Back
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।
Berua, Bihar
CANGRES,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN. मधुबनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन।पटना में पार्टी कार्यालय में हंगामा व मारपीट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है।दरअसल पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यालय में घुसकर मारपीट की थी।इसी घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने थाना मोड़ पर प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक परंपराओं को कुचलने का काम कर रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल की माने तो दरभंगा में पीएम के मां को गाली देने वाला भाजपा कार्यकर्ता निकला जिसकी गिरफ्तारी भी हुई है।ज्योति झा शीतलाम्बर झा थे।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Hapur, Uttar Pradesh:
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में उधार के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आगे और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर पथराव किया है। मारपीट इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस इस लाठी डंडों से मारपीट व पथराव की घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। फिलहाल दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता हो गया है और दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
2
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 01, 2025 08:35:36Ajmer, Rajasthan:
किशनगढ़भारी बारिश के बाद किशनगढ़ के हाइवे की बिगड़ी तस्वीर
हनुमानगढ़ मेगा हाइवे,अजमेर जयपुर हाइवे सहित सर्विस लेन पर भरा पानी
लगातार हो रही बारिश से सड़के तब्दील हो चुकी है पहले ही गड्ढों में
अब बारिश के पानी से सड़के बनी दरिया दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही सबसे ज्यादा परेशानियां
रामनेर चौराया पुलिया के पास हालात सबसे ज्यादा खराब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का आवास भी यही पर
केंद्रीय मंत्री रोजाना इस मार्ग से गुजर रहे बावजूद उसके समस्याओं को किया जा रहा अनदेखा
क्षेत्रवासियों में केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक विकास चौधरी की कार्यशैली को लेकर दिख रही जबरदस्त नाराजगी
वहीं एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी भी यही पर रोजाना हजारों श्रमिक गुजर रहे इन्हीं सैलाब वाली खस्ताहाल सड़कों से
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 01, 2025 08:35:20Paradeep, Odisha:
Slug - Self Government
Dt - 01/09/2025
Place - Paradip
Format - Avb
Anchor - ପାରାଦୀପ ପୌର ପରିଷଦ ପକ୍ଷରୁ ପାରାଦୀପ ଜୟଦେବ ସଦନ ପରିସରରେ ପବିତ୍ର ସ୍ୱାୟତ ଶାସନ ଦିବସ ମହା ସମାରୋହରେ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି। ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଆୟୋଜିତ ସମାରୋହରେ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ବାଇଁ, ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ବିଭୂ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ, ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି.ଏଲ୍.ହରାନାଦ୍ ଙ୍କ ସମେତ ଅନ୍ୟ ଅତିଥି ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇ ପାରାଦୀପ ର ସମସ୍ତ ୧୯ଟି ଓ୍ବାର୍ଡ ରେ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକଳ୍ପ ର ଶିଳାନ୍ୟାସ ବିଷୟରେ ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇବା ସହ ଆଗକୁ ଆହୁରି ଉନ୍ନୟନ କାର୍ଯ୍ୟ କରାଯିବ ବୋଲି ଅତିଥି ମାନେ କହିଥିଲେ। ଏଥି ସହିତ ପାରାଦୀପ ପୌର ପରିଷଦକୁ ରାଜ୍ୟରେ ଏକ ଅଗ୍ରଣୀ ପୌର ପରିଷଦ ଭାବରେ ଗଢି ତୋଳିବାକୁ ମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ବାଇଁ ସମସ୍ତ ସହଯୋଗ କାମନା କରିଥିଲେ।ଏହି ଅବସରରେ ପାରାଦୀପ ର ବିଭିନ୍ନ ଶିଳ୍ପାନୁଷ୍ଠାନ, ସ୍ବେଚ୍ଛାସେବୀ ଅନୁଷ୍ଠାନ,ଏସ୍.ଏଚ୍.ଜି ମହିଳା ମାନଙ୍କ ସମେତ ପାରିଷଦ ଗଣ ଙ୍କୁ ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧିତ କରା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ବିଭିନ୍ନ ସ୍କୁଲ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ କ୍ରୀଡା କ୍ଷେତ୍ର ଓ ବିଭିନ୍ନ ପାଠ୍ୟକ୍ରମ ପ୍ରତିଯୋଗିତାରେ ସଫଳ ପ୍ରତିଯୋଗୀ ମାନଙ୍କୁ ପୁରସ୍କୃତ କରାଯାଇଥିଲା ।
ବାଇଟ -୧- ସମ୍ପଦ ଚନ୍ଦ୍ର ସ୍ବାଇଁ। (ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ, ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ )
ବାଇଟ -୨- ବିଭୂ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ। (ସାଂସଦ, ଜଗତସିଂହପୁର)
ବାଇଟ -୩ - ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ। ( ପୌରାଧ୍ୟକ, ପାରାଦୀପ )
ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 01, 2025 08:35:14Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर के केन्द्रीय कारागृह में गवरी नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमे आदिवासी कलाकारों ने विभिन्न खेलों का मंचन किया। गवरी का शुभारंभ गणपति जी की प्रस्तुति से किया गया। प्रमुख रूप से बड़ला, गाडोलिया लोहार, कानजी महाराज, राजा रानी का खेल, भोपा और भोपी का खेल, नाथू भाया कॉमेडी खेल आयोजित किए गए। गवरी के सभी नृत्य एवं खेलों में बंदियों द्वारा ही अभिनय किया गया है। इसके लिए पिछले एक माह से इसकी प्रैक्टिस की जा रही थी।। इस तरह का आयोजन बंदियों में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एवं समाज से जुड़े रहने के लिए किया जाता है, ताकि बंदियों में सुधार हो ओर वह समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सके और आगे भी अपराध से दूर रहे। इसलिए सामाजिक शिक्षा एवं परंपरा का समावेश करते हुए बंदी सुधार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 01, 2025 08:35:05Rajsamand, Mohi, Rajasthan:@ devendra_jpr
राजसमंद के देलवाड़ा थाना इलाके में चोरों का आतंक,
मोबाइल-कपड़े की दुकान पर अज्ञात चोरों ने की चोरी,
एक दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर हुए कैद,
नगदी और सामान पर चोर हाथ साफ करते आ रहे नजर,
चोरी की घटना को लेकर लोगों में है आक्रोश,
तो वही देलवाड़ा के गोडवा गांव में भी चोरी की मिल रही सूचना,
राजसमंद।
राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है मोबाइल और कपड़ों की दुकानों में हुई चोरी का, जहा अज्ञात चोरों ने हजारों की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की यह वारदात देर रात में हुई है। जब देलवाड़ा कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित दुकानों को निशाना बनाया गया। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर किस तरह से दुकान में घुसकर सामान चुरा रहे हैं। वहीं, देलवाड़ा के गोडवा गांव से भी चोरी की सूचना सामने आई है, जहा ग्रामीणों ने रात में संदिग्ध हलचल देखी। पुलिस ने अब CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस चोरों तक कब तक पहुच पाती है।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 01, 2025 08:34:51Bhilwara, Rajasthan:
जहाजपुर-
Reporter - Dilshad khan
Informer -
ANJANI KUMAR PARASHAR
9928206174
@ vijaypa85829215
ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पांच प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग
जहाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जहाजपुर ने सोमवार को उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को उठाते हुए तत्काल समाधान की मांग की गई।
कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध जताते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले से ही चालू व सही हालत में लगे मीटरों को हटाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पहले भी स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई हैं, इसलिए वर्तमान मीटरों को यथावत रहने दिया जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि इस वर्ष क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। ऐसे में सरकार को गिरदावरी करवा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए। तहसील के कई गांवों में जंगली सूअरों का आतंक है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी जान-माल पर भी खतरा बना हुआ है। प्रशासन से मांग की गई कि किसानों को जंगली सूअरों से निजात दिलाई जाए। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र के कई जर्जर विद्यालय भवनों के सर्वे कराकर उनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग रखी।
ज्ञापन में सबसे गंभीर समस्या जहाजपुर–देवली मार्ग और नेशनल हाईवे 148-डी की बताई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन फिर भी कुराड़िया टोल नाका व लाल का खेड़ा टोल नाका पर लगातार वसूली की जा रही है। जब तक सड़कें दुरुस्त नहीं हो जातीं, तब तक टोल वसूली बंद करने तथा शीघ्र सड़क निर्माण कराने के निर्देश देने की मांग की गई।
इस दौरान देवेंद्र सिंह, मुकेश जाट, अनिल उपाध्याय, सावन टांक, रामप्रसाद मीणा, सालगराम मीणा, बाबू लाल खटीक, राकेश भण्डारिया, रामकिशन धाकड़, सांवरा धाकड़, सतू सेन, दिनेश रेगर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 01, 2025 08:34:35Noida, Uttar Pradesh:
तेज रफ्तार का कहर, गाजियाबाद में स्टंटबाजी ने छीनी 23 साल के रेहान की जान
हाईवे पर रफ्तार और स्टंटबाजी का जुनून एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। वेव सिटी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक रेहान की तेज रफ्तार बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हालत नाज़ुक देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रेहान हाईवे पर खतरनाक रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए गाड़ियों को पीछे छोड़ता जा रहा है। लेकिन अचानक से संतुलन बिगड़ते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पिकअप से जा भिड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का क्रेज दिनों-दिन बढ़ रहा है, जो खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहा है। पुलिस भी मान रही है कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही अब बड़े हादसों की वजह बन रही है।
रफ्तार का यह खतरनाक जुनून एक बार फिर यह संदेश दे गया कि स्टंटबाजी और तेज स्पीड का शौक पलभर में जिंदगी छीन सकता है।
0
Report
RVRajat Vohra
FollowSept 01, 2025 08:34:29Jammu, :
Jammu Home Minister Amit Shah Visit
REPORTER: RAJAT VOHRA, ZEE MEDIA JAMMU
VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI
FEED INGESTED THROUGH TVU29
गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। शाह ने विशेष तौर पर मंगुचक्क गांव, बिक्रम चौक के पास तवी पुल और अन्य सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरे में उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे.
दौरे के प्रमुख बिंदु
• उन्होंने राजभवन में उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की जहां बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया.
• शाह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने जल्द ही विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने के संकेत दिए
0
Report
MJManoj Joshi
FollowSept 01, 2025 08:34:18DMC, Chandigarh:
ANI LIE 1200
LIVE ALERT: PANCHKULA (HARYANA): INDIAN ARMY''S WESTERN COMMAND, CHANDIMANDIR CANTONMENT PRESS CONFERENCE
भारतीय सेना पश्चिमी कमान ने पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बचाव कार्य 29अगसत से शुरू किया
अब तक 5 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
वैली ब्रिज जम्मू मे 12 घंटों में तैयार किया
पंजाब
गुरदासपुर अमरतसर कपुरथला फिरोजपुर मे 4 हज़ार लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया हैं
पंजाब में दो पौंग डैम और रणजीत सागर डैम का वॉटर लेवल मेनटेन किया जा रहा हैं
सीमा पर पुरी तरह से नज़र रखी जा रही हैं जो तार सीमा पर लगी हैं बह जहां पर डैमेज हुई हैं उस पर नज़र रखी जा रही हैं
सीमा के पार भी हमारे हेलीकॉप्टर गये दूसरी ओर की सेना को बता कर गये ताकि लोगों को बचाया जा सके
SDRF and NDRF के साथ मिल कर काम कर रहे हैं
वॉटर मोनिटरिग सैल पानी पर नज़र रखता हैं
1988 के बाद ऐसी बाढ़ आई हैं मगर अब कई प्रकार के प्रबंध किये गये हैं
0
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 01, 2025 08:34:12Noida, Uttar Pradesh:
*कुत्ते के आधार पर बवाल,फ़ोटो सही,पता सही पर आधार कार्ड निकला फर्जी,प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,कैलाश जैसवाल बोले आधार में फ़ोटो उन्ही के टॉमी की आधार कार्ड नंबर म्रतक बेटे का*
- *मध्यप्रदेश में बना कुत्ते का आधार कार्ड*
- एमपी के ग्वालियर जिले के डबरा नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले वार्ड नंबर 1 सिमरिया ताल में एक कुत्ते का आधार कार्ड वायरल हो रहा है...
- बताया जा रहा है कि यह कुत्ते का नाम टोमी जैसवाल पालनकर्ता कैलाश जैसवाल वार्ड नंबर 1 सिमरिया ताल ग्वालियर मध्य प्रदेश पिन कोड 475110 है...
- आधार कार्ड में बाकायदा कुत्ते की जन्मतिथि 25/12/2010 है...
- आधार कार्ड का नंबर 070001051580 है...
- अजब एमपी में गजब कारनामा कुत्ते का आधार वायरल...
- आधार में दिए पते पर ज़ी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा पहुचे तो पता चला कि टॉमी की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है...टॉमी जैसवाल कुत्ते के आधार में दिए पते पर रहने वाले कैलाश जैसवाल बताते है कि आधार फ़ोटो उनके टॉमी का है...पता भी एक दम सही उनका ही है...आधार में जो आधार कार्ड नंबर है वो उनके मृतक बेटे पवन जैसवाल का मोबाइल नंबर में आगे पीछे जीरो लगाया हुआ है...ज़ी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा ने कैलाश और उनकी पत्नी से सवाल पूछा क्या उनके मृतक बेटे ने आधार तो नही बनाया तो कैलाश और उनकी पत्नी ने इंकार तो नही किया और कहा उन्हें कोई जानकारी नही...
( वॉक थ्रू - कैलाश जैसवाल और उनकी पत्नी से बातचीत)
- आधार की सत्यता जानने ज़ी मीडिया की टीम डबरा के आधार सेंटर पहुची जंहा आधार कार्ड सेंटर के ऑपरेटर कमल बाथम ने टॉमी जैसवाल के आधार को चेक किया तो डाटा नही मिला...
(वॉक थ्रू - टॉमी का आधार चेक करवाते हुए आधार सेंटर से)
- कुत्ते के आधार कार्ड के फोटो वायरल..
नाम है टॉमी जैसवाल,
जन्मतिथि - 25/12/ 2010,
पालनकर्ता - कैलाश जैसवाल,
पता-वार्ड नंबर 01, सिमरिया ताल, डबरा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश - 475110,
आधार नंबर - 070001051580,
फोटो हुए सोशल मीडिया पर वायरल... जिला प्रशासन ने बताया फेक खबर...सीबी प्रसाद एडीएम ग्वालियर जिला प्रशासन ने किया खबर का खंडन...
बाइट - सीबी प्रसाद (एडीएम ग्वालियर जिला प्रशासन)
0
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowSept 01, 2025 08:34:01Noida, Uttar Pradesh:
यह ठेकेदार है यह सड़के बनता है वहां पर , नाराज इसलिए hai क्युकी ट्रंप ने टेरिफ लगाया है हमने भाव नहीं दिया
इस बेवकूफ को किसी ने बता दिया होगा कि हिंदुस्तान का एक आदमी मिला था उसके हाथ में कास्ट लगा था उसकी कास्ट समझ में नहीं आया होगा
इसको 4 महीने की सजा मिली थी इसने टैक्स नहीं दिया था भारत चीन और रूस से इकट्ठे हो रहे हैं इनको यह समझ में नहीं आया भारत जैसा देश कैसे आगे बढ़ रहा है
बाइट
दीपक बोहरा
Former ambassador
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 01, 2025 08:33:53Jodhpur, Rajasthan:
लूणी तहसील के सतलाना गांव में सोमवार को गोगाजी महाराज का मेला धूमधाम से भरा। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
भक्तों ने गोगाजी महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। कई श्रद्धालुओं ने गोगाजी के प्रतीक सांपों की प्रतिमाओं को दूध पिलाया। मेले में बच्चों के खिलौने की दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे। एक दिन पहले भजन और जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने गोगाजी के भजनों की प्रस्तुति दी। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 01, 2025 08:33:34Noida, Uttar Pradesh:
जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में हुई दुर्घटना की जानकारी देते हुए रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, श्री नंदन सिंह रजवार।
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowSept 01, 2025 08:33:27Pendra, Chhattisgarh:
दुर्गेश सिंह बिसेन / जी मीडिया / पेंड्रा / स्लग sports / 1- 9-25
एंकर - पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज ग्राउंड में आज 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रदेश के पांच संभागों के 675 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है, प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के ताइक्वांडो , जिमनास्टिक कबड्डी एवं खो - खो के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे... प्रतियोगिता आज से प्रारंभ होकर अगले 4 दिनों तक चलेगी...
पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज में आज से 25वीं राज्यश्री साल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांचो संभागों जिसमें बस्तर दुर्ग बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के 675 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, छत्तीसगढ़ बनने के बाद से पेंड्रा लगातार राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता की मेजबानी करता रहा है, इस बार पेंड्रा के फिजिकल ग्राउंड में जिमनास्टिक, खो - खो एवं कबड्डी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं , वही ताइक्वांडो में भी 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक बालिका एवं क्रिकेट में 19 वर्ष के बालक अपना प्रदर्शन करेंगे, प्रतियोगिता के दौरान जिले में आने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों के लिए ठहरने खान-पान परिवहन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्थाई रूप से देख रहे हैं प्रत्येक टीम को व्यवस्थित आवास एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं साथ ही चिकित्सा की व्यवस्था भी लगातार बनाई जा रही है, पेंड्रा खेल के प्रति गौरवशाली इतिहास को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है...
बाइट रजनीश तिवारी - डीईओ
0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowSept 01, 2025 08:33:07Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:
एंकर -
मध्यप्रदेश के मैहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बंद घर से खून बहता हुआ दिखाई दिया आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो खून का धारा एक हरे बक्से तक पहुंच रही थी बक्से(पेटी) को खोलने पर अंदर से 40 वर्षीय विधवा महिला अनिता चौधरी की लाश बरामद हुई, जो पूरी तरह खून से लथपथ थी मृतका अनिता चौधरी देवी जी चौकी क्षेत्र के महाराजा नगर की रहने वाली थी वह विधवा थीं और माता मंदिर में प्रसाद बेचकर अपना गुजर बसर करती थीं बीते 27 अगस्त से अनिता लापता थीं जब वह 24 घंटे तक घर नहीं लौटीं तो भाई ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रविवार की देर रात इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अनिता के घर से खून बाहर बहकर आया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो हरे रंग के बक्से में बंद लाश मिली शव जिस स्थिति में मिला उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया है आरोपियों ने पहले अनिता की हत्या की और फिर लाश को बक्से में डालकर उस पर सामान जमाकर ताला जड़ दिया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी और हत्या की आशंका जाहिर की है लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। यह रहस्यमय हत्या कई सवाल खड़े करती है और इलाके में दहशत का माहौल है।
बाईट- महेंद्र सिंह , सीएसपी मैहर ।
0
Report