icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow7 Aug 2024, 09:53 am

मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने थानाध्यक्ष से मिलकर अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग

Tola Raunakabad Pahar, Bihar:

मुंगेर के तारापुर में अपराधिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण व्यवसायी डर के साये में अपना कारोबार कर रहे हैं। अपराधी दिनदहाड़े दुकानों में घुसकर लूटपाट कर रहे हैं और जान-माल की क्षति की धमकी दे रहे हैं। इसके बावजूद अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इस स्थिति को लेकर मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य तारापुर थानाध्यक्ष से मिले। थानाध्यक्ष ने व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report

दौसा के आठ पंचायत समितियों में 83.34% मतदान; सरपंच और वार्ड पंच के परिणाम आज रात

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान सम्पन्न सरपंच और वार्ड पंच के लिए हुई थी वोटिंग जिले की 221 ग्राम पंचायत में हुई वोटिंग 83.34 प्रतिशत रहा मतदान लालसोट में 80.64,दौसा 80.08,लवाण 85.34, नांगल राजावतान 82.50,रामगढ़ पचवारा 75.10,शिवसिंहपुरा 84.17,सिकंदरा 81.19,सिकराय 66.28 प्रतिशत रहा मतदान मतदान के साथ ही मतगणना हुई शुरू देर रात तक आएंगे सरपंच और वार्ड पंच के परिणाम जितने वाले प्रत्याशियों के यहां मनेगी दोहरी खुशी एक ओर जीत की वही दूसरी ओर दीपोत्सव की तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में आज दौसा जिले की eight पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंचों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई हालांकि सिकराय क्षेत्र की पीलोडी और पांचोली पंचायत में मतदाताओं के नियत समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद देर तक भी मतदान जारी रहा और मतदान समाप्ति के कुछ समय बाद ही मतगणना भी शुरू हो गई संभवतया देर रात तक परिणाम भी सामने आने लगेंगे शांतिपूर्ण मतदान होने पर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली जिले में औसत 86.34% रहा मतदान लालसोट में 80,.64 दौसा में 80.08 ,लवाण में 85.34 नांगल राजावतान 82.50 , रामगढ़ पचवारा में 75.10 , शिवसिंहपुरा में 84.17 , सिकंदरा 81.19 और सिकराय में 66.28 प्रतिशत मतदान रहा जीतने वाले प्रत्याशियों के यहां दोहरी खुशी मनेगी एक तरफ जीत की खुशी तो वहीं दूसरी तरफ दीपोत्सव के त्यौहार की खुशियां
0
0
Report

कुम्भकोट स्कूल के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, भेरूलाल की मौत, तीन बेटियाँ गमगीन

Kota, Rajasthan:कुम्भकोट स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत; तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया रामगंजमंडी कोटा (कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के कुम्भकोट स्कूल के पास गुरुवार देर शाम ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भेरूलाल (58) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई。 हादसा इतना गंभीर था कि भेरूलाल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। और ट्रक के पहिये नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है,मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मृतक की तीन बेटियाँ हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
0
0
Report
Advertisement

परिवर्तन योजना: NCR में 3140 ट्रक-बसों में से सिर्फ 734 पंजीयन, 1000 का लक्ष्य

Alwar, Rajasthan:परिवर्तन योजना में वाहन मालिकों की बेरुखी, 3140 ट्रक-बसों में से अब तक सिर्फ 734 का पंजीयन नवंबर अंत तक 1000 वाहनों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य, पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को बदलने पर मिलेंगी कई आर्थिक रियायतें अलवर। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को सड़कों से हटाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई 'परिवर्तन योजना' को लेकर परिवहन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। हालांकि, योजना के तहत मिलने वाली आकर्षक रियायतों के बावजूद वाहन मालिकों में अभी अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है। अलवर परिवहन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में योजना के दायरे में आने वाले 3140 ट्रक और बसों में से अब तक केवल 734 वाहनों का पंजीयन हुआ है। यानी करीब 25 प्रतिशत वाहन मालिक ही योजना से जुड़े हैं। परिवहन विभाग ने नवंबर के अंत तक एक हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दरअसल, परिवर्तन योजना के तहत बीएस-4 और इससे पुराने मानक वाले ट्रक एवं बसों को नए बीएस-6, इलेक्ट्रिक या सीएनजी वाहनों से बदलने का अवसर दिया जा रहा है। वहीं, बीएस-3 और इससे पुराने मानकों वाले वाहनों को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से स्क्रैप कराने का प्रावधान है। योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देना है। अलवर परिवहन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में कुल 3140 ट्रक और बसें इस योजना के दायरे में आती हैं, लेकिन अब तक महज 734 वाहनों का पंजीयन होना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। का क्लोजिंग पीटीसी कुल मिलाकर, परिवर्तन योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पुराने व्यावसायिक वाहनों के स्थान पर नए और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। अब देखना होगा कि परिवहन विभाग की जागरूकता मुहिम और सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक रियायतें वाहन मालिकों को कितना आकर्षित कर पाती हैं। फिलहाल नवंबर के अंत तक एक हजार वाहनों के पंजीयन का लक्ष्य हासिल करना विभाग के सामने बड़ी चुनौती है।
0
0
Report

लोकतंत्र बचाने के लिए बैकुंठपुर में भाजपा पदयात्रा

Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना राजनीतिक संदेश दिया। बैकुंठपुर में निकली इस पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न नारों और संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। पदयात्रा में मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक भैयालाल राजवाड़े की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से अपने राजनीतिक विचार और संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। भाजपा की इस पदयात्रा के जरिए पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ का नारा बुलंद किया। बैकुंठनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। भैयालाल राजवाड़े, विधायक बैकुंठनपुर (टोपी पहने).
0
0
Report

सिमलिया CHC में डॉक्टरों की कमी से महिला की मौत, प्रशासन से जवाब मांग

Kota, Rajasthan:सिमलिया सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते महिला मृत्यु से जुड़ी खबर, कोटा से बारां जाते समय नर्सिंग ऑफिसर अपनी मां को लेकर CHC पहुंचा था, लेकिन प्राथमिक उपचार नहीं मिला, न डॉक्टर मिला न आपातकालीन दवाईयां, ग्रामीणों के सहयोग से क्लिनिक खुलवाया लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया, बेटे ने संपर्क पोर्टल पर कराई रिपोर्ट दर्ज, लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, CMHO नरेंद्र नागर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया ने सौंपा मांग पत्र, सिमलिया अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति एवं सुविधाओं के अभाव में हुई मृत्यु के संबंध में दोषियों पर कार्रवाई की रखी मांग, CMHO ने प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट जांच मांगी है, जांच रिपोर्ट के बाद होगी दोषियों पर कार्रवाई, सिमलिया CHC पर सभी पद रिक्त, मोईकलां से डेपुटेशन पर लगाया हुआ डॉक्टर, सिमलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा व्यवस्थाओं की बदहाली और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का गंभीर मामला सामने आया है। कोटा से बारां जाते समय एक नर्सिंग ऑफिसर अपनी मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिमलिया CHC लेकर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां न डॉक्टर उपलब्ध था और न ही आपातकालीन दवाइयां। ग्रामीणों के सहयोग से क्लिनिक खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उपचार मिलने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। बेटे ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमलिया ने CMHO नरेंद्र नागर को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए। CMHO ने तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। खास बात यह है कि CHC में कई पद रिक्त बताए जा रहे हैं और मोईकलां से डेपुटेशन पर डॉक्टर लगाया हुआ है। यह घटना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
0
0
Report
Advertisement

नरकटियागंज जंक्शन पर ट्रेन के सामने आई महिला, चालक की सूझबूझ से जान बची

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज जंक्शन पर बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बच गया है सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने एक महिला आ गई लोको पायलट के सूझ बूझ से महिला की जांच बच गई है कड़ी मशक्कत कर रेल कर्मचारियों और यात्रियों ने महिला को ट्रेन के डिब्बे और पटरी पर फंसी महिला को बाहर निकाला महिला खतरे से बाहर है जिसे इलाज के लिए रेल पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई जिसे लोको पायलट ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा महिला की जांच बचा ली
0
0
Report

बिलासपुर हाईकोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल व अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मैनपावर घोटाले मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दे दी है। हालांकि, रामगोपाल अग्रवाल को कोल और चावल घोटाले के मामलों में अभी जेल में ही रहना होगा।मैनपावर घोटाले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी करीब 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। इस मामले में अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने उनकी ओर से पैरवी की।जांच एजेंसियों के आरोपों के मुताबिक, शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त दिनों के भुगतान में गड़बड़ी कर फर्जी बिलों के जरिए प्लेसमेंट एजेंसियों को करोड़ों रुपये दिए गए। ईडी का दावा है कि त्रिपाठी के कार्यकाल में एजेंसियों को 152 करोड़ 40 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ। इसमें कमीशन और अवैध लेनदेन के आरोप भी लगाए गए हैं।वहीं, शराब घोटाले में ईडी ने दावा किया था कि शराब सिंडिकेट से जुटाई गई करीब 860 से 880 करोड़ रुपये की रकम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचाई गई। इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ईडी ने उनकी लगभग 9 करोड़ 6 लाख रुपये की दो अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की थीं।फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इन आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय में होना बाकी है।
0
0
Report

पृथ्वीपुर पुलिस ने गांजे की खेती पकड़ी, 45.450 किग्रा गांजा जब्त

Niwari, Madhya Pradesh:पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के मामले में एक आरोपी अजुद्दी यादव को गिरफ्तार किया है, खेत मालिक पवन यादव फरार बताया गया है. जप्त गांजे का वजन 45 किलो 450 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पवन यादव के साथ मिलकर गांजे की खेती और कारोबार करने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद पवन यादव को सह आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी पृथ्वीपुर गौरव राजौरिया ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
0
0
Report
Advertisement

संगमपल्ली में ग्रामीणों का शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन

Vijayapura, Karnataka:संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध। ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शराब दुकान खोलने पर जताई नाराजगी। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। बोले – स्कूल, अस्पताल चाहिए, शराब दुकान नहीं! शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार को लेकर सरकार से सवाल। ग्रामीणों ने प्रशासन को 15 तारीख तक दुकान हटाने का दिया अल्टीमेटम। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। संगमपल्ली में ग्रामीणों का साफ संदेश – पहले बुनियादी सुविधाएं, शराब दुकान नहीं!
0
0
Report

NDA के एक वर्ष पूरा होने पर बिहार में पीएम मोदी का कार्यक्रम तय

Patna, Bihar:एनडीए के घटक दलों की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास यानी के मुख्यमंत्री आवास पर अब खत्म हो गई है वहीं 20 नवंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर एनडीए बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है जिसको लेकर 21 नवंबर को वैशाली के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हम लोगों की आज बैठक हुई है इस बैठक में प्रधानमंत्री के आने की तैयारी को लेकर बाते हुई है 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं क्योंकि 20 नवंबर को एनडीए सरकार का 1 साल पूरा हो रहा है इस कार्यक्रम को और सफल बनाए जाने को लेकर बातचीत हुई है और पूरी तरीके से इस कार्यक्रम को सफल कैसे बनाया जाए इसको लेकर सभी घटक दल के प्रमुख लीडरों से बातचीत हुई और लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान छठ के बाद भी लगातार जारी रहेगा इस मामले को लेकर के भी आज विचारविमर्श हुआ है. JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि NDA गठबंधन में हम लोग पूरी तरह फेविकोल की तरह एक जुट है पूरी तरीके से JDU का भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता बहुत पुराना है उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है कि उनके कार्यक्रम को किस तरीके से सफल बनाया जाए क्योंकि सरकार को 1 साल हो रहा है. उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष जेडीयू जब उमेश कुशवाहा से सवाल किया गया कि आपके पार्टी के समीक्षा बैठक में क्या हुआ इस पर उन्होंने कहा कि हमारे पास फीडबैक आया है आगे फीडबैक पर हम काम करेंगे उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी में किसी तरह की तरीके से कोई भी गड़बड़ी नहीं है और पूरी तरीके से हमारी पार्टी आज जो फीडबैक आया है उसे फीडबैक पर काम करेगी. लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो विशेषता पहले लोकतंत्र बचाओ अराजकता भगाओ कार्यक्रम जो हो रहा है और दूसरी बैठक 20 नवंबर को बिहार की सरकार की 1 साल पूरे होने पर इसके उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार आगमन हो रहा है उनके आने की तैयारी को लेकर चर्चा हुई.
0
0
Report
Advertisement

स्कूल सिर्फ पढ़ाने के लिए है, रील बनाने के लिए नहीं: मिथिलेश तिवारी

Khagaria, Bihar:शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि स्कूल, सिर्फ पढ़ाने के लिए है, रील बनाने के लिए नहीं। जिनको मन में रील बनाने या सिनेमा बनाने का भाव है उन्हें थिएटर ज्वाइन करना चाहिएइतना ही नहीं शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम बाली भाषण पर बोलते हुए कहा कि यह स्लिप ऑफ टंग हो सकता है। अपराध का मतलब उनका कहना था कि बिहार में अब संगठित अपराध नहीं हो रहा है, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का खगड़िया के समाहरणालय के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया इस दौरन डीएम और डीडीसी के साथ शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वही सर्किट हाउस पहुंचने पर NDA के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। Mithilesh तिवारी, शिक्षा मंत्री बिहार।
0
0
Report

किसानों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय -राजवर्धन सिंह राजू

Deepak DixitDeepak DixitFollow23m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:बढ़े सर्किल रेट पर मुआवजा मिलने तक नहीं शुरू होने देंगे निर्माण औद्योगिक कॉरिडोर के विरोध में किसानों का धरना जारी, किसान कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समर्थन हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत रूपापुर में गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किसानों के विरोध के चलते ठप है। बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में कौशिया गांव के पास किसानों का धरना जारी है। बुधवार को किसान कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान कम सर्किल रेट पर किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, जबकि इसके तुरंत बाद सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद किसानों को बढ़े हुए रेट के आधार पर मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसानों की 50 साल से काबिज पुश्तैनी जमीन भी अधिग्रहीत कर ली गई, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि किसानों को बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा मिलने तक औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण शुरू नहीं होने दिया जाएगा। महासभा किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान दिनेश सिंह, रविंद्र, दीपक, देवेंद्र, धर्मेंद्र, रामकुमार और अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

शाहजहांपुर:निगोही में कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन नहीं मिली तो नगर पंचायत को डंपिंग ग्राउंडं बनाया

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow26m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर:प्रशासनिक उपेक्षा और कथित सियासी दखल के चलते नगर पंचायत निगोही में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। नगर के कूड़ा निस्तारण (डंपिंग ग्राउंड) के लिए लंबे समय से जमीन की मांग कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध न कराए जाने और विकास कार्यों की फाइलों पर कुंडली मारकर बैठने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मजबूरी में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही कूड़े का ढेर लगाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा और सभासदों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेताओं और उनके प्रभाव में काम कर रहे अधिकारियों के दबाव के कारण निगोही को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। नगर का कचरा डंप करने के लिए प्रशासन जमीन मुहैया नहीं करा रहा, जिसके चलते पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चेयरमैन मनोज वर्मा ने अपनी बेबसी और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि नगर के सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। अधिकारी किसी भी प्रस्ताव या विकास योजना को अनुमति नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "सत्ता के दबाव में मुझे और हमारे सभासदों को सुनियोजित तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। सिस्टम यह भूल रहा है कि किसी का भी उत्पीड़न सिर्फ उसी हद तक किया जाना चाहिए, जितना वह खुद सहन कर सके।" कार्यालय परिसर में कूड़े का अंबार लगना स्थानीय प्रशासन और सिस्टम की कार्यशैली पर सीधा तमाचा है। जिस जगह से नगर के विकास और स्वच्छता की नीतियां तय होती हैं, वहीं कचरे का ढेर लगना यह साबित करता है कि राजनीतिक खींचतान में आम जनता की बुनियादी समस्याओं और स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सभासदों का कहना है कि अगर जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई और विकास कार्यों की अड़चनों को दूर नहीं किया गया, तो वे इस आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top