Back
नीतीश कुमार के आगमन की संभावना पर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर दी
PKPrashant Kumar
Oct 03, 2025 13:55:02
Munger, Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज
जिले में 4 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जमालपुर जेएसए ग्राउंड स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बियाडा क्षेत्र में प्रस्तावित दुग्ध शीतक केंद्र के शिलान्यास स्थल का भी जायजा लिया。
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कृषि, मत्स्य, जीविका सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए जा रहे स्टालों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से समय पर पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिले की महत्त्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ा है, ऐसे में प्रशासन पूरी तत्परता से इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 03, 2025 15:33:180
Report
SMSandeep Mishra
FollowOct 03, 2025 15:33:020
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 03, 2025 15:32:410
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 03, 2025 15:32:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 03, 2025 15:32:110
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 03, 2025 15:32:010
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowOct 03, 2025 15:31:380
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 03, 2025 15:31:280
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 03, 2025 15:31:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 03, 2025 15:31:090
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 03, 2025 15:31:000
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 03, 2025 15:30:410
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowOct 03, 2025 15:30:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 03, 2025 15:30:110
Report
2
Report