847211
मधुबनी के भवानीपुर मंदिर में चोरों ने लाखों की चोरी, CCTV में नकाबपोश
Madhubani, Bihar:मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उग्रनाथ महादेव मंदिर में देर रात चोरों ने हाथ साफ किया और करीब 20 लाख के सम्पत्ति की चोरी की। बारदात ने आस्था और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना रात 2 से 3 बजे की है। CCTV कैमरे में दो नकाबपोश चोर मंदिर परिसर में घूमते और पूरी तसल्ली से गर्भगृह में प्रवेश करते दिखे। चोरों ने अपने चेहरे को गमछे से ढका रखा था। चोरों ने बड़ी सफाई से भगवान के शरीर पर सजे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों और दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुँचे, तो बाबा के श्रृंगार को गायब देखा। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में जमा होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार और एसडीओ चंदन झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा हेतु स्थाई गार्ड तैनात करने की भी मांग की है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करोड़ों की वेशकीमती सरकारी जमीन पर कान्हा माखन ग्रुप का कब्जा,भूमाफियाओं से नगर निगम के अधिकारियो
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा... करोड़ों की वेशकीमती सरकारी जमीन पर कान्हा माखन ग्रुप का कब्जा,, भूमाफियाओं से नगर निगम के अधिकारियों की सांठ गांठ आई सामने... शिकायत पर 3 महीने पहले नगर निगम और राजस्व टीम ने की थी पैमाइश, 2282 वर्ग गज नगर निगम की जमीन पर कब्जे की राजस्व टीम ने की थी पुष्टि, 3 महीने बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, मथुरा में सरकारी जमीनों पर कब्जे कहां चल रहा है बड़ा खेल, मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं कान्हा माखन ग्रुप के मालिक0
0
Report
योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे जहां वह टाटा ग्रुप के सहयोग से तैयार किए गए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद गोरखपुर पहुँचेंगे। उनका यह दौरा खास तौर पर शैक्षिक और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोरखपुर के महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री टाटा ग्रुप के सहयोग से बने अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। यह सेंटर युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में है।0
0
Report
मुस्लिम महिलाओं के लिए 33% आरक्षण: मोदी बिल पर मुस्लिम नेताओं की प्रतिक्रिया
Bareilly, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री के महिला आरक्षण बिल के संशोधन का समर्थन, मगर इस्लामी नजारिए के मुताबिक मुस्लिम महिलाए सियासत के दलदल से रहें दूर। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पीएम नरेन्द्र मोदी जी के महिला आरक्षण बिल में संशोधन का स्वागत करते हुए कहा है, कि देश के प्रधानमंत्री आधी आबादी को आरक्षण देकर उसको भी बराबर लाने का काम कर रहे है यह अच्छी पहल है। मौलाना ने कहा कि मौजूदा समय में महिला आरक्षण के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वो चाहते है कि 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाए चुनकर ज्यादा से ज्यादा तादाद में संसद पहुंचे, ताकि महिलाओं का नेतृत्व उभर कर सामने आएं। मौलाना ने कहा कि मुझसे बहुत सारे मुस्लिम नौजवान और मुस्लिम महिलाएं सवाल कर रही है कि मुस्लिम महिलाओं का सियासत में जाना कैसे है? इस पर मैं अपनी मुस्लिम बहनों को बताना चहता हूं कि कल की सियासत में और आज की सियासत में जमीन व आसमान का फर्क है, आज की सियासत मक्र व फरेब का जाल है, आज की सियासत दलदल जमीन की तरह है। सियासी मैदान में महिलाओं को इज्जत, सम्मान, विकार नहीं मिल सकता। और बेपर्दागी भी होगी, महिलाओं को इस्लाम ने घर की जिनत करार दिया है। उनकी रक्षा व सुरक्षा और सम्मान के नजरिए से इस्लाम इस तरह की सियासत से रोकता है। मौलाना ने मुस्लिम महिलाओं को मशवरा देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन हो जाने के बाद 33% आरक्षण लागू किया जाएगा। इस आरक्षण से कोई भी महिला फायदा उठा सकती है, चुनाव लड सकती है, सियासी मैदान में नेतृत्व कर सकती हैं। मगर मुस्लिम महिलाएं आज की सियासत से दूर रहें तो ज्यादा बेहतर है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद कौशांबी थाना: विदेशी सूचना केस में 21 गिरफ्तार, SIT जांच, एनआईए की संभावनाएं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:विदेशियों को सूचना देने के मामले में गाजियाबाद के थाना कौशांबी पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण की जांच बनाई गई एसआईटी द्वारा की जा रही है। वहीं अब संभावना है कि एनआईए व अन्य एजेंसी इस मामले की जाँच कर सकती है।0
0
Report
यशोमती ठाकुर ने महाराष्ट्र शोषण मामले में कहा—क्या लड़कियाँ सुरक्षित नहीं?
Mumbai, Maharashtra:Congress leader Yashomati Thakur on Maharashtra exploitation case: “Didn’t the girls have any sense?” साइबर डिपार्टमेंट कर क्या रहा है लड़कियों के वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं... मुझे उन लड़कियों पर भी गुस्सा आता है, क्या वह अपना संरक्षण नहीं कर सकती। अपनी बुद्धि कहां रखी हुई है ऐसे कैसे कोई व्यक्ति इतना हावी पड़ सकता है... होम मिनिस्ट्री पूरी तरह से सो रही है मुझे लगता है।0
0
Report
अलीगढ़ में बीजेपी की नारी शक्ति रैली, महिलाओं की भागीदारी से सशक्त संदेश
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में बीजेपी ने नारी शक्ति बंधन को लेकर निकली स्कूटी रैली, शहर में गूंजे सशक्तिकरण के नारे महानगर अध्यक्ष और शहर विधायक के नेतृत्व में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अचल ताल से प्रारंभ होकर दुबे का पड़ा, एसएमबी कॉलेज, गांधी हॉस्पिटल होते हुए अटल चौक, सेंटर पॉइंट पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे मार्ग में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस रैली में भाग लिया और उत्साह के साथ अपने वाहनों पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकलीं। इस दौरान “नारी का सम्मान, देश का स्वाभिमान”, संसद से विधानसभा तक बढ़ेगी भागीदारी सशक्त बनेगी भारत की नारी” और “सशक्त नारी, समर्थ राष्ट्र” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। जयघोष और नारों के बीच निकली इस रैली ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। मान्य बातें: शकुंतला भारतीपुर पूर्व मेयर बीजेपी मानवेंद्र प्रताप सिंह (एमएलसी बीजेपी) के बयानों के साथ0
0
Report
Advertisement
जालौन में डम्पर हादसा: चालक की लापरवाही से महिला की दर्दनाक मौत, फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डम्पर चालक की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, डम्पर से उतर रही महिला डम्पर के पहिये में फंसी, घसीटता हुआ ले गया डम्पर चालक, उतरने के दौरान डम्पर चालक ने महिला पर चढ़ाया अगला पहिया, हादसे में डम्पर से कुचलकर महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, हादसे के बाद डम्पर चालक डम्पर छोड़कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के चोरसी मोड का हादसा।0
0
Report
प्रधानमंत्री के महिला आरक्षण बिल में संशोधन: मुस्लिम महिलाएं 33% आरक्षण से दूरी बरतें
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री के महिला आरक्षण बिल के संशोधन का समर्थन, मगर इस्लामी नजारिए के मुताबिक मुस्लिम महिलाए सियासत के दलदल से रहें दूर৷ बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के महिला आरक्षण बिल में संशोधन का स्वागत करते हुए कहा है, कि देश के प्रधानमंत्री आधी आबादी को आरक्षण देकर उसको भी बराबर लाने का काम कर रहे है यह अच्छी पहल है। मौलाना ने कहा कि मौजूदा समय में महिला आरक्षण के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री सक्रिय भूमिका निभा रहें हैं, वो चाहते है कि 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाए चुनकर ज्यादा से ज्यादा तादाद में संसद पहुंचे, ताकि महिलाओं का नेतृत्व उभर कर सामने आएं। मौलाना ने कहा कि मुझसे बहुत सारे मुस्लिम नौजवान और मुस्लिम महिलाएं सवाल कर रही है कि मुस्लिम महिलाओं का सियासत में जाना कैसे है? इस पर मैं अपनी मुस्लिम बहनों को बताना chahता हूं कि कल की सियासत में और आज की सियासत में जमीन व आसमान का फर्क है, आज की सियासत मक्र व फरेब का जाल है, आज की सियासत दलदल जमीन की तरह है। सियासी मैदान में महिलाओं को इज्जत, सम्मान, विकार नहीं मिल सकता। और बेपर्दागी भी होगी, महिलाओं को इस्लाम ने घर की जिनत करार दिया है। उनकी रक्षा व सुरक्षा और सम्मान के नजरिए से इस्लाम इस तरह की सियासत से रोकता है। मौलाना ने मुस्लिम महिलाओं को मशवरा देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन हो जाने के बाद 33% आरक्षण लागू किया जाएगा। इस आरक्षण से कोई भी महिला फायदा उठा सकती है, चुनाव लड सकती है, सियासी मैदान में नेतृत्व कर सकती हैं। मगर मुस्लिम महिलाएं आज की सियासत से दूर रहें तो ज्यादा बेहतर है。0
0
Report
यशोमती ठाकुर के बयान पर बवाल: लड़कियों के वीडियो वायरल, होम मिनिस्ट्री सोई?
Noida, Uttar Pradesh:Congress leader Yashomati Thakur on Maharashtra exploitation case: “Didn’t the girls have any sense?” साइबर डिपार्टमेंट कर क्या रहा है लड़कियों के वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं... मुझे उन लड़कियों पर भी गुस्सा आता है, क्या वह अपना संरक्षण नहीं कर सकती। अपनी बुद्धि कहां रखी हुई है ऐसे कैसे कोई व्यक्ति इतना हावी पड़ सकता है... होम मिनिस्ट्री पूरी तरह से सो रही है मुझे लगता है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा हिंसा की साजिश: पुलिस कमिश्नर ने बड़ा बयान से हिंसा रोकने का संकेत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- नोएडा में हुई हिंसा पर नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह का बड़ा बयान एक विशेष ग्रुप के द्वारा हिंसा फैलाने का किया गया प्रयास प्रदर्शन से पहले बनाए गए कई व्हाट्सएप ग्रुप, कई सोशल मीडिया अकाउंट उन्हीं अकाउंट के माध्यम से फैली गई गलत सूचनाएं उन्हीं के द्वारा लेबर को उकसाया गया सड़को पर निकल आओ, पेट्रोल बम बनाओ ,आग लगाओ , पत्थर बरसाओ इस तरह का सोच समझ प्रयास किया गया गलत नॉरेटिव फैलाने वालों, हिंसा के लिए उकसाने वालों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
देहरादून के नारी शक्ति वंदन-टाउन हॉल सम्मेलन में सीएम धामी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन-टाउन हॉल सम्मेलन' में सीएम धामी हुए शामिल फुटेज और सीएम का स्पीच0
0
Report
महंत सीताराम दास का बाबरी मस्जिद पर बयान, कहे भारत में नहीं बनेगी मस्जिद
Ayodhya, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने जाने को लेकर अयोध्या के सन्त का बड़ा बयान. महंत सीताराम दास ने कहा हुमायूं कबीर को फिर से जन्म लेना पड़ेगा बाबरी मस्जिद बनाने के लिए. बंगाल ही नहीं भारत के किसी कोने में भी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी अगर बाबरी मस्जिद बनाना है तो भारत छोड़ कर अफगानिस्तान पाकिस्तान इस्लामाबाद चले जाएं. बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है उसके बाद हुमायूं कबीर जैसे लोगो को बेनकाब कर दिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
मौसम बदले तो त्वचा भी बदले: जानिए स्किनकेयर मौसम अनुसार
Morena, Madhya Pradesh:बदलते मौसम का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन पर भी साफ दिखाई देता है। कभी ड्रायनेस, कभी ऑयलिनेस, तो कभी एलर्जी जैसी समस्याएं लोगों को परेशान करने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि मौसम के अनुसार अपनी स्किन का खास ख्याल रखा जाए। मौसम बदलते ही स्किन का नेचर भी बदलने लगता है। सर्दियों में जहां त्वचा रूखी हो जाती है, वहीं गर्मियों में पसीना और ऑयल बढ़ जाता है। इस दौरान अगर सही तरीके से स्किन केयर ना किया जाए, तो पिंपल्स, रैशेज और खुजली जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।0
0
Report
हरियाणा में गर्मी ने तेज रफ्तार पकड़ी, तापमान 34-39 डिग्री के बीच
Hisar, Haryana:हरियाणा में गर्मी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम में कुछ दिनों की राहत के बाद हरियाणा के अधिकतर शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने जी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि फिलहाल हरियाणा में तापमान सामान्य से 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में तापमान 34 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि आज रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, लेकिन पंजाब के साथ लगते जिलों सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। इसका कोई ज्यादा असर मौसम पर नहीं पड़ेगा। डॉ. खीचड़ ने कहा कि हवाओं में बदलाव आने से 19 व 20 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।0
0
Report
गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर कौशल चौधरी के मकान का कब्जा तोड़ा; 36+ मामले दर्ज
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम -गुरूग्राम पुलिस कि बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर कौशल चौधरी के मकान पर चला पीला पंजा हुड्डा विभाग की लगभग एक हज़ार गज जमीन पर किया हुआ था कब्ज़ा कब्ज़ा कर चलाई रही थी डेयरी डीटीपी विभाग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के बाद तोड़ा गया अवैध कब्जा गैंगस्टर कौशल चौधरी पर 36 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती,चोरी समेत तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज फलटहाल भोंडसी जेल में बंद है गैंगस्टर कौशल चौधरी0
0
Report
Advertisement
