Back
हरपुर में सामुदायिक भवन मरम्मत को लेकर हिंसक विवाद, 10 आरोपी गिरफ्तार
PKPrashant Kumar
Dec 16, 2025 05:21:28
Munger, Bihar
हरपुर थाना क्षेत्र के चंदुकी गांव स्थित पासवान टोला में सामुदायिक भवन की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को मरम्मती कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर का जमकर इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में राजकमल राज और झुन्नी देवी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है。
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छापेमारी कर आरोपियों की पहचान की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के छह लोग—राम पासवान, राजू पासवान, गरीब पासवान, जगदंबी पासवान, जितेंद्र पासवान और बादल कुमार—शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से साहेब मंडल, गौतम मंडल और शिव कुमार मंडल सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरास्त में मुंगेर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowDec 16, 2025 10:01:560
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 16, 2025 10:01:130
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 16, 2025 10:00:560
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 16, 2025 10:00:450
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 16, 2025 10:00:130
Report
0
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 16, 2025 09:49:23Noida, Uttar Pradesh:लूथरा ब्रदर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 09:49:140
Report
VAVijay Ahuja
FollowDec 16, 2025 09:48:560
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 16, 2025 09:48:39Noida, Uttar Pradesh:सपा प्रवक्ता कीर्तिनिधि पांडेय योगी संभावित मंत्रिमंडल
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 16, 2025 09:48:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 16, 2025 09:47:380
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 16, 2025 09:47:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 16, 2025 09:46:510
Report