Back
मुंगेर में बच्चा चोरी की कोशिश, दादी की सतर्कता से दोनों बच्चे बच गए
PKPrashant Kumar
Feb 25, 2026 06:18:46
Munger, Bihar
मुंगेर: जिले में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। असरगंज प्रखंड अंतर्गत चोर गांव पंचायत के बिंद टोला में घर के बरामदे में सो रहे पोता-पोती को उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि दादी की सतर्कता और साहस से दोनों मासूम सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिंद टोला निवासी 65 वर्षीय सीमा देवी अपने छह वर्षीय पोते रितीश कुमार एवं दस वर्षीय पोती रागिनी के साथ घर के बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। देर रात लगभग दो अज्ञात युवतियां चुपके से वहां पहुंचीं और मच्छरदानी हटाकर बच्चों को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास करने लगीं। इसी क्रम में उन्होंने बुजुर्ग महिला पर किसी अज्ञात केमिकल का छिड़काव कर दिया तथा चिप्स का खाली रैपर फेंकते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गईं। केमिकल के प्रभाव से सीमा देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने बताया कि शोर सुनकर जब वे बाहर पहुंचे तो सीमा देवी अचेत अवस्था में पड़ी थीं और आसपास कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के उपचार के बाद लगभग दो घंटे पश्चात उन्हें होश आया। होश में आने पर सीमा देवी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि यदि उनकी नींद नहीं खुलती तो बच्चों के साथ अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहें फैल रही हैं, जिससे लोग पहले से ही भयभीत हैं। इस घटना ने आशंकाओं को और बढ़ा दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowFeb 25, 2026 09:04:340
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 25, 2026 09:04:090
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 25, 2026 09:02:290
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 25, 2026 09:02:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 09:00:49Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की।
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 25, 2026 09:00:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 08:56:510
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 25, 2026 08:54:290
Report
YMYadvendra Munnu
FollowFeb 25, 2026 08:53:320
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 25, 2026 08:53:190
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 25, 2026 08:52:480
Report
JPJai Pal
FollowFeb 25, 2026 08:51:580
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 25, 2026 08:51:440
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 25, 2026 08:51:320
Report