Back
तारापुर विधानसभा केंद्र पर भाजप समर्थकों द्वारा मतदाताओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
PKPrashant Kumar
Nov 06, 2025 05:51:11
Munger, Bihar
तारापुर विधानसभा के मतदान केंद्र पर भाजपा समर्थकों पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के तहत मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। तारापुर के जमघट गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 306 और 308 पर भाजपा समर्थकों द्वारा मतदाताओं पर दबाव डालने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, मतदान के दौरान भाजपा समर्थक पप्पू सिंह, विनोद सिंह और सुनील सिंह मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की जबरन कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब कुछ लोग मतदान करके बाहर निकले, तो इन समर्थकों ने उनसे पूछा कि उन्होंने किसे वोट दिया है। जब मतदाताओं ने जवाब देने से इनकार किया तो उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि “बीजेपी के अलावा यहां किसी को वोट नहीं देना है।”
इस दौरान गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए घटना का वीडियो बनाया, जिसमें आरोपी मतदाताओं को धमकाते नजर आ रहे हैं। युवक ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी गश्ती दल और चुनाव अधिकारियों को दी है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक तीनों आरोपी युवक घटनास्थल के पास ही मौजूद बताए जा रहे हैं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन आयोग की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि मतदान केंद्र पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और मतदाताओं को बिना भय और दबाव के मतदान करने का माहौल सुनिश्चित किया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDSurendra Dasila
FollowNov 06, 2025 07:53:290
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 06, 2025 07:53:110
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 06, 2025 07:52:580
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 06, 2025 07:52:500
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 06, 2025 07:52:370
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 06, 2025 07:51:260
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 06, 2025 07:51:080
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 06, 2025 07:50:530
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 06, 2025 07:50:380
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 06, 2025 07:50:160
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowNov 06, 2025 07:49:580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 06, 2025 07:49:460
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowNov 06, 2025 07:49:34Cooch Behar, West Bengal:মাথাভাঙ্গা গ্রাম পঞ্চায়েতের ছাট খাটেরবাড়ি এলাকার ২৩৯ নং বুথে বিজেপির বি এল এ কে জুতোর মালা পরিয়ে মারধর করার অভিযোগ তৃণমূলের বিরুদ্ধে ।
0
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 06, 2025 07:47:290
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 06, 2025 07:47:180
Report