Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

अमित शाह बोले- बिहार में जंगलराज खत्म, लालू-राबड़ी के शासन पर हमला

PKPrashant Kumar
Oct 25, 2025 13:20:43
Munger, Bihar
गृह मंत्री अमित साह ने नौवागढ़ी उच्च विधालय के खेल मैदान में विशाल जनसभा कार्यक्रम में लालू राबड़ी तेजस्वी सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर जमकर बोले कहा की ये सभी लोग बिहार परिवाद कर रहे है किसी को मुख्यमंत्री तो किसी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे है। मुंगेर : प्रथम चरण में मुंगेर जिला में होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को गृह मंत्री अमित साह आज मुंगेर पहुंचे जहाँ वे मुंगेर उच्च विधालय नौवागढ़ी खेल मैदान में विशाला जनसभा को सम्बोधित किया इस मोके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, मुंगेर भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय, जमालपुर जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल और सूर्यगढ़ा पर जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल क मौजूद थे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए अमित साह ने कहा की बिहार में जंगलराज की समाप्ति मुख्यमंत्री नितीश कुमारकी सबसे बड़ी देन है। बिहार के लोगो ने जंगलराज को सहा है यही कारण है की राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव लगातार तेजस्वी यादव को लांच करने का प्रयाश कर है ,लेकिन हर बार विफल होर रहे है ,इस बार भी वह विफल होंगे। उन्होंने कहा की बिहार का यह चुनाव किसी को विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को फिर से जंगलराज से बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार हत्या, फिरौती, अपहरण और नरसंहार की घटनाओं से त्रस्त था, लेकिन 2005 में जनता ने उन्हें सत्ता से हटाकर राज्य को विकास की राह पर अग्रसर किया। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जलापूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि बिहार में शिक्षकों की संख्या 2 लाख से बढ़कर 6 लाख हो गई, शिक्षा का बजट 18 गुना बढ़ा, साक्षरता दर 80 प्रतिशत तक पहुंच गई और 96 प्रतिशत घरों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मुंगेर का विकास भी सरकार की प्राथमिकता में है। मुंगेर से मिर्जाचौकी तक चार लेन सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर श्रीकृष्णा रेल-सड़क सेतु और बेगूसराय में आऊंटा-सिमरिया छह लेन पुल बनकर तैयार है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुंगेर और जमालपुर स्टेशन को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही मुंगेर से दिल्ली के बीच मात्र ढाई हजार रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। गृह मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने मुंगेर के सीताचरण मंदिर, सीताकुंड और कष्टहरणी घाट को रामायण सर्किट से जोड़ने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर और सीतामढ़ी में मां सीता के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है。 विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी और कांग्रेस ने बिहार को केवल भ्रष्टाचार और घोटालों की सौगात दी। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब्स, आईआरसीटीसी, अलकतरा और राहत घोटाले ने बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया, जबकि मोदी-नीतीश की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुख शासन दिया。 अंत में अमित शाह ने जनता से अपील की कि आगामी 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में तीर और कमल के निशान पर वोट देकर बिहार को एक बार फिर विकास की राह पर आगे बढ़ाएं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHARVAN SHARMA
Oct 25, 2025 15:47:42
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले में दीपावली पर्व के दौरान पेट्रोल बम छुड़ाने के मामले में अब पुलिस हरकत में आई है। जहां पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं इसी प्रकार की घटना हापुड़ में भी हुई जहां पेट्रोल पंप छुड़ाने के दौरान एक युवक बुरी तरह झुलस गया है; पुलिस अब उसमें भी कार्रवाई कर रही है। आपको बता दे कि जनपद के कस्बा थाना भवन क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर पेट्रोल बम बनाने वाले युवक कन्हैया सैनी के द्वारा पॉलिथीन में पेट्रोल डालकर धमाके करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार थाना भवन पुलिस इस मामले को दफा करने की भी कोशिश कर रही है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 25, 2025 15:47:16
Raebareli, Uttar Pradesh:रेयाबरेली में हरियाणा का गैंग टप्पेबाज़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस गैंग में हापुड़ और दिल्ली तक की महिलाएं बड़े शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने इस गैंग के दो पुरुष और पांच महिलाओं को दबोच लिया है। इनके कब्ज़े से लुटा गया सामान भी बरामद हुआ है। दरअसल यहाँ शहर कोतवाली इलाके में टप्पेबाज़ी की दो घटनायें एक ही तरीके से हुई थीं। इसमें शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में सवारियों से भरे ई रिक्शे पर एक बच्चा लेकर कोई महिला चढ़ती है और फिर पहले से बैठी सवारी को बच्चे की चंचलता में उलझाकर उसके ज़ेवर या पर्स लेकर उतर जाती है। सीओ सदर का एक जैसी टप्पेबाज़ी वाली घटनाओं से माथा ठनका और उन्होने कोतवाली पुलिस व एसओजी को इसे वर्क आउट करने का ज़िम्मा दिया। संयुक्त टीम ने इस मामले में दो पुरुष व पांच महिलाओं को लुटे गये सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग महिलाओं को एर्टिगा गाड़ी से लेकर आते हैं। भीड़ भाड़ वाले इलाके में उन्हें उतार देते हैं जहाँ वह शिकार तलाश कर टप्पेबाज़ी करती हैं और फिर उन्हें वापस एर्टिगा पर बिठा कर अस्थायी ठिकाने पर पहुँच जाते हैं।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 25, 2025 15:46:54
Puri, Odisha:ପୁରୀରେ ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ପାଇଁ ତୟାରି। 27 ରେ ପୁରୀରେ ପ୍ୟାଲା ପ୍ରଧାନରେ ଯେଲୋ ୱାର୍ଣିଂ ରହିଛି। 28 ରେ ଅରେଞ୍ଜ ୱାର୍ଣ୍ଣି ରହିଛି। ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଜଣେ କହିଛନ୍ତି, ସମସ୍ତ 179ଟି ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟ ସ୍ଥଳୀ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି। ଅର୍ବାନ ଫ୍ଲଡିଂ ପାଇଁ ପୌରପାଳିକା ପମ୍ପ ସେଟ୍ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି। ସମସ୍ତ ଲାଇନ୍ ଡିପାର୍ଟମେଣ୍ଟ ର ଅଧିକାରୀ ଯଥା ଫିସରି ଅଫିସର୍, ବି ଡି ଓ,ତହସିଲଦାର ଆଦିଙ୍କୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି। ଶୁଖିଲା ଖାଦ୍ୟ ଯଥା ଚୂଡା, ଗୁଡ, ଚାଉଳ ଇତ୍ୟାଦି ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି। ସେପଟେ 26 ରୁ 29 ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବିଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର କୁ ଯିବାକୁ ମନା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଆଜି ସନ୍ଧ୍ୟା ସୁଦ୍ଧା ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଫେରିଆସିବାକୁ ରହିଛି। ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ। ସହରାଞ୍ଚଳ ଜଳମଗ୍ନ ହେଲେ ତାହା ଉପରେ ରହିଛି ଫୋକସ୍। ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି 10 ଉଚ୍ଚ କ୍ଷମତା ସମ୍ପନ୍ନ ପମ୍ପ ସେଟ। କଣାସ,ଡେଲାଙ୍ଗ ଭଳି ଅଞ୍ଚଳ ଜଳମଗ୍ନ ଅଧିକା ହେବାର ଆକଳନ କରାଯାଇ ବୋଟ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି। ସେହିପରି ରୋଡ କ୍ଲିଆରନସ ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ପାୱାର କଟର ଓ ପ୍ଲାଜମା କଟର। ସବୁ ଆବେଳେ ଫୟାର ଟିମ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିବା ସହ ଦୁଇଟି ଲେଖାଏଁ ସବ ଟିମ କରାଯାଇ ବିପର୍ଯ୍ୟୟ ପ୍ରଶମନ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯିବ।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Oct 25, 2025 15:46:32
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा खबर के साथ आग के वीडियो अटैच है लालसोट के रालावास गांव में आग का तांडव दो छप्पर पोश घर जलकर हुए राख आगजनी में करीब तीन लाख का बताया जा रहा नुकसान रामजीलाल और अर्जुन लाल मीणा के है घर आगजनी की घटना के दौरान पीड़ित खेतों में कर रहे थे काम आग की लपटे उठती देख दौड़े आग बुझाने आग की घटना को देख पीड़ित परिवारों की महिलाओं की मची चीख पुकार दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र के रालावास गांव में दो छप्पर पोस घरों में आग लगने से उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया पीड़ित परिवार के लोगों की माने तो करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है रामजीलाल मीणा और अर्जुन लाल मीणा के घरों में आग लगी पीड़ित परिवार का कहना है वह खेतों में काम कर रहे थे जब आग की लपटे उठती देखी तो आग बुझाने दौड़े साथ ही ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था आगजनी की घटना को देखकर पीड़ित परिवार की महिलाएं चीख पुकारने लगी तो ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया आग लगने का प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है आग की लपटों के विकराल रूप के सामने हर कोई बेबस नजर आया ।
0
comment0
Report
Oct 25, 2025 15:45:12
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 25, 2025 15:33:27
Bahraich, Uttar Pradesh:पत्नी की हत्या करके कमरे में दफना दी थी लाश, आरोपी पति गिरफ्तार, अवैध संबंधों में उतारा था मौत के घाट. खबर बहराइच से है, जहां अवैध सम्बन्धों के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में दफना दिया, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में पहुंचा दिया है. मामला थाना जरवल इलाके का है। जहां के नरपतपुरवा गांव निवासी हरिकिशन निषाद ने छह अक्तूबर को अपनी पत्नी फूला देवी हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हरिकिशन को अपनी पत्नी पर गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध का शक था। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने शव को घर के अंदर करीब पांच फुट गहराई में दफन दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब फूला देवी के भाई रामधीरज ने बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई और बहन का पता न चलने पर हरिकिशन पर हत्या करने का शक जताया। 17 अक्तूबर को परिजनों की मौजूदगी में घर में खोदाई कराई गई। खोदाई के दौरान जमीन के अंदर फूला देवी का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी हरिकिशन निषाद को तपेसिपाह गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था, इसके बाद उसकी हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया था। लोगों को शक न हो, इसलिए उसी घर में रह रहा था। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि आरोपी हरिकिशन हरियाणा में मजदूरी करता था। सितंबर के अंतिम सप्ताह में वह घर लौटा था। घर पर पत्नी को ना पाकर जब आस पास तलास किया तो मृतका अपने प्रेमी के घर पर आपत्तिजनक हालत में मिली, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया,
3
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Oct 25, 2025 15:33:05
Greater Noida, Uttar Pradesh:सीएम के दखल के बाद आरोपियों की धरपकड़ तेज ग्रेटर नोएडा में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या का मामला, पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही है तलाश, पकड़े गए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इलाज के दौरान कल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने रबूपुरा में जाम लगाया था, जेवर विधायक ने परिजनों से सीएम योगी से फोन पर बात कराई थी, कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Oct 25, 2025 15:32:29
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर जाकर क्लाउड सीडिंग वाले जहाज़ और एक्सपर्ट के साथ स्पेशल शूट प्रदूषण से निपटने के लिए 'क्लाउड-सीडिंग' से कृत्रिम बारिश कराने की दिल्ली में तैयारी पूरी कर ली गई है ।कृत्रिम बारिश का , जिसका पहला प्रयोग 1957 में हुआ था । हवा को साफ करने के लिए सरकार ने अक्टूबर के आखिर में ‘क्लाउड-सीडिंग’ से कृत्रिम बारिश कराने का प्लान बनाया है। आईआईटीएम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पहली बार 1957 में मानसून के समय कृत्रिम बारिश का प्रयोग हुआ था। अब आईआईटी कानपुर ने इसको तैयार किया है । आईआईटी कानपुर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस उड़ान ने ‘क्लाउड-सीडिंग’ के लिए जरूरी चीजों, जैसे हवाई जहाज़ की तैयारी, उड़ान का समय, ‘सीडिंग’ उपकरणों और ‘फ्लेयर’ की कार्यकुशलता, और सभी एजेंसियों के बीच तालमेल का जायजा लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट में सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड के कण छोड़ने के लिए खास डिजाइन किए गए ‘फ्लेयर’ का इस्तेमाल हुआ। ‘फ्लेयर’ एक पाइप जैसा उपकरण होता है, जो हवा में ‘क्लाउड-सीडिंग’ के कण छोड़ता है।
0
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Oct 25, 2025 15:32:14
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 25, 2025 15:31:58
Patna, Bihar:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा महागठबंधन के सुपरा साफ होने के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कई राज्यों में इस तरह का बयान दे चुके हैं. गृह मंत्री वोट चोरी का मामला देश जान रही है. महाराष्ट्र में जीती हुई सरकार को गिरा दिया. बिहार अलर्ट मोड में है बिहार में वोट चोरी हो चुका है. सुपरा कौन किसका साफ करेगा यह जनता तय करेगी. राहुल गांधी बिहार में कब चुनाव प्रचार करेंगे इसको लेकर के राजेश राम ने कहा कि छठ के बाद राहुल गांधी प्रियंका गांधी खड़गे के सी वेणुगोपाल बिहार में चुनावी सभा करेंगे. राजद एमएलसी कारी सोहेब द्वारा वक्फ बिल को समाप्त कर देने के बयान पर कहा इस विषय पर पहले चर्चा हो चुकी है जरूरी कदम उठाई जाएगी मगर बिहार में मुद्दा अभी वह नहीं है मुद्दा बिहार में रोजगार देने का है महागठबंधन की सरकार आने पर शिक्षा को बेहतर करने का काम करना है. रोजगार का अवसर देना है यह जरूरी काम है. परिवारवाद को लेकर के राजेश राम ने कहा कि परिवारवाद महागठबंधन में नहीं एनडीए में दिख रहा है चिराग पासवान परिवारवाद का जीता जागता उदाहरण है. तेज प्रताप यादव द्वारा तेजस्वी के जननायक के पोस्टर में तस्वीर होने पर कहा बिहार में कई महापुरुष जननायक हुए हैं जननायक का मतलब त्याग करने वाला होता है. समाज को जोड़ने का काम किया हो सामाजिक न्याय में सबसे अच्छा काम जो करता है वह जननायक है. जननायक की परिभाषा अलग है तेजस्वी यादव अभी मुख्यमंत्री का चेहरा है.
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 25, 2025 15:30:35
Patna, Bihar:बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है और इस बीच राजनीतिक पार्टियों में ज्वाइन का दौर जारी है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने मुस्लिम समुदाय में अंसारी कार्ड खेल दिया और MY समीकरण का मिसाल पेश किया। अंसारी समाज के युवा नेता वसीम अंसारी को हजारों समर्थकों के साथ RJD में ज्वाइन कराया। तेजस्वी यादव ने कहा कि वसीम अंसारी और उनके तमाम साथी और उनके समर्थक अंसारी समाज के सभी लोग आज पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया है। पहले आप काम हो गया रहता तो फिर शिकायत नहीं रहती। इस दौर में संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। लाल यादव के हाथ को बुलंद करने आप लोग पहुंचे हैं। अमित शाह कहते हैं कि बिहार में भूमि की कमी है इसीलिए कारखाना नहीं लगा सकते हैं। अमित शाह कहते हैं कि AI HUb बनाएंगे IT hub तो बना नहीं। हमारे साथ लंबी राजनीति पारी वसीम अंसारी के साथ खेलना है। दो जगह अंसारी भाई को टिकट मिला है मंसूरी जी को हमने मंत्री भी बनाया था और फिर से टिकट दिया है। जो लोग सत्ता में काबिज हैं सबसे बड़ी जरूरत है उनको हटाने का काम करें और नई सरकार बनाने का काम करें। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री का नाम का घोषणा हुआ था तो नीतीश कुमार ने थाली छिन लिया था और आज नीतीश कुमार मोदी जी का पैर छू रहे हैं। बिहार में अपनी सरकार आ जाएगी उसके बाद यूपी और बंगलौर दोनों जीतेंगे। मेरा मीटिंग कैंसिल कर दिया गया क्योंकि अमित शाह वहां रैली कर रहे थे; अमित शाह रैली करेंगे तो वहां दूसरा कोई नहीं करेगा। गजब तानाशाही चल रहा है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top