसके अंग अलग-अलग अवस्था में मिले हैं। बरामद भ्रूण को जांच के लिए रांची भेजी जाएगी। अंचलाधिकारी नंदकुमार राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध रूप से गर्भपात करने का कार्य किया जा रहा है। इस पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई है। दवा दुकान व रूम को सील कर दी गई है। संचालक को हिरासत में लिया गया है। वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मेडिकल दुकान बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही थी। इसके बाद मेडिकल दुकान और उसके पीछे संचालित कथित अवैध अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है।
0
0
Report

औरंगाबाद में डेहरी नगर परिषद के अधिकारी की नृशंस हत्या, पुलिस जुटी जांच

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अपराधियों ने नृशंस हत्या कर दी है । अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वे अपने निजी वाहन से डेहरी ऑन सोन से बारुण के रास्ते पटना की ओर जा रहे थे । ज्यों ही वे बारुण थाना क्षेत्र के लखडीहरा के पास पहुंचे , घात लगाए अपराधियों ने उनकी बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी । आनन फानन उन्हें रोहतास के जमुहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अत्यधिक खून निकलने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी । घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत में है ।इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं ।फिलहाल मृतक बिमल कुमार रोहतास के डेहरी नगर परिषद में बतौर कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित थे ।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से 28 गुमशुदा मोबाइल लौटाए

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है... जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए... पाकुड़ जिला पुलिस द्वारा आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर सराहनीय पहल की गई है... सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर की मदद से जिले के विभिन्न थानों द्वारा कुल 28 गुमशुदा मोबाइलों को सफलतापूर्ण बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया... पाकुड़ पुलिस के तकनीकी सेल और संबंधित थाना प्रभारियों की संयुक्त कार्रवाई के تحت अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 28 मोबाइल बरामद किए गए हैं... जिनमें पाकुड़िया थाना से 10 मोबाइल, महेशपुर थाना से 7, मुफस्सिल थाना से 3, नगर थाना से 2, रद्दीपुर ओपी थाना से 2, मालपहाड़ी ओपी थाना से 2, अमड़ापाड़ा थाना से 1, लिट्टीपाड़ा थाना से 1 मोबाइल बरामद किए गए... इस सफल अभियान को जमीन पर उतारने में जिला प्रशासन और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही... खोया हुआ मोबाइल वापंस पाने वाले लोगों ने पाकुड़ पुलिस के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है... पाकुड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है... पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन मुस्कान का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा... एसपी अनुदीप सिंह ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में बिना देर किए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं और आवेदन के साथ मोबाइल का IMEI नंबर उपलब्ध कराएं... ताकि तकनीकी टीम जल्द से जल्द उसकी ट्रैकिंग कर सके... स्मार्टफोन वापस मिलने पर आम नागरिकों, मोबाईल पाने वाले लोगों ने पाकुड़ पुलिस की इस पहल की सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया... पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा... बाइट-1- अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़
0
0
Report

देवघर में सावन की पहली सोमवरी के लिए सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी

Deoghar, Jharkhand:श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया एसपी प्रवीण पुष्कर ने आने वाले पहली सोमवारी को लेकर दंडाधिकारियों साथ ब्रीफिंग किया। डीसी ने दंडाधिकारियों को सावन माह की भीड़ और व्यवस्थाओं के लिहाज़ से ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए,साथ ही अधिकारियों ने भी कई अहम सुझाव साझा किए,इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए एक नई पहल भी की गई है। AI तकनीक के तहत फेस रिकॉगनेशन किया जा रहा है। कांवरियों को जरूरी सूचना, हेल्पलाइन नंबर, चिकित्सा सुविधा और विश्राम स्थल की जानकारी मोबाइल पर ही मिल सकेगी,प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रा के दौरान न केवल सुरक्षा और शांति बनी रहे बल्कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।किसी भी कांवरिया को कोई भी दिक्कत हो तो उसे पर वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं देवघर एसपी ने बताया कि पहला सोमवारी को दो से तीन लाख भीड़ आने की संभावना है जिसको लेकर सभी पुलिस बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं खास बात यह है कि सावन की पहली सोमवारी के पहले स्पीड कंट्रोलिंग को लेकर काम करने का मौका मिल सका और सभी पदाधिकारी को क्राउड मैनेजमेंट को लेकर निर्देशित किया गया है
0
0
Report
Advertisement

कोटा की बेटी अरुंधति ने 70 किग्रा में इतिहास रचकर गोल्ड जीता

Kota, Rajasthan:कॉमनवेल्थ गेम में कोटा की बेटी ने रचा इतिहास अरुंधति ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में जीता फाइनल इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल किया अपने नाम स्कॉटलैंड ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में कोटा की बेटी ने इतिहास रच दिया है। बॉक्सर अरुंधति ने कॉमनवेल्थ गेम 2026 की 70 किलोग्राम भार वर्ग के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल্ড मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ा दिया है। अरुंधति ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ी चेन्टल रीड को एक तरफ़ा शिकस्त दे दी। वही अरुंधति की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। अरुंधति के फाइनल जीतते ही परिवार के लोगों ने एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी और मुंह मीठा कराया। अरुंधति की बड़ी बहन डॉक्टर चारु लता ने बताया कि अरुंधति को 102 डिग्री बुखार था और वह खुद को काफी कमजोर भी महसूस कर रही थी। लेकिन फिर भी उसने हार नहीं मानी और अपनी प्रेक्टिस जारी रखी। जिसका नतीजा है कि उसने भारत का गौरव विश्व में बड़ा दिया। अरुंधति का फाइनल मुकाबला शुरू होते ही पूरा परिवार भगवान से प्रार्थना करने में लग गया। यहां तक की उनके पिता भी श्रीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए है और उन्होंने तीन दिन से उपवास रखा। परिवार के लोगों का कहना है कि अब अरुंधति के कोटा आने का इंतजार है.
0
0
Report

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीते, देश का मान बढ़ा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक (7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक) जीते और देश का नाम रोशन किया। प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पंवार (भिवानी) - मुक्केबाजी (54 किग्रा) जैस्मिन लांबोरिया (भिवानी) - मुक्केबाजी (57 किग्रा) साक्षी चौधरी (भिवानी) - मुक्केबाजी (51 किग्रा) प्रिया धनखड़ (भिवानी) - मुक्केबाजी (60 किग्रा) सचिन सिवाच (भिवानी) - मुक्केबाजी (60 किग्रा) अंकुश पंघाल (हिसार) - मुक्केबाजी (70 किग्रा) शर्मीला धनखड़ (रेवाड़ी) - पैरा शॉटपुट रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल (हांसी) - मुक्केबाजी (90+ किग्रा) नीरज चोपड़ा (पानीपत) - जैवलिन थ्रो कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमन (चरखी दादरी) - डिस्कस थ्रो यशवीर सिंह (भिवानी) - जैवलिन थ्रो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top