Back
मुंगेर के हवेली खड़गपुर में लापता 15 वर्षीय युवती नदी में डूबकर मृत, सनसनी
PKPrashant Kumar
Nov 27, 2025 11:11:27
Munger, Bihar
मुंगेर के हवेली खड़गपुर में दो दिनों से लापता 15 वर्षीय युवती का नदी में तैरता हुआ मिला शव, आसपास के इलाके में फैली सनसनी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
दरअसल मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव स्थित डंगरी नदी फाटक के पास एक 15 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नदी के किनारे काम करने आए ग्रामीणों ने पानी में उपलाता हुआ शव देखा और इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया। मृत युवती की पहचान हवेली खड़गपुर के रतनी गांव निवासी अनिरुद्ध साह की 15 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार आरती पिछले दो दिनों से लापता थी और इसकी सूचना थाना पुलिस को भी दी गई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। और आज सुबह नदी में तैरता हुआ शव मिला है। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरती चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मां गायत्री देवी और भाई दीपक कुमार ने बताया कि गांव के पास के खेतों में इन दिनों कृषि कार्य चल रहा था। परिवार का अनुमान है कि आरती शौच के लिए या पुआल भिंगोने नदी किनारे गई होगी, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन वे सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAmit Chaudhary
FollowNov 27, 2025 11:21:250
Report
MKManoj Kulkarni
FollowNov 27, 2025 11:20:470
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 27, 2025 11:20:280
Report
56
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 27, 2025 11:19:2118
Report
MKManoj Kulkarni
FollowNov 27, 2025 11:18:2061
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 27, 2025 11:17:5851
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 27, 2025 11:17:1414
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 27, 2025 11:16:5528
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 27, 2025 11:16:0259
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 27, 2025 11:15:1883
Report
HBHemang Barua
FollowNov 27, 2025 11:13:2924
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 27, 2025 11:13:0569
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 27, 2025 11:12:4324
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 27, 2025 11:12:2658
Report