847211
मधुबनी में दो को लगी गोली, एक की गई जान
Madhubani, Bihar:मधुबनी के लोरिका देउरी गांव में अपराधी ने दो युवकों को गोली लगी। इस घटना में एक युवक की जान चली गई और एक की हालत गंभीर है। गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे को गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया। मृतक की पहचान देउरी गांव के नीवासी के रूप में हुई है। मृतक के बेटी के अनुसार एक व्यक्ति ने उसके पिता से मोबाइल छीन लिया था। जब उसने मोबाइल लौटाने के लिए कहा तो फायरिंग कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूंटी में अफीम खेती रोकने के लिए पुलिस ड्रोन निगरानी शुरू, 980 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार。 क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - अफीम खेती पर लगेगी रोक , पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, 980 ग्राम अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार。 एंकर - अब अफीम की खेती करने का समय आ गया है। लोग छिप छिपकर गोपनीय तरीके से अफीम फसल करने लगे हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने और अफीम की खेती ने होने देने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से कमर कस ली है। जहां खूँटी में विगत 12 वर्षों से हो रही अफीम की खेती होती रही है। और भारी मात्रा में डोडा व अफीम पकड़े जाते रहे हैं। साथ ही, अफीम खेती करनेवाले लोगों के अलावे तस्करी करनेवाले लोगों को भी पकड़ा जा चुका है। जिसमें अंतरराज्यीय स्मगलर भी पकड़े गये हैं। वहीं इस बार अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन क्षेत्र में नजर रखना शुरू कर दिया है। पानी पटवन के सामानों की खरीदारी करनेवालों पर नजर रखी जा रही है । दुकानदारों को भी उन्हें पानी मशीन न बेचने की हिदायत दी गयी है। वहीं जनजागरण के अलावे ड्रोन से क्षेत्र में नजर रखना जाएगा । ताकि इस बार खेती कोई भी नहीं कर सकेंगे। लेकिन अफीम खेती पूरी तरह समाप्त करना खूँटी पुलिस के लिए एक चुनौती होगा। जोकि पिछले वर्ष में काफी कोशिश के बावजूद अफीम खेती हुई थी जिसका नतीजा था कि डोडा व अफीम पकड़ाये थे। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि अब अफीम की खेती का समय आ गया है और लोग अफीम की खेती करेंगे । इसलिए अफीम खेती के विरुद्ध पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चलाएगी और पहले जनजागरण करेगी साथ ही ड्रोन कैमरा से फसल का छापामारी किया जाएगा और मैप ट्रेक करके विनष्ट करेगी । इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है。 बाईट - ऋषभ गर्ग, एसपी, खूँटी。 एंकर - खूँटी पुलिस इसी बीच सोमवार की शाम 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ मुरहू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये पकड़ा गया शख्स अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु का रहनेवाला लादु मुण्डा है और पूर्व में नक्सली था। जो सरेंडर करके जेल से छुटा था। वहीं एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि लगभग पाँच लाख रुपए अफीम की अनुमानित कीमत होगा। जिसे रंगेहाथ मुरहू रोड नील फैक्ट्री के पास से पकड़ा गया है। दो लोग फरार चल रहे हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा 。 बाइट - ऋषभ गर्ग, एसपी खूँटी。0
0
Report
नोएडा में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है; शहर धुआँ-धुँध से घिरा
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): visuals of rising air pollution in the city0
0
Report
चक्रवात मुरसु ने एपी जिलों में भारी बारिश, 8 जिलों में शिक्षण संस्थानों की छुट्टी
Noida, Uttar Pradesh:Cyclone Murasu has triggered heavy rainfall across several AP districts, prompting collectors to declare a holiday for educational institutions in 8 districts, including Bapatla, Nellore, Guntur & Krishna. As the cyclone makes landfall near Ongole in Prakasam district, the region is witnessing intense rainfall, with coastal areas experiencing wind speeds of 120-160 kmph. Residents have been urged to remain alert.0
0
Report
Advertisement
खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतिवल गांव में जेठ और उसके पुत्रों पर एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं एक महिला बचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके जेठ और जेठ के बेटों ने मिलकर उस पर हमला किया। मारपीट में घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।0
0
Report
आगरा में दीपावली-धनतेरस सुरक्षा: 103 चेकिंग पॉइंट, सिटी जोन में चौकसी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दीपावली और धनतेरस को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट मोड पर त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सिटी जोन में 103 चेकिंग पॉइंट चिन्हित बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की होगी सघन चेकिंग सिटी जोन के 13 प्रवेश मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी भीड़भाड़ वाले बाजारों और हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी पुलिस की तैनाती ज्वेलर्स की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था परख रहे सभी एसीपी महिला सुरक्षा के लिए बाजारों में सक्रिय रहेंगी एंटी रोमियो टीमें एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार ने दी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी बाइट मनोज कुमार एडीसीपी0
0
Report
आजमगढ़ में एडीजी के वार्षिक निरीक्षण से पुलिस-व्यवस्था पर ठोस निर्देश
Azamgarh, Uttar Pradesh:एडीजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पीस कमेटी के सदस्यों से किया संवाद, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आजमगढ़ जिले में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचने पर गार्द द्वारा एडीजी को सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी और एसएसपी की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं आजमगढ़ के अलावा जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के आईपीएस अधिकारी भी उपस्थित रहे। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित मुकदमों और जनशिकायतों के निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। एडीजी नवीन अरोड़ा ने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। समीक्षा गोष्ठी के बाद पुलिस लाइन में एडीजी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया और उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। एडीजी ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता के दौरान वार्षिक निरीक्षण में की गई समीक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनपद में संचालित विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी साझा की।0
0
Report
Advertisement
चूरू जिले में पंचायत चुनाव शुरू: सात पंचायत समितियों के लिए मतदान began
Churu, Rajasthan:चूरू में लोकतंत्र का उत्सव, सात पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान शुरू 117 वार्ड, 400 प्रत्याशी और 6.21 लाख मतदाता, जिला परिषद के 20 वार्ड में 81 उम्मीदवार चूरू। जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात पंचायत समितियों के 117 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के 20 वार्डों में जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की सरदारशहर पूर्व, सरदारशहर, बीदासर, राजगढ़, सिद्धमुख, चांदगोठी और भानीपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। इन सात पंचायत समितियों के 117 वार्डों में कुल 400 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 113, कांग्रेस के 117, आरएलपी के 54 और 116 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं जिला परिषद के 20 वार्डों में 81 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान के बाद मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद होगा। जिले की seven पंचायत समितियों के कुल 6 लाख 21 हजार 757 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के बाद 5 नवंबर को ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा。0
0
Report
जनगणना के द्वितीय चरण के लिए 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर अंतर्गतभरखनी में बी आर सी सभागार में सोमवार शाम को जनगणना के द्वितीय चरण के कार्य को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण तीन बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक बैच में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सचिन यादव ने शिक्षकों को मकान सूचीकरण, भवनों का विवरण दर्ज करने, परिवारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने जनगणना कार्य में सावधानी बरतने, सटीक जानकारी दर्ज करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के बारे में बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह, ट्रेनर ललित कुमार द्विवेदी, मुनेेंद्र कुमार, अनुज कटियार, ललित पाल, राहुल कुमार, शिवम यादव, नरेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।0
0
Report
खजूरी खास में ट्रक टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
New Delhi, Delhi:खजूरी खास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खजूरी खास इलाके के रहने वाले पवन और संतोष के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिवार ने बताया कि यह अपने काम से देर रात घर लौट रहे थे तो आधे वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के तीन बड़े प्रतिष्ठानों में कचरा प्रबंधन जांच, कमियाँ मिलने पर कार्रवाई तय
Ujjain, Madhya Pradesh:तीन बड़े प्रतिष्ठानों की वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था जांची, कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई नगर निगम की टीम ने अपना स्वीट्स, होटल आश्रय और होटल सममारा का किया निरीक्षण, टैंकों की सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उज्जैन। शहर में कचरे के सही प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने होटलों और बड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण शुरू किया है। इसी कड़ी में निगम अधिकारियों की टीम ने अपना स्वीट्स, होटल आश्रय और होटल सममारा की बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कचरे के प्रबंधन, टैंकों की सफाई, मशीनों के रखरखाव और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। टीम ने टैंकों पर ढक्कन लगे होने, चैंबरों की नियमित सफाई और सफाई कार्य में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की। निरीक्षण में जहां कमियां सामने आईं, वहां अधिकारियों ने जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सफाई के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी मशीनों का नियमित रखरखाव किया जाए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के अन्य होटल, रेस्टोरेंट और बड़े प्रतिष्ठानों का भी इसी तरह निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं अपशिष्ट प्रबंधन या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए 1 किमी मार्ग चौड़ीकरण, यातायात राहत उम्मीद
Ujjain, Madhya Pradesh:करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग का 18 मीटर तक होगा चौड़ीकरण, मलबा हटाने और नाली निर्माण में तेजी लाने को कहा। उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर मुकेश टटवाल ने गाड़ी अड्डा चौराहे से निकास चौराहे तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। दीपावली के त्योहार को देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को जल्द व्यवस्थित किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान रहवासियों, व्यापारियों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे को तत्काल हटाने और नाली निर्माण का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। गाड़ी अड्डा से निकास चौराहा तक करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए चिह्नित हिस्सों को रहवासी स्वयं हटा रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी नाली निर्माण में सहयोग किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि त्योहार के दौरान यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य, क्षेत्रीय पार्षद और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
सतना-रीवा रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, युवक घायल; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Satna, Madhya Pradesh:सतना-रीवा रेलखंड पर बीती रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। रीवा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच पर असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया। चलती ट्रेन पर हुए इस हमले में कोच की खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे नेटवर्क का पर्दाफाश, लाखों नकद और उपकरण बरामद
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है भिलाई के रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने दो सटोरियों प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश प्रसाद तिवारी को रंगे हाथों दबोच लिया. वी/ओ-दरअसल दुर्ग पुलिस को कोहका के एक मकान में क्रिकेट के नाम पर ऑनलाइन सट्टा की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की 팀 ने मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर छापेमारी की तो मकान के अंदर ऑनलाइन सट्टा चल रहा था पुलिस ने 2 सटोरियो को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि गिरोह का मुख्य सूत्रधार देवेंद्र कुमार साहू है जिसने दोनों युवकों को मासिक वेतन पर सट्टा खिलाने के काम पर रखा हुआ था यह गिरोह विंबज़ ऐप के जरिए दांव लगवाता था और अवैध वित्तीय लेनदेन के लिए अज्ञात लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा था पुलिस ने मौके से 4.93 लाख रुपए नकद, 18 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप, 1 आईपैड, 22 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक, 4 क्यूआर कोड स्कैनर और 4 होंडा एक्टिवा स्कूटर जब्त किए हैं दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है फरार मास्टरमाइंड देवेंद्र साहू की तलाश सरगर्मी से जारी है.0
0
Report
जमुई रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट से जवान गोविंद प्रसाद यादव की मौत
Jamui, Bihar:जमुई:- जमुई जिले के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर देर रात जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से गृह रक्षक जवान गोविंद प्रसाद यादव की मौत हो गई। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के निवासी थे। घटना के बाद रेल पुलिस ने कागजि प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर hospital भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता झाझा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले ही उनकी नियुक्ति गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर हुई थी। ड्यूटी के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कार्य के क्रम में वह रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, घटना की सूचना रेल पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
गोबर क्राफ्ट से सतगांवां की महिलाएं आर्थिक सशक्त, दीपावली पर इकोफ्रेंडली उत्पाद
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के सतगावां प्रखंड में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और गौवंश की रक्षा के संकल्पों को गोबर क्राफ्ट के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है। भखरा स्थित पहलवान आश्रम में राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के तत्वावधान में दीपावली के मद्देनजर ग्रामीण महिलाएं गोबर से आकर्षक उत्पाद बना रही हैं। गोबर क्राफ्ट के तहत सतगावां के इस भखरा आश्रम में दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, लार्ड गणेश, द्वार झालर, शुभ-लाभ, स्वास्तिक चिह्न, गुग्गुल कप धूप और “शुभ दीपावली” तथा “जय छठी मैया” लिखी नेम प्लेट बनाये जा रहे हैं। गोबर और लकड़ी के बुरादे से बनी इन वस्तुओं को धूप में सुखाकर रंगों से सजाया जाता है। संस्थान के लोगो ने गुजरात के भुज से यह तकनीक सीखी और गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। अब दर्जनों महिलाएं इस हुनर से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। राजधानी रांची में आईएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दीपावली मेले में इन उत्पादो के दो स्टाल लगे थे। संस्था के सचिव मनोज दांगी ने बताया कि गाय, गोबर और मिट्टी से जुड़ी पुरानी सोच को फिर जीवंत करने के साथ गौवंश की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा प्रयास है। गोबर और मिट्टी की उपयोगिता पहचानने वाले लोग इन उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दीपावली को देखते हुए सतगावां में गोबर क्राफ्ट का काम तेज हो गया है। महिलाएं इको-फ्रेंडली दीये, मूर्तियां और सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। ये दीये प्राकृतिक सामग्री से बनते हैं और इस्तेमाल के बाद मिट्टी में मिल जाते हैं। इस काम का दुसरा सबसे सुखद पहलू यह है कि महिलाएं घर बैठे आमदनी कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। गोबर क्राफ्ट से बनाए गए उत्पाद पूरी तरह से इको फ्रेंडली होते हैं, जो इस्तेमाल के साथ इस्तेमाल के बाद भी यह प्रकृति को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि इसके इस्तेमाल से रेडिएशन काफी हद तक कम हो जाता है। इन खासियत के साथ महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल पा रहा है और महिलाएं हुनरमंद बन रही हैं।0
0
Report
Advertisement
