icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow30 Sept 2024, 05:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलरामपुर में बजाज शुगर मिल के श्रमिक स्वास्थ्य शिविर: 120 कर्मचारियों की मुफ्त जाँच

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के बजाज शुगर मिल में श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर, 120 श्रमिकों की हुई जांच बलरामपुर के उतरौला में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बजाज शुगर मिल परिसर में श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर लगाया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित शिविर में श्रम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 120 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। श्रमिकों को जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और शासन की श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, रक्त और आंखों समेत विभिन्न जांच की। जांच के बाद जरूरत के अनुसार श्रमिकों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। टीम ने श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह भी दी गई। शिविर में श्रम विभाग के अधिकारियों ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (BOCW) कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी। श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया, पात्रता और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने शैक्षिक सहायता, चिकित्सा सहायता, मातृत्व एवं शिशु हितलाभ, बालक-बालिका कल्याण, आवासीय सहायता समेत सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र श्रमिकों से पंजीकरण कराने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना रहा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों से श्रमिकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

हरपुर गढ़वा में भाइयों की हिंसक भिडंत, नदी में डूबकर एक की मौत

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मोबाइल से रिल बनाना महंगा पड़ गया है भाई पर ही भाई की हत्या का आरोप लगा है मझौलिया थाना अंतर्गत हरपुर गढ़वा में हीरामन राम और विश्वनाथ राम दो भाई हैं हीरामन राम पिछले चार महीने से रिल बना रहे थे जिसको लेकर एक भाई विरोध कर रहे थे आज उसी मामले को लेकर दोनों भाई के बीच हिंसक झड़प हो गया दोनो में जमकर मारपीट हुई एक भाई से बचने के लिए एक भाई भागने लगा और नदी में गिर गया नदी में डूबकर एक भाई की मौत हो गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है परिजनों ने आरोप लगाया है कि विश्वनाथ राम ने अपने भाई की हत्या की है मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम जांच में जुट गई है पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है
0
0
Report

जबलपुर मझौली के किसान घंटाघर में धरना, 14 करोड़ बकाया भुगतान मांग

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मझौली के किसानों का घंटाघर में जोरदार प्रदर्शन सैकड़ों की संख्या में घंटाघर पहुंचे किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों ने घंटाघर पहुंचा धान और गेहूं का उपार्जन का पैसा नहीं मिला आक्रोशित किसानों ने घंटाघर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया चारों तरफ ट्रैक्टर लगाकर रास्ते को जाम किया पुलिस प्रशासन ने वेरिकैट्स लगाकर किसानों को रोका कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे किसान खाने पीने का सामान लेकर पहुंचे हैं किसान 8 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए नहीं तो अनिश्चितकाल के लिए धरना जारी रहेगा मझौली में लगभग 14 करोड़ का भुगतान बकाया करनी सेना और किसानों के नेतृत्व में आंदोलन ट्रैक्टर रैली के माध्यम से पहुंचे हैं किसान
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर हाई कोर्ट भवन पुनर्वास के लिए 57.65 करोड़ मंजूर, अगली सुनवाई 17 नवंबर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर इमारत के पुनर्वास और निर्माण कार्यों को लेकर राज्य सरकार ने प्रगति रिपोर्ट पेश की है। इसमें बताया गया कि भवन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत और रेट्रोफिटिंग का काम तेजी से चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या 40 से बढ़ाकर 115 कर दी गई है। वहीं, 50 नए कोर्ट रूम के निर्माण की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मामले में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल व न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर की डिवीजन बेंच ने लंबित निर्माण व मरम्मत प्रस्तावों की सूची मांगी है और अगली सुनवाई पर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव तथा पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आरएसआरडीसी की ओर से पेश प्रगति रिपोर्ट में बताया गया कि 15 सितंबर के बाद बाहरी कॉरिडोर, पार्किंग पैनल, चैंबर और कोर्ट क्षेत्रों में कार्य पूरा किया गया है। 24 अगस्त से 15 सितंबर के बीच 678.75 वर्गमीटर काम पूरा हुआ था। इसके बाद 653.79 वर्गमीटर अतिरिक्त काम पूरा किया गया, जबकि 1,144.98 वर्गमीटर क्षेत्र में कार्य अभी जारी है। निर्माण एजेंसियों के साथ हाईकोर्ट प्रशासन, आरएसआरडीसी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और विशेषज्ञ संस्थान आईआईटी बॉम्बे तथा आईआईटी जोधपुर समन्वय कर रहे हैं। दो चरणों के लिए 57.65 करोड़ की स्वीकृति राज्य सरकार ने बताया कि भवन के पुनर्वास कार्य के फेज-I के लिए 27.41 करोड़ और फेज-II के लिए 30.24 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इसके अलावा 50 नए कोर्ट रूम और भविष्य में 10 अतिरिक्त कोर्ट रूम के विस्तार को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करने के लिए 1.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। हाईकोर्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य ने बताया कि डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भवन में मरम्मत, रखरखाव और निर्माण से जुड़े कई प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित हैं। इनकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से कुछ कार्य अधूरे हैं और इससे भवन से जुड़े लोगों को परेशानी हो रही है। खंडपीठ ने हाईकोर्ट प्रशासन को लंबित प्रस्तावों की सूची कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार को अतिरिक्त जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। उस दौरान वित्त विभाग के प्रमुख सचिव और पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव कोर्ट में मौजूद रहेंगे.
0
0
Report

मुंगेर में दुर्गापूजा से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, दुकानदारों पर जुर्माना

Munger, Bihar:दुर्गापूजा से पहले सड़कों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान .जुबली बेल से भारत माता चौक तक हटाया गया अतिक्रमण, कई दुकानदारों पर जुर्माना; अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मी। मुंगेर : दुर्गापूजा को लेकर शहर में बाजारों की रौनक बढ़ने के साथ सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण प्रशासन के लिए चुनौती बनाने लगा है। दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन तक सामान फैलाकर दुकान लगाने से प्रमुख बाजारों और चौक-चौहाराहों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियन की शुरुआत जुबली बेल चौक से हुई। इसके बाद टीम ने सदर बाजार, जनता मोड़ होते हुए भारत माता चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। सड़क की सीमा से बाहर बढ़ाकर लगाए गए दुकानों के हिस्से को हटाने के साथ कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक जगह पर सामान नहीं फैलाने की सख्त हिदायत दी।हालांकि, अभियान के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि दुर्गापूजा के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी थी। अधिकारियों की गैरमौजूदगी में नगर परिषद के कर्मी ही कार्रवाई करते नजर आए。 स्थानीय लोगों ने कहा कि त्योहार के दौरान मुख्य बाजारों में जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए अभियान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। लोगों ने दुर्गापूजा तक लगातार अभियान चलाकर प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमणमुक्त रखने की मांग की है।अभियान में जेई कुमार राहुल कुमार, नाजीर रितेश कुमार, कृष्ण मुरारी, वकील यादव, गौतम कुमार, ज्ञान हुसैन कुमार सहित एसआई रमेश कुमार मौजूद थे。
0
0
Report

ईवीएम-चर्चा के बीच आजसू ने संवैधानिक संस्थाओं से जवाबदेही की मांग की

Bokaro Steel City, Jharkhand:आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का बोकारो में बड़ा बयान कहा EVM पर अगर सवाल उठ रहा है और सबूत प्रस्तुत किया जा रहा है तो इससे जुड़े संवैधानिक संस्थानों को इसका जवाब देना चाहिए़ नहीं तो देश विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश किसी एक पार्टी से नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि आज EVM और बैलेट को लेकर बहस छिड़ी है और इंडी गठबंधन EVM पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम नए युग में प्रवेश किए तो चुनाव EVM से होने लगा और कई देशों ने हमारे इस मॉडल को अपनाया लेकिन आज जब बहश छिड़ी हुई है तो इसको लेकर जवाबदेही रखने वाले संस्थानों को इसका जवाब देना चाहिए़ नहीं तो देश इसपर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम सुधार के पक्ष में है। उन्होंने आगे कहा कि देश किसी एक पार्टी से नहीं चलती है। उक्त बाते उन्होंने बोकारो के बारी कॉपरेटिव में आजसू के मिलन समारोह में मीडिया से बात करते हुए कही। बताते चले कि बोकारो में आजसू के मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो हुए शरीक। कहा पार्टी में बड़ी संख्या में युवा जुट रहे है। ऐसे में जनाधार भी लगातार बढ़ रहा है। वही विपक्ष यानी इंडी गठबंधन द्वारा SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार कर रहे आंदोलन को लेकर कहा कि अगर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठ रहा है तो इसका जवाब इन संस्थानों को संभालनेवालो को देना चाहिए़। वहीं झारखंड में जेपीएससी और CGL परीक्षा को लेकर चल रही CID जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग CID जांच पर भरोसा कैसे करे क्योंकि इससे पहले कि गई जांच में कुछ नहीं मिला था CID को और आज जब जांच की जा रही है CID के द्वारा तो सारे चीजें सामने आ रहा है और गिरफ्तारी भी हो रही है ऐसे में अगर निष्पक्षता की बात की जाए तो बिना CBI जांच के हो नहीं सकती है। ऐसे में पूरे JPSC और CGL की जांच CBI से होनी चाहिए़। बताते चले कि आजसू का मिलन समारोह कार्यक्रम बारी कॉपरेटिव कॉलोनी में किया जा रहा था जहां पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सहित गोमिया के पूर्व विधायक डॉ0 लम्बोदर महतो एवं अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कई युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा और सदस्यता ली जिन्हें गोमिया के पूर्व विधायक डॉ0 लम्बोदर महतो ने फूल माला पहनाकर पार्टी में शामिल किए। बाइट -- सुदेश महतो, केंद्रीय अध्यक्ष आजसू पार्टी, सह पूर्व उप मुख्यमंत्री, झारखंड। बाइट -- सुदेश महतो, केंद्रीय अध्यक्ष आजसू पार्टी, सह पूर्व उप मुख्यमंत्री, झारखंड। बाइट -- सुदेश महतो, केंद्रीय अध्यक्ष आजसू पार्टी, सह पूर्व उप मुख्यमंत्री, झारखंड।
0
0
Report
Advertisement

बगरू पुलिस जनसुनवाई: डीसीपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) बगरू पुलिस थाने में डीसीपी प्रशांत किरण की जनसुनवाई, परिवादियों से किया सीधा संवाद, शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश, आमजन से सीधे संवाद और प्रभावी शिकायत निस्तारण पर पुलिस का फोकस, ऑपरेशन चौकस की दी जानकारी, बगरू पुलिस मित्र टीम की कार्यप्रणाली को सराहा, एडीसीपी राजेश गुप्ता, एसीपी धर्मेंद्र कुमार, थानाधिकारी चंद्रभान सिंह भी रहे मौजूद। जनसुनवाई में डीसीपी जयपुर वेस्ट प्रशांत किरण ने परिवादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित और नियमानुसार समाधान के दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी प्रशांत किरण ने कहा कि डीजीपी राजस्थान पुलिस के निर्देशानुसार आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बगरू पुलिस मित्र टीम पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में एडीसीपी राजेश गुप्ता, एसीपी बगरू धर्मेंद्र कुमार, बगरू थानाधिकारी चंद्रभान सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

निशब्द विद्यालय में समाज कल्याण सप्ताह के समापन पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

Karauli, Rajasthan:समाज कल्याण सप्ताह के समापन पर निशब्द विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता, समाज कल्याण विभाग की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक मनाए गए समाज कल्याण सप्ताह का समापन निःशब्द विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के 12 बालक-बालिकाओं को श्रवण यंत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस, 2 अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 अक्टूबर को बाल दिवस, 5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस और 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया गया。 समापन कार्यक्रम में कबड्डी और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित कीं गईं। छात्र वर्ग की कबड्डी में दीपक और शिवम की टीम प्रथम तथा जतिन और विवेक की टीम द्वितीय रही। छात्रा वर्ग में अनन्या और रवीना की टीम ने पहला तथा करीना और भूरो की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में कृष्णा मीणा प्रथम और ज्योति बाई द्वितीय रहे। छात्र वर्ग की दूसरी प्रतियोगिता में जयपाल ने पहला और लवकुश माली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समाज कल्याण सप्ताह प्रभारी सत्यप्रकाश ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पेंशन और पालनहार योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। अनुदानित विद्यालय प्रभारी संजय शर्मा ने दिव्यांग विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी。 कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य रविंद्र पुरोहित सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संस्था की ओर से राजकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

मदन राठौड़ ने कांग्रेस की एकजुटता पर तंज कसा, वॉर रूम में घमासान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस की पंचायत चुनावों को लेकर हुई बैठक को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस की एकजुटता पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कभी एक नहीं हो सकते। मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत ने कहा, आज भी इंचार्ज तो मैं हूं। इसका मतलब ये है कि किसी को कोई जगह मिलने वाली नहीं है। कांग्रेस वॉर रूम में नेताओं ने एक-दूसरे पर शब्दों के वार किए। मदन राठौड़ ने कहा कि एकता की बात वही करते हैं, जहां एकता नहीं है। कांग्रेस का संगठन जनता के बीच नहीं है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने कहा था कि सचिन पायलट अब पहले जैसी गलती नहीं करेगा। ये मन की आग को हाव देने जैसा है । ये उनके मन के भाव हैं। अशोक गहलोत खुद को मठाधीश मानते हैं। मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस नेता एक नहीं हो सकते कांग्रेस केवल एकजुटता का स्वांग कर रही है。
0
0
Report

बसेड़ी के सरकारी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं, ग्रामीण SDM को ज्ञापन देकर नियुक्ति मांग

Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने और पशु चिकित्सा सेवाओं को सुचारू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने उपखंड अधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बसेड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन पर निर्भर हैं। पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन पशु चिकित्सालय में लंबे समय से स्थाई डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। इसके कारण बीमार पशुओं को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। पशुपालकों ने बताया कि आपात स्थिति में उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर निजी चिकित्सकों की सेवाएं लेनी पड़ती हैं या फिर अपने बीमार पशुओं को लेकर दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से पशुओं की मौत भी हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो क्षेत्र के पशुपालक और ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में क्षेत्र के पशुपालक, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
0
0
Report

बीकानेर के रिषभ ने जीता 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप

Karauli, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न: बीकानेर के रिषभ बने चैंपियन, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का आह्वान जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलावाड़ा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस (छात्र-छात्रा 14 वर्ष) प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। सीबीईओ कमलेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सीडीईओ सुनील कुमार शर्मा ने विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाने तथा उपविजेताओं को निरंतर तैयारी जारी रखने की सीख दी। एकल फाइनल में बीकानेर के रिषभ ने रोमांचक भिड़ंत में चंद्रादित्य को 3-2 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के छात्र दलीय वर्ग में बीकानेर प्रथम, कोटा द्वितीय व चूरू तृतीय रहा, जबकि छात्रा दलीय स्पर्धा में उदयपुर प्रथम, चूरू द्वितीय व जयपुर तृतीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में छात्र वर्ग से रिषभ (बीकानेर) प्रथम, चंद्रादित्य द्वितीय व रिषित (कोटा) तृतीय रहे, वहीं छात्रा वर्ग में कौशिकी (टोंक) प्रथम, रूही (कोटा) द्वितीय व गरिमा (चूरू) तृतीय रहीं। एडीईओ राधा रमन शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा भामाशाहों का सम्मान हुआ। मंच संचालक प्रियकांत व भगत सिंह बेनीवाल ने किया।
0
0
Report
Advertisement

पटवारीयों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया: सरकार नहीं मानी तो काम बंद कराने की चेतावनी

Damoh, Madhya Pradesh:बड़ी खबर, पटवारी हुए सभी सरकारी ग्रुप्स से लेफ्ट, 48 घंटे का अल्टीमेटम, कर देंगे सभी सरकारी काम बंद..एंकर/ एमपी के लिए बड़ी खबर है यहां सूबे के पटवारियों ने सरकार को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है और इन घंटों में यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पूरी तरह से काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। दमोह में पटवारियों ने कलेक्टर को एक सूचना पत्र देकर प्रदेश भर के पटवारियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का पत्र दिया है। दरअसल कई दिनों से प्रदेश के पटवारी स्वामित्व योजना का विरोध कर रहे है और इस विरोध के चलते प्रदेश में कई जगहों पर पटवारियों को सस्पेंड और टर्मिनेट करने जैसी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है जिससे पटवारी नाराज है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले आज पटवारियों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के सभी वाट्सअप ग्रुप से भी लेफ्ट मार दिया है और अब 48 घंटों की सख्त चेतावनी दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top