843118
मुजफ्फरपुर में दबंगों ने हथियार के बल पर मजदूर से की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Pakri urf Rasnajagan, Bihar:गायघाट थाना क्षेत्र के सकरवारा गांव में दबंगों ने हथियार के बल पर एक मजदूर की मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धमना गांव के तालाब से मगरमच्छ रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के धमना गांव में पिछले कई दिनों से तालाब में डेरा जमाए मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके पकड़ लिया है. मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि धमना गांव के बीचों-बीच स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ देखा जा रहा था, जिससे गांव में दहशत का माहौल था. लोग तालाब की तरफ जाने से भी डर रहे थे. दरअसल पिछले साल ही धमना से जुड़े सराय टोरिया नाले में एक मगरमच्छ ने मछली पकड़ रहे एक मछुआरे का शिकार कर लिया था, उस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में मगरमच्छ को लेकर डर बना हुआ था. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.0
0
Report
धमतरी में अवैध रेत खनन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन किये जाने का आरोप लगाते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया.... और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.... कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में कई रेत खदानें नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही हैं, लेकिन खनिज विभाग कार्रवाई करने में नाकाम है.... वही कांग्रेस का दावा है कि रात के अंधेरे में रेत से भरे हाइवा वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं और कई वाहन बिना वैध पीट पास के सड़कों पर दौड़ रहे हैं..... ओवरलोड हाइवा से सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है..... कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द अवैध रेत खनन और परिवहन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे..... प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और गंभीर आरोप लगाए..... वहीं, जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है0
0
Report
फिजियोथैरेपी सिर्फ दर्द का इलाज नहीं, लकवा और नस-मांसपेशियों की समस्याओं में भी कारगर
Deoria, Uttar Pradesh:विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर मंगलवार को न्यू कालोनी गुरुद्वारा के समीप स्थित देवरिया फिजियोथैरेपी सेंटर की ओर से जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। फिजियोथैरेपी के महत्व और विभिन्न शारीरिक समस्याओं में इसके लाभ बताए। वरिष्ठ न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अब्दुल कादिर ने कहा कि फिजियोथैरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है। चोट या सर्जरी के बाद रिकवरी, नस-मांसपेशियों और जोड़ों की समस्या, गठिया, कंधा जाम, कमर व गर्दन दर्द तथा लकवा/फालिज जैसी स्थितियों में भी यह उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि फालिज के मरीजों में नियमित एवं विशेषज्ञ की देखरेख में फिजियोथैरेपी शारीरिक क्षमता और दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। वहीं नस में खिंचाव, मांसपेशियों में ऐंठन या जोड़ों के दर्द को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। शिविर में लोगों को नियमित व्यायाम, सही शारीरिक मुद्रा और समय पर फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह लेने के प्रति जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के अकबरनगर स्टेशन के पास रेल हादसे में पति-पत्नी मरे, चार वर्षीय बच्चा घायल
Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक रेल हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका चार वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे और रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वर्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। भागलपुर के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन संख्या 53416 डाउन वर्धमान पैसेंजर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक पति-पत्नी थे और उनके साथ मौजूद करीब चार वर्षीय बच्चा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव के रहने वाले थे। पति-पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए अकबरनगर स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। रेल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
भोपाल MBBS इंटर्न्स आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर—JUDA ने लामबंदी की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल MBBS इंटर्न्स का आंदोलन भोपाल के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ व्यवस्थाएं होंगी प्रभावित JUDA का प्रदेशव्यापी लामबंद का ऐलान पूरे प्रदेश में इमरजेंसी के अलावा सभी सेवाएं करेंगे JUDA बंद0
0
Report
एंटी नार्कोटिक्स टीम ने मकान से 81 ग्राम हेरोइन और 16.20 लाख रुपए जब्त
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... ડીસાના નહેરુનગર વિસ્તારમાં એન્ટી નાર્કોટિક્સ ટાસ્ક ફોર્સ બોર્ડર ઝોનની ટીમની કાર્યવાહી... રહેણાંક_mકાનમાંથી 81 ગ્રામ હેરોઈનનો જથ્થો ઝડપી પાડ્યો... હેરોઈન સહિત કુલ ₹16.20 લાખનો મુદ્દામાલ જપ્ત... મહેશ ઉર્ફે બલ્લો ભારતભાઈ ઠાકોરના_mકાનમાંથી હેરોઈન મળી થયું... મહેશ ઉર્ફે બલ્લો ભરતભાઈ ઠાકોરની અટકાયત કરી વધુ તપાસ હાથ ધરાઈ...0
0
Report
Advertisement
करनाल के निसिंग में शटर तोड़कर 7 लाख नकदी चोरी, CCTV में चोर पकड़
Karnal, Haryana:करनाल में शटर तोड़कर 7 लाख की नकदी पर हाथ साफ, नोटों के हार भी ले उड़े चोर CCTV में कैद हुई वारदात में चोरों की नजर सीधे कैश पर , तड़के 3 बजे दुकान में घुसे तीन युवक; पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच। करनाल के निसिंग में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक जनरल स्टोर को निशाना बनाया। मेन रोड स्थित कपूर जनरल स्टोर का शटर तोड़कर तीन युवक दुकान के अंदर दाखिल हुए और देखते ही देखते करीब 7 लाख रुपये की नकदी और नोटों के हार लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है。 तड़के तीन बजे टूटा शटर और खुल गया चोरी का राज घटना 8 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में तीन युवक दुकान के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक युवक ने सफेद कपड़े पहन रखे हैं और सिर पर भी सफेद कपड़ा लपेटा हुआ है, जबकि दूसरा युवक सामान्य कपड़ों में नजर आ रहा है। तीसरे युवक की मौजूदगी भी फुटेज में दिखाई दे रही है। कैमरे में कैद हुई चोरों की पूरी करतूत CCTV फुटेज में युवक नोटों के बंडल उठाकर काउंटर पर रखते और इसके बाद उन्हें लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, दुकान में रखे नोटों के हार भी चोर अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने कैश और नोटों के हार के अलावा दुकान से कोई अन्य सामान चोरी नहीं किया। पेमेंट के लिए रखा था लाखों का कैश, लेकिन सुबह दुकान पहुंचते ही उड़ गए होश दुकानदार अपनाशित सिंह के मुताबिक, उसे किसी व्यक्ति को पेमेंट करनी थी। इसी वजह से उसने करीब 7 लाख रुपये की नकदी दुकान में रखी हुई थी। सुबह जब वह मंदिर की तरफ जा रहा था, तभी उसकी नजर दुकान के टूटे हुए शटर पर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो नकदी और नोटों के हार गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस सूचना मिलते ही निसिंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ FSL की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। अब CCTV बनेगा पुलिस का सबसे बड़ा सुराग पुलिस आसपास के इलाकों में लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के दुकान तक पहुंचने और वारदात के बाद फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके। दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का दावा—जल्द शिकंजे में होंगे आरोपी निसिंग पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। CCTV फुटेज को जांच में शामिल किया गया है और आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
दलित-आदिवासी सांसदों की FIR पर गौतम के बयान से हल्द्वानी विवाद गरम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दलित और आदिवासी सांसदों की मीटिंग और हल्द्वानी विवाद में FIR पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "कौन कहता है? कि यह अधिकार क्षेत्र से बाहर है? या तो उन्हें कानून नहीं पता, या अगर नहीं पता तो उन्हें किसी लीगल एक्सपर्ट से राय लेनी चाहिए। सीनियर एडवोकेट होने के नाते वे मेरी राय ले सकते हैं, और मैं दूंगा। कानून की अपनी जगह है, और FIR कहीं भी फाइल की जा सकती है। दूसरी बात, कानून कहता है? कि अगर आप घर पर बैठे हैं और टीवी पर कोई ऐसी खबर देखते हैं जिससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है, तो वहां भी अधिकार क्षेत्र बन सकता है, और वहां भी केस फाइल किया जा सकता है..."0
0
Report
कांग्रेस MP मल्लू रवि ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शुद्धिकरण शिकायत दर्ज कराई
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस MP मल्लू रवि ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए 'शुद्धिकरण' को लेकर शिकायत की है। इस रैली को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया था。0
0
Report
Advertisement
DU हादसे के विरोध में NSUI ने कुलपति के इस्तीफे की मांग की
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्या निकेतन हादसे को लेकर NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। NSUI ने DU के कुलपति पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है। आर्ट्स फैकल्टी के पास हुए प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्र सुरक्षा और हॉस्टल सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि सत्या निकेतन त्रासदी के बाद छात्र और उनके परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में कुलपति का कार्यक्रम में शामिल होना संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल किया कि कुलपति ने प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों से कितनी बार मुलाकात की। NSUI का आरोप है कि DU में पर्याप्त हॉस्टल नहीं होने के कारण छात्र असुरक्षित निजी आवासों में रहने को मजबूर हैं। संगठन ने हादसे की तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने, हॉस्टल और निजी छात्र आवासों का सुरक्षा ऑडिट कराने तथा सुरक्षित और किफायती हॉस्टल उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
उत्तराखंड मॉडल से प्रेरित UCC: छह मदरसे मान्यता, शिक्षा का राष्ट्रीय ड्राफ्ट?
Noida, Uttar Pradesh: देहरादून, उत्तराखंड: UCC पर, UCC ड्राफ्ट कमेटी के मेंबर मनु गौड़ कहते हैं, "राज्य ने अपने मौजूदा मदरसा एजुकेशन बोर्ड को खत्म कर दिया और उसकी जगह उत्तराखंड माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स एक्ट लाया। इस एक्ट ने छह मान्यता प्राप्त माइनॉरिटी कम्युनिटीज़—मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी—के एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स को चलाने के लिए एक अथॉरिटी बनाई, जो उन्हें संविधान के आर्टिकल 30 के तहत मिली आज़ादी का इस्तेमाल करती है...हाल ही में, इस नए एजुकेशन सिस्टम के तहत 26 मदरसों को मान्यता दी गई। यह देखकर खुशी होती है कि जैसे UCC की गंगा देवभूमि उत्तराखंड से निकली और अब पूरे देश को सींच रही है—उत्तराखंड मॉडल को अलग-अलग राज्यों में दोहराया जा रहा है...0
0
Report
रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस का दावा, हर महीने जाते हैं
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर कहा, "वह उनका निर्वाचन क्षेत्र है। वहां अक्सर जाते रहते हैं। हमें लगता है कि हर महीने उनका रायबरेली का दौरा होता है। वह इसी सिलसिले में आज भी रायबरेली जा रहे हैं।" लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिए गए बयान पर कहा, "भाजपा में कुछ पक रहा है और कुछ सुलग रहा है। अगर ऐसा न होता तो वह ऐसी बातें नहीं करते। भाजपा जान रही है कि यूपी में प्राजय होने वाली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 में से 36 सीटों पर भाजपा सिमट गई। भाजपा जानती है कि आज अगर विधानसभा चुनाव हो जाएं तो सैकड़ा भी पार करना उन्हें मुश्किल होगा इसलिए उन्होंने पंचायत चुनाव टाल रखे हैं। इसलिए ऐसे में वह ऐसी बातें करेंगे जिससे लोगों का दिमाग मुद्दों से हट जाए। मुख्यमंत्री के खिलाफ यूपी के लोगों में जो आक्रोश है, उससे भटकाने के लिए उन्होंने इस तरह की बातें कही होंगी।0
0
Report
Advertisement
लालू प्रसाद यादव पटना पहुँचे, राबड़ी देवी साथ
Patna, Bihar:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे पटना. दिल्ली से पटना पहुंचे हैं लालू प्रसाद यादव. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ही पहुंची है साथ में पटना।0
0
Report
60वें अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कुचामन-डीडवाना में साक्षरता के नए आयाम
Didwana, Rajasthan:एंकर। - डीडवाना-कुचामन जिले में 60वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री कुचामन पुस्तकालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निरक्षरता से साक्षरता की प्रेरणादायक यात्रा तय करने वाली मीरा देवी का विशेष सम्मान किया गया। मीरा देवी ने शादी के बाद ससुराल आने पर साक्षर बनने का संकल्प लिया और सरकार के साक्षरता अभियान से जुड़कर पढ़ना-लिखना सीखा। साक्षर बनने के बाद उन्होंने अपनी संतानों को भी उच्च शिक्षा दिलाई। आज मीरा देवी स्वयं अपने गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी कहानी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र रही। जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित लोगों को समाज में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा क्षेत्र से निरक्षरता का दंश मिटाने में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई गई। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता अभियान से जुड़े शिक्षकों और नवसाक्षरों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया। जिला साक्षरता प्रभारी चंपा लाल कुमावत ने बताया कि इस आयोजन में लर्नर, ब्लॉक समन्वयक,नव साक्षर, स्वयंसेवी शिक्षक, साक्षरता प्रभारियों को सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के जागरूकता अभियानों के लोगों ने जागरूक होकर साक्षर होने की उपलब्धि हासिल की हैं कार्यक्रम में साक्षरता अभियान से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, शहर के प्रबुद्धजन एवं नवसाक्षर उपस्थित रहे। बाइट 01 – चंपा लाल कुमावत, जिला साक्षरता अधिकारी ( बाइट 02 – मीरा देवी, नवसाक्षर महिला बाइट 03 – भंवर लाल कुमावत, शिक्षक (गले में आई कार्ड की डोरी नज़र आ रही है )0
0
Report
अंबाला में मच्छरों के डंक से स्वास्थ्य विभाग चिंतित: मलेरिया 8, डेंगू 1 केस
Ambala, Haryana:अंबाला में मच्छरों के डंक से स्वास्थ्य विभाग चिंतित: मलेरिया 8, डेंगू 1 केस अंबाला जिला पिछले तीन-चार सालों से मलेरिया मुक्त रहने की दिशा में आगे बढ़ रहा था, लेकिन इस बार मच्छरों के डंक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक मलेरिया के 8 और डेंगू के 1 मामला सामने आया हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मलेरिया के सामने आए 8 मामलों में से 7 मरीज ऐसे हैं, जो दूसरे राज्यों से यात्रा करके अंबाला लौटे थे। इनमें से कुछ मरीज उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद और सीतापुर जैसे क्षेत्रों की यात्रा करके लौटे थे। वहीं, एक मरीज अंबाला के नया गांव क्षेत्र का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मरीज के घर जांच करने पहुंची तो वहां पानी में मच्छरों का भारी मात्रा में लार्वा मिला। टीम ने मौके पर ही लार्वा नष्ट करवाया और परिवार को आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों के घरों और आसपास जमा पानी की जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि घरों में पानी जमा न होने दें और मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में अंबाला में मलेरिया का केवल एक मामला सामने आया था। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 7 हो गई, जबकि वर्ष 2025 में मलेरिया के कुल 18 केस सामने आए थे। इनमें 16 केस बाहर के थे और 2 स्थानीय मामले थे। इस साल अब तक सामने आए नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर सतर्क कर दिया है। विभाग की टीमें मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
