Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katihar854105

भैंस को साथी बनाकर मतदान: लोकतंत्र में किसान-परंपरा का नया आदर्श

RKRANJAN KUMAR
Nov 11, 2025 07:42:07
Katihar, Bihar
भैंस मेरी धरोहर है और लोकतंत्र मेरा गर्व पारंपरिक और सबसे भरोसेमंद साथी भैंस को चुना कटिहार विधानसभा क्षेत्र के दलन निवासी मतदाता आनंद कुमार सिंह सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र तक पहुंचे, जो उनके गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भैंस मेरी धरोहर है और लोकतंत्र मेरा गर्व । मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि लोग जहां बाइक या अन्य साधनों से मतदान करने जाते हैं, वहीं उन्होंने अपने पारंपरिक और सबसे भरोसेमंद साथी भैंस को चुना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TSTushar Srivastava
Nov 11, 2025 09:14:36
Lucknow, Uttar Pradesh:संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का लखनऊ से कनेक्शन की चर्चा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने पड़ताल शुरू कर दी है। चर्चा है कि शाहीन के दादा-दादी लालबाग इलाके में कहीं रहते थे। ऐसे में उसका काफी पहले यहां आना हुआ था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। UP पुलिस जम्मूकश्मीर पुलिस से शाहीन के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि उसके परिवार और रिश्तेदारों के बारें में जानकारी मिल सके। सूत्रों का दावा है कि शाहीन मुजाम्मिल की गुरलफ़्रेंड है और जिस कार से AK-47 मिला है वो कार शाहीन की है। शाहीन के बारे में दावा है कि वो फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना को जैश आतंकी संगठन का भारत मे महिला विंग और रिक्रूटमेंट तैयार करने जिम्मा सौंपा गया था।
0
comment0
Report
TSTushar Srivastava
Nov 11, 2025 09:14:15
Lucknow, Uttar Pradesh:डॉक्टर परवेज अंसारी के घर से राजधानी लखनऊ के मडियाओ थाना क्षेत्र के IIM रोड के मुताक्कीपुर में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर NIA और ATS की टीम ने छापेमारी की और डॉक्यूमेंट इकट्ठा करके लेकर गई है परवेज अंसारी एटीएस के हाथ नहीं लगे हैं डॉक्टर परवेज अंसारी फरीदाबाद से गिरफ्तार मुजम्मिल और शाहिद शाहीन के काफी ग़रीबी बताए जा रहे हैं पड़ोसी का कहना है कि वह अकेले आते थे अकेले रहते थे बहुत ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे पिछले 2-3 दिनों से घर पर नहीं आए हैं परवेज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं उनके घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी है जिस पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की पास भी लगा हुआ है
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Nov 11, 2025 09:14:05
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Nov 11, 2025 09:13:38
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली दिल्ली धमाके में शामली के रहने वाले नौमान की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा झिंझाना रहने वाले युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि नौमान सोमवार की शाम अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने दिल्ली गया था। बताया गया कि पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी धमाका हुआ और वह चपेट में आ गया। नौमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अमन को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही नमन की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी झिंझाना भी परिजनों से मिलने पहुंचे। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 09:13:24
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए अशोक गुज्जर और लोकेश अग्रवाल और अशोक गुज्जर को शहीद का दर्जा देने की मांग, परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर किया हसनपुर रहरा मार्ग जाम — प्रशासन ने हालात संभाले दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो युवकों की मौत के बाद सोमवार को मृतक अशोक गुज्जर के गांव में आक्रोश भड़क गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों को शहीद का दर्जा देने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर गांव के बाहर हसनपुर रहरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। डीएम अमरोहा निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जाम खुलवा लिया गया है, परिजनों से वार्ता हो गई है और जिला प्रशासन की ओर से जो भी सहायता संभव होगी, वह दी जाएगी। गांव में अब भी माहौल गमगीन है, वहीं ग्रामीणों ने सरकार से दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने और परिवारों को स्थायी आर्थिक मदद देने की मांग दोहराई है।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Nov 11, 2025 09:13:04
Bhagalpur, Bihar:दिल्ली धमाके का बदला लेने की धमकी: महागठबंधन जेल जाएगा, सनातन पर वोट करके,14 तारीख के बाद तेजस्वी समेत महागठबंधन के नेता जेल जाएंगे फांसी का फंदा तैयार है पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में वोट किया वोट करने के बाद ज़ी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में हुए धमाके का बदला बिहार के वोटर लेंगे... सनातन पर वोट करेंगे... पाकिस्तान को अब फिर से घुसकर मारने की बारी है... अबकी बार नहीं छोड़े... पाकिस्तान मानसिकता वाले लोग हिंदुस्तान में बैठे कुछ लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं... अश्विनी चौबे ने कहा तेजस्वी सरकार में नहीं जेल में जाने वाले हैं इनके लिए कैदियों ने फांसी का फंदा तैयार कर लिया है... 14 तारीख के बाद महागठबंधन के सभी नेता जेल के मुख्य कैदी बनेंगे और फांसी पर लटकाए जाएंगे.... वक़्फ़ कानून को कूड़ेदान में फेंकने वालों पर भड़के अश्विनी चौबे कहा तेजस्वी होते कौन है वह कानून को कूड़ेदान में फेंकने वाले पढ़े होते तो जानते कानून के बारे में... लालू फैमिली ने नहीं बनाया वक़्फ़ कानून जो... अपने भाई का सगा नहीं हुआ वह बिहार का क्या सागा होगा तेजस्वी... बुलेट का जबाब वोट (वैलेट) होगा...सनातन का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान...
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 09:12:12
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर दिल्ली के लालकिले ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की मौत के बाद गमगीन माहौल के बीच दोनों दोस्तों के शव एक साथ पहुंचे उनके घर , दोस्ती की आखिरी मुलाकात की दास्तां ने सबको रुला दिया दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद मंगलवार सुबह दोनों के शव जब एक साथ उनके घरों पर पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। हसनपुर रहरा अड्डा में लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव में अशोक गुज्जर के शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हर किसी की आंखें नम थीं, हवा तक में ग़म घुल गया। हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव के अशोक गुज्जर दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, लोकेश अग्रवाल खाद विक्रेता थे और सोमवार को अपनी बीमार समधन को देखने दिल्ली के एक अस्पताल गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने अपने दोस्त अशोक गुज्जर को लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए फोन किया। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था — जिस वक्त दोनों मिलने वाले थे, उसी समय भयानक धमाका हुआ जिसने दोनों की जिंदगी छीन ली। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली से दोनों दोस्तों के शव एक साथ अमरोहा पहुंचे। सबसे पहले हसनपुर में रहरा अड्डा में लोकेश अग्रवाल का पार्थिव शरीर पहुंचा, वहीं थोड़ी देर बाद अशोक गुज्जर का शव भी उनके गांव पहुंच गया। दोनों के शवों के पहुंचते ही परिवार के लोग फफक पड़े। रहरा अड्डा और मंगरोला गांव में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग दोनों दोस्तों के घर पहुंचे। मातम में डूबे गांवों में हर आंख नम थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। दोस्तों की जोड़ी, जो हमेशा साथ दिखाई देती थी, अब आखिरी सफर में भी साथ चली गई। लालकिले के पास हुई वह मुलाकात जो एक दोस्ती की निशानी बनने वाली थी, अब हमेशा के लिए दर्द बनकर रह गई। बाइट पवन अग्रवाल मृतक लोकेश अग्रवाल का रिश्तेदार रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 09:11:53
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर दिल्ली के लालकिले ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की मौत के बाद गमगीन माहौल के बीच दोनों दोस्तों के शव एक साथ पहुंचे उनके घर , दोस्ती की आखिरी मुलाकात की दास्तां ने सबको रुला दिया दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद मंगलवार सुबह दोनों के शव जब एक साथ उनके घरों पर पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। हसनपुर रहरा अड्डा में लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव में अशोक गुज्जर के शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हर किसी की आंखें नम थीं, हवा तक में ग़म घुल गया। हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव के अशोक गुज्जर दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, लोकेश अग्रवाल खाद विक्रेता थे और सोमवार को अपनी बीमार समधन को देखने दिल्ली के एक अस्पताल गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने अपने दोस्त अशोक गुज्जर को लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए फोन किया। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था — जिस वक्त दोनों मिलने वाले थे, उसी समय भयानक धमाका हुआ जिसने दोनों की जिंदगी छीन ली। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली से दोनों दोस्तों के शव एक साथ अमरोहा पहुंचे। सबसे पहले हसनपुर में रहरा अड्डा में लोकेश अग्रवाल का पार्थिव शरीर पहुंचा, वहीं थोड़ी देर बाद अशोक गुज्जर का शव भी उनके गांव पहुंच गया। दोनों के शवों के पहुंचते ही परिवार के लोग फफक पड़े। रहरा अड्डा और मंगरोला गांव में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग दोनों दोस्तों के घर पहुंचे। मातम में डूबे गांवों में हर आंख नम थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। दोस्तों की जोड़ी, जो हमेशा साथ दिखाई देती थी, अब आखिरी सफर में भी साथ चली गई। लालकिले के पास हुई वह मुलाकात जो एक दोस्ती की निशानी बनने वाली थी, अब हमेशा के लिए दर्द बनकर रह गई
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Nov 11, 2025 09:11:28
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:गुजरात के अहमदाबाद में ATS द्वारा तीन संदिग्ध आतंकी पकड़े गए थे. उन पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों में आजाद सुलेमान और सुहेल ने बुढ़ाना के दाऊद मदरसे में तालीम हासिल की थी. आजाद सुलेमान ने 2018 में बुढ़ाना कस्बे के मदरसा दाऊद अरबीया दारुल उलूम अजीजिया में एडमिशन लिया था और दो साल तक तालीम हासिल कर कोरोना काल में मदरसा छोड़कर चला गया था. वहीं लखीमपुर खीरी सुहेल ने तीन माह पहले एडमिशन लिया था और डेढ़ माह तक तालीम हासिल कर 4 नवम्बर को अपने पिता की बीमारी का कहकर मदरसे से चला गया था. अहमदाबाद में इन संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने के बाद अब खुफिया एजेंसी मदरसे पर पहुंची और मदरसे के रिकॉर्ड को खंगालते हुए मदरसा संचालकों से पूछताछ की और टीम वापस लौट गई.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 11, 2025 09:11:05
Udayabata, Odisha:ଉତ୍କଳୀୟ ସଂସ୍କୃତି, ପରର୍ମ୍ପରା ଓ ନୌବାଣିଜ୍ୟର ଗାଥାକୁ ଉଦଜୀବିତ କରିବା ପାଇଁ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ନାଉଗାଁ ସାଂସ୍କୃତିକ ପରିଷଦ ଆନୁକୁଳ୍ୟରେଆୟୋଜିତ ହେଉଥିବା ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ ଉତ୍ସବ ଓ ନାଉଗାଁ ମହୋତ୍ସବ ଉଦଯାପିତ ହୋଇଯାଇଛି ।ସ୍ଥାନୀୟ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀମାନେ sାଧବ ପୁଅ ଓ ସାଧବାଣୀ ବେଶରେ ସଜ୍ଜିତ ହୋଇ ଦେବୀ ନଦୀ କୂଳରେ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରିଥିଲେ ।ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଅତିଥି ଭାବେ ପୂର୍ବତନ ନ୍ୟାୟାଧୀଶ ଅରଜିତ ପଶାୟତ,ଜିଲ୍ଲା ବିଜେପି ସଭାପତି ପ୍ରତାପ ମିଶ୍ର,ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟକ ଜ୍ୟୋତିଷ ଦାସ,ବିଶିଷ୍ଟ ସାହିତ୍ୟିକ ବାବାଜୀ ପଟନାୟକ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗ ଦେଇ ଅତୀତର ସାଧବ ପୁଅ ଓ ନୌବାଣିଜ୍ୟ ପରମ୍ପରା ସହିତ ଆଧୁନିକ ସମାଜର ବାଣିଜ୍ୟ ଉପରେ ଆଲୋକପାତ କରିଥିଲେ ।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Nov 11, 2025 09:10:26
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव : दिल्ली बम विस्फोट पर सांसद साक्षी महाराज का बयान। घटना की जानकारी पर गृहमंत्री अमित शाह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे - साक्षी। सघन जांच चल रही है और यह जांच का महत्व तब बहुत बढ़ जाता है जब सारा देश भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल लोह पुरुष के नाम पर एकता की यात्रा निकाल रही है भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है - साक्षी। अमृत में विष घोलने का काम किसने किया , इसके पीछे किसकी साजिश है- साक्षी। सरकार बहुत गहनता से जांच कर रही है, जो कोई जहां तक तार जुड़े होंगे, उसे बक्सा नहीं जाएगा- साक्षी। दिल्ली घटना की जितनी निंदा की जाए वह बहुत कम है - साक्षी। उन्नाव कैम्प कार्यालय में सासंद ने दिया बयान。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top