icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा में DHBVN निजीकरण के विरोध में हड़ताल, बिजली आपूर्ति खतरे में

Hisar, Haryana:anchor : हरियाणा के गांवों और नूंह-गुरुग्राम में बिजली वितरण का जिम्मा 25 साल के लिए प्राइवेट कंपनी को सौंपे जाने के खिलाफ कर्मचारियों में भारी रोष है। इसे अप्रत्यक्ष निजीकरण बताते हुए कर्मचारियों ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के सामने उग्र प्रदर्शन किया और 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के पास इस कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करने का अधिकार है, क्योंकि निजीकरण से केवल मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को फायदा होगा और ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों का घाटा सरकारी निगमों पर आ जाएगा। हड़ताल को देखते हुए हिसार प्रशासन अलर्ट हो गया है; डीसी, एसपी और DHBVN कार्यालयों में 24 घंटे के कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यदि सरकार और कर्मचारियों के बीच जल्द समाधान नहीं निकला, तो आने वाले दिनों में बिजली, पानी और कृषि सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है。
0
0
Report

नूंह मंडी में धान की आवक; गेट पास और वजन दर्ज से किसान परेशान

Nuh, Haryana:नूंह अनाज मंडी में धान की आवक; गेट पास और वजन दर्ज से किसान परेशान दिल्ली एनसीआर हरियाणा ने मंडी में धान की फसल को लेकर ग्राउंड पर जा कर किसानों और मंडी के आढ़ती तथा मार्किट कमेटी अधिकारी से बात कर जानी समस्या。 नूंह जिले में इस बार धान की आवक हो रही है। अनाज मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मंडी में चारों ओर धान ही धान नजर आ रहा है। हालांकि, धान की आवक के बीच मंडी में गेट पास और वजन दर्ज करने की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。 जानकारी के अनुसार, मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों से गेट पास के नाम पर केवल किसान का नाम, गांव और मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है। किसानों को बाकायदा गेट पास नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मंडी की व्यवस्था और फसल से संबंधित रिकॉर्ड को लेकर सवाल उठ रहे हैं。 वहीं, धान की फसल का वजन दर्ज नहीं होने से आढ़तियों की परेशानी भी बढ़ रही है। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली में कितनी मात्रा में धान मंडी पहुंच रहा है, इसका वजन दर्ज नहीं किया जा रहा। इसके चलते नीलामी के दौरान आढ़तियों को मार्केट फीस भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों के लिए धान की वास्तविक मात्रा का रिकॉर्ड रखना भी चुनौती बन हुआ है। धान की आवक के बीच मंडी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सरकारी रिकॉर्ड में भी फसल की आवक का सही ब्योरा दर्ज किया जा सके。 इस संबंध में जब मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारी प्रदीप डागर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि कई बार छोटी-मोटी कमियां रह जाती हैं। इन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बड़हिया में प्रतिमा विसर्जन पर बवाल—एनएच-80 पर जाम, प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बड़हिया में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के पारंपरिक क्रम को लेकर बुधवार की रात बवाल हो गया। तिलक मैदान स्थित बड़ी देवी की प्रतिमा के विसर्जन से पहले गंगासराय सहित ग्रामीण अंचलों की कई प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण चौक पर धरना-प्रदर्शन करते हुए रात करीब नौ बजे एनएच-80 जाम कर दिया। रातभर सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों के अनुसार, बड़हिया में वर्षों से परंपरा रही है कि सबसे पहले तिलक मैदान स्थित बड़ी देवी की प्रतिमा का विसर्जन होता है। इसके बाद ही अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दंडाधिकारी, प्रखंड प्रशासन और थानाध्यक्ष ने परंपरा के विपरीत बड़ी देवी से पहले अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिया। इससे नाराज लोगों ने श्रीकृष्ण चौक पर विरोध शुरू किया और एनएच-80 को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर लखीसराय के एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार सुबह करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया और जाम हटाया। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद सुबह तिलक मैदान स्थित बड़ी देवी की प्रतिमा का विसर्जन हुआ।
0
0
Report

गोल बाजार में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर में दुर्गा विसर्जन के दौरान गोल बाजार इलाके में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, माता रानी की विसर्जन यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान जमकर बेल्ट, लात और मुक्के चलने की बात सामने आई है। दुर्गा विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के बीच हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना दिखाई देने की बात कही जा रही है। गोल बाजार में हुई इस घटना के बाद मामला चर्चा में है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल, विवाद की असली वजह और घटना में शामिल लोगों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है...
0
0
Report

इंदौर के ठाकुर परिवार के घर में तेंदुआ घुसा, इलाके में हड़कंप

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में क्रिसेंट वाटर पार्क के पास घर के परिसर में घुसा तेंदुआ, इलाके में हड़कंप इंदौर में क्रिसेंट वाटर पार्क के सामने स्थित ठाकुर परिवार के घर के परिसर में एक तेंदुआ घुस आया है。 शुरुआती जानकारी के अनुसार तेंदुआ घायल बताया जा रहा है, जिससे उसके और आक्रामक होने का खतरा है。 रिहायशी इलाके में अचानक जंगली जानवर के आने से स्थानीय लोगों और आसपास केवार्ड में भारी दहशत फैल गई है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू किया । प्रशासन ने आसपास के लोगों को अपने घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की सख्त हिदायत दी है। बाइट - फारेस्ट अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में चार पंचायत समितियों में मतदान जारी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ चार पंचायत समितियों में आज मतदान जारी है। जिले के डग, भवानीमंडी, मनोहरथाणा तथा अकलेरा पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए आज मतदान किया जा रहा है। चारों पंचायत समितियां की कुल 128 ग्राम पंचायतो के 88 पंचायत समिति सदस्य तथा 17 जिला परिषद सदस्यों के चयन हेतु 467 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जहां मतदाता सुबह से ही मतदान हेतु कतारबद्ध नजर आए। खास बात यह रही कि मतदान के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग जनों ने भी उत्साह दिखाया और मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत भवानीमंडी क्षेत्र में भी मतदाताओं की लंबी कतारे दिखाई दी। तो पंचायत समिति क्षेत्र डग के जिन्हेंल नागेश्वर में भी मतदान के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मीडिया से बात करते हुए मतदाताओं ने कहा कि उनकी पसंद ऐसे उम्मीदवारों से जुड़ी है, जो मूलभूत सुविधाओं पर खास फोकस करेंगे। ग्रामीणजन पांच साल तक बिजली-पानी-सड़क-नालियों व स्वच्छता के लिए जनप्रतिनिधियों से उम्मीद रखते हैं, लेकिन उम्मीदवार जीतने के बाद मतदाताओं को भूल जाते हैं। ऐसे में वे लोग अब ऐसे उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, जो जीतने के बाद लगातार जिम्मेदारी से ग्रामीण जन की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दें। उधर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बेहतर तैयारी की गई है। मतदाताओं की सुविधाओं हेतु विशेष ध्यान रखा जा रहा। दिव्यांग तथा बीमार मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर भी मतदान केंद्र पर मौजूद रखी गई है। इसके साथ ही समय संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण मतदाताओं से अपील है, कि अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाये। बाइट_ अजय सिंह राठौड़, डी.एम., झालावाड़ बाईट्स_ ग्रामीण मतदाता
0
0
Report

उत्तराखंड न्याय यात्रा: कांग्रेस ने महंगाई-भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार को घेरा

Almora, Uttarakhand:भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को चितई गोलू देवता मंदिर से उत्तराखंड न्याय यात्रा शुरू की। कांग्रेस नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यात्रा निकाली। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस सह प्रभारी मनोज यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भुवन कापड़ा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक मनोज तिवारी समेत कई नेता शामिल हुए। यात्रा धारानौला होते हुए चौघानपाटा पहुंची, जहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा कोसी बाजार होते हुए रानीखेत रवाना हुई। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, महिला अपराध और भर्ती घोटालों को प्रमुख मुद्दा बनाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और वर्ष 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने बदरीनाथ धाम में सोने और चंदे से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया। चार दिवसीय यात्रा रानीखेत से खैरना, भवाली और भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगी। इसके बाद लालकुआं, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, रुद्रपुर, गदरपुर और बाजपुर होते हुए 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के साथ यात्रा का समापन होगा。
0
0
Report

बलरामपुर में शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 बूथ, 982 मतदाता मतदान करेंगे

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में कल 10 बूथों पर होगा शिक्षक निर्वाचन का मतदान, 982 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग एमपीपी इंटर कॉलेज और स्वतंत्र इंटर कॉलेज तुलसीपुर में बनाए गए मतदान केंद्र, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम बलरामपुर। गोरखपुर–फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को जनपद में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में कुल 10 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां 982 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि नगर क्षेत्र में एमपीपी इंटर कॉलेज में दो मतदान बूथ बनाए गए हैं, जबकि तुलसीपुर स्थित स्वतंत्र इंटर कॉलेज में एक बूथ स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद के शेष सात मतदान बूथ विभिन्न विकासखंडों के सभागारों में बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर मतदान कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक निर्वाचन में कुल 982 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 839 पुरुष और 143 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन कार्य में लगाए गए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा करा लिया गया है। सभी कार्मिकों को निर्धारित जिम्मेदारियों के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदान मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से कराया जाएगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियां कलेक्ट्रेट में पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस सुरक्षा के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगी और रात्रि में वहीं रुकेंगी। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा। मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी न्यायालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके.
0
0
Report
Advertisement

अलवर में राज प्रथम चरण के मतदान की शुरुआत, 5.58 लाख मतदाता वोट डालेंगे

Alwar, Rajasthan:अलवर में पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू, 5.58 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल अलवर जिले में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा。 प्रथम चरण में जिला परिषद के 19 निर्वाचन क्षेत्रों और छह पंचायत समितियों के 112 वार्डों में मतदान हो रहा है। चुनाव में कुल 5 लाख 58 हजार 434 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2 लाख 95 हजार 421 पुरुष, 2 लाख 63 हजार 10 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 497 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं。 पंचायत समितिवार मतदाताओं की बात करें तो कठूमर में 1 लाख 20 हजार 880, रैणी में 1 लाख 46 हजार 427, गोविंदगढ़ में 75 हजार 142, खेड़ली-सौंखर में 67 हजार 941, रामगढ़ में 82 हजार 56 और मुबारिकपुर में 65 हजार 988 मतदाता पंजीकृत हैं। वार्ड नंबर दस के मतदान केंद्र के बाहर खड़े कुछ ग्रामीणों ने बताया इस बार युवाओं का भी रुझान देखने को मिल रहा है , इस बार दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी युवा है और ग्रामीणों को इसबार गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर जंक्शन पर रेल जन संवाद: यात्रियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:रेल जन संवाद जयपुर जंक्शन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने शुरू की विशेष पहल। यात्रियों की समस्याएं जानी, सुझाव सुने। सुझावों के आधार पर निर्णय लेगा रेलवे प्रशासन। यात्रियों ने ट्रेनों में आ रही समस्याएं गिनाई। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर रेल मंडल पर रेल जन संवाद की पहल की गई है। अपर महाप्रबंधक जेएस लाकड़ा और मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने रेल यात्रियों और आम जन से संवाद किया। इस मौके पर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन भी उपस्थित रहे। रेल जन संवाद को स्वच्छता पखवाड़े की कड़ी के रूप में ही शुरू किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेल यात्रियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनना है। उन्हें विधिवत रूप से दर्ज करना तथा उनके समयबद्ध निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से रेलवे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने पिछले एक पखवाड़े में स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष पहल की है, जिसके तहत रेलवे परिसरों और रेलवे सम्पत्तियों में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया है। संवाद के दौरान अपर महाप्रबंधक लाकड़ा ने यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्यवाही की बात कही। यात्रियों ने ट्रेनों में किन्नरों द्वारा परेशान करने, अनाधिकृत वेंडर्स द्वारा गुणवत्ता रहित खाद्य सामग्री बेचने आदि शिकायतें की। एडीआरएम गौरव गौड़ सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

वाशीम में नकली देशी-विदेशी दारू का बड़ा जखीरा पकड़, तीन गिरफ्तार

Washim, Maharashtra:अँकर: वाशिम जिल्ह्यातील टो गावाच्या शिवारात राज्य उत्पादन शुल्क विभागाने कारवाई करत बनावट देशी-विदेशी दारूचा साठा जप्त केलाय. या कारवाईत रॉयल स्टॅग, इम्पीरियल ब्ल्यू और भिंगरी संत्रा दारूच्या बाटल्यांसह एकूण २ लाख ८२ हजार ६१० रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आलाय. या प्रकरणी वैभव काकडे, अमोल काकडे आणि रवि काकडे या तिघांना अटक करण्यात आली असून, न्यायालयाने त्यांना २३ ऑक्टोबरपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. राज्य उत्पादन शुल्क विभागाच्या भरारी पथकाने गोपनीय माहितीच्या आधाराने ही कारवाई केली.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top