icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ में करमा महापर्व धूम, सांसद विजय हांसदा ने शिक्षा पर जोर दिया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में करमा महापर्व का धूम देखने को मिल रहा है....शहर के छोटी अलीगंज में भुइयां रेजिमेंट सामाजिक संगठन के द्वारा जावा जगाई नृत्य करमा महापर्व का आयोजन किया गया...भाई बहन के बीच प्रेम,सुख, समृद्धि और खुशी का प्रतीक प्रकृति पर्व करमा महापर्व में जिले भर के लोग एकजुट होकर करम महापर्व में शामिल हुए...इस दौरान राजमहल लोकसभा के झामुमो सांसद विजय हांसदा भी करमा महापर्व में शामिल हुए...जहां उनका पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया...इस दौरान मांदर के थाप पर थिरकते हुए नजर आए...सांसद विजय हांसदा ने कहा की त्योहार के साथ-साथ लोग अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए...उन्होंने आम लोगों से शराब के सेवन से दूर रहने का भी आग्रह किया...महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक नृत्य भी किया...शहर के बड़ी अलीगंज में भुईयां रेजीमेंट सामाजिक संस्था ने करमा पर्व का आयोजन किया...पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखा...कार्यक्रम स्थल पर बड़ा तोरण द्वार बनाया गया था...बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष नए कपड़े पहनकर मौजूद थे...उन्होंने विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की... महिलाएं करमा की डाली लेकर पूजा स्थल पर आईं और फिर पूजा शुरू हुई...करमा पर्व प्रकृति और वृक्ष पूजा से जुड़ा है...इस दिन करम वृक्ष की डाली की पूजा होती है... इसे जीवन, हरियाली और धरती की शक्ति का प्रतीक माना जाता है...यह एक फसल उत्सव भी है...किसान अच्छी पैदावार और खेतों में हरियाली के लिए करम देवता से प्रार्थना करते हैं...बताते चलें की यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का भी प्रतीक है...बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं...भाई अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा का वचन देते हैं...
0
0
Report

सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण हटाने पर निगम ने पोकलेन-जेसीबी से कार्रवाई शुरू

Ujjain, Madhya Pradesh:लालपुल ब्रिज मार्ग पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को पोकलेन और जेसीबी से हटाया, निगम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माण को निगम की टीम ने पोकलेन और जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के मुताबिक, माधवानंद आश्रम की ओर से सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर बिना सक्षम अनुमति के निर्माण किया गया था। स्थल निरीक्षण और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण हटाया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन महापर्व की व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण है। यहां बिना अनुमति किसी भी तरह का निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक राजेंद्र रावत, निगम रिमूवल गैंग और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। बाइट -भवन अधिकारी राजकुमार राठौर
0
0
Report

दिल्ली के सतबरी में अवैध मकान-फार्महाउस पर बुलडोजर कार्रवाई तेज

New Delhi, Delhi:दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सतबरी (Satbari) इलाके में दिल्ली नगर निगम (MCD) और प्रशासन का बुलडोजर एक्शन चल रहा है. यह कार्रवाई मुख्य रूप से गौशाला रोड और उसके आस-पास के फार्महाउस इलाकों में बने अवैध निर्माणों और मकानों के खिलाफ की जा रही है. राजधानी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा इलाके में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है. सतबड़ी गौशाला रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाया जा रहा है. DM South के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई में करीब 20 मकानों के साथ कुछ फार्म हाउस भी कार्रवाई की जद में हैं. काररवाई के दौरान कई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद है. वही यह अभियान सड़क को चौड़ा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. आज सुबह से ही प्रशासन का बुलडोजर सतबरी इलाके में गरज रहा है. जानकारी के मुताबिक, DM South के आदेश पर अवैध मकानों और निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है. करीब 20 मकानों के अलावा कुछ फार्म हाउस पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है. दरअसल, सतबड़ी गौशाला रोड को चौड़ा करने की योजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. इसी सड़क के रास्ते एशियन यूनिवर्सिटी और एम्स की तरफ आने-जाने वाले लोग सफर करते हैं. सड़क के चौड़ीकरण के लिए रास्ते में आने वाले अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है. वही इस कार्रवाई को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. मौके पर अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां तैनात हैं. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब इस सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है. वही हम आपको बता दे दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिरने की दुखद घटना (जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी) के बाद से MCD ने पूरी दिल्ली में असुरक्षित, बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ बनी अवैध बहुमंजिला इमारतों व पीजी (PG) आवासों के खिलाफ बेहद सख्त अभियान छेड़ रखा है. प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर बनाई जा रही ऐसी किसी भी अवैध या खतरनाक प्रॉपर्टी को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
0
0
Report
Advertisement

जमुई में लड़की से छेड़खानी के वीडियो पर कठोर कार्रवाई का भरोसा

Patna, Bihar:जमुई में लड़की से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो को लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील सिंह ने घटना की कड़ी निंदा की है, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मामले में उचित और कठोर कार्रवाई करेंगे। ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वह जमुई के पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना की जानकारी लेंगे और जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि कानून का राज्य है और किसी भी मामले में किसी के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सुनील सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。
0
0
Report

बेतिया में भूमाफिया के कब्जे पर पूर्व मंत्री ने पुलिस मिलीभगत का आरोप

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बीजेपी के पूर्व मंत्री नौतन के विधायक नारायण प्रसाद ने अपने ही पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से भूमाफिया गरीबों को उजाड़ रहे है सरकारी जमीनों पर कब्जा हो रहा है ये हमारे बिहार प्रदेश में क्या हो रहा है। पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने बताया कि मेरे ही पंचायत के एक धूमनगर के गरीब की जमीन पर एक भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है उसके घर को तोड़ दिया है मैने एसपी डीएसपी थाना सीओ डीसीएलआर सबसे बात की है लेकिन गरीब को ये पुलिस प्रशासन के लोग मदद नहीं कर रहे है ये हमारे बिहार प्रदेश में क्या हो रहा है दबंग माफिया जबरन किसी को उजाड़ दे रहे है सरकारी जमीन को कब्जा कर ले रहे है इसे अब मै विधानसभा में उठाऊंगा। वही पीड़ित प्रहलाद ने बताया कि मैं गर मजरूवा जमीन पर रहता हु एक दबंग ने मेरे घर को तोड़ दिया है उसके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज करा चुका हूं लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है बिना जमीन के मापी कराए जमीन को दबंग ने कब्जा कर लिया है। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद है बहुत जल्द नापी कर मामले को सुलझा दिया जाएगा। अब सवाल उठता है कि बिना मापी कराए दबंग कैसे बाउंड्री करा है बिना पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से ये कैसे संभव है एक पूर्व मंत्री आखिर क्यों अपने ही सरकार के पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से शादी नहीं होने पर युवक टावर पर चढ़ गया; भीड़ मौके पर जुटी

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से शादी नहीं होने के बाद नाराज युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की जुटी भीड़ घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के मुसहरी उर्फ राधा नगर वार्ड संख्या दो की है वार्ड संख्या दो स्थित एयरटेल के टावर पर चढ़ा युवक अपने प्रेमिका को मौके पर बुलाने की कर रहा मांग मौके पर पहुंची मुसहरी थाना की पुलिस टावर पर चढ़े युवक को करीब 3 घंटे से समझाने की कर रही कोशिश पड़ोस के गांव के एक युवती से युवक का चल रहा है प्रेम प्रसंग पुलिस के लाख समझाने के बावजूद युवक टावर से उतरने के लिए नहीं हो रहा तैयार अब पुलिस युवक के घर वाले सहित उसके रिश्तेदारों को बुलाकर युवक को मनाने का कर रही है प्रयास
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

25 सितम्बर से आंगन का मिलन: 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्य समीक्षा

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 सितम्बर से शुरू होने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक ली, इस दौरान सीडीओ चमोली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और जनसहभागिता के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन व कार्यक्रम का नेतृव्व करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, व आशाओ को सम्मानित किया जाएगा। बीओ 1 / बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में आंगन का मिलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली, 25 सितम्बर से शुरू होने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों پر सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन किया जाएगा, और सभी को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि चमोली जिले के अंतर्गत सभी 1078 केन्द्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । साथ ही आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, व सहायिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर से शुरू होकर यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा।
0
0
Report

नए जन्म प्रमाण पत्र नियमों से लोगों को दफ्तरों के चक्कर, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

Betul, Madhya Pradesh:जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अब कई लोगों के लिए आसान काम नहीं रह गया है। नियमों और प्रक्रिया में बदलाव के बीच बड़ी संख्या में लोग अब भी इस बात से अनजान हैं कि नए नियमों के तहत जन्म प्रमाण पत्र कहां और कैसे बनवाया जाए। जानकारी के अभाव में लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार सही प्रक्रिया नहीं पता होने के कारण उन्हें बार-बार अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता है। वहीं, इसी परेशानी का फायदा उठाकर बिचौलियों के सक्रिय होने और लोगों से पैसे लेने की शिकायतें भी सामने आती हैं। खासकर पुराने जन्म का प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को दस्तावेजों और प्रक्रिया को लेकर ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियम सख्त होने के साथ लोगों के लिए सही जानकारी और स्पष्ट मार्गदर्शन बेहद जरूरी हो गया है। जरूरत इस बात की है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को आम लोगों के लिए सरल और पारदर्शी बनाया जाए, साथ ही नए नियमों की जानकारी पंचायत,नगर निकाय और संबंधित कार्यालयों के माध्यम से व्यापक स्तर पर दी जाए,ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे बिचौलियों के चंगुल में भी न फंसें।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में पांच दिन बारिश और आंधी-पावस की चेतावनी, तापमान में गिरावट

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में आने वाले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 25 सितंबर के बीच झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 22 सितंबर यानी कल भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रांची समेत कई जिलों में दिन के दौरान एक से ज्यादा बार बारिश हो सकती है। 23 सितंबर को मौसम का असर सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश और मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है
0
0
Report

बागेश्वर: ग्रामीणों ने DFO कार्यालय के सामने वन्यजीव नुकसान के मुआवजे की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में ग्रामीणों ने DFO कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने DFO को ज्ञापन सौंपकर जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, गुलदार और भालू से फसल मवेशियों व जनजीवन को हो रहे नुकसान पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने फसल नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल करने और 15 दिन के भीतर मुआवजा देने, रेंज स्तर पर त्वरित रिस्पॉन्स टीम गठित करने तथा स्थानीय युवाओं की तैनाती की मांग की। इसके अलावा बंदर बाड़ा बनाने, वन क्षेत्रों से गिरे पेड़ हटाने, पैदल मार्गों की मरम्मत और खड़िया खदानों से प्रभावित वनों पर कार्रवाई की मांग उठाई。
0
0
Report

फर्जी अभिलेख से पिता मृत दिखाकर बेटे ने शिक्षक की नौकरी पाई; जांच जारी

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: फर्जी अभिलेखों से पिता को मृतक दिखा नौकरी पाने का आरोप। सरकारी अभिलेखों में पिता को मृत दिखा बेटे ने हासिल की शिक्षक की नौकरी। पिता को मृत दिखा मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने का आरोप。 फर्जी अभिलेखों से 24 साल पहले पिता को दिखाया था मृत。 पिता के नाम जमीन का बैनामा होने पर खुला मामला。 2014 में तथाकथित मृतक के नाम हुआ जमीन का बैनामा。 शिकायतकर्ता ने डिप्टी सीएम, शिक्षा निदेशक, BSA और BEO से की शिकायत。 2002 में शिक्षक श्रीराम को मृत बताकर बेटे रामबरन ने पाई थी नौकरी。 वर्तमान में हिलौली के खेरवा उ0 प्रा0 वि0 में शिक्षक के पद पर तैनात हैं रामबरन。 सेवा पुस्तिका में दर्ज हस्ताक्षर और जमीन के बैनामे के हस्ताक्षर - अंगूठे के निशान मिलाने की मांग。 BSA मामले की जाँच में जुटे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top