Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

संजय झा ने तेजस्वी के वक्फ बिल पर कहा: फाड़ना हमारी संस्कृति नहीं

BBBindu Bhushan
Oct 27, 2025 11:59:34
Madhubani, Bihar
एंकर संजय झा ने तेजस्वी यादव के वक्फ बोर्ड बिल फाड़ने वाले बयान पर कहा कि फाड़ने वाली भाषा उन्ही की हो सकती है; हम लोगों की संस्कृति नहीं है। कभी कुर्ता फाड़ते हैं तो कभी बिल फाड़ते हैं। हम लोग संविधान को मानने वाले हैं। जहां तक जेपीसी का सवाल है हमने भी मांग किया था कि जेपीसी बिल बने। कुछ लोगों के हाथ में है वो नहीं होनी चाहिए。
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 27, 2025 14:37:28
Paradeep, Odisha:Anchor - ଵାତ୍ୟା ମୁକାବିଲା ସହ ସଜାଗ ଜାଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ। ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ‘ମନ୍ଥା’ ପରିସ୍ଥିତି ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି। ପାଣିପାଗ ବିଭାଗ ନୁ ଯାୟୀ ଦକ୍ଷିଣ ପୂର୍ବ ବଙ୍ଗୋପସାଗର ରେ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିବା ଅବପାତ ବାତ୍ୟା ରୂପ ନେବାର ସମ୍ଭାବନା ରହିଛି, ଏହାର ପ୍ରଭାବ ପାରାଦୀପ ରେ ଦେଖିବା କୁ ମିଳିଛି। ପାରାଦୀପ ରେ ସମୁଦ୍ର ଅଶାନ୍ତ ହୋଇ ପଡିଥିବା ବେଳେ ବର୍ଷା ସାଙ୍ଗକୁ ପବନର ବେଗ ଧିରे ଧିରେ ବୃଦ୍ଧି ପାଇବାରେ ଲାଗିଛି। ଏହାକୁ ମୁକାବିଲା କରିବା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଥିବା ବେଳେ ସମୁଦ୍ର କୁ ଯାଇଥିବା ସମସ୍ତ ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ ମାନେ କୂଳକୁ ଫେରି ଆସିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ପାରାଦୀପ ସମୁଦ୍ର ତଟବର୍ତ୍ତୀ ଅଞ୍ଚଳରେ ରହୁଥିବା ମତ୍ସ୍ୟଜୀବୀ , ଡଙ୍ଗା ଓ ବୋଟ୍ ମାଲିକଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର ଭିତରକୁ ନଯିବା ପାଇଁ ଡାକବାଜୀ ଯନ୍ତ୍ର ଦ୍ବାରା ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି। ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ର ସ୍ଥିତି କୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଆବଶ୍ୟକୀୟ ଜରୁରୀ ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ ତଦାରଖ କରିବା ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳୀ ଗୁଡିକୁ ଖୋଲା ରଖାଯାଇଛି। ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା କୁ ନେଇ ୨୭ ଓ ୨୮ ତାରିଖ ଦୁଇ ଦିନ ଧରି ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ହେବାର ସମ୍ଭାବନା ଥିବା ବେଳେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପାଇଁ ୟେଲୋ ଓ୍ବାର୍ନିଂ ରହିଛି। ତେବେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ରେ ୨ନଂ ସଂକେତ ଦିଆ ଯାଇ ଯାଇଥିବା ବେଳେ ସମ୍ଭାବ୍ୟ ବାତ୍ୟା ର ପରିସ୍ଥିତି କୁ ମୁକାବିଲା କରିବା ପାଇଁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଛି ବୋଲି ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ -୧- ନିରଞ୍ଜନ ବେହେରା। ( ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପାରାଦୀପ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 14:36:49
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। छठ पर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने बिसुही नदी के घाट पर पहुंच कर अर्घ्य दिया। इसके बाद मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इससे पहले छठ पूजा के चार दिनों के अनुष्ठान में रविवार को व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर छत्तीस घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। घरों में खीर, पुड़ी, रसिया आदि महाप्रसाद बनाकर भगवान भास्कर और छठी मइया को भोग लगाया गया।बिसुही घाट पर मौजूद ब्रती महिलाओं ने बताया कि मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय, नायब तहसीलदार चंदन जैसवाल आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Oct 27, 2025 14:36:46
Delhi, Delhi:जनकपुरी विधानसभा मे कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने 31 छठ घाटों पर छठी वृतियों के दर्शन किये आशीर्वाद लिऐ और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया दिल्ली राजधानी में छठ महापर्व मनाया जा रहा है छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है श्रद्धालु और व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया इसके लिए प्रशासन की ओर से उचित इंतजाम किए गए हैं घाटों की सफाई से लेकर कृत्रिम तालाब भी बनाए गए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने 31 छठ घाटों पर छठी वृतियों के दर्शन किए आशीर्वाद लिऐ और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया बिहार जिले गाँव के नाम लेकर बड़े खुश नजर आये जो बिहार नहीं जा सकते किन्हीं कारणों से दिल्ली सरकार उनकी दिल्ली में ही छठ पर्व को मनवाया है सुख सुविधा के साथ
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Oct 27, 2025 14:36:01
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 27, 2025 14:35:47
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के गणगौर घाट पर आज छठ महापर्व का विहंगम नजारा देखने को मिला। बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने भी छठ पूजा में हिस्सा लिया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने हजारों व्रती महिलाएं और श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े परिवारों ने पारंपरिक रीति से छठ पूजा की। इस पूजा में जनप्रतिनिधि और अफसर भी पहुंचे। खंडवा का गणगौर घाट जहाँ हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व की भव्यता देखने लायक रही। सूर्य उपासना के इस पर्व में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की। खंडवा में पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश और बिहार से आए परिवार इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं। स्थानीय नगर निगम द्वारा घाट पर की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली। छठ पूजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजन के लिए सामग्री बिहार के मुजफ्फरपुर और सोनपुर से मंगाई गई है। सोमवार को शाम गंगा जल से अर्घ्य दिया गया, वहीं मंगलवार की सुबह गाय के दूध से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। व्रती महिलाओं ने कहा कि हम हर साल यहां पूजा करने आते हैं। बिहार की तरह ही माहौल है। भगवान सूर्य से अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की है। नौकरी पैसा और व्यापार के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के जो लोग खंडवा में आकर बसे उन्होंने ही 8 साल पहले इस घाट पर छठ पूजा प्रारंभ की थी जो आज भव्य रूप में देखने को मिल रही है।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Oct 27, 2025 14:35:26
Jind, Haryana:भाजपा सांसद व अभिनेत्री व कंगना रनौत अचानक पहुंची जींद लोक निर्माण विश्राम गृह मे ब्रेक फास्ट करने के बाद हुई रवाना जींद गुलशन चावला मंडी हिमाचल से भाजपा की सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली से पंजाब की तरफ जाते समय अचानक से जींद के विश्राम गृह पहुंची। कंगना कुछ समय तक विश्राम गृह में ठहरी और अपने स्टाफ के साथ ब्रेकफास्ट किया और अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाड़ी से पंजाब के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से विश्रामगृह कर्मियों के साथ कंगना ने फोटो भी खिंचावए। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के विश्राम गृह पहुंचने की सूचना फैलने पर काफी संख्या में युवा उनसे मिलने व देखने के लिए विश्राम गृह की तरफ दौड़ पड़े लेकिन जब तक कंगना रनौत वहा से जा चुकी थी। युवा मायूस होकर वापिस चले गए। गौरतलब है कि कंगना रनौत जानी मानी वालीवुड अभिनेत्री है। जिन्हें तन्नु वेड्स मन्नु और क्वीन जैसी फिल्मों से पहचान मिली। संसद में अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में हैं। सोमवार सुबह कंगना रनौत चार वीआईपी गाडिय़ों के काफिले के साथलोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पहुंची। एक गाड़ी से बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एवं मंडी हिमाचल से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने सुरक्षाकर्मियो के साथ उतरी। विश्राम गृह की लाबी मे बैठे कर्मी कंगना रनौत को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कंगना के लिए वीआईपी सूट खोला दिया। कंगना रनौत ने अपने साथ लाए बे्रक फास्ट को अपने स्टाफ के साथ किया। विश्राम गृह रूकने के बाद वाया फतेहबाद के रास्ते पंजाब के बठिंडा की तरफ निकल गई। कंगना रनौत के आने की सूचना पर खुफिया एजेंसीज भी विश्राम गृह पहुंच गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कंगना रनौत नाश्ता करने के बाद वंहा पर डयूटीरत कर्मियों से भी मिली और फ़ोटो करवाई
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Oct 27, 2025 14:35:11
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Oct 27, 2025 14:34:46
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- उत्तर भारत के बड़े त्यौहारों में से एक छठ पूजन की रौनक नर्मदापुरम के नर्मदा सेठानी घाट पर भी देखने को मिली। छठ पूजन 25 अक्टूबर से शुरू हुआ है और मंगलवार तक चलेगी। सोमवार शाम को श्रद्धालुओं ने सेठानी घाट पहुंचकर यहां नर्मदा किनारे डूबते सूर्य को अर्घ दिया और गन्ने की मड़िया बनाकर दीपों से सजावट की। इस अवसर पर लोगों ने विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगाया और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। छठ पूजा उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें लोग सूर्य देवता की पूजा करते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बीओ- खरना से शुरू हुई चार दिवसीय छट पूजन के तीसरे दिन नर्मदापुरम क्षैत्र के आसपास के श्रद्धालुओं ने शाम को नर्मदा घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ दिया इस दौरान महिलाओं ने सूर्य को अर्घ देकर अपने परिवार के लिए खुशहाली की कामना की, इस दिन महिलाओ ने निर्जला उपवास रख कर सूर्य देव की विशेष पूजन की। छठ पूजने के अंतिम दिन श्रद्धालुओं द्वारा उगते सूर्य को अर्घ देकर पूजन करते है जिसके बाद व्रती लोग उपवास खोलते हैं। पुजन करने पहुंचे लोगों ने बताया कि छठ पूजन का उल्लेख ऋज्ञवेद में भी किया गया है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 27, 2025 14:34:27
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन में शिप्रा तट पर छठ पर्व की धूम; रामघाट बना आस्था का केंद्र。 उज्जैन में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई छठ, उमड़ा जनसैलाब。 उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आस्था और भक्ति का महापर्व छठ पूजा रामघाट, शिप्रा नदी के तट पर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सदियों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों द्वारा किए जाने वाले इस कठिन व्रत को उज्जैन में रहने वाले इन राज्यों के निवासियों ने परंपरा और उत्साह के साथ मनाया, जिससे शिप्रा घाट पर मेले जैसा माहौल निर्मित हो गया। रामघाट छठ व्रतियों से खचाखच भरा रहा, जहां दूर-दूर से लोग इस पवित्र अनुष्ठान को पूर्ण करने के लिए पहुंचे। इस पर्व की सबसे खास बात यह रही कि यह व्रत पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर मनाया गया। इस दौरान एक सुंदर दृश्य देखने को मिला, जहां पुराने लोग नई पीढ़ी के सदस्यों को छठ पूजा की सदियों पुरानी परंपराओं और महत्व के बारे में सिखाते और बताते हुए नज़र आए。 घाट पर पूजन की सामग्री सजी हुई थी। व्रत करने वाली महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाती हुई दिखाई दीं, वहीं अन्य महिलाएं पूरी निष्ठा के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देने और छठी मैया की पूजा-अर्चना के साथ इस कठिन व्रत को पूर्ण करने में जुटी हुई थीं। भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठ। जनसैलाब और धार्मिक उत्साह को देखते हुए, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को सुनिश्चित किया, ताकि व्रती और श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपना पूजन कार्य संपन्न कर सकें।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 27, 2025 14:34:01
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने चोरी की वारदात से पहले ही दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी चंद्रपाल और राजुलाल कंजर राजस्थान के निवासी हैं, जो एक कार में सवार होकर जावरा इलाके में चोरी की रेकी करने आए थे। लेकिन मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी अब तक कुल 13 चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें मकानों मे चोरी , वाहनों और यहाँ तक कि पशुओं की चोरी जैसी वारदातें भी शामिल हैं। पुलिस अब न्यायालय से दोनों आरोपियों का रिमांड मांगने की तैयारी में है ताकि पुरानी वारदातों में चोरी गया माल बरामद किया जा सके। दरअसल, कंजर समुदाय का एक हिस्सा अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुका है, लेकिन कुछ लोग अब भी चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल हैं। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी सफलता है, बल्कि अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top