811201
मुंगेर में मुआवजे की मांग पर किसानों ने रोका सड़क निर्माण, प्रशासन ने की बातचीत
Janki Nagar, Bihar:जानकीनगर मौजा में 4-लेन सड़क निर्माण का कार्य मुआवजे को लेकर किसानों ने रोक दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सदर अनुमंडल पदाधिकारी शलेंद्र कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रामनगर थाना, सदर मुंगेर अंचलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने आवासीय दर पर मुआवजा देने की मांग की थी। बातचीत के बाद प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया और घंटेभर से रुका निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर साहनी (22) पुत्र देवानंद साहनी, निवासी मटडिहे टोला, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मामला दर्ज है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार, 15 अक्टूबर को अमवा चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय सिंह और हेड कांस्टेबल शंभू यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सीएम डीके शिवकुमार का सुप्रीम कोर्ट विरोध, मतदाताओं की सुरक्षा केंद्रित आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:MANGALURU (KARNATAKA): CHIEF MINISTER D.K. SHIVAKUMAR ARRIVE AT MANGALURU INTERNATIONAL AIRPORT /VISUALS /S/B मंगलुरु, कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार कहते हैं, "आज हमने सुप्रीम कोर्ट में SIR और उसमें मौजूद विसंगतियों को लेकर एक अपील दायर की है। वोट देने का अधिकार, जीने का अधिकार है। अब हम सभी इसके लिए लड़ रहे हैं। हमने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। आगे भी हम इसके लिए संघर्ष जारी रखेंगे... हम राज्य के मतदाताओं की रक्षा कर रहे हैं। SIR का विरोध करके हम इस देश के मतदाताओं की रक्षा कर रहे हैं। बीजेपी के कुछ नेता इसे लेकर राजनीति करने और गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इस छोटे से मुद्दे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए";0
0
Report
दिल्ली के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोलियम मंत्रालय के अवॉर्ड समारोह में पुरस्कार वितरित किए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI UNION MINISTER HARDEEP SINGH PURI DISTRIBUTES AWARDS AT BLOCK AWARD CEREMONY ORGANISED BY MINISTRY OF PETROLEUM AND NATURAL GAS VISUALS0
0
Report
Advertisement
अमरौहा e-रिक्शा चोरी: दो महिलाएं गिरफ्तार, 2.82 लाख के गहने बरामद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में ई-रिक्शा में पर्स काटकर चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 2.82 लाख के आभूषण और 22 हजार रुपये बरामद अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए जनसहयोग से मुरादाबाद निवासी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, 22 हजार रुपये नकद और एक काला बैग बरामद किया है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत 2 लाख 82 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार गुलफशा और तरन्नुम बाजारों तथा सर्राफा बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को निशाना बनाती थीं। आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार होकर ब्लेड से यात्रियों के पर्स काटती थीं और आभूषण चोरी कर फरार हो जाती थीं। पूछताछ में 24 सितंबर को ई-रिक्शा में एक व्यक्ति की सोने की चेन चोरी करने की घटना में भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।0
0
Report
औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रानी राजपूत की प्रेम कहानी चर्चा में
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जिले में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की कथित प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की उम्र में करीब 45 वर्ष का अंतर होने के कारण यह मामला लोगों के बीच खासा चर्चित है। दावा किया जा रहा है कि दोनों की करीब एक सप्ताह पहले सगाई हो चुकी है और अब शादी की तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दे कि रामसुगर अरियारी गांव के निवासी हैं। बताया जाता है कि रानी राजपूत पिछले करीब दो वर्षों से उनके घर आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने और प्रेम संबंध बनने की बात कही जा रही है। रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं। उनके मुताबिक, रानी का परिवार में आना-जाना था और इस दौरान सभी मिलकर वीडियो शूट भी करते थे। ब्यूटी पार्लर में सगाई होने का दावा बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में रामसुगर और रानी राजपूत की रिंग सेरेमनी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराने की तैयारी है। हालांकि, शादी की तारीख और समारोह को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं इस कथित प्रेम कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे उम्र की सीमाओं से परे प्रेम का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया गया स्टंट मान रहे हैं। सगाई से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं हैं। इंगेजमेंट शूट के दौरान तबीयत बिगड़ने की चर्चा इस मामले में यह दावा भी सामने आया है कि इंगेजमेंट शूट के दौरान रामसुगर की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, इस घटना की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए उनकी स्वास्थ्य स्थिति और घटना से संबंधित दावों को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। फिलहाल, रामसुगर और रानी राजपूत के कथित रिश्ते, सगाई और शादी की तैयारियों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अब देखना होगा कि यह रिश्ता वास्तव में शादी तक पहुंचता है या सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं तक ही सीमित रहता है.0
0
Report
हरियाणा में स्वीडिश निवेश के लिए मजबूत घोषणाएं; IKEA-ABB ने निवेश की संभावना जताई
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से की राउंड टेबल वार्ता मुख्यमंत्री ने स्वीडिश उद्योगपतियों को हरियाणा में आकर निवेश करने का दिया न्यौता मेक इन इंडिया और मेड विद स्वीडन के साझा प्रयास को करेंगे और मजबूत- मुख्यमंत्री मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का नया स्वरूप दिया दोनों देशों की साझा पंचवर्षीय कार्य योजना ने सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा दी- मुख्यमंत्री दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में व्यापार और निवेश सहित आर्थिक आदान-प्रदान को दोगुना करने का रखा लक्ष्य- मुख्यमंत्री भारत एशिया में स्वीडन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक आधार और country के बड़े बाजारों से उत्कृष्ट संपर्क हरियाणा को निवेशकों के लिए पहली पसंद बनाते हैं हरियाणा उत्तर भारत के बड़े बाजारों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार- मुख्यमंत्री हमने इन्वेस्ट हरियाणा सिंगल विंडो सिस्टम को किया मजबूत गुरुग्राम में स्वीडिश कंपनी आइकिया की 3500 करोड रुपए की एकीकृत परियोजना हम पर भरोसे का उदाहरण- मुख्यमंत्री झज्जर की MET सिटी में स्वीडन की सब कंपनी अपनी कार्ल गुस्ताफ विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है फरीदाबाद में स्वीडिश स्विस समूह ABB की वर्ष 1951 से शुरू हुई विनिर्माण इकाई आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरों का प्रमुख उत्पादक केंद्र स्वीडिश शिक्षा संस्था कुन स्कापस कोलन का पहला भारतीय विद्यालय वर्ष 2013 में गुरुग्राम में खुला यदि आपकी कंपनी भारत में नया कदम रखने की सोच रही है तो हरियाणा बातचीत के लिए तैयार- मुख्यमंत्री स्वीडिश कंपनियों को हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में भाग लेने और हरियाणा के साथ अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए करता हूं आमंत्रित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी साथ में रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
दूनी टोंक में बारिश से किसानों के चेहरे खुशी
Kota, Rajasthan:दूनी टोंक तेज हवा और गर्जना के साथ बारिश शुरू, किसानों के चेहरों पर छाई खुशी दूनी क्षेत्र में मौसम में बदलाव के चलते आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवा और बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। किसानों के अनुसार, खेतों में नमी बढ़ने से सरसों, गेहूं और चने की बुवाई में काफी मदद मिलेगी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बरसात खेती के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी।0
0
Report
गंगरार में होटल पार्किंग विवाद: चौकीदार पर तलवार से हमला, अस्पताल में भर्ती
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखण्ड में हमीरगढ़ - गंगरार सरहद पर सोनियाणा हाईवे रोड स्थित राजधानी होटल पर पार्किंग विवाद में चौकीदार पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक चालक से कंटेनर खड़ा करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान साथी टैंकर चालक पर तलवार से हमला करने का आरोप है। हमले में चौकीदार के ललाट, नाक के पास और दोनों हाथों पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर चौकीदार को बचाया। घायल का गंगरार चिकित्सालय में उपचार कराया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर गंगरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
दिल्ली मंडोली से 567 किग्रा अवैध पटाखे बरामद, मालिक गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:विजुअल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पटाखे के शॉट दिल्ली के मंडोली में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, 567 किलो से अधिक पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त दिल्ली में दीपावली त्यौहार से पहले अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस ने किया बरामद AATS और थाना हर्ष विहार की संयुक्त टीम की कार्रवाई, पटाखा फैक्ट्री का मालिक मोहम्मद तैय्यब गिरफ्तार उत्तर पूर्वी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। थाना हर्ष विहार और AATS की संयुक्त टीम ने मंडोली गांव में छापेमारी कर कुल 567.30 किलोग्राम पटाखे और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में कथित पटाखा फैक्ट्री के मालिक मोहम्मद तैय्यब (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:05 बजे इलाके में गश्त के दौरान मंडोली गांव में पटाखे जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मंडोली गांव की गली नंबर 12 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बड़ी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। यह सामग्री कार्टन और बोरियों में रखी गई थी。 पुलिस टीम ने बरामद सामग्री का निरीक्षण कर उसका वजन किया, नमूने लिए और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जब्त कर लिया। बरामद पटाखों में सात शॉट वाले पटाखे, सिंगल शॉट पटाखे, रोमन कैंडल, रंगीन पटाखे और अन्य सामग्री शामिल हैं। कुल बरामदगी का वजन 567.30 किलोग्राम बताया गया है। ### आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज इस मामले में थाना हर्ष विहार में FIR नंबर 315/2026, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9B के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तैय्यब, पुत्र असलम, निवासी नेताजी पार्क, लोनी देहात, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और वह घोषित बदमाश (BC) भी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं। रिपोर्ट - राकेश चावला0
0
Report
Advertisement
36 दिन बाद किसानों-सरकार के बीच समझौता की उम्मीद बढ़ी
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से पानी के लिए चल रहा किसानों का आंदोलन बीच अब किसानों और सरकार के बीच समझौता बनने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। बुधवार की शाम ADM अशोक सांगवा के साथ हुई किसानों की बातचीत के बाद पूरे आंदोलन में समझौता बनाने की उम्मीद जागी है। ADM के आश्वासन के बाद किसानों ने क्षेत्र में चक्का जाम स्थगित कर दिया था। अब चीफ इंजीनियर से होने वाली बैठक के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। किसानों की मांग के अनुसार 5+2 सिंचाई पानी की बारी लेकर समझौता बनने की संभावना जताई जा रही है। आंदोलन ने 36 दिन हो गए हैं। किसान नेताओं के अनुसार जिले के घड़साना में किसानों के आंदोलनों के कारण पिछले कई दिन से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित है।0
0
Report
छत्राल GIDC में बॉयलर फटने से कोविका कलर कंपनी में चार लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:GANDHINAGAR, GUJARAT: Four people were killed in a boiler explosion at Kovika Color Company in Chhatral GIDC. गुजरात - गांधीनगर के SP रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि छत्राल GIDC स्थित कोविका कलर कंपनी में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और वहां आग लग गई।0
0
Report
डाढ़ा पंचायत भवन चोरी: 12 घंटे में उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:डाढ़ा पंचायत भवन चोरीकांड का 12 घंटे में उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार मास्टरमाइंड रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार, करीब तीन लाख के चोरी के सामान बरामद चतरा : सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का चतरा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर किया उद्भेदन। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांड का मास्टरमाइंड अजय कुमार भी शामिल है, जिसे रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी के कंप्यूटर, बैटरी, स्टेबलाइजर, मॉनिटर समेत करीब तीन लाख रुपये के सामान बरामद किए गए हैं। गुरुवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार के अलावा सनोज कुमार, देवा नायक और देवाली भारती शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार खुद को झारखंड पुलिस का जवान बताता था। पंचायत भवन में चोरी की घटना के बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान मास्टरमाइंड अजय कुमार की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरीकांडों और गिरोह के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है। 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
अररिया के पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए DM-SP निरीक्षण, CCTV और ट्रैफик व्यवस्था निर्देश
Forbesganj, Bihar:अररिया के पूजा पंडालों का डीएम और एसपी ने दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और पूजा कमिटियों को कई निर्देश दिए। पूजा पंडालों में आग से निपटने की व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगवाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। पूजा पंडालों के किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत मदद का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया। सभी पूजा पंडालों और चौक चौराहे समेत प्रमुख जगहों पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने समेत सुरक्षा के लिए कई निर्देश एसपी ने थानाध्यक्ष को दिया।0
0
Report
पानीपत के वार्ड-3 में खुला नाला खतरे बना, बच्चा गिरते-गिरते बचा
Panipat, Haryana:पानीपत के वार्ड 3 में खुला नाला बना जानलेवा 8 10 फीट गहरे नाले में गिरा बच्चा पिता ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान देवी मंदिर रोड पर 4-5 महीने से खुदाई, न गड्ढे भरे और न नालों पर लगाए बैरिकेड पानीपत, राकेश भयाना। शहर के वार्ड-3 में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर बच्चे की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बची। देवी मंदिर के साथ लगती सड़क पर जलभराव के बीच एक बच्चा खुले नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद उसके पिता गोविंद ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया। नाला करीब 8 से 10 फीट गहरा बताया जा रहा है। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे की पहचान ऋतिक के रूप में हुई है और फिलहाल उसकी हालत ठीक है। गोविंद ने बताया कि सड़क और नाले का काम पिछले 4-5 महीने से अधूरा पड़ा है। एक तरफ का काम पूरा नहीं हुआ और दूसरी तरफ भी खुदाई करके छोड़ दी गई है। खुले नालों और गड्ढों के आसपास बैरिकेड तक नहीं लगाए गए। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है और रात में अंधेरा होने से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में कोई भी राहगीर या बच्चा हादसे का शिकार हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव और मेयर कोमल सैनी भी मौके का दौरा कर चुके हैं। उस दौरान ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने और गड्ढों को ठीक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पहले महिला भी गिर चुकी, फिर भी सबक नहीं यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले इसी वार्ड में एक महिला भी गंदे नाले में गिर गई थी। उस समय भी स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी। अब बच्चे के नाले में गिरने की घटना ने एक बार फिर सड़क और नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बाइक के पहिए तक फंस जाते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने, खुले नालों को ढकने और काम पूरा होने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है。0
0
Report
बरेली: अतिक्रमण विरोधी दस्ता पहुँचा, बाजार में भगदड़ मची दुकानदार भागे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता पहुचने से व्यापारियों में मची अफरा तफरी टीम से सायरन की आवाज से डर कर फड़ बाजार में मची भगदड़ सामान समेटकर भागते नजर आए दुकानदार बृहस्पतिवार बाजार में ग्राहकों से भरी बाजार में व्यापारियों में मची भगदड़ सामान और ठेले को खचेड़ते नजर आए व्यापारी, कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतुबखाना पर लगती है वृहस्पतिवार का बाजार0
0
Report
Advertisement
