icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राम मंदिर दान चोरी के आरोप: ट्रस्ट आंतरिक जांच शुरू, शाही बोले आस्था सुरक्षित

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे कथित चोरी के आरोपों पर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आंतरिक विषय है और ट्रस्ट स्वयं इसकी जांच कर रहा है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह ट्रस्ट अपने नियमों और प्रक्रिया के तहत करेगा। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एक स्वायत्त संस्था है, जिसकी अपनी नियमावली और व्यवस्था है। यह संस्था भारतीय ट्रस्ट कानून के अंतर्गत पंजीकृत है और अपने आंतरिक मामलों का संचालन स्वयं करती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाही ने कहा कि किसी की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और ट्रस्ट इस विषय को लेकर पूरी तरह सजग है। यदि कहीं कोई कमी या गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में ट्रस्ट सरकार से किसी प्रकार की सहायता या हस्तक्षेप की अपेक्षा करेगा, तो सरकार उस पर उचित विचार करेगी। यह बयान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दिया।
0
0
Report

सुभाष चौराहे के ओबरा में पेंट शॉप भीषण आग, लाखों का नुकसान

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब सुभाष तिराहा स्थित वीआईपी रोड पर एक पेंट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान से उठती ऊंची-ऊंची लपटों तथा धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सکا। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। प्रारम्भिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहा स्थित वीआईपी रोड पर स्थित एक पेंट की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे पेंट, थिनर और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठने लगी लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी की हिम्मत दुकान के करीब जाने की नहीं हुई। घटना स्थल के आसपास अन्य दुकानें और आवासीय मकान भी मौजूद हैं, जिसके चलते लोगों में भय का माहौल बना रहा और हर कोई इस आशंका से सहमा हुआ था कि कहीं आग और न फैल जाए। स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत और लगातार पानी की बौछारों के बाद आखिरकार आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह स्वाहा हो चुका था। आग की विकराल लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गई थीं। गनीमत यह रही कि समय रहते आग को अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल अथवा हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
0
0
Report

वाराणसी में 12 वर्ष पूर्ण के अवसर पर केंद्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। ओडीओपी, एमएसएमई और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी उपलब्धियों का अवलोकन करेंगे। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। दालमंडी समेत शहर में चल रहे है विकास कार्यों की जानेंगे प्रगति। काशी विश्वनाथ धाम एवं बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। शनिवार को बीएचयू में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ करेंगे। बीएचयू के निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति पर लेंगे जानकारी।
0
0
Report
Advertisement

परबतसर थाने का निरीक्षण, एसपी ने दिशानिर्देश देकर कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए

Nagaur, Rajasthan:एंकर डीडवाना जिला एसपी डॉ प्यारेलाल शिवरान ने परबतसर पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद एसपी ने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, हवालात, कार्यालय व्यवस्था तथा साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने थाने में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान کیے। तथा परिवादियों की समस्याओ को सुना निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को बेहतर police सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने थाना स्टाफ को अनुशासन, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एडिशनल एसपी भूपेंद्र शर्मा, मकराना पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल, सीआई सुमन बुंदेला सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर अजमेर में रैली

Ajmer, Rajasthan:गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम एकता मंच ने आवाज उठाई है.. अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह से गौ हत्या बंद करो के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई... सर्व समाज सहित अनेक व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के समर्थन और अनेक समाजों के धर्मगुरुओं के सानिध्य में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई... हिंदू संस्कृति में पूजनीय गौ माता को संरक्षण की मांग करते हुए सभी ने एक राय होकर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का मांग पत्र प्रशासन की प्रतिनिधि नायब तहसीलदार दीपा यादव को सौंपा... दरगाह की दहलीज से गाय की रक्षा और उसकी हत्या बंद करने का संदेश जारी करते हुए रैली में शामिल सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से देश और प्रदेश में गौ रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

दौसा में दो लेखाधिकारी आत्महत्या; पुलिस जांच तेज़, विधायक ने कार्रवाई का भरोसा दिया

Dausa, Rajasthan:दौसा जिले में 2 दिन में दो लेखाधिकारियों की मौत से हड़कंप मच गया। 11 जून को सिकराय उप कोष कार्यालय में पद स्थापन शीतल मीणा की जयपुर में उपचार के दौरान मौत के बाद आज महवा में उप कोषाधिकारी मनोज मीणा ने भी महवा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसे परिवार ने पुलिस के हवाले किया। सुसाइड नोट पर लिखा था कि दोषी कौन हैं, यह स्पष्ट था परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। महवा विधायक राजेंद्र मीणा, एएसपी शंकर लाल मीणा, मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी आदि मौजूद रहे और परिवारों को समझाइश दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले पर महवा के डीएसपी, पुलिस उपाधीक्षक आदि की टीम जांच में जुटी है। सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।
0
0
Report

5 हजार रुपये उधारी के विवाद में दिनदहाड़े युवक की चाकू से हत्या

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में सिर्फ 5 हजार रुपये की उधारी के विवाद में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मुरार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू कटारे, उसके भाई नवीन और बहन रजनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी के पिता फरार है। हत्या के बाद चारो फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस की दबिश में पकड़े गए। मुख्य आरोपी ने उधारी न चुकाने पर चाकू मारने की बात कबूल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। वीओ- दअरसल घटना मुरार थाना क्षेत्र के बंशीपुरा इलाके की है। बुधवार दोपहर बंशीपुरा निवासी मोनू राजे की पड़ोसी गोलू कटारे से 5 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। गोलू अपने भाई नवीन और बहन रजनी और पिता रामदास राजे के साथ मोनू के घर पहुंचा। मोनू को नीचे बुलाकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर गोलू, नवीन और रजनी ने चाकू निकाल लिया और दिनदहाड़े मोनू पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिया। मोनू की मां सुनीता राजे बेटे को बचाने बीच में आईं तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। लहूलुहान मोनू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां सुनीता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद चार आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का केस दर्ज कर टीमों का गठन किया। पुलिस ने लगातार दबिश दी और कल रात मुख्य आरोपी गोलू कटारे को उसके भाई नवीन और बहन रजनी के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी के पिता रामदास फरार है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी गोलू ने पूछताछ में बताया कि मोनू ने उधार लिए पैसे कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाए। इसी गुस्से में उसने भाई-बहन और पिता के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। घायल मां सुनीता का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता रामदास को जल्द गिरफ्तार चार्टशीट पेश की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

EU के साथ राजस्थान में कृषि वानिकी के लिए नागौर और बाड़मेर में पायलट प्रोजेक्ट

Jaipur, Rajasthan:कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से आज पंत कृषि भवन में यूरोपियन यूनियन के डेलिगेशन ने भेंट की। बैठक में राजस्थान में कृषि वानिकी, जलवायु अनुकूल कृषि, जैव विविधता संरक्षण तथा किसानों की आय वृद्धि के लिए संभावित सहयोग के विषयों पर चर्चा हुई। दरअसल राजस्थान सरकार का कृषि विभाग और जर्मन फेडरल मिनिस्ट्री के संयुक्त सहयोग से राजस्थान में कृषि वानिकी का एक प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय यूनियन के साथ सहयोग स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजस्थान के दो जिलों नागौर और बाड़मेर में यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण साबित होगी। बैठक में कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल और उद्यानिकी आयुक्त श्वतेा चौहान भी मौजूद रहे.
0
0
Report

डाबला में खनन पट्टे के विरोध पर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में हंगामा

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना डाबला में खनन पट्टे के विरोध में जन सुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा।खनन पट्टों को निरस्त करने की मांग को लेकर जताया विरोध।मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे खनन। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के ग्राम डाबला में प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। खनन पट्टे की पर्यावरणीय एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के संबंध में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से खनन पट्टा निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्लॉट संख्या 67, खसरा संख्या 1778 एवं 795 की प्रस्तावित एनओसी को नियम विरुद्ध बताते हुए तत्काल खारिज करने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित खनन क्षेत्र अरावली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, जहां खनन गतिविधियों से पर्यावरण, भूजल स्तर, चारागाह भूमि तथा आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ेंगे।ज्ञापन में ग्रामीणों ने कई कानूनी एवं तकनीकी आधार प्रस्तुत किए। उन्होंने आरोप लगाया कि माननीय National Green Tribunal (NGT) भोपाल के 4 अप्रैल 2016 के आदेश के अनुसार खनन क्षेत्र से मुख्य मार्ग तक पक्की सड़क होना अनिवार्य है, जबकि प्रस्तावित स्थल पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अरावली क्षेत्र में खनन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का भी हवाला दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा डाबला द्वारा पहले ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र की गोचर भूमि, पर्यावरण एवं पहाड़ी संरक्षण के लिए किसी भी प्रकार के खनन का विरोध किया जा चुका है। उनका कहना है कि ग्राम सभा के वैधानिक प्रस्ताव की अनदेखी कर खनन गतिविधियों को अनुमति देना स्थानीय जनभावनाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत होगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित पहाड़ की ऊंचाई 100 मीटर से अधिक है और यह अरावली पर्वत श्रृंखला का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में राजस्थान सरकार की पर्यावरण संरक्षण नीतियों के तहत यहां खनन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने पूर्व में क्षेत्र में संचालित क्रेशर के कन्वर्जन निरस्त होने का भी उल्लेख करते हुए इसे प्रशासनिक कार्रवाई का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित एनओसी को तत्काल प्रभाव से अस्वीकृत किया जाए, पहाड़ की तकनीकी एवं राजस्व जांच करवाई जाए तथा पर्यावरण और जनहित को ध्यान में रखते हुए खनन पट्टों को स्थायी रूप से निरस्त किया जाए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे व्यापक जनआंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

महिदपुर नदी पुल पर चप्पल गिरते ही दो की मौत: काका और भतीजे की डूबकर मौत

Ujjain, Madhya Pradesh:महिदपुर से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ शिप्रा नदी के बड़े पुल पर एक छोटी सी लापरवाही ने दो जिंदगियाँ खत्म कर दीं। नदी में गिरी चप्पल को निकालने के प्रयास में काका और भतीजे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला महिदपुर नगर की शिप्रा नदी के बड़े पुल की है। जानकारी के अनुसार, नारायण खेड़ी निवासी 14 वर्षीय आयुष, पिता अशोक, जो कि पानी सप्लाई का काम करता था, उसकी चप्पल अचानक नदी के किनारे गिर गई। अपनी चप्पल निकालने के लिए आयुष ने बिना सोचे-समझे बड़ी पुलिया से नदी में छलांग लगा दी।आयुष को पानी में डूबता देख, पास ही मौजूद उसके काका आसाराम, पिता शोभाराम, उम्र 25 वर्ष, ने बिना वक्त गंवाए अपना ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा किया। भतीजे की जान बचाने के लिए काका आसाराम ने भी तुरंत नदी में छलांग लगा दी। लेकिन अफसोस, नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही महिदपुर पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई घंटे की भारी मशक्कत के बाद काका और भतीजे दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला जा सका। इस हादसे से पूरे नारायण खेड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक आसाराम की शादी अभी एक महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।महिदपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महिदपुर के शासकीय चिकित्सालय पहुंचा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि वे नदियों और गहरे जलस्रोतों के पास सावधानी बरतें और ऐसे जानलेवा कदम उठाने से बचें।
0
0
Report

मंदसौर के जंगल में अवैध खनन: दो ट्रैक्टर पकड़, फायरिंग की अफवाह

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के श्यामगढ़ थाना क्षेत्र में वन क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है, खनन की सूचना मिलने पर बीती रात मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के सामने खनन माफिया खड़े हो गए; पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दो ट्रैक्टर पकड़े जा सके. इस दौरान फायरिंग की अफवाह भी चली; हालांकि वन मंडल अधिकारी ने इस घटनाक्रम में फायरिंग की बात से इनकार किया है, उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई है; इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top