Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

रवि किशन ने महागठबंधन पर निशाना साधा, बिहार NDA के जीत का दावा

BBBindu Bhushan
Oct 25, 2025 09:32:03
Madhubani, Bihar
एंकर मधुबनी पहुंचे भोजपुरी सुपर स्टार सह गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बेनीपट्टी विधान सभा के लोहा स्कूल प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी बिनोद नारायण झा के लिए आयोजित चुनावी सभा को किया संबोधित। रवि किशन ने सरकार की उपलब्धियों का किया बखान। महागठबंधन पर भी जमकर साधा निशाना। बिहार में 160 से 170 सीट पर NDA की जीत का किया दावा। बेनीपट्टी से भाजपा प्रत्याशी बिनोद नारायण झा को भारी मतों से जिताने की अपील की। गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन में एक बार फिर राजा के प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर तीखा हमला किया है रवि किशन ने कहा है कि अगर पलायन रुका नहीं तो खेसारी यहां से आकर कैसे चुनाव लड़ रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा था कि रवि किशन ने बिहार में पलायन रोकने के लिए क्या काम किया है इस पर रवि किशन ने पलटवार किया। छठ गीत गाकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किये
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMManoj Mondal
Oct 25, 2025 11:49:30
Kolkata, West Bengal:দু’বছর আগে হারিয়ে যাওয়া ছেলেকে অবশেষে ফিরে পেল মুর্শিদাবাদের এক পরিবার। গোপালনগর থানার উদ্যোগে শনিবার সেই নিখোঁজ যুবককে ফিরিয়ে দেওয়া হয় পরিবারের হাতে। খুশির অশ্রু ঝরল মা-বাবার চোখে। পুলিশ সূত্রে জানা_gièছে, মুর্শিদাবাদের বেলডাঙ্গা এলাকার বছর ২৩-এর যুবক মোশারফ শেখ चार বছর আগে স্ত্রী ঘর ছাড়ার পর থেকেই মানসিক ভরসাম্য হারিয়ে ফেলেছিলেন। অসুস্থ ছেলেকে স্নেহে আগলে রেখেছিলেন তাঁর বাবা শেখ দাদরিজ, যিনি pেশায় ফেরিওয়ালা, এবং মা মামদা বিবি। মোশারফ রাজমিস্ত্রির কাজ করতেন, কিন্তু প্রায় দু’বছর আগে হঠাৎই নিখোঁজ হয়ে যান। সেই থেকে শোকে ভেঙে পড়েছিল গোটা পরিবার। গোপালনগর থানার সাতবাড়িয়া বাজার এলাকায় ওই যুবককে ঘোরাঘুরি করতে দেখে জিজ্ঞাসাবাদ করে নাম ও বাড়ির ঠিকানা কোনোমতে উদ্ধার করে স্থানীয় থানাতে যোগাযোগ করা হয়। এরপর মোশারফের খোঁজ পায় পরিবার । খবর পেয়ে তড়িঘড়ি থানায় পৌঁছে যান পরিবারের সদস্যরা। পুলিশের উপস্থিতিতে মোশারফকে পরিবারের হাতে তুলে দেওয়া হয়। ছেলেকে পেয়ে বাবা-মা চোখের জল সামলাতে পারেননি। মা মামদা বিবি বলেন, ছেলেকে এবার বাড়ি নিয়ে গিয়ে চিকিৎসা করাব। এবার আর একা ছাড়ব না। অন্যদিকে, গোপালনগর থানার তৎপরতা ও মানবিক ভূমিকার প্রশংসা করেছেন ওই অসহায় পরিবার।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Oct 25, 2025 11:49:13
Jalpaiguri, West Bengal:জলপাইগুড়ির বন্যাদুর্গতদের পাশে অসম সরকার, ত্রাণসামগ্রী বিতরণ করল বিজেপি। ধুপগুড়িতে বিজেপির ত্রাণ বন্টন নিয়ে তীব্র কটাক্ষ তৃণমূলের। অসমের হিমন্ত বিশ্ব শর্মা সরকারের পাঠানো ত্রাণসামগ্রী এবার জলপাইগুড়ির বন্যা কবলিত মানুষের কাছে পৌঁছে দিল বিজেপি। জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়ি ব্লকের জলঢাকা নদী সংলগ্ন এলাকার দুর্গতদের হাতে সেই ত্রাণ তুলে দিলেন জেলা বিজেপির নেতা-কর্মীরা。 দীর্ঘদিন ধরে অভিযোগ উঠছিল যে বন্যাদুর্গতরা সরকারি সাহায্য পাচ্ছেন না। একইসাথে, বিভিন্ন স্বেচ্ছাসেবী সংস্থা ত্রাণ দিলেও সরকারি নজরদারির অভাবে অভিযোগ করা হয়। শুধু তাই নয়, ত্রাণ বিতরণে রাজনৈতিক পক্ষপাতিত্বের অভিযোগও তুলেছিলেনlocals। এই পরিস্থিতিতে অসম সরকার কন্টেনারে করে ত্রাণসামগ্রী পাঠায়। ধূপগুড়ি টাউন ও গ্রামীণ বিজেপি'র তরফে এই ত্রাণ বিতরণ করা হয়। এলাকালের একাধিক উচ্চপদস্থ বিজেপি নেতা-কর্মী ও সমর্থকরা উপস্থিত ছিলেন। বিজেপির দাবি, পরিস্থিতি স্বাভাবিক না হওয়া পর্যন্ত তারা বন্যাদুর্গতদের সাথে থাকবে।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Oct 25, 2025 11:48:17
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के सरकारी कार्यालय पर बिजली विभाग का करोड़ो रुपए बकाया बिजली विभाग ने सभी विभागों को बकाया जमा करने के लिए भेजा पत्र अमेठी में बिजली बिल बकाया की वसूली के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जिले के सरकारी कार्यालयो में करोड़ों रुपए का बकाया है जिसकी वसूली के लिए विभाग सिर्फ पत्राचार ही कर रही है।अमेठी के 25 विभागों में बिजली विभाग का 38 करोड रुपए का बकाया है जिसकी वसूली को लेकर विभाग द्वारा सभी विभागों को पत्र लिखा गया है。 दरअसल उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया होने पर विभाग द्वारा अभियान चलाए जा रहा है।इसके साथ ही फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।सबसे बड़ी बात है कि अगर किसी उपभोक्ता का 5000 से अधिक का बिजली बिल बकाया हो जाता है तो लगातार उस पर विभाग द्वारा पैसा जमा करने के लिए प्रेशर बनाया जाता है लेकिन अमेठी के 25 बड़े विभागों में बिजली विभाग का करोड़ों रुपए बकाया है जिसकी वसूली के लिए विभाग द्वारा सभी विभागों को सिर्फ पत्र जारी किया गया है।जिले के सिंचाई विभाग, राजस्व, ग्राम विकास, पशुधन, खेल, पुलिस, परिवहन, न्याय विभाग, वित्त, चिकित्सा, लोक निर्माण, वन,प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायत राज, जल निगम, कृषि विपणन,उच्च शिक्षा, सहकारिता, महिला एवं बाल,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और स्टांप एवं पंजीकरण विभाग पर बिजली विभाग का 37 करोड़ 94 लाख 53000 रुपए का बकाया है जिसे लेकर विभाग द्वारा सभी विभागों को पत्र जारी किया गया है और उनसे जल्द से जल्द बिजली का बकाया भुगतान जमा करने का निर्देश दिया गया है।पूरे मामले पर अमेठी के अधीक्षक अभियंता धर्म विजय ने बताया कि जिले के सरकारी विभागों में करीब 38 करोड़ का बकाया है इन सभी को पत्र जारी किया गया है और सभी से जल्द से जल्द बिजली का बकाया भुगतान जमा करने का निवेदन किया गया है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 25, 2025 11:48:00
Chandauli, Uttar Pradesh:छठ महापर्व पर सूर्य देव के अर्घ्य से पहले छोड़े गए सूर्य देव की सवारी सात घोड़े ANCHOR : खबर यूपी के चंदौली से है .... प्रदेश में एक ऐसा भी स्थान है जहाँ छठ महापर्व पर सूर्य देवता को अर्घ्य देने से पहले सूर्य देव की सवारी अश्व (घोड़ा) की पूजा करते हैं। पूरे नगर में श्रद्धालुओं के घर तक घोड़े दौड़ाए जाते हैं। व्रती महिलाएं अपने दरवाजे पर सूर्य देवता की सवारी का आना सौभाग्य मानती हैं। व्रती महिलाएं गुड़ और चना इन घोड़ों को खिलाती हैं और उनकी आरती भी उतारती हैं। व्रती महिलाएं इन घोड़ों की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगती हैं। 01: मुग़लसराय में एक ऐसा तालाब है जहाँ छठ पूजा पर पूजा के एक दिन पूर्व सूर्य देवता की सवारी अश्व (घोड़ा) की पूजा की जाती है। इस तालाब को मानसरोवर तालाब के नाम से जाना जाता है। इस तालाब पर सूर्य देव का मंदिर भी है और यहाँ हजारों की संख्या में व्रती महिलाएँ व उनके परिजन छठ पूजा पर इकट्ठे होते हैं। सूर्य मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने इन घोड़ों को झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। 02 :- सबसे पहले सूर्यदेव मंदिर पर सभी सात अश्व को तिलका लगाकर माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर घोड़ों को नगर में भ्रमण के लिए रवाना किया। सभी घोड़े नगर और कालोनियों में श्रद्धालुओं के घर जाते हैं। जहाँ वर्ती महिलाएँ सूर्य देव की सवारी के स्वागत में गुड़, चना और आरती की थाल लेकर अपने घर के दरवाजे पर खड़ी रहती हैं। जहाँ अश्व के आते ही उसका तिलक कर उसे गुड़ और चना खिलाती हैं और बाद में आरती उतारती हैं। साथ ही पूरे परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगती हैं।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 25, 2025 11:47:38
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में हरियाणा का गैंग टप्पेबाज़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस गैंग में हापुड़ और दिल्ली तक की महिलाएं बड़े शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने इस गैंग के दो पुरुष और पांच महिलाओं को दबोच लिया है। इनके कब्ज़े से लुटा गया सामान भी बरामद हुआ है। दरअसल यहाँ शहर कोतवाली इलाके में टप्पेबाज़ी की दो घटनायें एक ही तरीके से हुई थीं। इसमें शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में सवारियों से भरे ई रिक्शे पर एक बच्चा लेकर कोई महिला चढ़ती है और फिर पहले से बैठी सवारी को बच्चे की चंचलता में उलझाकर उसके ज़ेवर या पर्स लेकर उतर जाती है। सीओ सदर का एक जैसी टप्पेबाज़ी वाली घटनाओं से माथा ठनका और उन्होने कोतवाली पुलिस व एसओजी को इसे वर्क आउट करने का ज़िम्मा दिया। संयुक्त टीम ने इस मामले में दो पुरुष व पाँच महिलाओं को लुटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग महिलाओं को एर्टिगा गाड़ी से लेकर आते हैं। भीड़ भाड़ वाले इलाके में उन्हें उतार देते हैं जहाँ वह शिकार तलाश कर टप्पेबाज़ी करती हैं और फिर उन्हें वापस एर्टिगा पर बिठा कर अस्थायी ठिकाने पर पहुँच जाते हैं।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Oct 25, 2025 11:47:21
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Oct 25, 2025 11:47:12
Rudraprayag, Uttarakhand:*ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली, जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी* हरेंद्र नेगी रुद्रप्रयाग स्लग।डोली बिराजमान एंकर।।स्थानीय वाद्य यंत्रों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और हजारों भक्तों की जयकारों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ बाबा केदारनाथ की डोली का स्वागत किया। मौके पर स्थानीय विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रहीं। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुँचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी। आगामी छह माह तक बाबा केदार की ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान डोली का स्वागत आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ किया गया। इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी जगह-जगह डोली का भव्य स्वागत किया। देर सायं डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुँची थी। गुप्तकाशी पहुँचने पर डोली का भव्य स्वागत हुआ। बाबा केदार के जयकारों से इन दिनों पूरी केदारघाटी गुंजायमान है। इस अवसर पर विधायक केदारनाथ ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पहुँचे थे। बाइट।। आश नौटियाल विधायक केदारनाथ
0
comment0
Report
Oct 25, 2025 11:46:23
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 25, 2025 11:46:19
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर में खुशबू राजपुरोहित की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान खुशबू की मौत के बाद शुक्रवार शाम से ही पीहर पक्ष और सर्व समाज के लोगों ने मोर्चरी के बाहर धरना दे रखा है। मृतका के परिवार का आरोप है कि खुशबू को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे जहर देकर मार दिया गया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार शाम खुशबू के पति हर्षित सिंह को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। मृतका के भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खुशबू पढ़ाई में अव्वल थी। उसने एनसीसी में ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया था और एमए, बीएड तक की पढ़ाई की थी। इंद्रजीत ने कहा कि उनकी बहन आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान से जीने वाली लड़की थी, लेकिन ससुराल वालों की मानसिक प्रताड़ना से परेशान थी। गुरुवार रात को ही पीहर पक्ष ने महामंदिर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें खुशबू के पति हर्षित सिंह सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम को लेकर शनिवार शाम तक भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। परिजन मांग कर रहे हैं कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसी बीच सर्व समाज के लोगों ने भी मृतका के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। खुशबू का पति हर्षित जयपुर में_sोलर से जुड़ा कार्य करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व रासायनिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Oct 25, 2025 11:45:57
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्षों को लेकर पूरा मूवमेंट दिल्ली शिफ्ट हो चुका है, 48 जिलों में कांग्रेस—जिलाध्यक्षों के पैनल पर दिल्ली में मंथन चल रहा है, नवंबर में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी, जिलाध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस के वर्तमान से लेकर पूर्व विधायक तक शामिल हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए काउंटडाउन, राहुल गांधी के पास सिंगल नाम का पैनल भेजा जाएगा. दिल्ली में एआईसीसी जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल शॉर्ट लिस्ट करने में जुटी है. जयपुर तक दावेदारों के दिलों की धड़क़नें तेज हैं, दिल्ली में अपनों की पैरवी के बाद नेता अपने इलाकों में लौटने लगे हैं पर नेताजी पैनल में अपनी दावेदारी की ताजा स्थिति जानने में जुटे हैं. फुलेरा के कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी भी जयपुर पश्चिम से जिलाध्यक्ष की दौड़ में हैं. विद्याधर ने अध्यक्ष बनने के लिए पूरा जोर लगा रखा है, वो पायलट कैंप से जुड़े माने जाते हैं पर गोविंद डोटासरा से भी उनके रिश्ते सामान्य हैं, वो दोनों खेमों के बीच स्वीकार्य हैं, इसलिए विद्याधर को जिलाध्यक्ष बनने की पूरी उम्मीद है. विद्याधर चौधरी कांग्रेस विधायक एवं जिलाध्यक्ष पद के दावेदार. विद्याधर चौधरी अकेले विधायक नहीं हैं जो जिलाध्यक्ष के लिए कतार में हैं। अजमेर से विकास चौधरी और श्रीगंगानगर से रुपिंदर सिंह रूबी का नाम भी सुर्खियों में हैं. दर्जनभर पूर्व विधायक भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं. राजस्थान में जिलाध्यक्ष चयन के लिए आये आब्जर्वर एआईसीसी को हर जिले से छह छह नामों का पैनल सौंप चुके हैं. अब aicc पीसीसी चीफ नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी सुखजिंदर रंधावा दो दो नामों का पैनल बनाने में जुटे हैं. राहुल गांधी के पास सिंगल नाम का पैनल जायेगा, पर सिंगल नाम तक पहुंचने में पार्टी को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है. एक तरफ गहलोत गुट तो दूसरी तरफ पायलट गुट के बीच टीम डोटासरा के लिए निष्पक्ष अध्यक्ष बना पाना पार्टी आलाकमान के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. हर जिले के नेताओं में अंदरूनी घमासान मचा है. स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव की वजह से नेताओं में जिलों की कमान संभालने की होड मची है.
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 25, 2025 11:45:32
Ghaziabad, Uttar Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल गाजियाबाद दौरे पर रहेंगी । निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल रविवार को इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करेंगी。 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे。 यशोदा मेडिसिटी में रोबोटिक सर्जरी और रोबोटिक ट्रेनिंग सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। क्रिटिकल केयर, हार्ट सेंटर सहित कई उत्कृष्टता केंद्र इस अस्पताल की खासियत होंगे। यशोदा मेडिसिटी को प्रदेश का बड़ा हेल्थ हब बताया जा रहा है。 इस निजी अस्पताल में कुल 1200 बेड होंगे, पहले चरण में 600 बेड के साथ संचालन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और डीसीपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान भारी वाहनों को इंदिरापुरम और आसपास के रूट्स में प्रवेश से रोक और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। यशोदा ग्रुप ने अस्पताल को विश्वस्तरीय मेडिकल सेंटर के रूप में विकसित किया है。 स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गाजियाबाद में सुरक्षा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 25, 2025 11:45:20
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज हुए इस केस में अब पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामला सोनभद्र जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र का है। जहां 24 अक्टूबर को एक युवती से दुष्कर्म और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता ने थाना ओबरा में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए। इसी क्रम में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रिजेश कुमार पुत्र रामचंद्र, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट खरहरा टोला मझौली थाना ओबरा को परसोई तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरක්ෂा में भेज दिया गया है। ओबरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि बेटियों के साथ होने वाले अपराध पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top