icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AIIMS पर पुष्पांजलि देकर पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि

Noida, Uttar Pradesh:आज AIIMS पहुँचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा के स्थापना कालखंड से संगठन के विस्तार में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। SIS को पटना से वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार सृजन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही。 चित्रांश समाज के मार्गदर्शक के रूप में वे सदैव समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे। मेरे लिए भी वे एक अभिभावक समान थे तथा उनका जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। जीवन के अंतिम क्षणों तक संगठन और समाज के प्रति समर्पित डॉ. आरके सिन्हा जी की सरलता, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
0
0
Report

सासाराम में झमाझम बारिश से सरकारी दफ्तर पानी पानी, जनजीवन प्रभावित

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ कल से हो रही झमाझम बारिश ने पूरे शहर का सूरत ए हाल बिगाड़ कर रख दिया है। सासाराम के कई सरकारी परिसर भी पानी पानी हो गया है। सासाराम के अनुमंडल कार्यालय परिसर, नजारत, रजिस्ट्री ऑफिस आदि के परिसर में पानी जमा हो गया है। ऐसे में आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बता दे की लगातार रिमझिम बारिश से ही जल जमाव हो गया है। जबकि तेज बारिश नहीं हुई है। कल से ही हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में आज शुक्रवार है और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कत महसूस हो रही है। सासाराम के अनुमंडल कार्यालय में अपने काम को लेकर आए लोगों ने बताया कि हल्की सी बारिश होने पर ही पूरा परिसर पानी पानी हो जाता है।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल के कोलार में पति पर कुल्हाड़ी हमले के बाद हत्या का केस दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल कोलार में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पति पर हत्या का केस दर्ज इलाज के दौरान 38 वर्षीय किरण कंछिया की मौत पत्नी की मौत के बाद पति रमेश कन्नोज पर हत्या की धारा में केस दर्ज पत्नी पर कुल्हाड़ी से तीन वार करने का आरोप... कमरे का गेट अंदर से बंद था, बेटी ने गेट खोलकर लगाई थी मदद की गुहार... बेटी के बयान में पिता पर पहले भी मां के साथ मारपीट करने का आरोप... शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने की बात भी आई सामने... पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी और ब्लेड मिले मेडिकल रिपोर्ट में Dangerous Injury और Multiple Cuts का जिक्र पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की नीयत से हमला करना पाया पत्नी की मौत के बाद मामले में हत्या का केस दर्ज चरित्र संदेह के चलते पति ने किया था पत्नी पर हमला अब्बास नगर स्थित घर में चार बच्चों के साथ रहता था परिवार सुबह बच्चों ने घर में मां को गंभीर हालत में देखा था
0
0
Report

सासाराम कोर्ट ने चचेरे भाई भरत कुमार को 20 साल सजा, 3 लाख मुआवजे

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। वहीं सासाराम की कोर्ट ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ रेप के दोषी भाई को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए की जुर्माना भी लगाई है। बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले एक 14 वर्षीय लड़की अपने चाचा के घर खाना बनाने जाती थी, जिसका फायदा उठाकर चाचा का लड़का यानि अपना ही चचेरा भाई भरत कुमार ने छह बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके उपरांत लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद मामले में तिलौथू थाना में केस दर्ज हुआ। बड़ी बात है कि इस मामले में छह गवाह पेश किए गए, लेकिन किसी गवाह ने लड़की का साथ नहीं दिया। यहां तक की लड़की के माता-पिता एवं भाभी ने भी लड़की के पक्ष में गवाही नहीं दी। इसके बावजूद 14 साल की पीड़ित लड़की ने खुद कोर्ट में अपनी बात को बड़े ही मजबूती से रखी। वहीं पुलिस तथा स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉक्टर लड़की के साथ पूरी हिम्मत से खड़े रहे एवं लड़की को काफी मदद किया। जिससे आज पीड़ित बच्ची को न्याय मिल सका। बता दें कि कोर्ट ने पीड़ित लड़की को तीन लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। वहीं आरोपी भरत कुमार पर दोस्त साबित होने पर उसे 20 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।
0
0
Report

सासाराम-औरंगाबाद-डेहरी में पेयजल योजना के लिए NABARD ने 1774 करोड़ 98 लाख मंजूर

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अब रोहतास जिला के सासाराम, डेहरी के अलावा औरंगाबाद जिला में जलापूर्ति के लिए 2014 करोड रुपए खर्च होने वाले हैं। नाबार्ड द्वारा 1774 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के अंतर्गत इस परियोजना की स्वीकृति हुई है। जिसमें औरंगाबाद, सासाराम एवं डेहरी क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। सोन नदी के सतही जल का समुचित उपयोग करते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सूचित करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सोन नदी के पानी का उपयोग करने से एक तरफ पेयजल की उपलब्धता सुलभ होगी तो दूसरी ओर भूजल स्तर में भी सुधार होगा। मंत्री दीपक प्रकाश ने सासाराम के एक निजी होटल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेयजल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर 2014 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नाबार्ड ने जिस परियोजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

नकली संसद: नलिन कोहली की तीखी टिप्पणी से राजनीतिक हलचल तेज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 'नकली संसद' (मॉक पार्लियामेंट) आयोजित करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह एक मज़ाक है! यह किस कानूनी प्रावधान पर आधारित है? यह किस संवैधानिक प्रावधान का सहारा लेता है? एक राजनीतिक दल के नेता ने तय कर लिया है? कि वे खुद ही जज और अभियोजक (आरोप लगाने वाले) बन जाएंगे। वे खुद ही आरोप लगाएंगे, पूरी कार्यवाही चलाएंगे और खुद ही फैसला सुना देंगे। और किस कानूनी या संवैधानिक प्रावधान के तहत वे किसी को दोषी ठहरा सकते हैं? अगर यह मज़ाक नहीं है, तो फिर क्या है? यह कानूनी प्रक्रिया के दायरे से बाहर है..."
0
0
Report

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत ललितपुर पुलिस का जागरूकता अभियान

AKAshok KumarFollow2m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों/ एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से *महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ एवं पीछा करने (Stalking) से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि* से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
0
0
Report

हरियाणा में गन्ने की 15 रुपये बढ़ोतरी पर किसान संगठनों ने विरोध शुरू किया

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा गत दिवस गन्ने के भाव में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को नाकाफी बतलाते हुए किसान संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) से जुड़े किसानों ने रादौर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री के आवास के नजदीक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का पुतला फूंक अपना रोष व्यक्त किया। यूनियन ने जल्द ही प्रदेश स्तरीय किसान महपंचायत कर बड़ा आंदोलन करने और भाजपा नेताओं के गाँव में घुसने जैसे फैसले लेने का भी एलान किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को किसानों के साथ छलावा और भद्दा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे दिवाली का तोहफा बताया है। उन्होंने कहा कि जब चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं, तो किसानों को गन्ने का उचित भाव मिलना चाहिए। किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गन्ने के रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं की तो पूरे हरियाणा के किसानों की बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के तहत शुगर मिलें बंद करने, गन्ने की फसल उखाड़ने और भाजपा नेताओं व मंत्रियों के गांवों में प्रवेश का विरोध करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

रामलाल शर्मा ने गहलोत पर पलटवार किया, दिल्ली रैली कांग्रेस को निशाने पर लिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 IAS शिखर अग्रवाल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पलटवार किया। रामलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं होता है। अधिकारी जिस पार्टी की सरकार होती है, उस सरकार के अधीन काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जितनी अभियोजन स्वीकृतियां नहीं दी गईं, उतनी भजनलाल सरकार ने तीन साल के अंदर दी हैं। सरकार निष्पक्षता से काम करेगी। कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि बिना प्रक्रिया के तत्काल सजा दे दी जाए। सरकार के ध्यान में जैसे ही यह प्रकरण आया, तुरंत अधिकारी को APO किया गया। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। कांग्रेस हमेशा भ्रष्ट लोगों के साथ खड़ी रहती थी。 दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर रामलाल शर्मा का बयान。 रामलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को जनता का समर्थन नहीं है। वहां सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। यह राहुल गांधी की जिद की रैली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए रैली कर रहे हैं। राजस्थान को एक लाख कार्यकर्ताओं का टारगेट दिया गया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि राजस्थान से एक thousand कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है। पार्टी में अलग-अलग नेता अपने आप को पावर सेंटर बनाए हुए हैं。
0
0
Report

मौरावां पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- राम को नहीं छोड़ा तो आम जनता को क्या

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow4m ago
Kasba Paschim, Uttar Pradesh:सपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की अपील, कार्यकर्ताओं को धमकाने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र के मौरावां पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जब भगवान राम को नहीं छोड़ रहे हैं तो आम जनता को कहां से छोड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर लूट और बेईमानी के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सरकार के दावे जमीनी हकीकत से अलग हैं। अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने फतेहपुर के गंगा पुल, बछरावां क्षेत्र के विकास सहित कई परियोजनाओं को समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार में विकास के बजाय लूट और बेईमानी को बढ़ावा मिल रहा है। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को धमकाया जाता है तो वह इसकी शिकायत पार्टी से करे। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी या व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पार्टी आवाज उठाएगी। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मेहनत करने और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में जमीन पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने 15 हजार रिश्वत ली, वीडियो वायरल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में जमीन पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने ली 15 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल, साक्ष्यों के साथ एसडीएम से शिकायत. तुलसीपुर तहसील से जुड़ा मामला. जमीन की पक्की हदबरारी और पानी निकासी विवाद के समाधान के लिए पीड़ित शफीकुर रहमान ने धारा 24 के तहत आवेदन दिया था, लेकिन कानूनगो राज किशोर तिवारी ने पैमाइश के एवज में पैसे मांगे. पीड़ित के अनुसार पहले पेट्रोल खर्च के नाम पर 2000 रुपये लिए गए और बाद में 15000 तक की रिश्वत दी गई. वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अधिकारी नोट लेते दिख रहे हैं. शिकायतकर्ता ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग की है. अधिकारी ने कहा कि जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
0
0
Report

हजारीबाग के नक्सली आत्मसमर्पित जेल में हुनर सीखना: मुर्गी पालन और सिलाई

Ranchi, Jharkhand:जिन हाथों में कभी AK 47 जैसे घातक हथियार हुआ करते थे और जिन हाथों से कई लोगो की जान ली गई अब वो हांथ हुनरमंद हो रहे है। जेल में ही दुर्दांत नक्सली जीवन यापन के लिए हुनर सीख रहे हैं। और ये सब हो रहा है भारत के एकमात्र नक्सली आत्मसमर्पित जेल हजारीबाग में। कभी पुलिस के लिए चुनौती रहे कुंदन पाहन, महाराज प्रमाणिक जैसे हार्ड कोर नक्सली आत्मसमर्पण के बाद अपने जीवन को तेजी से बदल रहे है। दुर्दांत नक्सली अब ईमानदारी से जीवन यापन के लिए व्यवहार में भी बदलाव कर रहे है। कभी कुंदन पाहन के नाम से बुंडू और तमाड़ का इलाका़ सुनसान हो जाया करता था। कई बड़ी नक्सल वारदात के कारण न सिर्फ इलाके के लोग थर्राते थे तो वही पुलिस भी उन इलाकों में बगैर पूरी तैयारी की मूवमेंट नहीं किया करती थी। लेकिन आज वही कमांडर अपने जीवन को नई राह देने में जुटा है बकायदा उसने मुर्गी पालन और सिलाई कढ़ाई का जेल में ही प्रशिक्षण पाया है। इस प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी उसे जेल आईजी के द्वारा सौंपा गया है। कुंदन पाहन के अलावा नक्सली मुकेश गंझू, महाराज प्रमाणिक ने भी मुर्गी पालन करना सीखा है। वही प्रिशिला देवी, प्रेम शीला हेंब्रम और किरण टुडू ने सिलाई कढ़ाई का कोर्स किया है।
0
0
Report

अर्चना गुप्ता: भाजपा ने दलाली खत्म की, विपक्ष रोज नया झूठ बोल रहा

Rohtak, Haryana:अर्चना गुप्ता बोलीं इंडी गठबंधन रोज नया झूठ फैला रहा देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश रोहतक में कहा-भाजपा ने दलाली खत्म की रोहतक में भाजपा कार्यालय पहुंची प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, इंडी गठबंधन सीजेपी व अरविंद केजरीवाल रोजाना एक नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। रोजाना बिना सिर-पैर का आंदोलन खड़ा करने की कोशिश हो रही है। देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार को हटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। प्रशांत भूषण ने पिछले दिनों कहा कि हम भारत को बांगलादेश बनाएंगे। विदेशी ताकतें हस्तक्षेप कर रही हैं। अब देश की जनता इसे सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के आवास के सामने कार्यक्रम खत्म करने का कोई प्लान नहीं था। भाजपा किसी प्रकार की अशांति नहीं फैला रही। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि SIR के दौरान 13 करोड़ वोट कटे हैं, वह फाइनल लिस्ट नहीं है, बल्कि ड्राफ्ट रोल है। इनमें 3 करोड़ मृत, 6 करोड़ शिफ्ट, 1 करोड़ डुप्लीकेट, 3 करोड़ वोट ऐसे हैं, जिनके घर BLO 3-3 बार गए, लेकिन उनका कोई ट्रेस नहीं मिला। जिनके वोट कटे हैं, वो दोबारा फार्म-6 भरकर वोट बनवा सकते हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 13 करोड़ के अलावा जिनकी वोट कटी, वो उन घुसपैठियों की वोट है, जो बांग्लादेश से पूरे भारत में फैल रहे हैं। अगर ड्राफ्ट रोल में किसी की भी वोट कटी है तो दोबारा बनवा सकता है। उसके लिए कोई भी मना नहीं कर सकता। घुसपैठियों की पूरी लिस्ट चुनाव आयोग के पास है। बोलीं- भाजपा ने दलाली खत्म कर दी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top