Back
किशनगंज के खगड़ा मेले में दुकानदारों का हंगामा, खाली कराने का दबाव बढ़ा
ASAmit Singh
Feb 23, 2026 12:17:08
Kishanganj, Bihar
किशनगंज का ऐतिहासिक खगड़ा मेला जो कभी एशिया के सबसे बड़े पशु मेलों में शुमार था आज अपने दुकानदारों की आंखों में आंसू और दिल में दर्द लिए खड़ा है। मेले का समय पूरा होने के बाद प्रशासन और मेला संचालक की ओर से दुकानें खाली करने का दबाव दिया जा रहा है। आधे से अधिक दुकानों को उजाड़ दिया गया है, जिसके बाद दूर-दराज से आए दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और खगड़ा मेला कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करने लगे। सैकड़ों दुकानदारों ने मेला कार्यालय में मेला संचालक बबलू कुमार साह का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इनके अनुसार दूर-दूर से परिवार छोड़कर बड़ी उम्मीद के साथ व्यापार के लिए आए थे, और इस मेले में दुकान जमाने में लगभग 10 से 15 दिन ऐसे ही गुजर गये। अब जबकि मेले में भीड़ आई, और दुकान चलने लगी... तो अब अचानक खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हमारा कारोबार घाटे में चल रहा है। लाखों का माल लगा है, अब सब बर्बाद हो जायेगा। साल भर की कमाई इसी मेले पर टिकी है। दुकानदारों ने कहा कि होली तक मेले की अनुमति हर साल मिलती आई है। इस बार क्यों नहीं दिया जा रहा है। मेला संचालक बबलू कुमार साह का कहना है कि मेले में दुकानदारों को लाने के लिए हमने महीनों मशक्कत की। अब जिला प्रशासन ग्राउंड खाली करने का आदेश दे रहा है। अगर दुकानदारों की मांग नहीं मानी गई, तो आने वाले सालों में दुकानदारों को बुलाना मुश्किल हो जाएगा। एड्म से मामले को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा कि दुकानदारों की मांग को जिला पदाधिकारी से मिलकर रखा जायेगा उनका दिशा निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 23, 2026 13:53:250
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 23, 2026 13:53:150
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 23, 2026 13:52:510
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 23, 2026 13:52:310
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 23, 2026 13:52:190
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 23, 2026 13:52:02Raipur, Chhattisgarh:बालोद सिवनी में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ठनेश टेमार्य की मौत बस टक्कर से
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 23, 2026 13:51:500
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 23, 2026 13:51:360
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 23, 2026 13:50:250
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 23, 2026 13:50:010
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 23, 2026 13:49:450
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 13:49:310
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 23, 2026 13:49:140
Report