811213
मुंगेर में व्यक्ति की पीट-पीटकर ली गई जान
Tola Raunakabad Pahar, Bihar:मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर जान ले ली गई। मृतक की पहचान अभिनंदन सिंह उर्फ सेंपू कुमार के रूप में हुई। उसे पहले पिलर से बांधा गया, फिर पीटा गया। घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां मिलीं। मृतक के भाई ने बताया कि सेंपू का एक महिला से फोन पर संपर्क था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली-बहरोड़ में सरपंच चुनाव विवाद: हिंसक संघर्ष से 14 घायल
Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़) में सरपंच चुनाव के दौरान उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आपसी और चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 9 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल में दोनों पक्षों ने सभी घायलों को तुरंत जिला राजकीय बीडीएम अस्पताल (कोटपूतली) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। दो की हालत नाजुक होने पर 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है; बाकी 9 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों ने बताया 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
SMS Hospital IPD Tower Project: Parking and Helipad Decisions Implemented
Jaipur, Rajasthan:नोट- आईपीडी टावर के विजुअल यहीं अटैच किए गए हैं। SMS अस्पताल के IPD टावर प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर प्रोजेक्ट की पार्किंग समस्या का आखिर हुआ समाधान सुश्रुत सभागार को तोड़कर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगी भूमिगत पार्किंग SMS मेडिकल कॉलेज के फ्रंट सेटबैक में बनेगी पार्किंग प्रोजेक्ट की एम्पावर्ड कमेटी ने किया यह बड़ा फैसला गत 27 जुलाई को एम्पवर्ड कमेटी की हुई थी बैठक बैठक के हाल जारी मिनिट्स में फैसले का हुआ खुलासा आरोग्य पथ को चौड़ा करने की फिर होगी कवायद सड़क की भूमि लेने के लिए फिर रखा जाएगा प्रस्ताव विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव ट Tower पर बने हेलिपैड को फंक्शनल करने के लिए राज्य के सिविल एविएशन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का फैसला किया गया यह विभाग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय कर हैलीपेड के लिए जरूरी स्वीकृति प्राप्त करेगा एसएमएस अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह जेडीए को सभी टावरों की इंटरनल लेआउट आर्किटेक्चरल ड्रांइग तीन दिन में उपलब्ध कराएगा प्रोजेक्ट की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का आखिरकार इस बैठक में समाधान किया गया बैठक में किए गए फैसले के मुताबिक SMS मेडिकल कॉलेज के फ्रंट सेटबैक में तीन मंजिला भूमिगत पार्किंग बनेगी 1000 ECU क्षमता वाली इस पार्किंग की लागत करीब 150 करोड़ रुपए होगी इसके अलावा अस्पताल के सुश्रुत सभागार की इमारत को तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी इन दोनों पार्किंग निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग जेडीए को बजट आवंटित करेगा आईपीडी टावर से लगते आरोग्य पथ को चौड़ा करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई फासला किया गया कि सड़क को 50 से 100 फीट चौड़ा करने के लिए गोखले हॉस्टल की 4201 वर्गमीटर भूमि ली जाएगी भूमि लेने के लिए विश्वविद्यालय की सिंडीकेट की बैठक में संशोधित प्रस्ताव रखा जाएगा यह भूमि लेने के बदले जेडीए गोखले हॉस्टल की इमारत का निर्माण अस्पताल की 800 वर्गमीटर भूमि पर करेगा प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन हैलीपेड को फंक्शनल बनाने के लिए राज्य के सिविल एविएशन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का फैसला किया गया यह विभाग केंद्र सरकार के विभागों से समन्वय कर हैलीपेड के लिए जरूरी स्वीकृति प्राप्त करेगा एसएमएस अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह जेडीए को सभी टावरों की इंटरनल लेआउट आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग तीन दिन में उपलब्ध कराएगा कॉर्डियोलॉजी भवन व SMS अस्पताल को जोड़ने के लिए रेज़्ड कनेक्टिंग कॉरिडोर को फिज़िबल नहीं माना गया बैठक में तय किया गया कि फिर चिकित्सा शिक्षा विभाग इन दोनों इमारतों को जोड़ना चाहता है तो उसे जेडीए को लिखित में ड्रॉइंग्स उपलब्ध करानी होगी0
0
Report
रायगढ़ में भाजपा की विशाल रैली, कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना
Darogapara, Chhattisgarh:भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रायगढ़ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल रैली निकाली गई। सिंदूर पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रार्थना है कि वे राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार गई है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए पार्टी मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांग्लादेश बनाने की दिशा में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार पर गांधी सरनेम को लेकर भी निशाना साधा और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में लोकतंत्र बचाने का कार्यक्रम करने के बजाय गांधी परिवार को बचाने में जुटी हुई है। रैली के समापन पर भाजा प नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नेताओं ने अपने विचार रखे और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए रैली का समापन किया।0
0
Report
Advertisement
अंबाला-Chandigarh रोड पर ट्राले की टक्कर, चार कारें क्षतिग्रस्त; जाम और चालक घायल
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के चंडीगढ़ रोड पर एक अनियंत्रित ट्राले ने जमकर कहर बरपाया. तेज रफ्तार ट्राले ने एक के बाद एक चार गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी कार सवार को चोट नहीं आई, जबकि ट्राला चालक को मामूली चोटें आई हैं. कार चालकों ने ट्राला चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जाम खोलवाया.0
0
Report
आभावास ग्राम पंचायत चुनाव: रिछपाल बेनीवाल की जीत के बाद हंगामा
Sikar, Rajasthan:आभावास में भारी हंगामे के बीच परिणाम घोषित, रिछपाल सिंह बेनीवाल 512 मतों से जीते मतगणना में देरी को लेकर प्रत्याशीओं और समर्थकों ने जताया विरोध, परिणाम जारी होते ही हंगामा; पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की आभावास ग्राम पंचायत में भारी विरोध और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरपंच पद का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। रिछपाल सिंह बेनीवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहनलाल कुलड़िया को 512 मतों से हराकर जीत दर्ज की। हालांकि, मतगणना में देरी और प्रक्रिया को लेकर शुरू हुआ विवाद परिणाम घोषित होने के बाद भी जारी रहा। परिणाम सामने आते ही मतगणना स्थल पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे से ही मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। मतगणना प्रक्रिया और परिणाम जारी होने में देरी को लेकर प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ती गई। लंबे इंतजार और कई दौर की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। परिणाम जारी होते ही मतगणना स्थल पर विरोध तेज हो गया। मतगणना प्रक्रिया से नाराज प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंटों ने खंडेला एसडीएम ज्योत्सना खेड़ा पर धमकाकर बाहर निकालने के आरोप लगाए। इसके साथ ही बिना मत दिखाए ही मतगणना करने के आरोप भी लगाए गए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मतगणना की प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशी और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशी और उनके काउंटिंग एजेंट मतगणना कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एएसपी दीपक गर्ग और डीवाईएसपी श्रेष्ठ दीक्षित के साथ भी प्रदर्शनकारियों की बहसबाजी हुई। हंगामे और विरोध के चलते मतगणना स्थल पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मतगणना स्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। भीड़ को मतगणना स्थल से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।0
0
Report
सरदार पटेल जयंती पर श्री रघुनाथ जी एकेडमी में लगी कंप्यूटर प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीताप
Bamhnawa, Uttar Pradesh:सरदार पटेल जयंती पर श्री रघुनाथ जी एकेडमी में लगी कंप्यूटर प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के श्री रघुनाथ जी एकेडमी में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महान समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने कंप्यूटर के विभिन्न भागों, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, इंटरनेट, साइबर सुरक्षा, एमएस पेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीक से संबंधित आकर्षक चार्ट, मॉडल एवं वर्किंग प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नई तकनीक सीखने का अवसर मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नया विवाद, कर्मचारियों ने कुलसचिव पर आरोप लगाए
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार का गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय फिर बना अखाड़ा, कुलसचिव के साथ कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने का गंभीर आरोप। 15 दिनों से जारी शिक्षक-कर्मचारी आंदोलन कल शाम ही हुआ था समाप्त, लेकिन आज अचानक फिर भड़क उठा नया विवाद। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, कनखल थाना पुलिस ने कुलसचिव को मेडिकल जांच के लिए भेजा अस्पताल। परिसरर में फिर से तनाव का माहौल बना, पुलिस मामले की छानबीन और स्थिति को शांत कराने में जुटी।0
0
Report
पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किया, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. ज्वेलरी की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले की एफआईआर सुंदरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी रामसिंहपुरा थाना सोरों ने दर्ज कराई थी. रात 28/29 को घर के ताले तोड़कर आभूषण और 20 हजार रुपए नगद चोरी हुए थे. सोरों थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड कस्बा सोरों से अभियुक्त सनी जाटव व शिवम उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 4 लाख रुपए की ज्वेलरी और 5200 रुपए नगद बरामद हुए हैं. अभियुक्तों के नाम: सनी जाटव, शिवम उर्फ भूरा. सनी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.0
0
Report
अमरोहा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, VHP ने पुलिस पर आरोप लगाए
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के दाऊद सराय रोड पर गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने गोवंश हत्या के मामले में पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही दो सर्किल अफसरों समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार और विश्व हिंदू परिषद के विपिन शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा।0
0
Report
Advertisement
महोबा की दो विधानसभा में किसानों के खाद संकट से चुनावी चर्चाएं तेज
Mahoba, Uttar Pradesh:यूूपी में विधानसभा 2027 के चुनाव आने बाले है ऐसे में चुनाव की चर्चाएं होना लाजिमी है । महोबा जिले में दो विधानसभा है जिसमे सदर महोबा से बीजेपी से राकेश गोस्वामी विधायक है जबकि चरखारी विधानसभा से ब्रजभूषण राजपूत विधायक है यहाँ की वर्तमान में मूलभूत समस्याएं किसानों को खाद की है जिन्हें समय पर खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है । हालांकि चुनाव को लेकर लोगो की मिली जुली प्रतिक्रियाए सामने आई है ।0
0
Report
लोकल फॉर वोकल प्रेरणा से जोधपुर के कुम्हार दीपावली के लिए दिए बना रहे
Jodhpur, Rajasthan:लोकल फॉर वोकल री मुहिम… दीपावळी पर माटी रा दिया सूं रोशन हुवेला घरों रा आंगण, कुम्हार परिवार जुट्यो दिया बणावण में दीपावळी रो त्योहार नजदीक आवण लाग्यो है, अर बाजारां में भी रौनक दिखण लागी है। पीएम नरेंद्र मोदी रै लोकल फॉर वोकल आह्वान सूं प्रेरित होय जोधपुर शहर रै आसपास रै गांव में कुम्हार परिवार दिया बणावण में जुट ग्या है। खास बात आ है कि 50-60 साल पुराणो पुश्तैनी काम आज भी परिवार री कई पीढ़ियां मिलकर संभाळ री है। बेटा, पोता, बेटियां अर बहुएं भी हाथ बंटा री है। देखो एक खास रिपोर्ट। वीओ-1 दीपावळी आवण में अब कुछ ही दिन बाकी है। घर-आंगण ने रोशन करण खातर माटी रा दीवा बणावण रो काम जोर-शोर सूं शुरू हो ग्यो है। जोधपुर रै एक गांव में कुम्हार परिवार दिन-रात मेहनत कर दिया तैयार कर रियो है। पीएम नरेंद्र मोदी रै लोकल फॉर वोकल संदेश ने आत्मसात कर परिवार स्वदेशी अर स्थानीय उत्पादां ने बढ़ावा देण में जुट्यो है। वीओ-2 ई तस्वीरां में देखो… किस तरह परिवार री कई पीढ़ियां एक साथ मिलकर दिया बणा री है। करीब 50-60 साल सूं चाल रियो ई पुश्तैनी काम आज भी परिवार री पहचान बणेलो है। बेटा होय या पोता, बेटी होय या बहू, हर कोई दीवा बणावण में आपरो योगदान दे रियो है। वीओ-3 दिया बणावण खातर मोकलसर सूं खास माटी मंगवाई जावै है। माटी ने करीब दो-तीन दिन तक तैयार कर्यो जावै है। फेर पीएम मोदी री ओर सूं मिली दीया मेकिंग मशीन री मदद सूं माटी ने आकार देकर अलग-अलग डिजाइन रा दीवा तैयार करया जावै है.0
0
Report
बाड़मेर के मतगणना स्थल पर पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी, आचरण पर सवाल
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: मतगणना स्थल पर पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी! गले में निर्वाचन ड्यूटी का आईडी कार्ड, हाथों में जाम बाड़मेर जिले की शिव तहसील की ग्राम पंचायत झांपली कल्ला में सरपंच चुनाव के बाद एक वीडियो ने निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में कुछ लोग शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ लोगों के गले में निर्वाचन ड्यूटी के आईडी कार्ड भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग चुनाव प्रक्रिया में तैनात पोलिंग पार्टी के सदस्य हैं। वीडियो मतगणना स्थल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की तारीख, स्थान और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि प्रशासन की ओर से होना बाकी है। गौरतलब है कि झांपली कल्ला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में उगमदान विजयी घोषित हुए, जबकि करणीदान को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम घोषित होने के तरीके को लेकर भी विवाद है। करणीदान पक्ष की ओर से बिना आवश्यक हस्ताक्षर करवाए हार घोषित करने के आरोप लगाए गए हैं। अब शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं。 सवाल यह है कि चुनाव जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी यदि ड्यूटी के दौरान या मतगणना स्थल पर शराब पार्टी करते नजर आएं, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग को वीडियो की जांच कर संबंधित कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
राजद ने बीजेपी पर नकली उम्मीदवार खड़े करने का आरोप लगाया
Patna, Bihar:मुख्य्मंत्री की समीक्षा बैठक को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब समीक्षा तो उस दिन भी करनी चाहिए थी, जब बाय-इलेक्शन खत्म हुआ और प्रशांत किशोर जी जीत गए। समीक्षा तो उसकी भी होनी चाहिए थी कि बीजेपी के बड़े-बड़े कलापड़ नेता सब बैठे रहे और जिस कैंडिडेट को गली में कोई एक व्यक्ति या बीजेपी वर्कर नहीं जानता है, उसको आपने कैंडिडेट बना दिया था? तो प्रशांत किशोर को जिताना चाहते थे बीजेपी के नकली कैंडिडेट को रख करके? उसकी भी समीक्षा होनी चाहिए थी। इसीलिए समीक्षा जहाँ-जहां इनका वोट भागा है, तो इसमें भी पेंच था कि कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना। कैंडिडेट आपने दिया किसी को जिताने के लिए और लोगों को दिखाने के लिए कहीं कैंडिडेट दिए। यह सब नाटक है और सम्राट चौधरी के प्रभाव में भी पार्टी नहीं है। गिरिराज सिंह के बयान पर कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए, तो बीजेपी के केंद्रीय, बीजेपी के जो मंत्री हैं, दिल्ली के मंत्री हैं, तो मंत्री का कहना… अराजकता हम पर आरोप फैला रहा है और हमारा आरोप है कि तुम लोकतंत्र के खिलाफ आचरण कर रहे हो, दोनों में क्या सही है, ये बता दे वो। हम जुलूस कर रहे हैं, निकाल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, रैली कर रहे हैं, तो यह तो लोकतांत्रिक अधिकार हमारा जो संविधान से गारंटेड है। लेकिन तुम जो काम कर रहे हो, लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हो, तो यह कौन लोकतंत्र का काम है? तो तुम लोकतंत्र के नाश करने के लिए सारा रास्ता खोल रहे हो? बाइट : मंगनी लाल मण्डल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा...0
0
Report
हापुड़ के रामलीला मैदान से चंद्रशेखर आजाद का योगी सरकार पर वार, बोले- यूपी में जंगलराज...
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़।नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद शनिवार को हापुड़ के रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हापुड़ अब पहले जैसी बुरी स्थिति में नहीं रहना चाहता, यहां की जनता बदलाव चाहती है। पिछले साढ़े नौ सालों में सरकार ने हापुड़ को सिर्फ अपमानित करने का काम किया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है, यहां दिन हो या रात, कोई सुरक्षित नहीं है। राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर हो रहे हैं। हापुड़ में दीपक, अजय और पत्रकार नसीब समेत कई पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया। वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि देश की जनता बैलेट पेपर से चुनाव चाहती है और सरकार को अपनी लोकप्रियता ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर साबित करनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में राहुल ठाकुर की हत्या की आशंका, कार में खून
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में राहुल ठाकुर की हत्या की आशंका, कार में खून। शव पर बाएं हाथ के कटे के निशान मिले और उसकी लग्जरी कार में खून के छींटे पाए गए, जिससे हत्या की आशंका सामने आ रही है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और SDPO सरैया अभिजीत कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। राहुल ठाकुर पटना में रहते थे और अपने पिता रामानंद ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। राहुल की माँ कैंसर के कारण पहले ही मौत हो चुकी है; उनका परिवार पिता, पत्नी और एक बेटी वाला है。0
0
Report
Advertisement
