847211
मधुबनी में खाद गोदाम और राइस मिल से 6 हजार लीटर शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी के नेपाल बॉर्डर के पास स्थित खाद गोदाम और राइस मिल से पुलिस ने करीब 6 हजार लीटर शराब बरामद की। जयनगर थाना पुलिस ने इस दौरान 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला निवासी सर्वजीत सिंह, जयनगर थाना क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी राजेश पासवान, बैरा गांव निवासी रामसुंदर यादव और बेला गांव निवासी प्रभात कुमार शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ-साथ मुकेश यादव के राइस मिल और देवेंद्र यादव के खाद गोदाम को सील कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bandipora में Wular पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार बढ़ने की उम्मीद
Bandipora Residents Welcome Push to Develop Wular Tourism Residents of Zurimanz and other areas of Bandipora have welcomed the Jammu and Kashmir government’s plan to develop new tourist destinations around Wular Lake, saying the initiative could increase tourist footfall and create employment opportunities for local communities. The Tourism Department recently, in a written reply to a starred question in the J&K Legislative Assembly, said it is promoting tourism in Athwatoo, Wular Lake and adjoining areas, including Zurimanz, Wular Vantage Park and Watlab. The government has sanctioned Rs 50 lakh for the construction of viewpoints along both banks of Nallah Bunar from Chandaji village downwards under the Priority Works Plan. The Detailed Project Report for the work is being prepared. A Water Sports Centre-cum-Boat Club at Wular Lake is also being taken up during the current financial year. Residents said improved tourism infrastructure could attract more visitors and benefit people involved in boating, transport, food businesses, handicrafts, homestays and other tourism-related activities. “If these projects are completed properly, more tourists will come to the Wular banks. This can increase business for local people and create new opportunities for young people,” said a resident of Zurimanz. Another resident said tourism could provide an additional source of income for families living around Wular. “More visitors will create demand for boating, food, transport and other services. This can generate employment and support small businesses in the area,” the resident said. The government has also listed projects including a Tourist Cafeteria at Watlab, Watapora Park, Wular Vantage Park at Garoora and budget accommodation at Athwatoo. The Tourism Department has proposed basic amenities including public conveniences, drinking water, seating, signage and visitor facilities, besides landscaping, beautification and recreational facilities.0
0
Report
बारामुल्ला, क Kashmir के ट्रेरन-टांगमार्ग गाँव के प्राथमिक स्कूल को मिडिल में बदले जाने की मांग
Gulmarg, Even though 80 years have passed, primary school not upgraded yet in Big Village of Treran Tangmarg. Yes, we are talking about Triran village of Tangmarg in North Kashmir Baramulla, which is one of the major villages in the area. According to local people, a primary school was established in this village 80 years ago, but even after such a long time, this school has not been given the status of a middle school till date. Due to this, the children coming here to study from Treran village as well as the surrounding areas are also facing various difficulties. Talking to the representative, local people said that despite the passage of decades our school is still a primary school. They say that somewhere it is the lack of attention of the education department or the government has not yet paid attention to the educational problems of this village. The local people have appealed to the LG administration to upgrade this primary school to a middle school as soon as possible, so that the children of the area do not have to go to distant areas to continue their education and they can get better educational facilities at door steps.0
0
Report
गंगरेल बांध से पानी छोड़ना घटा, महानदी में 90 हजार क्यूसेक प्रवाह
Dhamtari, Chhattisgarh:गंगरेल में आवक घट गई है; अब 10 गेट से महानदी में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है... धमतरी जिले में बारिश और गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति बदली है। फिलहाल बारिश थमी हुई है, मौसम साफ है और धूप निकल आई है। गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया से पानी की आवक घटकर करीब 1 लाख 22 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड रह गई है, जिसके बाद बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा भी घटाकर करीब 90 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड कर दी गई है। अब बांध के 10 गेट से यह पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। पहले की स्थिति बिल्कुल अलग थी; लगातार तेज बारिश के कारण कैचमेंट एरिया से गंगरेल बांध में करीब 2 लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड पहुंच रहा था। तेजी से बढ़ती आवक को देखते हुए बांध के सभी 14 गेट खुले थे और करीब 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड महानदी में छोड़ा जा रहा था। इससे महानदी का जलप्रवाह तेजी से बढ़ गया था और नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। यानी पहले 14 गेट से 2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जबकि अब 10 गेट से करीब 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं आवक भी 2 लाख से घटकर 1.22 लाख क्यूसेक रह गई है। मौसम साफ होने और आवक कम होने से फिलहाल राहत जरूर है, लेकिन महानदी में पानी का बहाव अभी भी बना हुआ है। ऐसे में नदी किनारे और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। जल संसाधन विभाग और प्रशासन की नजर बांध और महानदी की स्थिति पर बनी हुई है0
0
Report
Advertisement
बीकानेर: ACB ने नारायण सुथार के घर से सोना-नकद बरामद किया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ ACB की कार्रवाई जारी कल 8 लाख 14 हजार रुपए से अधिक की नकदी के साथ पकड़े गए थे नारायण सुथार अब ACB की सर्च कार्रवाई में घर से एक किलो सोने के बिस्किट बरामद सर्च के दौरान सोने के बिस्किट के साथ कई आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले कई रजिस्ट्रियां और अन्य दस्तावेज भी ACB की जांच के दायरे में घर पर सर्च के बाद अब बरामद संपत्ति और दस्तावेजों की जांच में जुटी ACB नकदी और सोने से जुड़े स्रोत की भी पड़ताल की जा रही ASP आशीष कुमार और DYSP इंद्र कुमार सहित ACB टीम कर रही पूरे मामले की जांच ACB की आगे की कार्रवाई जारी, जांच में अन्य तथ्य सामने आने की संभावना0
0
Report
राजनांदगांव में नकली शराब नेटवर्क की गिरफ्तारी, 9600 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में नकली शराब के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में उत्तराखंड निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है। नकली शराब के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री से जुड़े इस मामले में राजनांदगांव पुलिस ने कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे और निशानदेही पर 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में कुल 9 हजार 600 बोतलें हैं, जो उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा अंग्रेजी शराब बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा 1728 बल्क लीटर है। इस मामले में पुलिस इससे पहले 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नकली लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री के जरिए अवैध शराब के नेटवर्क को संचालित करने के मामले में पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पूरा मामला जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मोहारा पुलिस चौकी का है। पुलिस द्वारा मामले में एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है, यानी नकली लेबल और होलोग्राम तैयार करने से लेकर शराब की पैकेजिंग, सप्लाई और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।0
0
Report
दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा गांवों तक पहुंचा
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - दंतेवाड़ा में रात से बारिश थमी, लेकिन इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इंद्रावती किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराया। दंतेवाड़ा से सटे बस्तर और बीजापुर जिले के कई गांवों में घुसा इंद्रावती का पानी। इंद्रावती किनारे स्थित सातधार और चिंदानार CRPF कैंप भी बाढ़ की चपेट में आए। कैंप परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, हालात बिगड़ने से पहले जवानों ने कैंप खाली किया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे इलाकों में बढ़ी चिंता।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मोदी सरकार को जवाब देना होगा
Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रैग करें विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है अगर चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है तो जीती हुई सीट भी वापस कर दें ममता बनर्जी चुनाव आयोग के अपर सवाल उठाया है तो चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए मोदी से लड़ते लड़ते संस्थाओं से भी लड़ने लगे विपक्ष के पास काम ही क्या है धरना प्रदर्शन ही करेगा विपक्ष को इंतज़ार करना चाहिये जो आरोप लगाया है तो उसका जवाब भी लेना चाहिए0
0
Report
म Mandla में भारी बारिश से नदियां उफान, प्रशासन सतर्क
Mandla, Madhya Pradesh:नदियां उफान पर बीते करीब 24 घंटे हुई तेज बारिश के बाद जिले की प्रमुख नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा, बंजर और बुढनेर नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं मटियारी डेम के 4 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। हालांकि फिलहाल बारिश थम गई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वीओ - बीते 24 घंटे की बारिश ने मंडला के नदी-नालों में उफान ला दिया है। नर्मदा के साथ बंजर और बुढनेर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। कई छोटे-बड़े नदी-नाले पूरे वेग के साथ बह रहे हैं। वहीं मटियारी डेम के 4 गेट खोले गए हैं, जिसके चलते नर्मदा नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। बारिश फिलहाल थम चुकी है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की नजर नदी किनारे के इलाकों पर बनी हुई है। फिलहाल जिले में कहीं भी गंभीर जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति की सूचना नहीं है और बारिश या बाढ़ से किसी तरह के नुकसान की खबर भी सामने नहीं आई है। बावजूद इसके होमगार्ड, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।0
0
Report
मुरैना में कोतवाली के पास फरियादियों पर हमला; सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी तस्वीर सामने आई है। सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाकर बाहर निकले फरियादियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर कार से उतरकर लाठी-डंडों से सड़क पर ही बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ लोग मौजूद हैं। इसी दौरान एक कार आती है और फरियादियों को टक्कर मार देती है। इसके बाद कार से हमलावर बाहर निकलते हैं और लाठी-डंडों से फरियादियों पर हमला शुरू कर देते हैं। सड़क पर ही काफी देर तक मारपीट होती रही। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाकर बाहर निकला था। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल इस घटना ने मुरैना में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
हटकुल नदी स्टॉपडेम टूटने से किसानों के खेत डूबे; प्रशासन से मुआवजे की मांग
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर में 03 दिनों से हुए लगातार मूसलाधार बारिश ने कांकेर में सितम ढाया है. करोडों की लागत से हटकुल नदी में बना स्टॉपडेम हुआ धाराशाई. भारी बारिश के बाद भी समय पर फाटक नहीं खोले जाने से स्टॉपडेम टूटा. स्टॉपडेम टूटने से नदी का पानी किसानों के खेतों में घुसा. स्टॉपडेम टूटने के बाद सुरक्षा को नजरअंदाज कर ग्रामीण मछली पकड़ने नदी में उतर रहे. दशपुर गाँव के हटकुल नदी का मामला. वहीं सैंकड़ों एकड़ खेतों में उगे खड़ी फसल बर्बाद हो गई है. ग्रामीण ने मुआवजे की मांग प्रशासन से की है.0
0
Report
कांकेर में महानदी में ग्रामीण ने लगाई छलांग, पुल पर मोपेड और मोबाइल मिले
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। महानदी में ग्रामीण ने लगाई छलांग, पुल पर मिला मोपेड और मोबाइल, सरंगपाल पूल पर मोपेड खड़ी कर नदी में कूदा ग्रामीण, पुलिस मौके पर पहुंची, गोताखोर टीम को किया गया सूचित, कोतवाली थानाक्षेत्र का मामला।0
0
Report
इमरान मसूद बोले- गठबंधन मांगने वाले नहीं, हमारे काम पर फोकस
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन के बयान 'बिना गठबंधन कांग्रेस कुछ नहीं पाएगी' पर कहा, "ठीक है, न करें न गठबंधन, कौन कह रहा है? हम क्या किसी से भीख मांग रहे हैं? जिसको जो करना है, वह करे। मैंने कहा ना, जब बारात चढ़ती है, तो बहुत सारे ढोल बजाने वाले भी होते हैं, नाचने-गाने वाले भी होते हैं। इन नाचने-गाने वालों को नाचने-गाने दीजिए। हम अपने काम पर लगे हुए हैं." कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा विधायक शिवपाल यादव के बयान पर कहा, "यह उनकी सोच हो सकती है। यह उनकी सोच हो सकती है, कांग्रेस अपने काम पर लगी हुई है। शिवपाल यादव जो बात कह रहे हैं, वह पार्टी के अंदर ही अप्रासंगिक हो गए हैं। वह अपने नेता से यह बात अगर वह कहेंगे, तब तो उसके ऊपर कोई मायने होंगे, इसके अलावा कोई मायने नहीं हैं। बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें बोलते रहते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है। हमारे यहां भी बहुत सारे लोग इधर-उधर की बातें करते रहते हैं, तो जब बारात चढ़ती है ना, बहुत सारे ढोल बजाने वाले आते हैं, तो ढोल बजाने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।"0
0
Report
Advertisement
अधेड़ की बिजली करंट से दर्दनाक मौत; विजिलेंस टीम पर सवाल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले के सैनी कोतवाली इलाके के अजुहा कस्बे में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि सुबह बिजली का तार निकालते समय इंद्राज करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर विजिलेंस टीम के पहुंचने के बाद इंद्राज तार निकालने गया था। हादसे के बाद सफेद बोलेरो सवार वर्दीधारियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि अधेड़ की मौत के बाद विजिलेंस टीम मौके से चली गई। वहीं हाईवे पर रॉन्ग साइड से भागती बोलेरो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
बागपत डबल मर्डर: रिमांड पर बाबा नरेशनाथ के साथ नदी से बाइक-कार बरामद
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत में डबल मर्डर के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डबल मर्डर के आरोपी बाबा नरेशनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक इसरार की बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद चांदीनगर थाना पुलिस आरोपी को लेकर हिंडन नदी पहुंची, जहां नदी के अंदर से बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बाबा नरेशनाथ ने अपने दो चेलों के साथ मिलकर इसरार और अंकित की हत्या की थी। अब पुलिस बरामद वाहनों को जांच का अहम हिस्सा मानकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वीओ: बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी बाबा नरेशनाथ को कोर्ट से रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को लेकर हिंडन नदी पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदी के अंदर से मृतक इसरार की बाइक बरामद कर ली। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बाबा नरेशनाथ ने अपने दो चेलों के साथ मिलकर इसरार और अंकित की हत्या की थी। बरामद बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रिमांड के दौरान सामने आई जानकारी और बरामदगी के आधार पर डबल मर्डर की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
सीतापुर में भारी बारिश से जलभराव, पंपिंग सेट फेल, लोग परेशान
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक भारी बारिश के चलते शहर के पूर्णागिरि मोहल्ले में भारी जल भराव से लोगों को हो रही है परेशानी नगर पालिका के पंपिंग सेट से पानी निकालने के लिए किया जा रहा प्रयास पंपिंग सेट हुए फेल। भीषण बारिश के चलते लोगों को समस्या। नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्ले में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई जल भराव की स्थिति लोग परेशान नगर पालिका परिषद सीतापुर का मामला。0
0
Report
Advertisement
