811213
65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, राजद नेताओं का धरना
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:राजद नेताओं ने 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर धरना दिया। उनका कहना है कि आरक्षण को मजबूत करने के लिए इसे संविधान के 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाना जरूरी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन: नकली सोना देकर मकान सौदा ठगी, तीन गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:मकान के सौदे के बदले दिया था सोना, जांच में नकली निकला; तीन आरोपियों पर कार्रवाई उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में 60 लाख रुपए के मकान सौदे में नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी निवासी शैलेंद्र प्रसाद ने करीब डेढ़ साल पहले मकान का सौदा 60 लाख रुपए में किया था। सौदे के दौरान आरोपियों ने उन्हें सोने की ईंट बताकर कुछ दिया था。 बाद में जब इस सोने की जांच कराई गई तो उसके नकली होने का पता चला। इसके बाद फरियादी ने चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देवास निवासी हितेश सोलंकी, दुर्गाशंकर शर्मा और अभिषेक शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मकान या जमीन की खरीद-बिक्री और बड़े आर्थिक लेन-देन से पहले दस्तावेजों और संबंधित सामान की अच्छी तरह जांच जरूर कराएं।0
0
Report
पुणे केसरीवाडा गणेश मंडळ की विसर्जन रैली किसानों के समर्थन का संदेश केंद्रित
Shirur, Maharashtra:पुण्यात मानाच्या पाचही गणपतींच्या विसर्जन मिरवणुकाला सुरुवात झाली असून, मानाचा पाचवा गणपती असलेल्या केसरीवाडा गणेश मंडळाची विसर्जन मिरवणूक सध्या आकर्षणाचा केंद्रबिंदू ठरत आहे. राज्यात निर्माण झालेली भीषण दुष्काळी परिस्थिती आणि संकटात सापडलेला बळीराजा यांना केंद्रस्थानी ठेवून यंदा हा देखावा तयार करण्यात आला आहे. शेतकरी ही देशाच्या अर्थव्यवस्थेचा कणा असून, नागरिकांनी शेतकऱ्यांच्या पाठीशी खंबीरपणे उभे राहावे, हा संदेश या माध्यमातून देण्यात आला आहे.0
0
Report
आम के बड़े पेड़ के गिरने से सुभाषगंज में भयावह हादसा, आवागमन बंद
Umaria, Madhya Pradesh:बड़ी ख़बर उमरिया जिले से है जहाँ तेज बारिश के कारण रिहाईशी इलाके में आम का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया है, पूरा मामला वार्ड 22 सुभाषगंज इलाके का है जहाँ देर रात्रि तक़रीबन डेढ़ बजे ये पूरा हादसा हुआ है,पेड़ गिरने से एक घर की छत टूटकर ज़मीन में गिर गई वहीं कमरे में सो रहे लोगों की बाल बाल जान बची है वहीं मार्ग के बीच में पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है नागरिको ने प्रशासन से तत्काल प्रभावित घर का मुआवजा और अवरुद्ध मार्ग को बहाल कराये जाने की मांग की है, वहीं प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं0
0
Report
Advertisement
मोरबी के जेतपर किसान कलैक्टर दफ्तर में विरोध, मुआवजा नीति पर मंडी दर समिति बहस
Morbi, Gujarat:મોરબીના જેતપર ગામના ખેડૂતોએ મોટી સંખ્યામાં કલેકટર કચેરીએ પહોંચ્યા માર્ડ માર્કેટ રેટ કમિટિ માટે કલેકટરે જેતપર ગામના ખેડૂતને આપીહતી નોટિસ હાલમાં કલેકટર કચેરી ખાતે પોલીસનો ચુસ્તબંદોબસ્ત ગોઠવવામાં આવ્યો નવી વળતર નીતિનો જ ખેડૂતોએ વિરોધ તો માર્કેટ રેટ કમિટીમાં જોડવાનો મતલબ શું ? ?: ખેડૂત છાવણી પાસે ગત તા. 17ના રોજ પૂતળા દહન બાદ જેતપરના આંદોલનકારી ખેડૂતો સામે નોંધાયો હતો ગુનો પર0
0
Report
दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने कहा उनके विचार भारत विकास का पथ
Noida, Uttar Pradesh: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको नमन करती हूं। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं...पंडित दीन दयाल उपाध्याय की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी 110 वर्ष पूर्व में थीं...आइम हम मिलकर संक्लप लें कि हम उनकी सीख को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करेंगे मंत्री आशीष सूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी भाजपा पार्टी में काम करने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श पुरुष हैं...पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का विचार today भी प्रासंगिक है, उनके विचार के आधार पर गरीबों की सेवा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को आगे ले जा रहे हैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती है... उन्होंने जो दर्शन दिया आज हमारी भाजपा का मूल्य विचार वही है और NDA की जो सरकारे चलती है उसका भी मूल्य विचार यही है कि जो समाज के अंदर सबसे गरीब-पीड़ित शोषित हैं उसका उत्थान करना। भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज के ही दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था....पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आज पूरी दुनिया समीक्षा भी कर रही है और उस पर ही चलने का प्रयास कर रही है0
0
Report
तेज रफ्तार ने मचाया कोहराम: जैतपुर मोड़ पर बस खाई में गिरी, कई घायल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-रफ्तार ने मचाया कोहराम! जैतपुर मोड़ पर खाई में जा गिरी यात्री बस, महिला-बच्चों समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल एंकर-भिंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आलमपुर से भिंड जा रही KBBS कंपनी की यात्री बस रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस चारों खाने चित्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई。 जानकारी के मुताबिक, यात्री बस सुबह करीब 5 बजे आलमपुर से भिंड के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस जैतपुर मोड़ के पास पहुंची, इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस लहराते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी。 हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को लहार के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है。 प्रदीप शर्मा जी मीडिया, भिंड0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट की गुप्त गोदावरी गुफा बारिश से बंद, विशेषज्ञ रिपोर्ट के बाद ही खुलेगी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। लगातार बारिश के चलते धार्मिक नगरी चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुप्त गोदावरी की गुफा में पत्थर गिरने और दरार आने के बाद इसे दर्शनार्थियों के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। गुरुवार को एसडीएम महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार कमलेश सिंह और सीएमओ अंकित सोनी ने मौके पर पहुंचकर गुफा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुफा में पत्थर गिरने और चट्टानों में दरार की स्थिति सामने आई। सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने दर्शनार्थियों की आवाजाही तत्काल रोकने का निर्णय लिया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी विशेषज्ञों से गुफा का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों की जांच और रिपोर्ट के बाद ही गुफा को दोबारा पर्यटकों के लिए खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। ऐतिहासिक गुप्त गोदावरी प्राकृतिक गुफा है, जहां चट्टानों के बीच से पानी का प्रवाह रहता है। लगातार बारिश के कारण इस बार गुफा में पानी का रिसाव सामान्य से अधिक हुआ है। ऐसे में कमजोर या ज्वाइंट वाले पत्थरों के खिसकने की आशंका बढ़ गई है। इसी दौरान पत्थर गिरने की घटना सामने आई। हालांकि गुफा में पत्थर गिरने की वास्तविक वजह और इसकी संरचनात्मक सुरक्षा की स्थिति का अंतिम निष्कर्ष विशेषज्ञों की जांच के बाद ही सामने आएगा। तब तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर गुफा को बंद रखा जाएगा।0
0
Report
कोरबा में शिक्षा रथ से जरूरतमंद बच्चों को मिली पढ़ाई सामग्री
Korba, Chhattisgarh:एंकर :- कोरबा में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू हुई है। समाज के सहयोग से अब जरूरतमंद विद्यार्थियों तक कॉपी, किताब और पढ़ाई का जरूरी सामान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए निकला है ‘शिक्षा रथ’, जो लोगों से शैक्षणिक सामग्री जुटाकर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाएगा। तस्वीरें कोरबा की हैं जहां शिक्षा की राह में आर्थिक मजबूरी को बाधा बनने से रोकने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ की शुरुआत की गई। जिसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी से ‘शिक्षा रथ’ को रवाना किया गया जिसे पार्षद नरेंद्र देवांगन, सभापति नूतन सिंह राजपूत और जिला शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इसके बाद शिक्षा रथ नगर भ्रमण करते हुए माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचा। यहां शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी, पेन, किताबों समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री का सहयोग किया। गौरतलब है की शिक्षा रथ बुधवारी बाजार, निहारिका मार्ग और लालघाट सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान आम नागरिकों से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपयोगी शैक्षणिक सामग्री दान की साथ ही अन्य लोगों से भी दान करने की अपील की गई. आयोजकों का कहना है कि एक कॉपी, एक किताब या एक पेन किसी बच्चे की पढ़ाई की राह आसान कर सकता है। इसी सोच के साथ जनभागीदारी को शिक्षा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अभियान का मकसद सिर्फ सामग्री जुटाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को यह भरोसा दिलाना भी है कि उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी समाज भी साझा करता है। ‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ के तहत निकला यह शिक्षा रथ अब लोगों के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने की कोशिश कर रहा है।0
0
Report
जिंदा मोहम्मद इदरीश के रिकॉर्ड में मौत: बेलसंड में जमीन निबंधन में गड़बड़ी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बेलसंड से सरकारी सिस्टम को आईना दिखाने वाली हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक जिंदा शख्स को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार कभी अधिकारी तो कभी पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है ताकि कागजों में जिस शख्स की मौत हो चुकी है, उसे हकीकत में फिर से जिंदा साबित किया जा सके। बेलसंड के चैनपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद इदरीश ने अपनी पुश्तैनी जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि इदरीश गंभीर रूप से बीमार हैं और समय रहते अपनी संपत्ति का बंटवारा बच्चों के बीच करना चाहते हैं। लेकिन आरोप है कि अंचल कार्यालय के स्तर से बिना स्थलीय जांच और सत्यापन के ही उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सरकार बुजुर्ग और बीमार लोगों को जमीन के निबंधन जैसी सुविधाएं उनके घर तक उपलब्ध कराने की बात कर रही है, तो आखिर ऐसी कौन सी जल्दबाजी थी कि एक जिंदा व्यक्ति की मौत कागजों पर लिख दी गई? मामला सामने आने के बाद भी परिवार की परेशानी कम नहीं हुई है। वहीं बेलसंड के सीओ अशोक कुमार ने इसे भूलवश गलती बताया है.0
0
Report
Advertisement
सुकमा: चलती पुलिस गाड़ी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे जवान, वाहन जलकर खाक
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क पर दौड़ रही पुलिस की एक शासकीय गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। धुआं उठते ही सतर्कता बरतते हुए वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी तुरंत बाहर कूद गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। आग लगने का स्पष्ट कारण फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
सांभरलेक में पानी की टंकी पर चढ़े मंदबुद्धि युवक पर मधुमक्खियों का हमला
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक में एक मंदबुद्धि व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ा, वार्ड वासियों ने सांभरलेक थाना पुलिस को दी सूचना, व्यक्ति को नीचे उतारते समय मधुमक्खी ने हमला किया, मंदबुद्धि व्यक्ति को भी मधुमक्खियों ने डंके मारे, अचानक मधुमक्खियों के हमले से मची अफरा-तफरी, मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, ASI सहित 4 पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया, सिंधी मोहल्ला स्थित पानी की टंकी का मामला, उप जिला अस्पताल में पुलिस जवानों का इलाज चल रहा है.0
0
Report
सैकुन हत्या: सिर में चोट से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी
Alwar, Rajasthan:सैकुन हत्याकांड में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि; विसरा जांच के लिए भेजा अलवर। बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में युवक सैकुन की हत्या के मामले में देर रात करीब 1 बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड में मेडिकल जूरिस्ट, फिजिशियन और सर्जन शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल जूरिस्ट डॉ. हरीश मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान युवक की मौत सिर में लगी गंभीर चोट के कारण होना सामने आया है। शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी तरह की चोट नहीं मिली। चिकित्सकीय जांच के दौरान विसरा सुरक्षित किया गया, जिसे आगे की जांच के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई इरशाद ने बताया कि मामले को लेकर प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि परिवार की कई मांगें थीं, जिनमें से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग पूरी हो गई है। वहीं, अन्य मांगों को लेकर प्रशासन ने तीन-चार दिन में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर शव लेने की प्रक्रिया पूरी की। देर रात तक चला धरना, समझाइश के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन सैकुन की हत्या के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के बाहर और बड़ौदामेव पुलिस थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत कर रहे थे। प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद अस्पताल के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही बड़ौदामेव थाने के सामने जारी प्रदर्शन भी खत्म हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हर्ष मूर्तिकार को हिरासत में लिया है।0
0
Report
Advertisement
आश्मुकाम में गुज्जर-बकरवाल मेळा: भारतीय सेना का समुदायिक समर्थन बढ़ा
Anantnag, Indian Army Organises Gujjar-Bakerwal Mela in Ashmuqam Ashmuqam: The Indian Army organised a Gujjar-Bakerwal Mela in Ashmuqam following the successful culmination of the Amarnath Yatra, as part of its continued efforts to strengthen community engagement and extend support to the local Gujjar-Bakerwal community. During the event, essential items, lighting equipment and food were distributed among Gujjar-Bakerwal families. The initiative provided an opportunity for the Army to interact directly with members of the community and understand their needs and concerns. Commander, 1 Sector attended the mela as the Chief Guest and interacted with members of the Gujjar-Bakerwal community. The event also highlighted the Indian Army’s continued outreach and engagement with communities residing in remote and mountainous areas of South Kashmir. The mela concluded with a message of goodwill, community participation and continued support for the local population.0
0
Report
फरीदाबाद: संजय कॉलोनी में देर रात गोलीबारी, 8-10 राउंड हवाई फायरिंग
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव संजय कॉलोनी में देर रात चली गोलियां गली में हुई 8-10 राउंड हवाई फायरिंग सरिया-कांटा हटाने को लेकर हुआ विवाद दुकानदार और स्थानीय लोगों में हुई बहस बहस के बाद बुलाए गए कई लोग लोगों के साथ मारपीट का आरोप गली में खड़ी 3-4 गाड़ियों में तोड़फोड़ मारपीट में कई लोग घायल फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस क्राइम ब्रांच ने भी मौके पर जांच की दुकान बंद कर फरार हुआ दुकानदार फायरिंग करने वालों की तलाश जारी0
0
Report
मुंबई के पीर अब्दुल मन्नान शेख अजमेर दरगाह पहुंче, अमन-चैन की दुआ मांगी
Ajmer, Rajasthan:मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपने एक रोजा सफ़र पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहाँ उन्होंने सूफी हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही के दरबार के अकीदत की चादर और फूल पेश किए। दरगाह के खादिम सैयद काशिफ हुसैन उस्मानी ने उन्हें दरगाह जियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। इस मौके पर हाजी पीर अब्दुल मन्नान शेख ने सलाम टीवी से बातचीत में कहा कि वह फिलहाल अजमेर शरीफ जियारत के तौर पर आए हैं और जल्द ही हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के बड़े साहबजादे सैयद ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैहि के उर्स की तैयारी में जुटेंगे। गौरतलब है कि सरवाड़ शरीफ दरगाह में उनके जरिए मुख्तलिफ तामीरात कराये गए है। जिसमें दरगाह का 101 फीट ऊंचा बुलंद दरवाजा और वजू खाना महफिल खाना समेत दीगर तारीखी काम भी शामिल है। यही वजह है कि इन तमाम मकामात की देखरेख और उसमें तब्दीली के लिए खासतौर से अजमेर और सरवाड़ वो आते रहे हैं। फिलहाल उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मुल्क में अमन चैन और अपने मुरीदीन की सलामती के लिए खुशहाली की दुआ मांगी है।0
0
Report
Advertisement
