811201
मुंगेर में दो दिवसीय प्लास्टिक प्रदूषण और अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
Munger, Bihar:मुंगेर में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन में दो दिवसीय प्लास्टिक प्रदूषण और अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त निखिल धनराज, मेयर कुमकुम देवी, उप मेयर खालिद हुसैन और SPCB के सदस्य डॉक्टर अरुण प्रसाद भी मौजूद थे। प्रशिक्षक अर्पणा सिंह और UNP डॉक्टर सुमित शर्मा ने स्कूली विधार्थियों और शिक्षकों को प्रदूषण कम करने के उपायों पर जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंबई में चार साल तक शव फ्रीजर में रखा गया, क्लिनिक पर छापा
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में हैरान करने वाला मामला चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा शव एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव करीब चार साल तक फ्रीजर में सुरक्षित रखा। सोमवार रात स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कुरार इलाके की एक पॉलीक्लिनिक में छापा मारा, जहां फ्रीजर के अंदर शव मिला। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक करीब एक महीने से बंद था और वहां मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस के पहुंचने पर क्लिनिक के अंदर फ्रीजर में व्यक्ति का शव सुरक्षित हालत में मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। परिवार में उसकी बुजुर्ग पत्नी और वयस्क बच्चे शामिल हैं। परिवार ने इतने दस्तावेज पुलिस को सौंपे, जिनके अनुसार व्यक्ति की 2022 में प्राकृतिक कारणों से मौत हुई थी। पूछताछ में परिवार ने कथित तौर पर बताया कि वे उसकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे और शव को यथासंभव लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते थे। परिवार ने कथित तौर पर क्रायोनिक्स के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसमें कानूनी रूप से मृत व्यक्ति के शरीर को बेहद कम तापमान पर संरक्षित किया जाता है। परिवार के अनुसार, उन्होंने अमेरिका की एक ऐसी संस्था से भी संपर्क किया था, जो क्रायोनिक्स से जुड़ी सेवाएं देती है और शव को वहां ले जाने की संभावना तलाश रहे थे। परिवार ने भारत में कानूनी सलाह भी ली थी कि मृत शरीर को इस तरह संरक्षित रखना कानूनन संभव है या नहीं। इस बीच शव करीब चार साल तक उसी क्लिनिक में रखा रहा। पुलिस के मुताबिक, न तो परिवार और न ही क्लिनिक प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों, क्लिनिक स्टाफ और संपत्ति मालिक के बयान दर्ज किए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार किया गया0
0
Report
गाजियाबाद के अंधेरे स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पुलिस का विशेष अभियान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अंधेरे रास्तों और सुनसान स्थानों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों, खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस की ओर से चिन्हित किए जा रहे स्थानों की सूची तैयार कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इन स्थानों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और प्रकाश की अन्य व्यवस्थाएं कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि अंधेरे और सुनसान स्थान अपराधियों के लिए आसानी से छिपने का मौका देते हैं। ऐसे स्थानों पर रोशनी होने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को मजबूत करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है। पुलिस इन स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी ऐसे अंधेरे स्थानों की जानकारी देने की अपील करेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी。0
0
Report
करनाल जलमाना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी, 5 हिरासत
Karnal, Haryana:करनाल के असंध हल्के के जलमाना कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने और तैयार करने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे और पटाखे बनाने से संबंधित सामग्री बरामद की गई।_DS_P गोरखपाल राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जलमाना में अचानक दबिश दी। पुलिस को यहां अवैध तरीके से पटाखा फैक्ट्री संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिस मकान में पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, उसके लिए किसी तरह की वैध अनुमति या लाइसेंस नहीं लिया गया था। सबसे गंभीर बात यह रही कि यह गतिविधि रिहायशी इलाके के बीच चल रही थी, जहां किसी भी समय आगजनी या विस्फोट जैसी बड़ी घटना हो सकती थी। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने फैक्ट्री को बंद करवाकर वहां मौजूद सामान को जब्त कर लिया। दशहरा और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। असंध और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और सर्च अभियान चला रही हैं। बंद मकान और पोल्ट्री फार्म भी पुलिस के रडार पर। पुलिस की नजर सिर्फ दुकानों और बाजारों तक सीमित नहीं है। रिहायशी कॉलोनियों, बंद पड़े मकानों, गोदामों और पोल्ट्री फार्मों में अवैध रूप से पटाखे बनाने या जमा करने की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल छापेमारी करेगी। मकसद साफ है—त्योहार की खुशियां किसी बड़े हादसे में तब्दील न हों। बिना अनुमति कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी। पुलिस ने साफ किया है कि जिला मजिस्ट्रेट या संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी की वैध अनुमति के बिना पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलमाना की कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई का संदेश साफ: त्योहार के समय अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों के लिए पुलिस ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि रिहायशी इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पन्ना चिता आंदोलन: अमित भटनागर ने आत्मसमर्पण कर गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में चल रहे चिता आंदोलन का आज 19वां दिन है, और इस बीच उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों और आदिवासियों ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों ने इन आंदोलनकारियों से बैठकर व्यवस्थित बातचीत नहीं की। जब आंदोलन तेज हो गया तब पुलिस को वहां भेजा गया और बलपूर्वक लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया गया। इस बीच यह आरोप है कि इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार ने पुलिस के एक आरक्षक के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया और अजायगढ़ थाना में गंभीर धारा 307 के साथ एक मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। कल दिव्या अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, अब आज अमित भटनागर ने सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है और एक वीडियो जारी कर अधिकारियों से कहा है कि उन्हें गिरफ्तार कर ले जाएं। अमित भटनागर का आरोप है कि अधिकारियों ने अपना फोन बंद कर लिया है। बीते तीन दिनों से यह प्रदर्शन स्थल छावनी में तब्दील है और पुलिस के बड़े अधिकारी सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। अमित भटनागर ने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद भी उनका आमरण अनशन जेल में भी जारी रहेगा0
0
Report
पंचायत चुनाव: प्रशासक इस्तीफा देकर ही मैदान में, सियासत तेज
Jaipur, Rajasthan:एंकर-पंचायत चुनाव लड़ना है...तो पहले कुर्सी छोड़नी होगी। प्रदेश की 10 हजार 290 ग्राम पंचायतों में लगे प्रशासकों के लिए चुनावी मैदान का रास्ता उनके मौजूदा पद से होकर निकलेगा। यानी प्रशासक रहते नामांकन नहीं...पहले इस्तीफा और फिर चुनाव। लेकिन असली पेंच ये है कि अगर प्रशासक एक-एक कर खुद इस्तीफा देते हैं तो प्रक्रिया लंबी होगी। इसलिए सरकार के स्तर पर अब मंथन है कि चुनाव से पहले प्रशासकों को हटाया जाए या पंचायतों में कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। यानी पंचायत चुनाव की तारीखों से पहले अब 10 हजार 290 पंचायतों की ‘कुर्सी’ पर फैसले का इंतजार है।0
0
Report
कानपुर देहात में ट्रक रोककर 93 हजार लूट: CCTV से पकड़े गए आरोपी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात बीच सड़क पर ट्रक को रोककर चालक से 93 हजार लूट की बड़ी वारदात बाइक सवार दो आरोपियों पर घटना को अंजाम देने मे आरोप ट्रक चालक से मारपीट कर 93 हजार रुपये लूटने का आरोप सीसीटीवी में ट्रक के आगे बाइक लगाकर रोकते दिखे बाइक सवार,ट्रक चालक को उतारते दिखे आरोपी वारदात के बाद बाइक सवार मौके से फरार,बीती रात की घटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू में जुटी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू सिकन्दरा थाना क्षेत्र मुगल रोड की घटना0
0
Report
Advertisement
नेता पुत्र के वायरल वीडियो पर पुलिस की भूमिका पर खड़े सवाल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में नेता पुत्र की रीलबाजी का वीडियो वायरल पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल। चलती फॉर्च्यूनर का गेट खोलकर स्टंट करता रहा नीर प्रजापति, पीछे चलता रहा पुलिस का काफिला। मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का है पूरा वीडियो। वीडियो में नीर प्रजापति की गाड़ियों में दिखाई दे रहे हैं हूटर। रील के जुनून में सड़क पर खतरनाक स्टंट, पुलिस की मौजूदगी के باوجود नहीं लगी रोक। वीडियो कबका है, कहां बनाया गया इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। नेता पुत्र की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय। आम आदमी पर कार्रवाई... नेता पुत्र के मामले में पुलिस का क्या होगा रुख? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजरें। पहले भी नीर का वीडियो हुआ था वायरल जिसमें मारपीट और "आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है" ये कहते वायरल हुआ था नीर प्रजापति.0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने पावन पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह' के अंतर्गत 'राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पावन पुण्यतिथि' विषयक व्याख्यान में सम्मिलित होते गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज।0
0
Report
महुवा शहर में मध्यरात्रि चोरों ने दो दुकानों से चोरी की
Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગર મહુવા મહુવા શહેરમાં મધરાતીમાં તસ્કરોએ ખેતીવાડીના ઓજાર બનાવતી બે દુકાનોમાં ચોરી કરી ફરાર થયા. મહુવા શહેરમાં રાત્રીના સમયે બે ચોરીની ઘટના સામે આવી છે. મહુવા શહેરના મેઘદૂત સિનેમા રોડ પર નોમની બજાર સામે આવેલી લુહારી ખેતીવાડીના ઓજાર બનાવતી બે દુકાનોને તસ્કરોએ નિશાન બનાવી હતી. તસ્કરોએ દુકાનોના છત પરના નળિયા ઉખાડીને અંદર પ્રવેશ કર્યો હતો. દુકાનમાંથી રોકડ રૂ 4500 બીજી દુકાનમાંથી રૂ 2500ની રોકડ રકમ બન્ને દુકાનમાંથી 7000 રોકડા રૂપિયા ની ચોરીની ઘટના સામે આવી. ચોરીને અંજામ આપી બાદ તસ્કરો નાસી છૂટ્યા. બંને બતાવવા જઈને પોલીસ ઘટના સ્થળે દોડી ગઈ હતી અને વધુ તપાસ હાથ ધરી છે. રાત્રીના સમયે થયેલી આ ચોરીથી વેપારીઓમાં ભયનો માહોલ ઉભો થવા પામ્યો.0
0
Report
Advertisement
पखांजूर के पीवी-54 सड़क मरम्मत के निर्देश, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पीवी-54 में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। 25 सितंबर को भारी बारिश के बीच 10 महिला समितियों की महिलाओं ने सड़क की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था।महिलाओं ने विधायक से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग रखी थी। ग्रामीणों की सड़क की मांग को गंभीरता से लेते हुए आज अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी गोंडाहूर के पीवी-54 गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों और महिला समिति की महिलाओं से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं。 ग्रामीणों ने पीवी-53 से पीवी-54 तक जर्जर सड़क का मुद्दा विधायक के सामने प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 विधायक विक्रम उसेंडी ने सड़क की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की अन्य बुनियादी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिलाया。 वहीं गांव के स्कूल में शिक्षकों की कमी की समस्या भी ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी। विधायक ने मौके से ही खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर चर्चा की और समस्या के समाधान के निर्देश दिए।अब देखना होगा कि दिए गए निर्देशों पर जमीन पर काम कितनी जल्दी शुरू होता है。0
0
Report
पखांजूर जंगल में नक्सल डंप से 12 बोर रायफल, कारतूस और प्रिंटर बरामद
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर इलाका के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे दागुनटोला-पुसगट्टा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सल डंप बरामद किया है। डंप से दो रायफल, कारतूस और प्रिंटर समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों को नक्सल डंप होने की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके की तलाशी ली गई। सर्चिंग के दौरान डंप से एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल, एक डबल बैरल 12 बोर रायफल, 11 कारतूस और दो प्रिंटर बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य नक्सल सामग्री भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। यह इलाका छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगा संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में सुरक्षाबलों द्वारा अतिरिक्त सतर्कता के साथ लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बरामद सामग्री को लेकर आगे की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के जंगलों में सुरक्षाबलों की लगातार सर्चिंग के बीच नक्सल डंप की बरामदगी को अभियान की अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की सर्चिंग जारी है।0
0
Report
रीवा के पैरामेडिकल छात्रों ने स्कॉलरशिप न मिलने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्रों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अपनी मांगों को लेकर कल पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने डीन कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद छात्रों की डीन से बातचीत भी हुई, लेकिन छात्रों का आरोप है कि बातचीत के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई ठोस निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद आज एक बार फिर पैरामेडिकल छात्र अपनी मांगों को लेकर रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि स्टाइपेंड, स्कॉलरशिप समेत उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं और करीब दो साल से उन्हें स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है। छात्रों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान छात्र कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी तमाम समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने छात्रों को जल्द से जल्द पूरे मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर से मिले आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और अपने-अपने कार्यों के लिए लौट गए। हालांकि, छात्रों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस यूथ कांग्रेस चुनाव विवादों में घिरी, वोटिंग हैकिंग और फर्जी वोटिंग के आरोप
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस का यूथ कांग्रेस चुनाव भारी विवादों में फंसता नजर आ रहा है... सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें बीजेपी कह रही है कि ये वोट चोरी करते पकड़े गए... वही कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ...छग युवा कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है...युवा कांग्रेस चुनाव में 14 लाख 56 हजार वोट पड़े.... वोट के लिए बने With Iyc एप हैक होने का आरोप भी लगा है...0
0
Report
सासाराम के बराढी मुसई टोला में नंदनी कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बराढी मुसई टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक नंदनी कुमारी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वह संजीत कुमार खरवार की पत्नी थी। बताया जाता है कि 3 साल पहले वह अपने ही गांव की लड़के संजीत से प्रेम विवाह कर ली थी। वह अंतरजातीय विवाह था। उसकी एक बेटी भी है। बताया जाता है कि आम दिनों की तरह हुआ रात में परिवार की अन्य सदस्यों के साथ घर में ही थी। लेकिन अचानक रात में घर के एक भाग में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक के पति ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। लेकिन इसके बावजूद ये घटना हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है。0
0
Report
रोहतास के डीएम ने डालमियानगर में दशहरा-रावण दहन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां दुर्गा पूजा तथा दशहरा को लेकर डालमियानगर में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक सोनू सिंह भी उनके साथ रहे। बता दे की डालमियानगर में प्रत्येक वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम होता है। ऐसे में काफी भीड़ इकट्ठा होती है। जिसको देखते हुए यहां कई तरह की व्यवस्थाएं की जाती है। डीएम ने बताया कि रावण वध के दौरान काफी भीड़ रहती है, ऐसे में भीड़ नियंत्रण, प्रकाश की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, परिवहन आदि के उपाय पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही स्थल का भी निरीक्षण किया गया। वहीं दशहरा एवं दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए भी स्थल का जायजा लिया गया है। इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज, डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
