Back
मधेपुरा: जोरगामा में सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 15, 2026 16:46:59
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-91 पर जोरगामा स्कूल से उत्तर हनुमान मंदिर के पास रविवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड-11 निवासी सीताराम यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक कोहबारा वार्ड-9 निवासी बद्री ऋषिदेव के पुत्र दीपक कुमार बताए गए हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक आशीष कुमार अपनी बहन को ससुराल तुरकाही पहुंचाकर अपने घर रहटा लौट रहा था तो वही दूसरा घायल युवक दीपक कुमार अपने गांव कोहवारा से मुरलीगंज बाजार जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक अलग-अगल बाइक पर रहटा की ओर से मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जोरगामा स्कूल से पहले हनुमान मंदिर के सामने एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल ई-रिक्शा से सीएचसी मुरलीगंज भेजा गया। जहां चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार पांडे ने जांच के बाद आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मचा हुआ था। इधर, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेजने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं फरार स्कॉर्पियो की तलाश भी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:05:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:04:000
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 05, 2026 05:03:37Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:03:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 05:02:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:02:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 05:02:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 05, 2026 05:02:000
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 05, 2026 05:01:460
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:01:280
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 05, 2026 05:01:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:00:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 04:47:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 05, 2026 04:47:240
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 04:46:500
Report