Back
ग्वालपाड़ा मेले के बाद सुरसर नदी में कार दुर्घटना, चार युवकों की मौत
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 29, 2026 06:15:16
Madhepura, Bihar
मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल के नीचे सुरसर नदी में डूबी कार के चौथे युवक का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद से लापता चल रहे युवक की तलाश पिछले दो दिनों से जारी थी। रविवार सुबह करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे ग्रामीणों ने शव को पानी में उपलाता देखा, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
मृतक की पहचान जयपालपट्टी वार्ड-15 निवासी सागर कुमार (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अरार पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर छपरिया वasa वार्ड-11 के पीछे सुरसर नदी के मोड़ के पास शव पानी के ऊपर आ गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने नाव की मदद से सुबह करीब 9 बजे शव को नदी से बाहर निकाला और किनारे रखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर सागर कुमार की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इससे पहले शनिवार को ही कार में सवार तीन अन्य युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे। इनमें भीरखी वार्ड-23 निवासी घनश्याम कुमार, सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार और सौर बाजार थाना क्षेत्र के परसाही निवासी बसंत कुमार शामिल थे।
घटना शुक्रवार रात की है, जब चारों युवक ग्वालपाड़ा में मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान अरार घाट पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और दो टेलीफोन के पुराने खंभे को तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे सुरसर नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का विंडो ग्लास टूट गया था, जिसके कारण दो युवक नदी में बह गया, जबकि दो युवक का शव कार से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची थी। तीन शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को ही करा लिया गया था, जबकि चौथे युवक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 07:20:550
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 29, 2026 07:19:210
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 29, 2026 07:19:040
Report
MPManish Purohit
FollowMar 29, 2026 07:18:00Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: दलोदा थाना क्षेत्र के धमनार रोड के खेत में आग: शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका। आग से फसल बचाने और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
0
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 29, 2026 07:17:470
Report
RSRahul shukla
FollowMar 29, 2026 07:17:280
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 29, 2026 07:17:140
Report
OBOrin Basu
FollowMar 29, 2026 07:17:000
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 29, 2026 07:16:440
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 29, 2026 07:16:34Noida, Uttar Pradesh:बीरभूम के 3 जवानो को CARROM खेलने के चलते ECI ने इन्हे ससपेंड कर दिया । वीडियो वायरल होने के बाद लिया एक्शन ।
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 29, 2026 07:16:230
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 29, 2026 07:15:470
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 29, 2026 07:15:240
Report
678
Report