icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में भाजपा 2029 की तैयारी तेज, बागी राजाराम मरांडी भाजपा में शामिल

Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड में भाजपा 2029 की तैयारी में अभी से जुट गया है। भाजपा नेता बाबूलाल मारंडी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में सेंध मारी शुरू कर दिया। बरहेट प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रहे राजाराम मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गया। राजाराम मरांडी को झारखण्ड के विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता बरहेट के झबरी गांव में दिलाई। जहाँ भारी संख्या में राजाराम मरांडी के समर्थक पहुंचे और माहौल पुरा भाजपामय हो गया। इस मौके पर राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनन्त ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबीन हेमब्रम और लिट्टीपड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी और भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा। बाबूलाल ने कहा कि अब हेमंत सोरेन सरकार की विदाई का समय आ गया। वहीं जेएमएम से बागी हुए राजाराम मरांडी ने भी जेएमएम पर जम कर वर्षा और कहा कि इस पार्टी को हमने अपने खून से सींचा लेकिन एक बाहरी नेता के हाथों हेमंत सोरेन कटपुतली बनकर रह गया। अब यह पार्टी शिबू सोरेन वाला पार्टी नहीं रही। अब जेएमएम में स्थानीय लोगों का नहीं बाहरी लोगों का चलता है। इसलिए अब झारखण्ड में बदलाव होगा और बीजेपी लोगों की पहली पसंद है।
0
0
Report

पूर्वांचल के विकास के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान: 32 प्रोजेक्ट्स से बनेगा उद्योग-शिक्षा हब

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh पूर्वांचल पिछड़ा था पूर्वांचल को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री जी हमेशा रहे हैं प्रयास रत्न, सपा की गुंडई खत्म करेंगे-ओमप्रकाश। मुख्यमंत्री का mega development plan है, जहां पूर्वांचल के विकास के लिए 32 प्रोजेक्ट्स पर सहमति, 5,000 करोड़ से पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी। सात जिलों में अलग-अलग इंडस्ट्रियल और एजुकेशन हब होंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश का विकास हो, चाहे फोरलेन की सड़क हो, एक्सप्रेसवे हो चाहे लिंक एक्सप्रेसवे बने हों। आजमगढ़ की बात करें तो सपा के लोग कहते हैं कि समाजवादी पार्टी का गढ़ है, वहीं यूनिवर्सिटी खोलने का काम योगी ने किया। मुख्यमंत्री का सपना है कि गरीबों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में देखा जाए तो सरकार भर्तियां कर रहे हैं। पूर्व की सरकार में नौकरियों के दौरान शिवपाल और कंपनी रेट तैयार करती थी। बिना पैसे में 10 लाख सरकारी लोगों को नौकरियां मिली हैं। पूर्वाचल लंबे समय से पिछड़ था, पूर्वांचल के विकास के लिए तमाम उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी में 7 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम की तैयारी, गंगा किनारे 1000 एकड़ की टूरिज्म सिटी विकसित होगी, रामनगर में 1000 एकड़ का मैन्युफैक्चरिंग बनेगा, मिर्जापुर में भी 1000 एकड़ का इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होगा। भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर में भी बड़े औद्योगिक हब बनेंगे, जहां उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को लेकर कहा गया है कि रोजगार से पूर्वांचल नई विकास की ऊंचाइयों को छूएगा। पूर्व पूर्वांचल की 2800 जिलों में शुरू हुआ है धीरे-धीरे आजमगढ़ में वाइस सिटी पैदा होगी जो प्रोजेक्ट सटे हुए इलाके हैं, प्रोजेक्ट लगाने के लिए कैबिनेट पर चर्चा हुई है। जहाँ प्रदेश में पूर्वांचल पिछड़ा था, पूर्वांचल को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री जी हमेशा प्रयास रत्न हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बेबाक बोलने वाले हैं और कहा कि सपा की गुंडई खत्म कर देंगे। जिले के आईटीआई मैदान में 2 लाख लोगों को आजमगढ़ ले चलेंगे जहाँ रैली होगी। आजमगढ़ को सभी जातियों का गढ़ बनाएंगे।
0
0
Report

चरखी दादरी में दीपावली के कारण जहरीली हवा, 350 क्रेशर और खनन क्षेत्र बंद

Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में जहरीली हवा का कहर! प्रदूषण 400 पार पहुंचने के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 350 क्रेशर और माइनिंग जोन अगले आदेशों तक बंद। दीपावली की आतिशबाजी ने बिगाड़ी शहर की आबोहवा, अब लोगों की सेहत पर मंडराया प्रदूषण का खतरा! उपायुक्त मनदीप कौर बोली चरखी दादरी में हर वर्ष दीपावली के समीप प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले 400 के पार पहुंच गया था। जहरीली होती हवा को देखते हुए  प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जिले के  क्रेशर और माइनिंग जोन को अगले आदेशों तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला चरखी दादरी में हरियाणा प्रदेश का सबसे बड़ा मीनिंग जोन है जिले में करीब 350 क्रेशर हैं  उपायुक्त मनदीप कौर बोली हालांकि अब प्रदूषण का स्तर घटकर 270 के करीब पहुंच गया है, लेकिन शहर की आबोहवा अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। जहरीली हवा के चलते आमजन के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। DC मनदीप कौर ने बताया कि दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले जिले में प्रदूषण का स्तर 400 के पार चला गया था। स्थिति को देखते हुए माइनिंग जोन और क्रेशर को अगले आदेशों तक बंद किया गया है। DC ने बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कूड़ा-कचरा न जलाएं और अपने आसपास पानी का छिड़काव करते रहें।
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक 8.449 किमी मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी दी

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो विस्तार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 8.449 किलोमीटर लंबा होगा नया कॉरिडोर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों का मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार अब आगे बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। ब्लू लाइन से भी मिलेगी कनेक्टिविटी नए मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगा। इस विस्तार का सबसे बड़ा फायदा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बड़ी आबादी को मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सेक्टर-61 स्टेशन पर ब्लू लाइन मेट्रो से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के अन्य प्रमुख इलाकों तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान होगा। मॉल, अस्पताल और दफ्तरों तक आसान पहुंच इस कॉरिडोर के जरिए गौर सिटी मॉल, H&S मॉल, ब्लू सफायर मॉल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 के व्यावसायिक क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-51 स्थित IKEA और सेक्टर-73 स्थित एंथुरियम मॉल को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा सेक्टर-60 स्थित टेक महिंद्रा और TCL टेक के कार्यालयों सहित कई प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी फायदा होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-122, कैलाश अस्पताल, रामा अस्पताल, क्लाउड-9 अस्पताल और अन्य प्रमुख संस्थानों तक पहुंच आसान होगी। वहीं, क्लियो काउंटी सोसायटी, गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 सहित आसपास की आवासीय सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भी इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक और प्रदूषण से भी मिलेगी राहत मेट्रो विस्तार से निजी वाहनों पर लोगों की निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। सड़कों पर वाहनों का दबाव घटने, ट्रैफिक जाम से राहत मिलने और यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए यह मेट्रो विस्तार केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब लोगों की नजरें परियोजना के निर्माण कार्य और मेट्रो संचालन शुरू होने की समयसीमा पर टिकी हैं。
0
0
Report

41 दिनों बाद मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का अनशन खत्म, कक्षाएं फिर शुरू

Nuh, Haryana:story :- 41 दिन बाद समाप्त हुआ मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन, छात्रों ने तोड़ा अनशन उपायुक्त अखिल पिलानी ने अनशनरत दोनों छात्रों को पानी पिलाकर अनशन खुलवाया, मुफ़्ती ज़ाहिद और पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद ने मिठाई खिलाकर धरना समाप्त कराया मांगें पूरी होने के बाद छात्रों और स्टाफ में खुशी, बृहस्पतिवार से कॉलेज में दोबारा शुरू होंगी कक्षाएं नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर चल रहा छात्रों और स्टाफ का धरना-प्रदर्शन बुधवार शाम को समाप्त हो गया। छात्रों की मांगों को स्वीकार किए जाने और उन्हें लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कॉलेज पहुंचकर अनशन पर बैठे दोनों छात्रों को पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। वहीं, मुफ़्ती ज़ाहिद হুসैन और पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने छात्रों एवं स्टाफ को मिठाई खिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। गौरतलब है कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने मंगलवार को छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार करते हुए आश्वासन पत्र कॉलेज के डायरेक्टर को भेजा था। इसके बाद बुधवार को जिला उपायुक्त अखिल पिलानी कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें आंदोलन समाप्त कर पढ़ाई शुरू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद, मुफ़्ती ज़ाहिद हुसैन, एडवोकेट मोहम्मद तलहा और पल्ला गांव के सरपंच फारूख प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मांगें स्वीकार होने के बाद कॉलेज के छात्रों ने खुशी जाहिर की। वहीं, स्टाफ ने भी उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों का समाधान जल्द किया जाएगा। धरना समाप्त होने के साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार से कॉलेज में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर लौटेंगे और टीचिंग स्टाफ भी कक्षाएं लेगा। इसके अलावा नॉन टीचिंग स्टाफ भी अपने कार्यों पर लौटेगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उनकी समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। कुछ मांगों को पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष मांगों पर कार्यवाही जारी है। उन्होंने स्टाफ को भी आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 41 दिनों तक चले इस आंदोलन के समाप्त होने से कॉलेज में फिर से पढ़ाई का माहौल बनने की उम्मीद जगी है。
0
0
Report

कोठार गांव के मंदिर के पास 5 फीट का मगरमच्छ रेस्क्यू, लोग दहशत में

Pali, Rajasthan:बालीक्षेत्र के कोठार गाँव में मंदिर के निकट 5 फीट लंबा मगरमच्छ को देख कर लोगों मे डर का माहौल फैल गया। जिसकी सूचना वन विभाग के रेंजर फूलाराम भटनागर को सूचना मिलते ही वन्य जीव रेस्क्यू टीम के सदस्य नरेश वैष्णव, दिलीप मारू, मकसूद छिपा ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू किया। जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जल स्रोतों में पानी कम होने की वजह से ऐसे जीव बाहर आ सकते हैं, इसलिए किसी भी वन्यजीव के दिखने पर खुद कदम उठाने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी के घास भैरू उत्सव में विदेशी पर्यटक भी हैरतअंगेज करतब देखने आए

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी भाई दूज पर बूंदी जिले के ग्रामीण अंचलों में 500 से 600 साल पुरानी घास भैरू उत्सव की परंपरा जीवंत हो उठी। ठीकरदा, बड़ौदिया, सथूर और हिंडोली सहित कई गांवों में हजारों लोग इस अनूठे आयोजन के साक्षी बने। ढोल-मंजीरों की गूंज और लोकगीतों के बीच कलाकारों ने ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए कि दर्शक दंग रह गए। कहीं कलाकार का सिर कटा नजर आया तो कहीं पानी में पत्थर तैराने का प्रदर्शन किया गया। कांच के गिलासों पर मोटरसाइकिल खड़ी कर कलाकारों ने भी खूब तालियां बटोरीं। घास भैरू की सवारी के साथ बैलों की पूजा-अर्चना की गई और पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस बार विदेशी पर्यटक भी राजस्थानी लोककला और कलाकारों के हुनर को देखने पहुंचे। ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए सरकार और पर्यटन विभाग से आर्थिक सहयोग की मांग उठाई।
0
0
Report

उज्जैन के बागड़िया टावर में भीषण आग, दमकलों की टीमों के साथ रेस्क्यू जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पाँच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन, उपरी मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है, आधा दर्जन दमकल आग बुझाने में जुटी, लोहे की खिड़कियां तोड़कर सीढ़ियां लगाकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा, बच्चे बुजुर्ग व महिलाओं का किया जा रहा है रेस्क्यू, इमारत में धुएं के कारण लोगों का हाल बे हाल, बिल्डिंग की छत पर एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद, पुरानी सेंटर कोतवाली के पास बागड़िया टावर में लगी है आग, पुलिस, प्रशासन व नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद,
0
0
Report
Advertisement

यूपी मंत्री का बयान: सनातन त्योहारों पर कांग्रेस को निशाना

Agra, Uttar Pradesh:दिवाली त्यौहार पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान का मामला थमा नहीं थी कि एक बार फिर कांग्रेस के संसद इमरान मसूद ने प्रदूषण के बहाने सनातनी त्योहार पर हमला बोला,इमरान मसूद के मानव जनित रोग वाले बयान पर योगी सरकार के कैविनेट मंत्री ने पलटवार किया,योगेंद्र उपाध्याय का कहना था कि सनातन पर बार बार कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान तुष्टिकरण की राजनीति दर्शा रहे है,उन्हें ऐसे ख्याल अपने त्योहारों पर याद क्यों नहीं आते,कई मुस्लिम त्योहारों पर खूब आतिशबाजी होती है तब उन्हें प्रदूषण की याद नहीं आती,त्यौहार ही नहीं नए साल पर भी सभी लोग आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार करते है,कांग्रेस नेताओं के बयान उनके चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करते है
0
0
Report

योगी सरकार के रोजगार अभियान से युवाओं को नियुक्ति पत्र, तीन पीढ़ी तक फायदा

Agra, Uttar Pradesh:योगी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के सभी द्वार खोल दिए हैं; पुलिस, शिक्षा, आयुष, चिकित्सा, स्वास्थ्य सहित लगभग हर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। खुद मुख्यमंत्री लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। योगी सरकार के इस रोजगार योजना पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती बल्कि उन्हें निभाती भी है। आज युवाओं को जो नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनसे सिर्फ युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा बल्कि तीन पीढ़ियों का भविष्य भी लिखी जा रही है। जिस युवा को रोजगार मिला उससे उसके माता-पिता, वह खुद और उसकी आने वाली पीढ़ी भी सशक्त होगी और जीवन शैली में सुधार आएगा। विपक्ष भले ही बेरोजगारी पर हल्ला मचाए, लेकिन ये नियुक्ति पत्र उन्हें आइना दिखा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कलेक्टर-एसपी ने मंडरायल के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया

Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टर और एसपी ने मंडरायल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडरायल बूथ, पांचोली सहित पुलिस थाना मंडरायल के आसपास स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर आने-जाने के रास्तों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव और भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。
0
0
Report

बरही अग्निकांड के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के बरही अग्निकांड पर बरही नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, छह मौतों के बाद प्रशासनिक जवाबदेही पर उठाए सवाल। कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड की आग अब सियासी गलियारों तक पहुंच गई है। अग्रवाल परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत से उपजे आक्रोश के बीच नगर परिषद बरही की कांग्रेस पार्षदों ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक व्यवस्थाओं और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छह कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।कटनी कलेक्टर को सामूहिक त्यागपत्र सौंपते हुए अग्निकांड की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इसी घटना से आहत कांग्रेस पार्षदों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सामूहिक इस्तीफे का फैसला किया है। कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में पार्षदों ने कहा है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद आपातकालीन व्यवस्थाओं की जवाबदेही तय होना जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में वार्ड क्रमांक 1 से प्रज्ञा अजय वर्मा, वार्ड क्रमांक 4 से शिवकुमारी राजेश वंशकार, वार्ड क्रमांक 5 से नैंसी अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक 9 से अंजू कोल, वार्ड क्रमांक 10 से गोवर्धन बढ़ई और वार्ड क्रमांक 11 से पूजा राधेश्याम ताम्रकार शामिल हैं।
0
0
Report

ऐशबाग के जनता क्वार्टर तोड़ने के विरोध में महिला ने फांसी लगाने की कोशिश

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के ऐशबाग में बने जर्जर जनता क्वार्टर को तोड़ने का विरोध विरोध में रहवासी महिला ने किया फांसी लगाने का प्रयास घर का गेट बंद कर आमना बी नामक महिला ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास गेट ना खुले उसको लेकर महिला ने घरेलू सामान अड़ाया आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जैसे तैसे महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस पुलिस ने महिला को दी समझाइश पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोई महिला महिला का दर्द क्वार्टर खाली करने के बाद कहां जाएं जनता क्वार्टर टूटने की सूचना के बाद आसपास के मकान मालिकों ने बढ़ाया किराया 3 हजार रुपए रेंट वाले रूम के मांगे जा रहे 5 हजार महिला बोली मेहनत मजदूरी करके करते है गुजारा महंगे रूम नही कर सकते हैं अफोर्ट रहवासियों ने की कुछ समय की मोहलत देने की मांग मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक का दिया है सामान खाली करने के लिए समय 14 नवंबर से शुरू होनी है जनता क्वार्टर को तोड़ने की कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top