icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर की जोजरी नदी प्रदूषण: एसआईटी की कार्रवाई, उद्योगपतियों को जमानत

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोजरी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार के साथ पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी हरकत में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने करीब दो महीने बाद पांच उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के अगले दिन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार विवेक विहार थाना पुलिस ने पांचों उद्योगपतियों को कल दोपहर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने जसराज बोथरा, निलेश संचेती, सांग सिंह परिहार, सुरेश खेमानी और गोपाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नमन मोहनोत और अधिवक्ता मनोज गहलोत ने पैरवी की। अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने पांचों आरोपियों की ओर से जमानत को लेकर पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। जोजरी नदी में प्रदूषण और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के मामले को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया था। अब पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई को मामले में आगे की जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच में जुटी हैं।
0
0
Report

गाजीपुर में दूध बेचते युवक की सड़क हादसे में मौत, नीलगाय भी घायल

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर लाइव दर्दनाक सड़क हादसा, नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत, नील गाय घायल, ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस देवकठिया गांव के पास सड़क पर गिरे दूध कारोबारी को ट्रेलर ने कुचला बद्धुसराय निवासी रामजी सिंह यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हादसे में नीलगाय भी गंभीर घायल, वन विभाग को इलाज के लिए सौंपा गया ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की रोज की तरह दूध बेचकर लौट रहे रामजी सिंह की मौत से गांव में मातम पसरा गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दूध बेचकर घर लौट रहे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा गई, जिससे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गए और ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे कुचल कर रामजी सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीलगाय बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है。 दरअसल दर्दनाक हादसा गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव के पास हुआ। बद्धुसराय गांव निवासी रामजी सिंह यादव रोज की तरह अपनी बाइक से गाजीपुर शहर दूध बेचने गए थे। दोपहर को घर लौटते समय देवकठिया के पास अचानक एक तेज रफ्तार नीलगाय सड़क पार करने लगी और उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामजी सिंह यादव व नील गाय दोनों विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गए और रामजी सिंह यादव ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जंगीपुर थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल नीलगाय को उपचार के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई गुरुजन सिंह यादव की तहरीर पर जंगीपुर थाने में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक और ट्रेलर की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराने में पाँच घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:पाँच घायल. यूपी के फिरोजाबाद में थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई कार सवार पाँच लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलो को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगो को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताये की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के milelage नम्बर 53 के पास गुड़गांव से लखनऊ वापस जा रहे कार सवारों की कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। लखनऊ निवासी कार सवार रवि मिश्रा सहित पाँच लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा एम्बुलेंस नेShikoha bad जिलाध्यक्ष संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की कोई केज़वलटी नहीं हुई है।
0
0
Report

रामगढ़ चोरी केस: पुलिस ने दो शातिर चोर गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद

Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. मोहनिया SDPO दयानंद कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी. SDPO ने बताया कि 22 जून 2026 की रात जनदहा निवासी पंकज कुमार सिंह के प्लॉट से अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली, लोहे का सेंट्रिंग सामान, मोटर प्लास्टिक पाइप और दो वीवो मोबाइल चोरी कर ली थी. मामले पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामगढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 2 अगस्त 2026 को आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार (पिताः जिउत सिंह) निवासी देवैथा, कर्महरी, उत्तर प्रदेश और सोनू कुमार (पिता- हरेन्द्र सिंह) निवासी धिनहुपट्टी खुटहा, दुर्गावती थाना क्षेत्र, कैमूर उनमें शामिल हैं. गिरफ्तारियों के निशानदेही पर ट्रैक्टर ट्रॉली, सेंट्रिंग सामान, पाइप और दो वीवो मोबाइल तथा चोरी के ट्रैक्टर को बरामद किया गया. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
0
0
Report
Advertisement

पंजाब विधानसभा में कंगना रनौत पर बयानबाजी, स्पीकर ने माफी की मांग की

Chandigarh, Chandigarh:ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਕੰਗਣ ਰਣੌਤ ਦੀ ਦੀ ਉੱਠੀ ਗੱਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਖੁਦ ਚੁੱਕੀ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਗੱਲ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਇੰਨੇ ਵੱਡੇ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਇਨੇ ਛੋਟੇ ਲੈਵਲ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਕਲਾਸ ਲਗਾਉਣ ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਕਲ ਆ ਸਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਚਰਚਾ ਕਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਅੰਦੋਲਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੰਗਣਾ ਰਣੌਤ ਨੇ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀ ਕੁਝ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲਗਾਤਾਰ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਹੋਇਆ।
0
0
Report

युवाओं के साथ कांग्रेस की चुनावी हुंकार, विपक्ष हिल गया

Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी में कांग्रेस की चुनावी हुंकार, विधायक अभिमन्यु पूनिया बोले—युवाओं ने सरकार को झुकाया हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी कस्बे के जनसेवा केंद्र में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया गया। विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता से सरकार को झुकना पड़ा और जंतर-मंतर आंदोलन इसका उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी प्रभारी ने कहा कि टिकट कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर दिए जाएंगे और केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट का फैसला: आप सरकार का कर्मचारी-विरोधी कुशासन बेनकाब, DA चुकाने होंगे

Chandigarh, Chandigarh:तरुण चुग का हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत कर्मचारियों की जीत, एवं विज्ञापन बाजी तंत्र की हार : तरुण चुग निर्माण मजदूरों के कल्याण कोष का पैसा ना बख्शने वाली कर्मचारी विरोधी मान सरकार बेनकाब : चुग भाजपा की पक्की गारंटी, सत्ता में आते ही देंगे केंद्र के बराबर DA : तरुण चुग चंडीगढ़, 3 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक अहम फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आदेश भगवंत मान सरकार के कर्मचारी-विरोधी और कर्ज में डूबे कुशासन का आईना है। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की उन अपीलों को खारिज करते हुए राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) बकाया अगले 15 दिनों के भीतर चुकाने का सख्त आदेश दिया है, और चेतावनी दी है कि देरी होने पर बकाया राशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। चुग ने कहा कि इस आदेश से सरकार करीब Rs. 14,191 करोड़ की देनदारी बनती है, और महीने के अंत तक अदालत में अनुपालन रिपोर्ट भी दाखिल करनी होगी — यह इस बात का सबूत है कि सरकार पांच साल से अपने ही कर्मचारियों को धोखा दे रही थी। चुग ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि खंडपीठ ने भगवंत मान सरकार की 'विज्ञापनजीवी' कार्यशैली पर भी करारी चोट की है। उन्होंने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों का यह बकाया पूरी तरह नहीं चुक जाता, तब तक राज्य सरकार प्रिंट या सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने के विज्ञापन अभियानों जैसे किसी भी 'अनुत्पादक व्यय' पर एक रुपया भी खर्च नहीं करेगी। चुग ने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार की सबसे बड़ी 'उपलब्धि' अब तक सिर्फ अपनी झूठी वाहवाही लूटने वाले विज्ञापनों पर करोड़ों फूंकना रहा है, आज अदालत ने खुद उसकी असली सच्चाई पूरे पंजाब के सामने बेनकाब कर दी है। भाजपा नेता ने याद दिलाया कि यह कोई नया मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पंजाब सरकार ने खुद छठे वेतन आयोग की सिफारिश मानते हुए केंद्र सरकार के पैटर्न पर DA/DR देने को मंजूरी दी थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया, जिस वजह से राज्य के कर्मचारी और पेंशनर, IAS-IPS-IFS और न्यायिक अधिकारियों के मुकाबले लगातार 16 प्रतिशत कम DA पाने को मजबूर रहे। चुग ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बरार की एकल पीठ ने सरकार की उम्र के आधार पर किश्तों में भुगतान वाली 'लिक्विडेशन प्लान' (18 फरवरी 2025) को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन और मनमाना करार देते हुए रद्द कर दिया था और 30 जून तक पूरा बकाया चुकाने का आदेश दिया था, और सरकार व PSPCL की उस आदेश के खिलाफ अपील को भी आज खंडपीठ ने पूरी तरह खारिज कर दिया। तरुण चुग ने आरोप लगाया कि जिस सरकार के पास अपने ही कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है, उसी सरकार ने निर्माण श्रमिक कल्याण कोष से रकम निकालकर 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' (बजट प्रावधान Rs. 9,300 करोड़) में लगाने की कोशिश की, जिस पर भी हाईकोर्ट को रोक लगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के कल्याण के लिए बना पैसा भी इस सरकार ने अपनी चुनावी योजनाओं में झोंक दिया, जबकि पंजाब के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को जनवरी 2026 से यानी करीब 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है, और मनरेगा मजदूर भी 5 से 8 महीनों से अपनी मेहनत की मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। चुग ने हाल ही में खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि इसने इस सरकार का असली, क्रूर चेहरा बेनकाब कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम भगवंत मान सरकार के कुशासन और वित्तीय कुप्रबंधन का जीता-जागता प्रमाण है, और जो सरकार अपने कर्मचारियों, शिक्षकों और मजदूरों को उनका हक तक नहीं दे पा रही, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चुग ने भाजपा की ओर से पंजाब के हर सरकारी कर्मचारी और पेंशनर को पक्की गारंटी देते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनते ही केंद्र सरकार की दर के बराबर DA और पेंशन का पूरा बकाया बिना किसी देरी के चुकाया जाएगा, और किसी भी कर्मचारी, शिक्षक या मजदूर का वेतन एक भी दिन लेट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अब यह तय करना है कि वे कर्ज में डूबी, कर्मचारी-विरोधी इस सरकार को कब तक बर्दाश्त करेंगे।
0
0
Report

कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में कालू नदी पुल पानी में डूबा, 10–12 गाँव संपर्क टूटे

Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात रात्रभर कोसळणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे काळू नदीने धोक्याची पातळी ओलांडली आहे. रुंदे जवळील काळू नदीवरील पूल पूर्णपणे पाण्याखाली गेला असून तालुक्यातील 10 ते 12 गावांचा शहराशी संपर्क तुटला आहे. तसेच वासुंद्री जवळील पुलालाही पाणी लागले आहे. नदीकाठच्या गावांना प्रशासनाने सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. रात्रीपासून संततधार कोसळणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे कल्याण ग्रामीण भागातील नदी, नाले आणि ओढ्यांना पूर आला आहे. जागोजागी पावसाचे पाणी साचले असून जनजीवन विस्कळित झाले आहे. मात्र कल्याण ग्रामीण भागातून वाहणाऱ्या रुंदे जवळील काळू नदीच्या पाणी पातळीत झपाट्याने वाढ झाली आहे. नदीने इशारा पातळी ओलांडल्याने नदीवरील पूल पूर्णपणे पाण्याखाली गेला आहे. पावसाची संततधार सुरूच असल्याने पूल अद्याप पाण्याखालीच आहे. या पुलावरून तालुक्यातील 10 ते 12 गावे शहराशी जोडली जातात. पूल पाण्याखाली गेल्याने या सर्व गावांचा शहराशी संपर्क तुटला आहे. शालेय विद्यार्थी, नोकरदार आणि रुग्णांना मोठा फटका बसला आहे. तसेच काळू नदीवर वासुंद्री जवळ असणाऱ्या पुलालाही पाणी लागले आहे. पावसाचा जोर असाच राहिल्यास हा पूलही पाण्याखाली जाण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. नदीला पूर आल्याने संपूर्ण परिसरातील जनजीवन विस्कळीत झाले आहे. प्रशासनाने नदीकाठच्या गावांतील नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा दिला असून सुरक्षित ठिकाणी जाण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. हवामान विभागाने पुढील 24 तासात अजून पावसाचा अंदाज वर्तवला आहे. नागरिकांनी नदीकाठ आणि सखल भागापासून दूर राहावे.
0
0
Report
Advertisement

मेटा के पीएम वीडियो हटाने पर IT समिति सेफ़ हार्बर हटाने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कम्युनिकेशन और IT पर बनी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, समिति के चेयरमैन और BJP सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, ... दूसरा सवाल यह है कि मेटा इंडिया ने प्रधानमंत्री का कंटेंट हटा दिया। मेटा इंडिया ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। अगर आपको याद हो, तो ज़ाकरबर्ग ने खुद जनवरी में 2024 के चुनावों के बारे में एक बयान दिया था और बाद में माफ़ी मांगी थी। इससे पता चलता है कि उनका मकसद देश को अस्थिर करना है। जब भारत के प्रधानमंत्री का वीडियो हटाया जा सकता है, और उन्होंने खुद माना कि कंटेंट पांच घंटे तक - रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक - गायब था, तो यह बहुत गंभीर मामला है। हमारी समिति ने दो बातें कही हैं और साफ़ तौर पर कहा है कि माफ़ी ज़करबर्ग की तरफ़ से आनी चाहिए। अगर ज़करबर्ग माफ़ी नहीं मांगते हैं, तो उनसे सेक्शन 79 के तहत मिलने वाली सेफ़ हार्बर सुरक्षा वापस ले ली जानी चाहिए। CSAM (बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट) एक और मुद्दा है। YouTube पर भी ऐसा कंटेंट है। मेटा पर भी ऐसा कंटेंट है, और वे बच्चों के शोषण से जुड़ा कंटेंट नहीं हटाते हैं। वे महिलाओं से जुड़ा कंटेंट भी नहीं हटाते हैं। भारत सरकार के ये दोनों नियम बहुत सख़्त हैं, और इसके अलावा, वे गृह मंत्रालय की बात नहीं मानते हैं। वे IT मंत्रालय की बात भी नहीं मानते हैं। इसलिए, हमने कहा है कि इन सभी मामलों में - और कई अन्य मामलों में, जैसा कि आप जानते हैं कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ने मेटा इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है - इन सभी मामलों में सेफ़ हार्बर सुरक्षा हट दी जानी चाहिए...
0
0
Report

सुधांशु त्रिवेदी का प्रियांक खड़गे पर तीखा बयान; भूख हड़ताल-लाठीचार्ज का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON PRIYANK KHARGE दिल्ली: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "...कर्नाटक में वेटनरी एंट्रेंस एग्ज़ाम और पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर, कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने असंवेदनशील और बेहद निंदनीय बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझसे इस्तीफ़ा मांगना है, तो पहले 25 दिन की भूख हड़ताल करो, लाठीचार्ज का सामना करो और फिर मुझसे इस्तीफ़े के बारे में बात करो। इससे पता चलता है कि कांग्रेस में संवेदनशीलता के मुखौटे के पीछे कितनी चालाकी छिपी है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top