Back
बेगूसराय से लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत; पहचान 16 घंटे बाद
PKPrashant Kumar
Oct 22, 2025 14:42:49
Munger, Bihar
सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत,16 घंटे बाद पहचान, श्री कृष्णा सेतु पर मंगलवार की रात सड़क हादसे में हुई थी मौत,पुलिस ने घायल अवस्था में लाया था सदर अस्पताल।
मुंगेर: मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकृष्ण सेतु पथ पर मंगलवार की देर रात एक अज्ञात वाहन से एक मजदूर की धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मजदूर की पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम रूम में रख दिया गया जिसके बाद मृत के बैग से एक मोबाइल नंबर मिला जो कि उसकी पहचान के लिए परिजनों को सूचना दिया गया इसकी सूचना पर बुधवार की दोपहर परिजन मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। जिसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना के संबंध में मृतक के साला राजा कुमार ने बताया कि उसके जीजा बेगूसराय जिला निवासी 37 वर्षीय शंभू शाह घर-घर घूम कर प्रेशर कुकर और गैस चूल्हा मरम्मत करने का काम करता था। वह बीते एक माह से मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायसर मोहल्ले में रहकर मुंगेर के अलावे बेगूसराय जिला में पैदल घूम-घूम कर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि जैसा हम लोगों को सूचना प्राप्त हुआ है कि वह बेगूसराय जिला से काम कर वापस मुंगेर आ रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह घायल हो गया, स्थानीय लोगों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के बैग से एक डायरी को निकाला जिसमें उसके परिजनों का कुछ मोबाइल नंबर था इस मोबाइल नंबर पर पुलिस के द्वारा सूचना दिया गया और युवक के पहचान करने की बात कही गई इसी सूचना पर बुधवार को परिजन बेगूसराय से मुंगेर पहुंचे और सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में जाकर शव की पहचान की। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
11
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowOct 24, 2025 12:53:540
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 24, 2025 12:53:460
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 24, 2025 12:53:240
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 24, 2025 12:52:440
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowOct 24, 2025 12:52:170
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowOct 24, 2025 12:52:000
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 24, 2025 12:51:320
Report
RMRam Mehta
FollowOct 24, 2025 12:51:100
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 24, 2025 12:50:480
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 12:50:350
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 24, 2025 12:50:170
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 24, 2025 12:50:090
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 24, 2025 12:49:513
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 24, 2025 12:49:340
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 24, 2025 12:49:190
Report
