icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गरबा में तलवार के साथ माता की आराधना: नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश

Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्र समाप्त होने जा रहे हे वहीं माता भक्तों का उत्साह ओर बढ़ते जा रहा है ओर हर कोई माता की आराधना में लीन हे वहीं हर कोई अपने अनूठे अंदाज में माता की भक्ति ओर शक्ति की आराधना कर रहा हे जिसके चलते इंदौर के समीप एक गरबा पांडाल में अनूठा गरबा देखने को मिला जहां युवतियों ने डांडिया की जगह हाथों में तलवार थामी ओर हाथों में खप्पर लेकर माता के भजनों के साथ साथ देश भक्ति गीतों पर तलवार घुमाते हुए गरबा किया ओर महिलाओं युवतियों की आत्मरक्षा का अनूठा संदेश दिया युवतियों ने माता जी के भजनों ओर देश भक्ति के गीतों पर अलग अलग अंदाज में तलवार घुमाते हुए गरबा कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी इस दौरान युवतियों ने बताया कि यह गरबा अपने आप में एक अलग हे ओर हम मां की आराधना के साथ साथ नारी शक्ति ओर सशक्तिकरण का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हे उन्होंने संदेश दिया कि युवतियां माता का स्वरूप हे ओर देश ओर धर्म सेवा के साथ साथ स्वयं की रक्षा के लिए अगर तलवार भी उठाना पड़े तो हम उठा सकती है !
0
0
Report
Advertisement

नीरज भारती ने सुक्खू सरकार से फिर मांग ली कार्यकर्ताओं की सुनवाई

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल कांग्रेस से निष्कासित ज्वाली के पूर्व विधायक नीरज भारती ने एक बार फिर सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविवार को सराहन पहुंचे नीरज भारती ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद किया, वहीं सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने पूछा कि जब कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, तो वह सरकार की तारीफ कैसे कर सकते हैं? उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा निजी फायदे के बजाय कार्यकर्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी है। नीरज भारती ने कहा कि उनका हमेशा एक ही मुद्दा रहा है कि पार्टी और सरकार में कार्यकर्ताओं की सुनवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए मेहनत की और सरकार बनने के बाद उनसे काफी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें केवल अपना निजी फायदा देखना होता, तो वह भी नेताओं के दरवाजों पर जाकर अपने काम करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा रास्ता नहीं चुना। पूर्व विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उनके विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें सम्मान मिलेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। अगर कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होगी, तो वह बड़े मंचों पर खड़े होकर सरकार या उसके प्रतिनिधियों की झूठी तारीफ नहीं कर सकते। पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस और निष्कासन को लेकर नीरज भारती ने कहा कि जब उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी हितों के लिए नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए आवाज उठा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री के दौरों के दौरान पोस्टरों से हटाए जाने और मंचों से उनका नाम नहीं लिए जाने से जुड़े सवाल पर नीरज भारती ने कहा कि किसी नेता की तस्वीर पोस्टर से हटाई जा सकती है, लेकिन लोगों के दिलों से उनकी यादों और योगदान को नहीं मिटाया जा सकता। नीरज भारती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को लंबे समय तक प्रदेश की अगुवाई करने का अवसर मिला और उन्होंने हिमाचल के लगभग सभी क्षेत्रों के विकास में योगदान दिया। नीरज भारती ने किन्नौर, बिलासपुर, कांगड़ा, ज्वाली, नगरोटा, हमीरपुर और ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने विकास कार्यों में किसी क्षेत्र की अनदेखी नहीं की। नीरज भारती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता और विकास पुरुष माना जाता है। ऐसे नेता का योगदान केवल पोस्टरों और मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पहचान लोगों के दिलों में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंचों से वीरभद्र सिंह का उल्लेख नहीं करना छोटी सोच को दर्शा सकता है। किसी नेता के योगदान को नजरअंदाज करने से उसका ऐतिहासिक महत्व समाप्त नहीं हो जाता。
0
0
Report

झालरापाटन में रावण दरबार: सालभर स्थाई कुनबा दशहरे से आगे बढ़ाता विरासत

Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) दशहरा महोत्सव है तो रावण का पुतला दहन की परंपरा तो हर शहर-गांव में आम है, लेकिन झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में रावण दहन स्थल पर रावण का पूरा कुनबा स्थाई रूप से मौजूद है। हाँ, यहाँ दशहरा ही नहीं, पूरे वर्ष भर रावण दरबार बना रहता है, और यह सब वर्षों पुरानी रियासतकालीन परम्परा के चलते है। यहाँ रावण, मन्दोदरी, विभिषण, सोयी मुद्रा में कुम्भकरण, मेघनाथ और रावण के सेवक द्वारपाल—यानी पूरा का पूरा रावण दरबार यहाँ वर्ष भर जमा रहता है। रावण परिवार के इन पुतलों का निर्माण रियासत काल में मिट्टी से किया गया था, जिसे अब नगरपालिका ने सीमेंट की मजबूती और आकर्षक रंग-रोगन दिया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रावण दरबार और उसके परिवार के पुतले तत्कालीन महाराजा ने बनवाये थे; उस समय कागज के पुतलों का दहन नहीं किया जाता था, तब मिट्टी के पुतले के पेट में लाल रंग का कलश रखा जाता था, जिस पर तीर चलाकर रावण वध की परंपरा निभाई जाती थी। झालावाड़ रियासत के प्रथम महाराजा राणा मदनसिंह ने झालरापाटन मेंला मैदान में रावण के कुनबे का निर्माण कराया था। तब से ही यहाँ दशहरा मनाया जाता है। पहले मिट्टी के पुतले के पेट में लाल थैली रखकर तीर चलाते थे; इसके बाद 1920 में राणा भवानी सिंह ने पुतलों का जीर्णोद्धार कराकर इन्हें पत्थर-सीमेंट ईंटों से मजबूती दी। इसके बाद से ही यहाँ साल भर लोगो के लिए आकर्षण बना रहा है—यह रावण परिवार साल-दर-साल इसी दृश्य को बनाए रखता है। देश के हर शहर-गांव- कस्बे में दशहरे के दिन रावण के पुतलों का दहन होता है, लेकिन झालरापाटन के मेला मैदान में रावण का यह पूरा परिवार साल भर स्थाई रूप से खड़ा रहकर लोगों को बुराई से दूर रहने की प्रेरणा देता है। इनके पास ही कागज के दूसरे पुतले दशहरे के दिन दहन के लिए बनाये जाते हैं, लेकिन इन स्थाई पुतलों को वर्षों से सुरक्षित रखा गया है। पूरे वर्षभर कुछ लोग यहां मन्नत मांगने भी आते हैं; साथ ही अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी यहाँ लाते हैं। ऐसी मान्यता है कि रावण परिवार के सामने बच्चों का शीश झुकवाने से बुरी नजर उतर जाती है, और कुंवारे युवक भी यहाँ मन्नतें मांगते हैं। झालावाड के झालरापाटन शहर के INDOR मार्ग पर स्थित रावण दरबार के ये विशाल पुतले Indore Highway से गुजरने वाले राहगीरों के लिए वर्ष भर कौतूहल का केंद्र बने रहते हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोटा मेडिकल कॉलेज में दो सिजेरियन प्रसूताओं की मौत; 6 दवाओं के नमूनों की जांच शुरू

Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो सिजेरियन प्रसुताओं की मौत का मामला, ड्रग विभाग ने लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 6 दवाओं के लिए सेम्पल, दवाओं के इस्तेमाल और सप्लाई पर फिलहाल रोक,जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल, घटना के पहले दिन आईवी फ्लूड पर था संदेह,लेकिन पूर्व जांच रिपोर्ट में मानक अनुरूप मिले, महिलाओं को इंजेक्शन लगने के बाद कंपकपी एवं शरीर नीले पड़ने जैसी समस्या आई थी सामने, इनके लिए सैंपल - 1. मेरोपेनम इंजेक्शन (1 ग्राम): बैच नंबर D0032631B 2. मेरोपेनम इंजेक्शन (1 ग्राम): बैच नंबर D0032640A 3. NS (NS) 100 एमएलः बैच नंबर 2614041065 4. हाइड्रोकोर्टिसोन सोडियम सक्सीनेट इंजेक्शन: बैच नंबर HC125095 5. डोपामाइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शनः बैच नंबर DHA12505 6. पेरासिटामोल इन्फ्यूजन: बैच नंबर 26EPC013
0
0
Report

बस्तर में गांजा तस्करी रोकथाम: तीन गिरफ्तार, 26.16 किलो गांजा जप्त

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नानगुर पुलिस और ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 26 किलो 160 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, पुलिस ने मामले में NDPSACT के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को विशेष NDPS न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साधन शाहा निवासी मलकानगिरी (ओडिशा), राजबहादुर सिंह निवासी सीधी (मध्य प्रदेश) और इंद्रपाल जायसवाल निवासी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement

ब्रजेश पाठक: यूपी चुनाव में भाजपा फिर बनेगी सरकार, विपक्ष डरे हुए

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "राहुल गांधी और पूरा INDI गठबंधन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराए और डरे हुए हैं। वो अपनी संभावित हार को देखकर सिर्फ अनर्गल प्रलाप ही नहीं कर रहे हैं बल्कि विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लगातार बिगाड़ने का, उसको अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। देश का लोकतंत्र, भारत के युवा, सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा फिर से सरकार बनाएगी..."
0
0
Report

105 फीट से ऊंचे रावण पुतले के साथ कोटा दशहरा, 20 अक्टूबर दहन

Noida, Uttar Pradesh:कोटा- दशहरा मैदान में इस बार रावण दहन का नजारा तकनीक और कारीगरी का अनोखा संगम दिखाने वाला है। 105 फीट से अधिक ऊंचे रावण का निर्माण पूरा कर उसे पूरी तरह खड़ा कर दिया गया है। अब 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रावण का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि दहन से पहले रावण अपनी गर्दन 360 डिग्री तक घुमाएगा, आंखें झपकाएगा, मूंछें हिलाएगा और हाथ में तलवार चलाता नजर आएगा। रावण के साथ करीब 70-70 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी दशहरा मैदान में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पिछले साल विशालकाय रावण के आकार को लेकर चर्चा में रहे कोटा में इस बार पुतले की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम रखी गई है, लेकिन उसकी तकनीकी खूबियों और बनावट पर विशेष ध्यान दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में कोड़ेनार पुलिस ने ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में छापेमारी कर 75 पेटी मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की है, जब्त शराब में गोवा व्हिस्की की 3 हजार 750 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी दुलगो कवासी शराब को दशहरा मेले में बेचने के लिए घर में जमा करके रखा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है वहीं दूसरी तरफ बस्तर पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है。
0
0
Report

रिपब्लिकन गवई गट का गांधीगिरी आंदोलन, ज्ञानेश कुमार से राजीनामे की मांग

Ahilyanagar, Maharashtra:स्लग- रिपब्लिकन पार्टी गवई गटाचे आंदोलन फीड 2C Anc:- अहिल्यानगर शहर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई गट) के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के राजीनामे के लिए गांधीगिरी कर आंदोलन किया गया है। गवई गट के नगर शहर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के पास पिछले नौ दिनों से साखळी उपोषण चल रहा है। दिल्ली और महाराष्ट्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के राजीनामे के लिए राजनीतिक वातावरण गर्म है। नगर में उपोषण के दौरान आज कार्यकर्ताओं ने 'मुन्नाभाई' फिल्म के ढंग पर अनूठी 'गांधीगिरि' आंदोलन किया। आंदोलकोंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पोस्ट द्वारा पत्र भेजकर राजीनामे की मांग की। इस पोस्टकार्ड पर "गेट वेल सून ज्ञानेश मामू" और 'राजीनामा द्या' जैसे मजमून लिखे गए हैं। शहर से दिल्ली के निर्वाचन आयोग के कार्यालय को दो दिनों में दो हजार पोस्टकार्ड भेजे जाने वाले हैं। बाईट - सुशांत म्हस्के, जिल्हाध्यक्ष, RPI (गवई गट)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top