Back
मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बंद घर से लाखों चोरी, नगदी आभूषण चुरा गए
PKPrashant Kumar
Feb 10, 2026 11:32:18
Munger, Bihar
हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के मारवाड़ी टोला स्थित बंद घर से लाखों की चोरी, नगदी व आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
मुंगेर: हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के मारवाड़ी टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों द्वारा नगदी सहित स्वर्ण एवं रजत आभूषण की चोरी की गई है। पीड़ित परिवार ने कुल 7 से 8 लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया है।
मामले में पीड़ित संजय मंडल की पत्नी मधुलता देवी ने बताया कि वे अपने पुत्र अनिकेत मल्होत्रा के साथ बीते 2 फरवरी को संध्या करीब 4 बजे अपने मायके हसनपुर (मुंगेर) गई हुई थीं। इस दौरान उनका आवास पूरी तरह बंद था। 9 फरवरी की देर शाम जब वे वापस लौटे तो घर का नज़ारा देख दंग रह गए।
पीड़ित के पुत्र अनिकेत मल्होत्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सीढ़ी स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे अलमारी, ट्रंक, बक्से और सूटकेस को तोड़कर व अस्त-व्यस्त कर दिया गया। घर में लगे करीब 10 ताले टूटे हुए पाए गए। चोरों ने घर में रखी नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
बाइट पीड़ित परिवार
घटना की सूचना तुरंत हवेली खड़गपुर डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक छानबीन की और इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को दी गई।
वहीं, इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए थाना बुलाया गया है,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 10, 2026 12:52:570
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 10, 2026 12:52:350
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 10, 2026 12:52:190
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 10, 2026 12:51:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 12:51:460
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 10, 2026 12:51:140
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 10, 2026 12:51:000
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 12:50:410
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 10, 2026 12:50:230
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 10, 2026 12:50:030
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 10, 2026 12:49:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 12:49:340
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:49:030
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 10, 2026 12:48:390
Report