Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhisarai811311

लखीसराय में सबसे बड़ा बैट्री स्टोरेज सोलर प्लांट तैयार, बिजली का नया युग

RKRaj Kishore
Oct 04, 2025 03:17:46
Lakhisarai, Bihar
लखीसराय: भारत का सबसे बड़ा बैट्री स्टोरेज क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट अब बनकर तैयार हो चुका है। बिहार के लखीसराय जिले के कजरा में स्थापित यह सोलर पावर प्लांट न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ट्रायल के दौरान यहां से 13 मेगावाट बिजली हवेली खड़गपुर ग्रिड को सप्लाई की जा रही है। लखीसराय के कजरा में 1262 एकड़ में फैला यह सोलर पावर प्लांट देश का सबसे बड़ा बैट्री आधारित सोलर सिस्टम है। लगभग 1500 करोड़ की लागत से तैयार इस परियोजना से पहले फेज में 185 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिसे सलौनाचक और हवेली खड़गपुर ग्रिड को सप्लाई किया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर देवाशीष घोष ने बताया कि इस सोलर पैनल का लाइफ साइकिल 25 साल का होगा, वहीं बैट्री स्टोरेज 12 साल तक चलेगा। इस दौरान 10 साल तक एल एंड टी कंपनी इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेगी। वहीं चीफ इंजीनियर अरविंद कुमार ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा बैट्री स्टोरेज कैपेसिटी वाला सोलर प्लांट है। ट्रायल में 13 मेगावाट बिजली सप्लाई की जा रही है। यहां एडवांस्ड बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिससे दिन में बिजली स्टोर कर रात में भी आपूर्ति की जा सकेगी। इससे ग्रिड को 24 घंटे स्थिर बिजली मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी परियोजना हरित ऊर्जा पर आधारित है। इसके शुरू होने से बिहार और पूर्वी भारत को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में यह देश की एक बड़ी उपलब्धि होगी। बिहार के लखीसराय में देश का सबसे बड़ा बैट्री स्टोरेज क्षमता वाला सोलर पावर प्लांट ऊर्जा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPradeep Kumar
Oct 04, 2025 08:05:16
Sri Ganganagar, Rajasthan:सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी श्रवण नायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांचवे दिन भी धरना जारी है。 आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषित पकड़वाने ओर सूचना देने वाले को दिया जाएगा ईनाम。 धरना स्थल पर आज छह लोगों ने कार्मिक अनशन शुरू कर दिया। अनशनकारियों का कहना है कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा。 धरना प्रदर्शनकारी अब चक्का जाम और मंडी बंद की भी तैयारी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस केवल दिखावे के लिए एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहवाही लूटना चाहती है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है。 कांग्रेस की महिला नेत्री रामा देवी बावरी ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा—देशभर में रावण के पुतले जलाए गए, लेकिन रावला मंडी का रावण अभी भी खुलेआम घूम रहा है。 वही पुलिस अब दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति की जांच करवाने उस को शह देने वाले पर भी कार्यवाही की बात कही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनूपगढ़ डीएसपी प्रशांत कौशिक और पुलिस कप्तान पर अब भरोसा नहीं रहा। उनका आरोप है कि पिछले 23 दिनों से केवल आश्वासन मिल रहा है, कार्रवाई नहीं। now देखना यह होगा कि क्या पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिला पाएगी या धरना और आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 04, 2025 08:04:47
Patna, Bihar:पटना, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार कांग्रेस ने एक श्रृंखला की शुरुआत की है जिसका नाम 20 साल 20 सवाल है। हर दिन कांग्रेस पार्टी के एक नेता बिहार से जुड़े मुद्दों पर 20 साल डबल इंजन की सरकार से सवाल करेगी कि उन्होंने क्या किया। उनसे जनता की तरफ से सवाल पूछे जाएंगे। अगर सरकार वोट चोरी से बनेगी तो वह जमीन चोर, मुनाफाखोर है। प्रधानमंत्री के दोस्त के तिजोरी में डालने में लगी हुई है। अडानी ने बिहार में भी पांव पसारे हैं। बिहार में अडानी को 1 रुपए प्रति दर से जमीन क्यों दी गयी। तीन महत्वपूर्ण सवाल खड़े होते हैं: केंद्र सरकार ने कहा कि हम बिहार को हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दे रहे हैं, वह पैकेज जो बिहार को देने की बात कही जा रही थी वह सिर्फ प्रचार था और प्रधानमंत्री की दोस्त को दे दी गई। दरअसल, यह UPA सरकार के समय में ऐलान किया गया था जिसे राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर बनाना था। दूसरा सवाल कि इस प्रोजेक्ट से एक लाख करोड़ का मुनाफा होना था और बिहार के लोगों के बजाय अडानी को दे दी गई। तीसरा सवाल अडानी अन्य राज्यों में फिक्स्ड रेट पर 3 रुपए प्रति यूनिट ठेका ले रहे हैं, मगर बिहार में 6 रूपये प्रति यूनिट ठेका दे दिया गया। इससे 56000 करोड़ रूपये का बचत बिहार में होता। तुम मुझे चंदा दो मैं तुम्हें धंधा दूंगा—इसी मुद्दे पर बिहार में वोट की चोरी हो रही है। कांग्रेस के समय में भी ठेके दिए जाते थे, पावर प्रोजेक्ट दिए जाते थे, एमओयू साइन होते थे। मगर इस मौजूदा सरकार हम दो और इनको दो पर चल रहे हैं। एक जय शाह के पिताजी और दूसरा जय शाह के चाचाजी। पिछले दिनों जब पीएम मोदी RSS का स्थापना दिवस मना रही थीं, तब राजस्थान NSUI के कार्यकर्ताओं और नेताओं को तमाम नेताओं की। जैसे ही RSS का प्रबुद्ध शासन में होगा तो संविधान का गला दबाया जाएगा। आज प्रधानमंत्री युवा संवाद कर रहे हैं इस पर कन्हैया ने कहा कि पीएम को आप लोग साधारण मनुष्य मत समझिए; वह अवतरित नॉन बायोलॉजिकल चीज है, वह युवाओं से बात कर रहे हैं यह अच्छी बात है, मगर पीएम से यह पूछा जाए कि क्या बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा या नहीं, या बस भतीजा को रोजगार मिलेगा। उन्हें याद दिलाना पड़ेगा कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं, नेता विपक्ष नहीं। बाइट: कन्हैया कुमार, NSUI राष्ट्रीय प्रभारी
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Oct 04, 2025 08:03:56
Motihari, Bihar:मोतिहारी में आधी रात से लगातार हो रहे मूसलाधार वर्षा के कारण मोतिहारी में जगह जगहों पर जल जमाव के कारण लोगो को परेशानी हो रही है। मोतिहारी की ज्यादातर दुकानें में ताला लगा हुआ दिखाई दे रहा है। तेज वर्षा के कारण मोतिहारी में लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।जिला में कई जगहों पर बिजली का तार और पेड़ टूटकर गिर गया है जिस वजह से आधी रात से मोतिहारी के कई इलाके में बिजली नही है। खेत खलिहानों में जल जमाव होने के कारण खेत मे लगे फसलों के बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है।लगातार हो रहे वर्षा को देखते हुए मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर पोलिंग पार्टी की दिनांक 4 एवं 5 अक्टूबर का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है साथ ही लगातार हो रहे वर्षापात को देखते हुए डीएम ने जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश देते हुए संपूर्ण जिला वासियों से अनुरोध किया है कि वे प्रतिकूल मौसम को देखते हुए अपने घरों में ही रहें।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 04, 2025 08:01:15
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन शुक्ला ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को एक अलग अंदाज में नसीहत दे डाली। सांसद रविकिशन शहर में आयोजित एक हेलमेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि लोग दूसरों को दिखाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें हेलमेट न लगाने की वजह से होती हैं। उन्होंने कहा कि लोग घर पर हेलमेट रखते हैं, लेकिन उसे पहनते नहीं। चेहरा दिखाने के चक्कर में बाजार निकल जाते हैं, और फिर ज़रा सी चूक ज़िंदगी पर भारी पड़ जाती है। रविकिशन ने अपने अंदाज में कहा सर का हिस्सा बहुत सेंसिटिव होता है, टक से लगता है आदमी फटता है, खून फेंकता है, चला जाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर निकलते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि धन-दौलत या शोहरत से बढ़कर अपनी सुरक्षा और जान है। - सांसद रविकिशन की यह नसीहत हर वाहन चालक के लिए एक सीख है। दिखावे से ज्यादा जरूरी है सुरक्षा क्योंकि ज़िंदगी अमूल्य है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Oct 04, 2025 08:01:01
Noida, Uttar Pradesh:सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी यदि वाकई में पिछड़ों अति पिछड़ों के शुभचिंतक हैं तो राहुल गांधी जी की सामाजिक न्याय की लड़ाई और जातीय जनगणना के मुद्दे पर समर्थन दें, और सत्ता की मलाई छोड़ें:: कांग्रेस ओम प्रकाश राजभर जी चर्चा में बने रहने के लिए दाएं और बाएं चिट्ठियाँ लिख रहे हैं, जबकि उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत पिछड़ों के मुद्दे पर की थी, लेकिन आज निजी लालच में भाजपा की गोद में सत्ता की मलाई खा रहे हैं, और पिछड़ों के हितों और अधिकारों को भूल गए हैं, राहुल गांधी जी लगातार इस देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं तो ओमप्रकाश राजभर जी क्यों नहीं हिम्मत जुटा पाते हैं, कि पिछड़ों के हक की लड़ाई में राहुल गांधी जी के मुहिम का हिस्सा बनें, और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सवाल करें, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्र सरकार से सवाल कर पाएं। क्योंकि उनको पिछड़ों के हित से ज्यादा सत्ता की कुर्सी पसंद है, जिस पर वह भाजपा की गोद में बैठे हैं, यदि वाकई वह पिछड़ों को शुभचिंतक हैं तो सत्ता का लालच छोड़कर पिछड़ों के हितों की लड़ाई के लिए राहुल गांधी जी के समर्थन में आएं, सिर्फ चिट्ठियां लिखने का नाटक न करें
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 04, 2025 08:00:42
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ସବୁଠୁ ବଡ ପର୍ବ ଗୋଷାଣୀ ଯାତ୍ରା ବେଶ୍ ଧୁମଧାମରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଛି। ସବୁଠିଁ ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗାପୂଜାର ମାହୋଲ ରହିଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ଗୋଷାଣିଦେବୀ ପରମ୍ପରା ଏକ ନିଆରା ପରମ୍ପରା। ତ୍ରୀଦିନାତ୍ମକ ପୁଜା ସରିବା ପରେ ବିଭିନ୍ନ ପିଠ ମାନଙ୍କରେ ପୁଜା ପାଉଥିବା ଗୋଷାଣିଦେବୀମାନଙ୍କୁ ନେଇ ସିଂହଦ୍ୱାର ନିକଟରେ ବସିଥିଲା ଏକ ଦେବସଭା। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ମହାଦୀପ ଉଠିବା ପରେ ଏହାକୁ ଦର୍ଶନ କରି ମଙ୍ଗଳା ନଦୀରେ ନିର୍ମିତ ଏକ କୃତ୍ରିମ ପୋଖରିରେ ଜଳବିସର୍ଜନ ନିତି ସମ୍ପର୍ଣ୍ଣ ହୋଇଛି। (ଭିଓ୨) ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ହେଉଛି ଧର୍ମ, ସଂସ୍କୃତି ଓ ବିଧି ପରମ୍ପରାର ସହର । ଲକ୍ଷଲକ୍ଷ ଭକ୍ତ କାଳିଆ ସାଆନ୍ତଙ୍କ ଶ୍ରୀମୁଖ ଦର୍ଶନ ଲାଗି ପୁରୀରେ ଗହଳି ଜମାଇଥାନ୍ତି। ଏଠାକାର ଗୋଷାଣୀ ପରମ୍ପରା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସହ ଜଡ଼ିତ ।ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗାପୂଜା ଭଳି ଏଠାରେ ଗୋଷାଣି ଦେବୀ ଉପାସନା ହୋଇଥାଏ। ଗତକାଲି ଏହି ଗୋଷାଣି ଦେବୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ବଡଦାଣ୍ଡରେ ଦେବସଭା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ବିଭିନ୍ନ ମଣ୍ଡପରେ ପୁଜା ପାଉଥିବା ଗୋଷାଣୀ ଦେବୀ ମାନେ ପାଟପଟୁଆରରେ ଆସି ଏହି ଦେବସଭାରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ। ସବୁଠୁଁଁ ଆଶ୍ଚ୍ଚର୍ଯ୍ୟର କଥା ହେଉଛି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମହାଦିପ ଉଠିବା ପରେ ଦେବସଭା ଭାଙ୍ଗିଥିଲା। ଆଉ ଗୋଷାଣି ପରମ୍ପରା ସହ ଜଡିତ ପଚାଶରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ମେଢଗୁଡିକ ଏକ ସଙ୍ଗେ ପୁଣି ପାଟପଟୁଆରରେ ଯାଇ ମଙ୍ଗଳାଘାଟରେ ନିର୍ମିତ ଏକ କୃତ୍ରିମ ପୁଷ୍କରୀଣିରେ ପାଣିରେ ଜଳବିସର୍ଜନ ହୋଇଛନ୍ତି। ଏଭଳି ନିଆରା ପରମ୍ପରା ଦେଖି କେବଳ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରବାସୀ ନୁହଁନ୍ତି ଦେଶବିଦେଶରୁ ଆସିଥିବା ଭକ୍ତଙ୍କ ମନରେ ମଧ୍ୟ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା ଭକ୍ତିମୟ ପରିବେଶ। ଏହି ଦେବସଭାରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ ଦୋଳମଣ୍ଡପ ସାହିର ଜହ୍ନିଖାଇ, ହରଚଣ୍ଡି ସାହିର ବାରବାଟୀ ଗୋଷାଣୀ, ଶୁନ୍ଯ ଗୋଷାଣି, ବେଲପ୍ରୀୟା ଠାକୁରାଣି, ଗେଲବାଇ, ନାଗା, ମହେଶ୍ୱର, ବୁଢାବୁଢି, ଚମ୍ପାଥି ଆଦି ପଚାଶରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଦେବାଦେବୀ। ଏହା ମଧ୍ୟରେ ହାଡିଆ ଭୁତ ସଦୃଶ ଏକ ମେଘକୁ ଦେଖି ବେଶ ଆନନ୍ଦିତ ହେଉଥିଲେ। ତେବେ ଏହି ଭୁତ ପରମ୍ପରା ଏବେ ଆସିଛି ପୂର୍ବରୁ ନଥିଲା। ଗହଳି ନିୟନ୍ତ୍ରଣ କରିବା ଲାଗି ପ୍ରାୟ ୧୦ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ ହୋଇଥୋଲେ। କେବଳ ଜଳବିସର୍ଜନ ସ୍ଥାନରେ ୨ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ କରାଯାଇଥିଲା। ବାଇଟ୍- ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ସଂସ୍କୃତି ଗବେଷକ (ଫାଭିଓ) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ବିଭିନ୍ନ ୟାନିଯାତ୍ରାର ଭିଡ ଭଳି ଗୋଷାଣିଯାତ୍ରା ଦେଖିବାକୁ ମଧ୍ୟ ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତଙ୍କ ଗହଳି ଦେଖିଯାଇଥିଲା। ତେବେ ଶାନ୍ତିସୃଙ୍ଖଳାର ସହ ଗୋଷାଣି ଯାତ୍ରା ଶେଷହୋଇଛି।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 04, 2025 08:00:24
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ସବୁଠୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାର ପର୍ବ ଗୋଷାଣୀ ଯାତ୍ରା ବେଶ୍ ଧୁମଧାମରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଛି। ସବୁଠୁଁ ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗାପୂଜାର ମାହୋଳ ରହିଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ଗୋଷାଣୀଦେବୀ ପରମ୍ପରା ଏକ ନିଆରା ପରମ୍ପରା। ତ୍ରୀଦିନାତ୍ମକ ପୁଜା ସରିବା ପରେ ବିଭିନ୍ନ ପିଠ ମାନଙ୍କରେ پୁଜା ପାଉଥିବା ଗୋଷାଣିଦେବୀମାନଙ୍କୁ ନେଇ ସିଂହଦ୍ୱାର ନିକଟରେ ବସିଥିଲା ଏକ ଦେବସଭା। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ମହାଦୀପ ଉଠିବା ପରେ ଏହାକୁ ଦର୍ଶନ କରି ମଙ୍ଗଳା ନଦୀରେ ନିର୍ମିତ ଏକ କୃତ୍ରିମ ପୋଖରିରେ ଜଳବିସର୍ଜନ ନିତି ସମ୍ପର୍ଣ୍ଣ ହୋଇଛି। ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ହେଉଛି ଧର୍ମ, ସଂସ୍କୃତି ଓ ବିଧି ପରମ୍ପରାର ସହର । ଲକ୍ଷଲକ୍ଷ ଭକ୍ତ କାଳିଆ ସାଆନ୍ତଙ୍କ ଶ୍ରୀମୁଖ ଦର୍ଶନ ଲାଗି ପୁରୀରେ ଗହଳି ଜମାଇଥାନ୍ତି। ଏଠାକାର ଗୋଷାଣୀ ପରମ୍ପରା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସହ ଜଡ଼ିତ ।ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗାପୂଜା ଭଳି ଏଠାରେ ଗୋଷାଣୀ ଦେବୀ ଉପାସନା ହୋଇଥାଏ। ଗତକାଲି ଏହି ଗୋଷାଣୀ ଦେବୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ବଡଦାଣ୍ଡରେ ଦେବସଭା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ବିଭିନ୍ନ ମଣ୍ଡପରେ ପୁଜା ପାଉଥାବା ଗୋଷାଣୀ ଦେବୀ ମାନେ ପାଟପଟୁଆରରେ ଆସି ଏହି ଦେବସଭାରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ। ସବୁଠୁଁ ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟର କଥା ହେଉଛି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମହାଦିପ ଉଠିବା ପରେ ଦେବସଭା ଭାଙ୍ଗିଥିଲା। ଆଉ ଗୋଷାଣି ପରମ୍ପରା ସହ ଜଡ଼ିତ ପଚାଶରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ମେଢଗୁଡିକ ଏକ ସଙ୍ଗେ ପୁଣି ପାଟପଟୁଆରରେ ଯାଇ ମଙ୍ଗଳାଘାଟରେ ନିର୍ମିତ ଏକ କୃତ୍ରିମ ପୁଷ୍କରୀଣିରେ ପାଣିରେ ଜଳବିସର୍ଜନ ହୋଇଛନ୍ତି। ଏଭଳି ନିଆରା ପରମ୍ପରା ଦେଖି କେବଳ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରବାସୀ ନୁହଁନ୍ତି ଦେଶବିଦେଶରୁ ଆସିଥିବା ଭକ୍ତଙ୍କ ମନରେ ମଧ୍ୟ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା ଭକ୍ତିମୟ ପରିବେଶ। ଏହି ଦେବସଭାରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ ଦୋଳମଣ୍ଡପ ସାହିର ଜହ୍ନିଖାଇ, ହରଚଣ୍ଡି ସାହିର ଵାରବାଟୀ ଗୋଷାଣୀ, ଶୁନ୍ଯ ଗୋଷାଣି, ବେଳପ୍ରୀୟା ଠାକୁରାଣୀ, ଗେଲବାଇ, ନାଗା, ମହେଶ୍ଵର, ବୁଡାବୁଡ଼ି, ଚମ୍ପାଥି ଆଦି ପଚାଶରୁ উର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଦେବାଦେବୀ। ଏହା ମଧ୍ୟରେ ହାଡିଆ ଭୁତ ସଦୃଶ ଏକ ମେଘକୁ ଦେଖି ନିାନନ୍ଦିତ ହେଉଥିଲେ। ତେବେ ଏହି ଭୁତ ପରମ୍ପରା ଏବେ ସୁଦ୍ଧିାନ୍ତି ଆସିଛି ପୂର୍ବରୁ ନଥିଲା। ଗହଳି ନିୟନ୍ତ୍ରଣ କରାଯାଇଥିଲା ପ୍ରାୟ ୧୦ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ। କେବଳ ଜଳବିସର୍ଜନ ସ୍ଥାନରେ ୨ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ କରାଯାଇଥିଲା।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top