Back
मधेपुरा रोजगार मेले में 462 अभ्यर्थी चयनित, 1126 बायोडाटा मिले
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 16, 2026 14:07:58
Madhepura, Bihar
जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्वावधान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले भर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने और करियर मार्गदर्शन लेने के लिए बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।\n\nइस रोजगार मेले में कुल 27 नियोजकों ने हिस्सा लिया और 1126 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए। गहन समीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 462 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट/चयनित किया गया। चयन की सूचना मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।\n\nकार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को स्टडी किट एवं टूल किट का वितरण किया गया, जिससे वे अपने कौशल को और बेहतर बना सकें। वहीं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी गई।\n\nमेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। डीएम अभिषेक रंजन ने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, स्वरोजगार के अवसर तलाशने और कौशल विकास पर जोर देने की सलाह दी।\n\nयह मेला न केवल रोजगार उपलब्ध कराने का मंच बना, बल्कि युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन देने का सशक्त माध्यम भी साबित हुआ। मधेपुरा में आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।\n\nस्पीच बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव की जया केमिकल और बिलासपुर की पेंट-टाइल्स फैक्ट्री में एक साथ भीषण आग, धुआं-लप
0
Report
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 16, 2026 15:51:380
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 16, 2026 15:51:200
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 16, 2026 15:50:500
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 15:50:370
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 15:50:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 15:50:040
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 15:49:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 16, 2026 15:49:310
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 15:49:080
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 16, 2026 15:48:560
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 16, 2026 15:48:410
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 16, 2026 15:48:300
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 16, 2026 15:48:190
Report