Back
पुआल की आग में पति-पत्नी झुलसे, इलाज जारी
PKPrashant Kumar
Dec 16, 2025 03:32:21
Munger, Bihar
पुआल की आग बनी आफत, पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा
असरगंज सीमावर्ती क्षेत्र के बाथ थाना अंतर्गत मनिहारी गांव में एक छोटी-सी लापरवाही ने पूरे परिवार को दहला दिया। ठंड से राहत पाने के लिए पुआल जलाकर आग ताप रही 27 वर्षीय नेहा देवी को क्या पता था कि यही आग पल भर में जानलेवा बन जाएगी। अचानक तेज लपटें उठीं और आग ने उनके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। पलभर में नेहा देवी चीखने-चिल्लाने लगीं और पूरा आंगन अफरातफरी में बदल गया。
पत्नी की चीख सुनते ही पति दिलीप कुमार पासवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। बिना अपनी परवाह किए उन्होंने जलते कपड़ों की आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान आग की लपटों ने उनके दाहिने हाथ को भी झुलसा दिया। आसपास के लोग जुटे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नेहा देवी बुरी तरह झुलस चुकी थीं।
परिजनों ने आनन-फानन में दोनों पति-पत्नी को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मानस श्री ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार, नेहा देवी कमर से घुटने तक करीब छह प्रतिशत तक झुलसी हैं, जबकि दिलीप कुमार का दाहिना हाथ जल गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस हादसे से सबक लेने की बात कर रहे हैं。
बाइट डॉक्टर मानस श्री
बाइट: दिलीप कुमार जख्मी।पति
बाइट : नेहा देवी परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Colonelganj, Uttar Pradesh:भारती किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता प्रतापबली सिंह ने आज संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्यमंत्री को संबोधित दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की
0
Report
बलिया के रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ में आयोजित कार्यक्रम में ओपी राजभर ने सपा सहित ठाकरे ब्रदर्स पर तंज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report