Back
पानी भरे गड्ढे में गिरकर पांच वर्षीय रितेश यादव की मौत, चंदुकी गांव में मातम
PKPrashant Kumar
Jan 09, 2026 15:03:16
Munger, Bihar
घर के सामने बने पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत.
मुंगेर:हरपुर थाना क्षेत्र के चंदुकी गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में पांच वर्षीय बालक रितेश यादव की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मृतक बालक रितेश, नीतीश यादव का पुत्र था। वह शुक्रवार को घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक चापाकल के पास बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। घटना के समय परिजनों की नजर बच्चे पर नहीं पड़ सकी। कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लेकर पहुंचे।
अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मदन पाठक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि चापाकल के पास गड्ढा खोदकर सोख्ता बनाया गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। उसी में गिरने से बालक की डूबकर मौत हो गई।घटना के बाद मृतक की मां रानी देवी, दादी देवकी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंची। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Mamauta Kalan, Uttar Pradesh:अलीगढ़ विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन,
आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में फुक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन,
विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत लेकर SDO जट्टारी को सौंपा ज्ञापन,
अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के जट्टारी का मामला.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report