icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow22 Aug 2024, 05:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल में बदलते मौसम से वायरल फीवर से मरीजों की भीड़, अस्पताल पर बढ़ा दबाव

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में बदलता मौसम और कम बारिश अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। मौसम में लगातार बदलाव के बीच जिले में मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका सीधा असर अब जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाई दे रहा है। बैतूल जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में जहां करीब 500 से 600 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 1200 से ज्यादा प्रतिदिन बताई जा रही है। यानी सामान्य दिनों की तुलना में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। सुबह से ही जिला医院 की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है और यह भीड़ देर शाम तक बनी रहती है। अस्पताल के वार्डों में भी मरीज भर्ती हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की बताई जा रही है,जो वायरल फीवर और मौसमी बीमारी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की शिकायतों में सर्दी,खांसी,बुखार,सिरदर्द और बदन दर्द जैसे लक्षण प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। वायरल फीवर का असर बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। कई मामलों में घर के एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे परिवार के दूसरे सदस्य भी इसकी चपेट में आने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वायरल फीवर का असर कई मरीजों में चार दिन से लेकर करीब एक सप्ताह तक रह सकता है। हालांकि बीमारी की गंभीरता और अवधि व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करती है। डॉक्टरों की सलाह है कि लगातार बुखार या अन्य लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय जांच और उपचार कराया जाए। बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव को लेकर डॉक्टर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बुखार या वायरल जैसे लक्षण होने पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों को बार-बार धोने और संक्रमण फैलने की स्थिति में दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में बदलते मौसम के बीच लोगों के लिए सावधानी,साफ-सफाई और समय पर उपचार ही सबसे जरूरी दिखाई दे रहा है।
0
0
Report

आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, दो झुलसे, खैरागढ़ के खेत में मातम

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम झीकादाह में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर झुलस गए। ग्राम कालकसा निवासी हेमंत पटेल पिता गणपत पटेल, उम्र 35 वर्ष समेत कुछ मजदूर झीकादाह के एक खेत में निंदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बादल गरजे और खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हेमंत सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्राम कालकसा में मातम पसरा है।
0
0
Report

अशोकनगर पुलिस की नई मोबाइल फोरेंसिक वेन से घटनास्थल पर साक्ष्य तुरंत संकलित

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वेन, - अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच, एंकर-पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कार्यालय परिसर में इस अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वेन का अवलोकन किया और इसमें मौजूद उपकरणों की जानकारी ली। इस वेन में फिंगरप्रिंट किट, डीएनए कलेक्शन किट, नारकोटिक्स डिटेक्शन किट, एक्सप्लोसिव डिटेक्शन किट, और डिजिटल इन्वेस्टिगेशन किट जैसे आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। इस वैन के मिलने से गंभीर और संवेदनशील अपराधों के घटनास्थल पर ही भौतिक, जैविक और डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन व परीक्षण करना संभव हो सकेगा। वही SP ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस वेन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि विवेचना को तथ्यात्मक और साक्ष्य-आधारित बनाया जा सके。 साथ ही इस वेन को एफएसएल शाखा के कर्मचारियों को सौंपकर SP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे अब अशोकनगर में न्याय दिलाने की प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी..!!
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर: पूर्व चेयरमैन ने वर्तमान चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई का ज्ञापन सौंपा

Chanwal, Himachal Pradesh:वर्तमान चेयरमैन पर कार्रवाई की माँग को लेकर पूर्व चेयरमैन ने लोगों के साथ सौपा ज्ञापन। यूपी के हमीरपुर जिले में सपा की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि और भाजपा की वर्तमान चेयरमैन आशारानी कबीर के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है आज करीब आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं और पुरुषों की संख्या के साथ कुरारा कस्बे की पूर्व चेयरमैन सपा नेत्री माया बाल्मीकि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए वर्तमान चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि का आरोप है कि वर्तमान चेयरमैन ने जलनिकासी के लिए बुलडोजर से तोड़फोड़ के दौरान उनके मकान को नुकसान पहुचाया है और उनके साथ मारपीट की है साथ ही उनके ऊपर ही मुकदमा दर्ज करा दिया है
0
0
Report

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन: सुरक्षा बलों के कड़े इंतजाम, शांतिपूर्ण माहौल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में गणेश विसर्जन का पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि शहर की दशकों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का भी हिस्सा है। करीब 70 वर्षों से यहां गणेश मंडलों द्वारा पौराणिक कथाओं, रामायण और महाभारत के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाती हैं। यही वजह है कि विसर्जन झांकियों को देखने राजनांदगांव के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं।इस वर्ष शहर में अलग-अलग गणेश मंडलों द्वारा करीब 40 झांकियां निकाले जाने की तैयारी है। झांकियों के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्लान तैयार किया है। पूरे झांकी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों समेत करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जमीन के साथ-साथ आसमान से भी निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे झांकी मार्ग और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा 10 वॉच टावर बनाए गए हैं, जहां से पुलिसकर्मी भीड़ और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।पुलिस ने असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी पहले से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक डेढ़ सौ से ज्यादा गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा चुका है।राजनादगांव नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने बताया कि गणेश विसर्जन झांकियों के दौरान लाखों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर अलग-अलग स्तर पर तैयारियां की हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल और जरूरी इंतजाम किए गए हैं।इस बार राजनांदगांव में गणेश विसर्जन की भव्य झांकियों के साथ सुरक्षा का भी मजबूत पहरा रहेगा, ताकि आस्था और परंपरा का यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा: झंडा चौक पर तलवार लहराने वाले युवक गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा झंडा चौक पर तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार शहर के झंडा चौक में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिस खान, निवासी वार्ड नंबर-02 रामनगर, कवर्धा के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झंडा चौक में एक युवक हाथ में लोहे की तलवार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तलवार के साथ पकड़ लिया。 पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिस खान बताया। तलवार के संबंध में पुलिस ने लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन आरोपी ने उसके पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने एक धारदार लोहे की तलवार जब्त कर ली। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के टीम ने की। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

महासमुंद पुलिस ने मानव तस्करी सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर रेड

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद ब्रेकिंग वृहद स्तर पर अवैध रूप से संचालित मानव तस्करी (पलायन) के पूरे सिंडिकेट पर महासमुंद पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक। प्रलोभन देकर मानव तस्करी, नाबालिगों की तस्करी, बाल मज़दूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण का आपराधिक मामला। इस संगठित सिंडिकेट के दो राज्यों में फैले 10 ठिकानों पर रेड। पूछताछ और सर्च की कार्यवाही जारी। हजारों की संख्या में बालिग एवं नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन और बंधुआ मजदूरी के मिले ठोस डिजिटल और कागजी सबूत। 1.4 करोड़ रुपए और भारी मात्रा में कागजाती सबूत जब्त。
0
0
Report

अशोक नगर-चंदेरी शराब दुकान तोड़फोड़: 23 नामजद समेत अन्य आरोपियों की तलाश

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर-चंदेरी की शराब दुकान में तोड़फोड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, - 23 नामजद महिला-पुरुषों समेत अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, - दुकानदार का ताला तोड़कर नष्ट की गई थी देशी-विदेशी शराब, करीब ₹1.5 लाख का नुकसान, - आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस, दुकान प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 नामजद महिला एवं पुरुषों सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है, और CCTV फुटेज व पहचान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है..!!
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग के सुपेला में नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है अटल आवास और आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास जारी इस अवैध रैकेट को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 1 नाबालिग को संरक्षण में लिया है. वहीं एएसपी भोजराज अग्रवाल ने बताया कि एक्टिव हुई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा. तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 0.5 mg की 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स, 8 मोबाइल फोन, 1,400 नगद रुपए और 2 एयर गन बरामद की गई हैं. जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग 99,000 रुपए बताई जा रही है यह गिरोह सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशीली गोलियां बेचकर अवैध कमाई कर रहा था पुलिस ने सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c) और 22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इसके अलावा बरामद एयर गन को लेकर उनके तकनीकी पहलुओं की जांच के साथ पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार आरोपियों में साहिल शेख, योगेश कुमार साहू, अम्रन साहू, मयंक यादव, जानी यादव और समीर ठाकुर शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है.
0
0
Report

रतलाम के हनुमान ताल में नहाते समय 11वीं के छात्र डूबा, बचाव जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के हनुमान ताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहाने पहुंचे एक स्कूली छात्र के डूबने की सूचना सामने आई. बताया जा रहा है कि मंगल, 11वीं कक्षा का विद्यार्थी है और गुजराती स्कूल से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मंगल अपने चार अन्य साथियों के साथ हनुमान ताल पहुंचा था. सभी बच्चे यहाँ नहाने के लिए उतरे, इसी दौरान मंगल गहरे पानी में चला गया. साथ मौजूद बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. फिलहाल गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश जारी है. मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है.
0
0
Report

र Raisen के हनुमान मंदिर पुजारी विवाद: 65 साल पुरानी परंपरा बचाने के लिए ज्ञापन

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय के रामपुर मंदिर पर रहने वाले मंदिर पुजारी भोले स्वरूप की हठधर्मिता के विरोध में जय महावीर तेरी जय रघुवीर" समिति के सदस्यों ने सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नाम डिप्टी कलेक्टर रोहित लोधी को दिया ज्ञापन, ज्ञापन में समिति ने मांग की है कि मंदिर पुजारी भोले स्वरूप का हमेशा विवादों से चोली दामन का साथ रहता है और ऐसे मंदिर पुजारी को तत्काल मंदिर से हटाया जाये नहीं तो भगवान हनुमान जी महाराज का मुखौटा नहीं निकाला जायेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। रायसेन जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 4 में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी भोले स्वरूप महाराज का विवाद अब गहराता जा रहा है जहां आज सैकड़ो की संख्या में जय महावीर तेरी जय रघुवीर तेरी समिति के सदस्यों ने रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाबा भोले स्वरूप को मंदिर से हटाने के लिए डिप्टी कलेक्टर रोहित लोधी को ज्ञापन दिया है, ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने मांग की है कि मंदिर पुजारी भोले स्वरूप द्वारा हठधर्मिता दिखाई जा रही है तथा लगभग 65 साल पुरानी परंपरा को बंद कराया जा रहा हैं तथा मंदिर के गर्भ ग्रह में ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले साधक को भी प्रवेश बंद कर दिया है इस कारण समिति के सदस्यों ने बाबा को हटाने का ज्ञापन दिया है। लगभग 2 साल पहले यह भोले स्वरूप महाराज को इस मंदिर में पुजारी के रूप में रखा गया था लेकिन इन्होंने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए जय महावीर समिति का लगभग 65 साल का इतिहास खत्म करने की कोशिश की है इसके विरोध में समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर भोले स्वरूप महाराज को मंदिर से नहीं हटाया गया तो लगभग 65 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन बंद कर दिया जाएगा और जय महावीर का मुखौटा दशहरा और रामलीला मेले के समापन के दिन नहीं निकाला जायेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। आपको बता दें कि पूरे भारत में भगवान हनुमान जी का मुखौटा हरिया के पानीपत रायसेन जिला मुख्यालय के रायसेन और ओबेदुल्लागंज में निकाला जाता है जिसकी 40 दिन की ब्रह्मचर्य की तपस्या रामपुर मंदिर पर की जाती है और सड़क सुबह 4 बजे से उठकर मंदिर पर व्यायाम करता है तथा पूजा अर्चना करता है इस तपस्या को बाबा भोले स्वरूप महाराज द्वारा रोका जा रहा है। समिति ने आगे कहा कि आगे किसी भी प्रकार की कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top