Back
मधुबनी विधानसभा में राजद की हैट्रिक कोशिश या NDA के माधव आनंद की चुनौती?
BBBindu Bhushan
Nov 04, 2025 18:48:12
Madhubani, Bihar
एंकर मधुबनी की पहचान कला संस्कृति को लेकर देश दुनिया मे है।मधुबनी पेंटिंग की ख्याति विश्व भर में है।मधुबनी जिलां 1972 में दरभंगा को विभाजित कर बनाया गया था। जिले में कुल दस विधान सभा सीट है।
मधुबनी विधान सभा सीट की बात करें तो मधुबनी जिले में द्वितीय चरण में 11 नवम्बर को मतदान निर्धारित है।मधुबनी सीट पर ब्राम्हण यादव मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।फिलहाल मधुबनी सीट पर ND A ,महागठबंधन और जनसुराज में त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना बन गयी है। मधुबनी पूर्व में कांग्रेस और वामपंथियों का गढ़ रहा है लेकिन 1985 के बाद कांग्रेस पार्टी इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी है। पहले कांग्रेस ने 4 बार जीत हासिल किए फिर भाजपा भी चार बार प्रतिनिधित्व किया।विगत दो चुनाव से राजद के समीर कुमार महासेठ ने यहां जीत दर्ज की है और अबकी बार राजद के समीर महासेठ हैट्रिक लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।हालांकि NDA ने RLM के माधव आनंद को मैदान में उतारा है。
मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में 2020 के चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी राजद के समीर कुमार महासेठ को 71,332 वोट मिला वहीं ND A से VIP के सुमन कुमार महासेठ को 64,518 वोट मिला।राजद के समीर कुमार महासेठ 6,814 वोट से जीते थे。
2015 में राजद के समीर कुमार महासेठ ने भाजपा के रामदेव महतो को 7,307 वोटों से हराया था।
2010 में भाजपा के रामदेव महतो ने राजद के नैयर आजम को 588 वोटों से हराया। मधुबनी शहर की मुख्य समस्या जलजमाव ,अतिक्रमण और जाम की समस्या है। रांटी गुमती पर रेल ओभर ब्रीज की सख्त आवश्यकता है। नगर निगम क्षेत्र में वाटसन ,किंग्स और राज कैनाल की हालत जर्जर है जिससे जलजमाव की समस्या से शहर के लाखों की आबादी प्रभावित है।कई मुहल्ला में सालों भर जलजमाव रहता है। चार दशकों से बंद लोहट चीनी मिल के कर्मी और किसान बदहाल हैं। ऐतिहासिक प्रसिद्ध उग्रनाथ मंदिर पर्यटन स्थल नहीं बन सका。
मधुबनी सीट से नौ प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला कुल 338928 मतदाता करेंगे। पुरुष मतदाता 178864 है वहीं महिला मतदाता 160046 है,थर्ड जेंडर 18 है। मधुबनी सीट के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिला में 10 विधानसभा का कुल 3882 मतदान केंद्र है।वहीं 10 सीट का कुल मतदाता 3109890 है。
2025 मधुबनी सीट से राजद के समीर महासेठ हैं वहीं NDA ने RLM से माधव आनन्द को उतारा है।माधव आनंद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।जनसुराज से अनिल कुमार मिश्रा हैं।राजद प्रत्याशी समीर महासेठ कहते है इस बार जनता मौका देगी तो जलजमाव सहित अन्य समस्याओं को दूर करेंगे।वहीं NDA प्रत्याशी माधव आनंद कहते हैं सरकार लगातार विकास कर रही है मधुबनी में हवाई अड्डा का निर्माण हो रहा है,सड़कों का जाल बिछाया गया है ,किसानों को किसान निधि से 6 हजार रुपया दिया जा रहा है।महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपया दिया गया।लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी।सूबे में इंडस्ट्री के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है फैक्टरी लगाया जाएगा और अब लोगों को बिहार में ही रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।जनसुराज के अनिल मिश्रा ने बताया जनता मौका देगी तो पलायन को रोकूंगा लोगों को अपने राज्य और जिले में रोजगार का अवसर मिलेगा।बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी。
मधुबनी सीट से 1952 में हरिनाथ मिश्रा कांग्रेस पार्टी से जीते थे। 1957 में राम कृष्ण महतो निर्दलीय,1962 ब्रज बिहारी शर्मा कांग्रेस, 1967 सफीकुल्लाह अंसारी कांग्रेस,1969 सूर्य नारायण सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, 1972 सूर्यनारायण सिंह, 1977 दिगंबर ठाकुर जनता पार्टी, 1980 राजकुमार महासेठ जनता पार्टी, 1985 पद्मा चौबे कांग्रेस(एक मात्र महिला), 1990 राजकुमार महासेठ निर्दलीय, 1995 राजकुमार महासेठ जनता दल, 2000 रामदेव महतो भाजपा,2005 फरवरी रामदेव महतो,2005 अक्टूबर रामदेव महतो,2010 रामदेव महतो भाजपा, 2015 समीर कुमार महासेठ राजद,2020 समीर कुमार महासेठ राजद。
देखना है 2025 चुनाव में ऊंट किस करवट बैठती है,मधुबनी के सिंहासन पर जनता किसे बैठाती है。
बाइट माधव आनंद NDA रालोमो
बाइट समीर कुमार महासेठ राजद MLA
बाइट अनिल कुमार मिश्रा जनसुराज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 04, 2025 19:45:480
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 04, 2025 19:45:180
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 04, 2025 19:07:420
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 04, 2025 19:07:060
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 04, 2025 19:06:470
Report
ACAnup Chand Dhiman
FollowNov 04, 2025 19:06:260
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 04, 2025 19:06:130
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 04, 2025 19:05:470
Report
NMNilesh Mahajan
FollowNov 04, 2025 19:05:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 04, 2025 19:05:110
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 04, 2025 19:04:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 19:04:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 19:04:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 04, 2025 19:04:040
Report