Back
मधुबनी लोकसभा: समीर महासेठ seeks third win as NDA changes candidate
BBBindu Bhushan
Oct 11, 2025 19:01:08
Madhubani, Bihar
मधुबनी जिला 1972 में दरभंगा जिला से अलग होकर बना। मधुबनी पेंटिंग को लेकर मधुबनी जिला विश्व विख्यात है।जिले में दो लोकसभा सीट है वहीं कुल दस विधान सभा सीट है। मधुबनी में द्वितीय चरण में 11 नवम्बर को चुनाव होना है। सभी पार्टियां तैयारी में जुट गए हैं। मधुबनी सीट पर समीर महासेठ दो बार से लगातार कब्जा जमाए हुए हैं और हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं NDA लगातार प्रत्याशी बदल रहा है। अभी NDA ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है। मधुबनी में कुल 336286 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कांग्रेस पार्टी 1952 से 1967 तक लगातार चार बार मधुबनी सीट पर जीते। मधुबनी सीट पर कांग्रेस पार्टी से 1985 में एक मात्र महिला पद्मा चौबे जीती है। 2000 से 2010 तक भाजपा के रामदेव महतो चार बार लगातार जीते। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र हार्लाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, खजौली, मधुबनी है। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में भी 5 विधानसभा सीट बाबूबरही, झंझारपुर, लौकहा, फुलपरास, राजनगर है। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में 2020 के चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी राजद के समीर कुमार महासेठ को 71,332 वोट मिला वहीं NDA से VIP के सुमन कुमार महासेठ को 64,518 वोट मिला। राजद के समीर कुमार महासेठ 6,814 वोट से जीते। 2015 में राजद के समीर कुमार महासेठ ने भाजपा के रामदेव महतो को 7,307 वोटों से हाराया। 2010 में भाजपा के रामदेव महतो ने राजद के नैयर आजम को 588 वोटों से हराया। मधुबनी शहर की मुख्य समस्या जलजमाव, अतिक्रमण और जाम की समस्या है। लोगों की माने तो रोजगार के अभाव में पलायन जारी है। लोहट चीनी मिल चार दशक से बंद पड़ा है। रांटी गुमती नम्बर 13 पर रेल ओवर ब्रिज की सख्त आवश्यकता है। नगर निगम क्षेत्र में वाटसन, किंग्स और राज कैनाल की हालत जर्जर है जिससे जलजमाव की समस्या से शहर के लाखों की आबादी प्रभावित है। चार दशकों से बंद लोहट चीनी मिल के कर्मी और किसान बदहाल हैं। पंडौल सूता मिल तीन दशक से अधिक से बंद पड़ा हुआ है। शहर के कई मुहल्लों में सालों भर जलजमाव रहता है जिसे दूर करने के लिए विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रयास नहीं किया। भूमाफियाओं द्वारा तालाब को भराकर बेच दिया गया जिससे गर्मी के दिनों में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो जाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 08, 2025 01:46:1463
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 08, 2025 01:45:3656
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 08, 2025 01:45:2364
Report
199
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 08, 2025 01:32:18161
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 08, 2025 01:32:08153
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 08, 2025 01:31:57109
Report
174
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 08, 2025 01:31:37170
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 08, 2025 01:31:24113
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 08, 2025 01:31:12133
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 08, 2025 01:31:02195
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 08, 2025 01:30:50110
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 08, 2025 01:30:08155
Report