Back
मुंगेर में रामनवमी ध्वज यात्रा शांतिपूर्ण कराने को फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी
PKPrashant Kumar
Mar 26, 2026 15:32:07
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर
रामनवमी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला शुक्रवार को निकाला जायेगा ध्वजा यात्रा।
मुंगेर में रामनवमी में निकलने वाली ध्वज यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर मुंगेर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च समाहरणालय से शुरू होकर एक नंबर ट्रैफिक भगत सिंह चौक कोणार्क मोड होते हुए गढ़ैया मार्केट स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां डीएम और एसपी ने पूजा कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिया।वहीं इस फ्लैग मार्च में डीएम ,एसपी के एसडीएम ,डीएसपी सहित सभी थानाध्यक्ष शामिल थे।वहीं इस दौरान मानसरीतल्ले में अधिकारियों ने पैदल मार्च भी किया।
वहीं डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि रामनवमी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर आज फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं इसके लिए मुंगेर जिला प्रशासन के द्वारा पूरी व्यवस्था है।उन्होंने कहा की उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगाह है। विसर्जन के दिन भी पुरे शोभा यात्रा का वीडियो रिकॉर्डिंग तथा ड्रोन कैमरे से नजर रखा जाएगा। नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। यदि किसी भी प्रकार की कोई सूचना अथवा जानकारी प्राप्त हो तो सीधे नियंत्रण कक्ष अथवा जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक के मोबाईल पर भी सूचना जरूर दें। कानून अपने हाथ में न लें। जिला एवं पुलिस प्रशासन आप सबों के साथ है, आप सभी भी जिला एवं पुलिस प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग दें।
बाइट - निखिल धनराज निप्पणीकर डीएम मुंगेर
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर पुलिस के द्वारा रामनवमी को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने کو लेकर पांच सौ से अधिक जवान और अधिकारियों को लगाया गया है।इसमें वरीय अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और सीसीटीवी तथा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी ध्वजा यात्रा को संपन्न कराने की अपील की है।
बाइट - सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowMar 26, 2026 16:19:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 26, 2026 16:19:120
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 26, 2026 16:17:410
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 26, 2026 16:17:300
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 26, 2026 16:17:160
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 26, 2026 16:17:060
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 26, 2026 16:16:550
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 26, 2026 16:16:390
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 26, 2026 16:16:280
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 26, 2026 16:16:150
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 26, 2026 16:16:060
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 26, 2026 16:15:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 26, 2026 16:15:400
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 26, 2026 16:15:270
Report
772
Report