Back
दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान: 10,000 एयर प्यूरीफायर और पूरे शहर में स्विपिंग वेस्ट मैनेजमेंट तेज
TCTanya chugh
Dec 19, 2025 07:33:19
Delhi, Delhi
आशीष सूद, मंत्री दिल्ली सरकार। मैं दो हिस्सों में बात करूंगा आज दिल्ली की स्थिति की वजह और दूसरा सरकार ने क्या किया। ये केवल एक सीजन या 10 महीने की समस्या नहीं है। दिल्ली का अपना कोई मौसम नहीं है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी तो यहां ठंड बढ़ जाएगी और राजस्थान में गर्मी होगी तो यहां भी गर्मी बढ़ जाएगी। सरकार की निंदा करने के लिए विपक्ष अलग अलग विषय के एक्सपर्ट बन जाते हैं। बेरोजगार नेता कह रहे थे AQI मॉनिटरिंग सिस्टम ग्रीन एरिया में लगा दिए। 2017/18 में 20 AQI मॉनिटरिंग स्टेशन नए एड हुए। 30% मॉनिटरिंग स्टेशन ग्रीन बेल्ट में थे क्योंकि उनको हवा नहीं डाटा और आंकड़ा साफ करना था। ये रिपोर्ट भी कहती है। अभी बेरोजगार नेता कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल बड़े ही साइंटिफिक ऑड ईवन लेकर के आए थे लेकिन खुद सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर फटकार लगाई। इसके बाद कहते हैं कि रेड लाइट पर इंजन ऑफ, इंजन ऑन लाए थे। उस प्रदूषण नियंत्रण हो जाता। जबकि DPCC कहता है उसकी कोई प्रमाणिकता नहीं है। इनके लिए प्रदूषण एक पीआर इवेंट था। इन्होंने अपने टाइम में कोई काम नहीं किया। सफाई नहीं की। सफाई कर्मचारियों को पैसा नहीं ही दिया। ट्रांसपोर्ट को ठीक नहीं किया। केंद्र सरकार जो RRTS का काम कर रही थी उसमें फंड नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रचार के लिए पैसा था फंड देने के लिए। मेट्रो के फेज को लेट किया। ईवी पॉलिसी पर ठीक से काम नहीं किया। 45 करोड़ रुपए की सब्सिडी जो वाहन खरीदने के लिए देने थे तो नहीं दी। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की सरकार वो पैसा लाकर ईवी पॉलिसी को आगे बढ़ाएगी। इन कारणों से दिल्ली में प्रदूषण बढा। प्रदूषण एक दिन की समस्या नहीं है। लंबे समय तक काम करना पडेगा। इनके पास केवल इंजन ऑफ, इंजन ऑन, ऑड ईवन ही था। IITan अरविंद केजरीवाल के पास। गले में डिग्री टांग लो। पंजाब में बैठकर प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हैं। अब मैं बताता हूं कि हमारे विभाग क्या कर रहे हैं। पिछली सरकार ने धूल और C&D वेस्ट के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन हमारी सरकार ने 11 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी कर रिसाइकिल को मेंडेटरी किया। हम इस सिस्टम को मजबूत कर रहे हैं। बिलिंग, टेंडर, सब ऑनलाइन कर रहे हैं। आशीष सूद- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की सरकार ने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 175 करोड़ रुपए दीपावली से पहले दिए। नगर निगम की स्थिति अच्छी की। प्रदूषण सेस का पता नहीं ये क्या करते थे? आज हम मैकेनिकल स्विपिंग की मशीन खरीद कर दे रहे हैं। ताकि धूल ना उड़े। आने वाले दिनों में दिल्ली की हर विधानसभा में मैकेनिकल स्विपिंग देने के लिए हम प्रतिबद्ध है। डेरियों से गोबर निकलता है आसपास चोक कर देता है। किसी ने कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नंगली में 200 टन गोबर के निस्तारण के लिए बायोगैस संयंत्र लगाया। घोघा डेयरी पर 100 टन वेट और सॉलिड वेस्ट प्लांट शुरू कर दिया है। IGL को गैस दे रहे हैं। लेकिन ये छिछोरी हरक़त कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल गले में IIT की डिग्री को लेकर लैंड फिल्ड साइट गए थे लेकिन क्या हुआ؟ सितंबर 2026 तक भलस्वा लैंड फिल्ड साइट को खत्म कर देंगे। 12000 मिट्रिक टन कूड़े में से 7000 मिट्रिक टन वेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज ही हमारे शिक्षा विभाग ने 10000 क्लास रुम में एयर प्यूरीफायर लगाएं। टेंडर जारी किया जा रहा है। इसके बाद हर क्लास रुम में लगाएंगे। हम बच्चों की सांसों से खिलवाड़ नहीं करते हैं ना करने नहीं देंगे। दिल्ली के सरकार स्कूलों में 10000 एयर प्यूरीफायर लगाएगी दिल्ली सरकार- सूद। अगले चरण में सभी सरकारी स्कूलों के क्लास रूम में एयर प्यूरीफायर लगाएगी दिल्ली सरकार। सितंबर 2026 तक भलस्वा लैंड फिल्ड साइट को खत्म कर देगी दिल्ली सरकार- सूद। आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के मंत्रियों को काम पर चर्चा के लिए चुनौती देने पर। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जो लोग दिल्ली में हारने के बाद चंडीगढ़ के शीशमहल में चले गए उनसे क्यों डिबेट करूँ। कहाँ है? कौन से जगह से बैठकर PM के लिए टिप्पणी कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल। अगर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छा काम किया था तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येन्द्र जैन चुनाव क्यों हार गए? अगर उनका यही पैमाना है तो। Sacepgoat ढूंढते रह रहे हैं AAP वाले आस-पास के राज्य में
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSohan Pramanik
FollowDec 19, 2025 09:05:570
Report
JPJai Pal
FollowDec 19, 2025 09:05:160
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 19, 2025 09:04:44Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Kiren Rijiju (Union Minister of Parliamentary Affairs of India) hold press Conference
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 19, 2025 09:04:210
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 19, 2025 09:04:060
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 19, 2025 09:03:250
Report
DBDURGESH BISEN
FollowDec 19, 2025 09:03:050
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 19, 2025 09:02:460
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 19, 2025 09:02:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 19, 2025 09:02:080
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 19, 2025 09:02:000
Report
NKNished Kumar
FollowDec 19, 2025 09:01:470
Report
ASAmit Singh
FollowDec 19, 2025 09:01:300
Report
TCTanya chugh
FollowDec 19, 2025 09:01:020
Report
ASAMIT SONI
FollowDec 19, 2025 09:00:190
Report