icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow1 Oct 2024, 04:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरसाना में राधा अष्टमी: ब्रह्म मुहूर्त में महा अभिषेक, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक मथुरा। राधा अष्टमी के पावन पर्व पर बरसाना स्थित श्री राधा रानी मंदिर में श्रद्धालाओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से पहुंचे भक्तों ने राधा रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जन्मोत्सव की खुशियों में शामिल हुए। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र राधा रानी के जयकारों से गूंजता रहा। राधा अष्टमी के अवसर पर सुबह करीब 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्री राधा रानी का महा अभिषेक किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार अभिषेक में विभिन्न जड़ी-बूटियों, चांदी के कलश और अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग किया गया। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच हुए इस विशेष अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी की भक्ति में लीन होकर दर्शन किए। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर बरसाना में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे बरसाना में भक्तिमय माहौल बना रहा। राधा अष्टमी के इस विशेष अवसर पर राधा रानी के दर्शन को श्रद्धालु बेहद शुभ और सौभाग्यशाली मानते हैं।
0
0
Report
Advertisement

नीट यूजी-2026 काउंसलिंग: संशोधित समय-सारणी के तहत च्वाइस फीलिंग 18–21 सितंबर

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में नीट यूजी की काउंसलिंग निरस्त, दोबारा होगी संशोधित समय सारणी जारी, 7 सितंबर का सीट आवंटन अमान्य यूपी में नीट यूजी-2026 के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई गई पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग निरस्त कर दी गई है। अब पहले चरण की काउंसलिंग दोबारा कराई जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 16 सितंबर को जारी आदेश के अनुपालन में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) ने संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले चरण की काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज की सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को नए सिरे से च्वाइस भरकर उसे लॉक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 18 सितंबर की शाम 5 बजे से शुरू होकर 21 सितंबर की शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद 22 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीट पाने वाले अभ्यर्थी 23 से 26 सितंबर के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 7 सितंबर का सीट आवंटन अमान्य महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 7 सितंबर को किया गया सीट आवंटन अमान्य माना जाएगा। पहले सीट आवंटित हो चुके अभ्यर्थियों को भी संशोधित प्रथम चरण की काउंसलिंग में निर्धारित अवधि के दौरान दोबारा च्वाइस भरकर उसे लॉक करना होगा। नई काउंसलिंग में च्वाइस फिलिंग पहले से जारी मेरिट सूची के आधार पर होगी। संशोधित कार्यक्रम प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस की स्टेट कोटा सीटों पर लागू होगा। काउंसलिंग से संबंधित अन्य नियम और शर्तें पूर्ववत रहेंगी। अभ्यर्थियों को नवीनतम जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदली प्रक्रिया मामला चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण व्यवस्था से जुड़ा था। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने संबंधित कॉलेजों में करीब 91 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने पर अंतरिम रोक लगाते हुए सामान्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लागू आरक्षण व्यवस्था के अनुरूप काउंसलिंग आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद पहले चरण की काउंसलिंग और सीट आवंटन को रद्द कर संशोधित प्रक्रिया जारी की गई। महत्वपूर्ण तारीखें: 18 सितंबर शाम 5 बजे: च्वाइस फिलिंग शुरू 21 सितंबर शाम 5 बजे: च्वाइस फिलिंग की अंतिम समय सीमा 22 सितंबर: सीट आवंटन परिणाम 23–26 सितंबर: आवंटन पत्र डाउनलोड और प्रवेश प्रक्रिया
0
0
Report

संभाजी नगर से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की संभावना, नागर विमानन मंत्रालय जाँच में

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:केंद्र के नागर विमानन मंत्रालय ने छत्रपതി संभाजी नगर से सीधे अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की संभावनाओं की चाचपणई शुरू की है. इमिग्रेशन, केंद्र का गृह विभाग और नागर विमानन मंत्रालयाकडून विचारणा की जा रही है. एकीकडे देशांतर्गत सेवेला घरघर लागलेली असताना आंतरराष्ट्रीय सेवेसाठी ही विचारणा होत आहे. दरम्यान, काही वर्षांपासून बंद असलेली एअर इंडिया एक्स्प्रेसची दिल्लीहून येणारी कार्गो सेवा पुन्हा सुरू करण्यात आली आहे. मात्र देशातील हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद विमान सेवा बंद करण्यात आली असून बेंगळुरू व नवी मुंबई सेवेत कपात झाली आहे. त्यामुळं एकीकडे देशांतर्गत सेवेत सेवाकपात, तर आता आंतरराष्ट्रीय हवाई सेवेची चर्चा असे चित्र संभाजी नगर मध्ये आहे...
0
0
Report

कानपुर में KDA का बुलडोजर: 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में कब्रिस्तान कमेटी पर KDA का बुलडोजर, 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन से पूरा कब्जा ध्वस्त कानपुर: कानपुर के ग्राम बरी में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। KDA की टीम ने मौके पर बनी पूरी बाउंड्री वॉल और उसके भीतर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराने का दावा किया है। मामला ग्राम बरी की आराजी संख्या 314 से जुड़ी करीब 500 वर्गमीटर सरकारी जमीन का है। KDA के मुताबिक, इस जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर उसके भीतर कमरों का निर्माण कराया गया था। जमीन और निर्माण को लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी के प्रबंधक को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। सुबह-सुबह पहुंची KDA की टीम, चला बुलडोजर KDA का दस्ता पुलिस बल के साथ सुबह मौके पर पहुंचा। इसके बाद कथित अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर ने देखते ही देखते बाउंड्री वॉल को गिराना शुरू किया और मौके पर बने निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस, PAC और महिला पुलिस बल की तैनाती रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ACP स्तर के अधिकारी की मौजूदगी का भी इंतजाम किया गया था। नोटिस के बाद हुई कार्रवाई KDA के जोन-3 स्थित भूमि बैंक अनुभाग की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस जारी किया गया था। संबंधित पक्ष से जमीन और निर्माण को लेकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। प्राधिकरण की ओर से कहा गया था कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कथित अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद अब KDA ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त KDA के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य प्राधिकरण की स्वामित्व वाली सरकारी जमीन को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराना था। कार्रवाई के बाद मौके से बाउंड्री वॉल और कब्जे से जुड़े निर्माण को हटा दिया गया है। इस मामले में KDA की ओर से पहले भी पुलिस सहयोग मांगा गया था। 14 अगस्त 2026 को KDA सचिव की ओर से अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कानपुर नगर को पत्र भेजकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, PAC और महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। फिलहाल KDA की कार्रवाई के बाद मौके पर पूरा कथित अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि जमीन और निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के तीन प्रमुख रास्तों पर 100 करोड़ से बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: 100 करोड़ से बदलेगी अलीगढ़ की सूरत, तीन प्रमुख रास्तों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार शहर के विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एडीए ने अवस्थापना निधि से करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में कमिश्नरी कार्यालय में हुई बैठक में सड़क, जलनिकासी, पुलिया, चौराहों के सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था और प्रवेश द्वार समेत कई विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई है। एडीए केवीसी कुलदीप मीणा ने बताया कि शहर में 50 से अधिक स्थानों पर सड़क, पुलिया और नाला-नाली से जुड़े काम कराए जाएंगे। करीब दो करोड़ रुपये हाईमास्ट और बिजली व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। अलीगढ़ की पहचान को दर्शाने वाले आकर्षक प्रवेश द्वार कानपुर रोड के बौनेर तिराहा, गभाना रोड और अनूपशहर रोड पर बनाए जाएंगे।
0
0
Report

जोतपुर शहर को फायर विभाग महकमे की तत्काल अनुमति चाहिए

Jetpur, Gujarat:કાપડના ઉદ્યોગ સાથે સંબંધિત ઔદ્યોગિક શહેર એવા રાજકોટ જિલ્લાના જેતપુરની મુખ્ય જરૂરિયાત એવા ફાયર મહેકમ ની કોઈ સુવિધા નથી, એ ગ્રેડની नગરપાલિકા માં તમામ ફાયર ફાઇટર ના આધુનિક સાધનો છે પરંતુ ચલાવવા વાળા કુશળ કર્મચારીઓની કમી છે જેથી ફાયર મહેકમને લઈને જેતપુર શહેર ભગવાન ભરોસે હોય એવો ઘાટ સર્જાયો છે, ... (વીઓ) ઔદ્યોગિક શહેર જેતપુરની એ ગ્રેડ નગરપાલિકા ની ફાયર ફાઈટરની હાલત ખરાબ છે, નગરપાલિકામાં આધુનિક ટેક્નિકના ફાયર ફાઈટર છે, નાના અને મોટા ફાયર ફાઈટરો સાથે ગલીઓમાં જવાથી ગામડાં સુધી جانے યોગ્ય બુલેટ માટર સાયકલ સહિત ની સાધન સામગ્રીઓ અહીં ઉપલબ્ધ છે પરંતુ તેને ચલાવવા માટે તાલીમબદ્ધ સ્ટાફ નથી, યોગ્ય રીતે આગ બુઝાવી શકે અને ફાયર ફાઇટર ચલાવી શકે તેવા કર્મચારીઓ નથી, નગરપાલિકા પાસે પાંચ ફાયર ફાઇટરો અને ત્રણ બુલેટ ફાયર ફાઇટરો છે, પણ પાલિકાએ મહેકમ નહિ હોવાને કારણે સત્તાધિકારીઓ પાસે અવકાશને કારણે કોઈ ન કરી શકે, જેતપુર શહેર એક ઔદ્યોગિક શહેર હોવાથી ફાયર મહેકમ હોવું જરૂરી છે, સરકાર ક્યારે ફાયર મહેકમ કાર્યવાહિકા મળશે તેનો પ્રશ્ન છે, જો મોટી દુર્ઘટના થાય તો તેનો જવાબદાર કોણ તે પ્રશ્ન છે, ફાયર બ્રિગેડ વગર આગ જેવી ઘટનાનો યોગ્ય પ્રતિસાદ કેવી રીતે મળશે એ મોટો પ્રશ્ન છે, ફાયર કન્ટ્રોલ ના સાધનો તેની સ્થિતિ માં જવે છે, તાલીમદ્ધ કર્મચારીઓની ನಡೆಯ વગર આગ પર કાબુ શક્ય નથી, શહેરમાં 1500 થી વધારે કારખાનાં છે જ્યાં બોઇલર છે, આગના બનાવો બનતા હોય છે, ડાઈગ એન્ડ પ્રિન્ટિંગ એસોસિએશન દ્વારા લેખિત રજૂઆતો કરવામાં આવી છે કે પ્રતિભા વર્ગના તાલીમબદ્ધ કર્મચારીઓ ઓ ફાયર બુગેડમાં હોવા જોઈએ, સાથે જેતપુર શહેરમાં ફાયર વિભાગ નું મહેકમ હોવો જોઈએ તેવી માંગ உள்ளது, સરકાર તાત્કાલિક મંજૂરી આપે તેવી માંગ ડાઈગ એન્ડ પ્રિન્ટિંગ એસોસિએશન કરે છે, જેમાં જેનેટિભાઈ રમોલિયા પ્રમુખ
0
0
Report

गुरुग्राम: पुलिस और महिला आयोग की स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 30 महिलाएं हिरासत में

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - पुलिस और महिला आयोग कि स्पा सेंटरर्स पर बड़ी कार्रवाई सेक्टर -90 स्थित सफायर मॉल में चल रहे 18 स्पा सेंटर पर कि छापेमारी रात 10 बजे कि छापेमारी सुबह 3 बजे तक चली कार्रवाई 30 महिलाओ और 20 पुरुषों को हिरासत में लिया गया अवैध रूप से चलाए जा रहे थे सभी स्पा सेंटर इस पूरी कार्रवाई में हरियाणा महिला आयोग कि चैयरपर्सन उषा प्रियदर्शी, और महिला आयोग कि टीम भी इस छापेमारी के दौरान साथ रही एसीपी हैडक्वाटर के नेतृत्व में गठित कि गई टीम में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी इस छापेमारी में शामिल हुए जिसमे 20 से ज्यादा इंस्पेक्टर थे
0
0
Report
Advertisement

नदी पार कर बच्चों के लिए स्कूल पहुंचीं दो महिला शिक्षिकाएं; अधिकारी ने सराहा

Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो महिला शिक्षकों के जज्बे को सलाम और ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों महिला शिक्षकों जिसमे से एक महिला शिक्षक अपनी 9 महीने की बेटी को गोद मे लेकर नदी को पार करके स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए जाते हैं, और इन दोनों महिला शिक्षकों की तारीफ खुद जिला शिक्षा अधिकारी ने भी की है। वीओ 01 पूरा मामला जिले में वाड्रफनगर विकासखंड के मढ़ना गांव के आश्रित ग्राम धौरपुर का है जहाँ पर करीब 10 से 15 घरो की आबादी है और ये ग्राम जंगलों के बीच मे बसा हुआ है और यहाँ तक पहुंचने के लिए बरसात के दिनों में मोरन और इरिया नदी के संगम को पार करके जाना पड़ता है और धौरपुर में बच्चों को शिक्षा देने के लिए शाशन द्वारा वर्ष 2005 से प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा है, इस वर्ष स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या 9 है और उनको पढ़ाने के लिए दो महिला शिक्षकों की नियुक्ति वहाँ पर की गई है और यही कारण है कि अपनी 9 महीने की छोटी बच्ची को लेकर महिला शिक्षक अपनी दूसरी महिला शिक्षक के साथ लंबी चौड़ी नदी को पार करके स्कूल पहुँच रही है, शिक्षकों ने बताया है कि पहले उनको पथरीले रास्तो से होते हुए तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है फिर नदी को पार करके धौरपुर प्राथमिक शाला में पहुचना पड़ता है, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए उन्होंने नदी पार करते हुए भी बच्चों को पढ़ाने को महत्वपूर्ण माना है। बरसात में ऐसी दिक्कत हर वर्ष होती है और उनको नदी को पार करने में डर तो लगता है लेकिन अपने कर्तब्यों का निर्वहन करने के लिए महिला शिक्षकों के रास्ते में नदी भी रोड़ा नही बन पाती है, दोनों महिला शिक्षकों में कर्मिला टोप्पो वर्ष 2014 से इसी स्कूल में पदस्थ है और उनको हर वर्ष बरसात में ऐसे ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वही धौरपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ दोनों महिला शिक्षकों के जज्बे की तारीफ जिला शिक्षा अधिकारी की है उनका कहना है कि ऐसे शिक्षकों से अन्य शिक्षकों को भी सीख लेनी चाहिए जो अपने दायित्व के निर्वहन को लेकर अपनी छोटी बच्ची को लेकर नदी को पार करके स्कूल पढ़ाने जा रही है जो वाकई काबिले तारीफ है। एक ओर महिला शिक्षको द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन तो किया जा रहा है लेकिन कही न कही शाशन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है कि बरसात के दिनों में धौरपुर गांव के प्राथमिक शाला के बच्चों को नजदीकी आश्रम या छात्रावास में शिफ्ट किया जा सकता है ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो और शिक्षकों को अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी को भी पार न करना पड़े, और दूसरी बात सरकार जहाँ समाज के अंतिम ब्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का दावा करती है तो इस गांव में अभी तक कोई पहुंच मार्ग क्यों नहीं बन पाया है, क्योंकि बरसात के दिनों यहाँ के ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। बाइट संध्या हलदार शिक्षिका बाइट कर्मिला टोप्पो गोद मे बच्ची के साथ शिक्षिका बाइट मनी राम यादव जिला शिक्षा अधिकारी
0
0
Report

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, दूसरा बाइक सवार भी चोटिल

Dipu RawatDipu RawatFollow39m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार धनगढ़ा निवासी टुन्नू शर्मा (40) परतावल बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह बाजार से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी कप्तानगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टुन्नू शर्मा घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आईं। दूसरे बाइक चालक की पहचान लखिमा निवासी 25 वर्षीय चुलबुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर एक साथी के साथ सवार था। लोगो के अनुसार टक्कर के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे बाइक सवार के नशे में होने की बात भी कही, आसपास के लोगों ने तत्काल घायल टुन्नू शर्मा को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों वाहनों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में लूट के विरोध पर बदमाशों का चाकू हमला, युवक गंभीर

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक के बैग में रखे करीब तीन हजार रुपये और सोने की चकती लेकर फरार हो गए। घायल युवक का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।आपको बताते चले कि बेगूसराय जहां रेलवे स्टेशन जाने के दौरान एक युवक को बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला वार्ड नंबर-13 निवासी सत्येंद्र साह के पुत्र गोविंद कुमार साह के रूप में हुई है।गोविंद कुमार साह ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए ट्रेन पकड़कर पटना जाने के लिए अपने घर से बेगूसराय रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस से आगे दो युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। दोनों ने पहले खाने के बहाने बात की और फिर चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद सामान देने को कहा।गोविंद ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अपराधियों ने उनका बैग लेकर उसमें रखे करीब तीन हजार रुपये और सोने की चकती लूट ली और मौके से फरार हो गए।घायल युवक ने बताया कि अपराधियों के भागने के बाद उन्होंने किसी तरह हिम्मत जुटाई और ई-रिक्शा से बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है। बाइट— गोविंद कुमार साह, घायल युवक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top