Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katihar854105

कटिहार में महागठबंधन की जीत के लिए तारिक अनवर की वक्फ बिल विरोधी स्पष्ट रणनीति

RKRANJAN KUMAR
Oct 26, 2025 15:01:32
Katihar, Bihar
कटिहार कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की रणनीतिक बैठक संपन्न। बैठक में कटिहार जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में सांसद तारिक अनवर ने वक्फ बिल के खिलाफ होने की स्पष्ट बात कही; तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी की राय भी इस मुद्दे पर सामने आई। जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां इसका विरोध स्वाभाविक है। हमारा रुख स्पष्ट है—हम इस बिल के खिलाफ हैं। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बुलाई गई थी और महागठबंधन की सरकार बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की गई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KDKuldeep Dhaliwal
Oct 26, 2025 17:49:55
Mansa, Punjab:मानसा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं. सीसीटीवी कैमरे में मारू हथियार लेकर घूमते चोर नजर आए. मानसा शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि रात को किसी भी घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. शहर की गलियों में रात समय हाथों में लोहे की राड़ और मारू हथियार लेकर घूमते हैं, लेकिन पुलिस के हाथ इन चोरों को पकड़ने से खाली हैं. मानसा शहर में देर रात इन चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. परिवार एक शादी समारोह में गया था, चोरों ने साढ़े तीन तोले सोना-चांदी और नगदी ले कर फरार हो गए. गलीयों में घूम रहे बेवकूफ चोरों की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है. शहर वासी वरिंदर पाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अबोहर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन रात के समय घर में चोरी हो जाने के कारण चोर घुस गए और उन्होंने नया मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि इन चोरों के हाथों में मारू हथियार दिख रहे हैं और ये लोग रात में बड़ी घटना भी अंजाम दे सकते हैं. पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे लोगों को पकड़ा जाए ताकि शहर में चोरी की वारदात रोक सकें. शहर में अगर पुलिस सतर्क रहे तो ऐसे लोगों को पकड़ा जा सकता है.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 26, 2025 17:49:36
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बैंक मोतीड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर बसेरा कम्पलेक्स में रहनेवाली एक 75 साल की वृद्धा को अपराधी झांसा देकर सोने की चूड़िया व अंगूठी लेकर फरार हो गए. घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. परिजन थाना में घटना की लिखित शिकायत की है. वृद्धा के पुत्र सूरज जिंदल ने बताया कि उनकी मां पूजा करने मंदिर गई थी. वापसी में करीब शाम के पांच बजे घर के सामने ही दो लोग आकर उनकी मां को घर की परेशानियों के निवारण का उपाय बताने का झांसा देकर उनके हाथ से सोने की चुडिया और अंगूठी निकाल कर अपने पास रख लिया यह कहते हुए कि सोने के आभूषण को मंत्र से सिद्धि करनी होगी. यही नहीं उन्हें बगैर पीछे मुड़े 80 कदम चलने को कहा. और फिर माता जी जैसे ही आगे बढ़ी दोनों बदनाश कॉलोनी से बाहर निकले जिसके बाद एक तीसरा व्यक्ति बाईक लेकर आया और फिर तीनों बदमाश धनसार की तरफ भाग निकले. सूरज जिंदाल ने बताया कि लुटे गए आभूषण 30 से 40 ग्राम का था जिसका मूल्य करीब 4 लाख रु है. पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Oct 26, 2025 17:49:20
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई पहुंचे यूपी के पंचायत राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओ.पी. राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा... “अखिलेश जी परिवार डवलपमेंट ऑथोरिटी चला रहे हैं।” बताते चलें कि राजभर ने यह टिप्पणी पीडीए को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की। उन्होंने कहा.... “भाजपा ने अपने सहयोग से मुलायम सिंह यादव जी को मुख्यमंत्री बनाया, मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाया, अनुप्रिया पटेल जी को मंत्री बनाया, और संजय निषाद तथा ओ.पी. राजभर को भी भाजपा ने ही नेता बनाया।” राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा, कि “इन लोगों ने पीडीए पाठशाला में सिर्फ A से अखिलेश और D से डिंपल पढ़ाया है। इनके यहां लोडर पैदा हो रहे हैं और भाजपा में लीडर।” बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर बोले.... “हमारी पार्टी ने एनडीए से दो-तीन सीटें चाही थीं, लेकिन बिहार इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को सही फीडबैक नहीं दिया, इसलिए बात नहीं बनी।” उन्होंने कहा कि ये सभाएं गुलामों को गुलामी का अहसास कराने के लिए की जा रही हैं।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Oct 26, 2025 17:49:05
0
comment0
Report
SKSudarshan Khillare
Oct 26, 2025 17:48:51
Yeola, Maharashtra:नाशिक जिल्ह्यातील निफाड तालुक्याच्या पूर्व भागात काल रात्री झालेल्या परतीच्या मुसळधार पावसामुळे मोठे नुकसान झाले आहे. गोळेगाव, गोंदेगाव,आणि मरळगोई परिसरात पावसाचा जोर अधिक होता. या अतिवृष्टीमुळे परिसरातील नद्यांना पूर आला असून, काही ठिकाणी बंधारे फुटल्याने पुराचे पाणी थेट शेतात शिरले. या पाण्यामुळे विशेषतः मका पिकांचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे. शेतात नद्यांचे पाणी शिरल्याने उभ्या शेती पिकांचे अतोनात नुकसान झाले असून, हातातोंडाशी आलेले पीक वाया गेल्याने शेतकरी हवालदिल झाले आहेत. प्रशासनाने तातडीने नुकसानीचे पंचनामे करून भरपाई द्यावी, अशी मागणी परिसरातील शेतकरी करत आहेत。
0
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Oct 26, 2025 17:48:21
Dwarka, Gujarat:અરબી સમુદ્રમાં સર્જાયેલા સંભવિત ચક્રવાતી સંકટને પગલે ભારતીય કોસ્ટ ગાર્ડે ગુજરાતના દરિયાકાંઠે 'રેડ એલર્ટ' જાહેર કર્યું છે. ભારતીય હવામાન વિભાગ (IMD)ની ચેતવણીને ધ્યાનમાં રાખીને, કોસ્ટ ગાર્ડે તમામ માછીમારો અને જહાજોને તાત્કાલિક ધોરણે નજીકના પોર્ટ પર પરત ફરવાનો આદેશ આપ્યો છે. આ સંભવિત ચક્રવાતને કારણે તોફાની પવનો અને ઊંચા મોજાંની શક્યતાને જોતાં દરિયાકાંઠે 'હાઈ એલર્ટ' જાહેર કરવામાં આવ્યું છે.કોસ્ટ ગાર્ડે તમામ બોટોને સલામત વિસ્તારોમાં પહોંચી જવા તાકીદ કરી છે અને કોઈપણ સંજોગોમાં દરિયામાં પ્રવેશ ન કરવાની સ્પષ્ટ સૂચના આપી છે. આ ઉપરાંત, કોસ્ટ ગાર્ડની ટીમો પરિસ્થિતિ પર સતત નજર રાખી રહી છે અને જરૂર પડે તો બચાવ કામગીરી માટે તૈયાર છે. ભારતીય હવામાન વિભાગે જણાવ્યું છે કે, ચક્રવાતી પરિસ્થિતિની ગંભીરતાને ધ્યાનમાં રાખીને દરિયાકાંઠાના વિસ્તારોમાં સલામતીના પગલાં લેવામાં આવી રહ્યા છે.સ્થાનિક તંત્રે દરિયાકાંઠાના ગામડાઓમાં રહેતા નાગરિકોને સાવચેત રહેવા અને સરકારી સૂચનાઓનું પાલન કરવા અપીલ કરી છે. ગુજરાતના દરિયાકાંઠે આવેલા જિલ્લાઓ જેમ કે ગીર સોમનાથ, જૂનાગઢ, પોરબંદર અને દેવભૂમિ દ્વારકામાં વિશેષ સાવચેતીના પગલાં લેવામાં આવ્યા છે. આ ઘટનાને પગલે માછીમારો અને દરિયાઈ વેપારીઓને તેમની સલામતી માટે તાત્કાલિક সিদ্ধান্ত લેવા જણાવાયું છે.કોસ્ટ ગાર્ડ અને હવામાન વિભાગે નાગરિકોને આગામી 48 કલાક સુધી સતર્ક રહેવા અને દરિયાકાંઠે જવાનું ટાળવા સૂચના આપી છે
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Oct 26, 2025 17:47:56
Sakti, :सक्ती जिले के थाना मालखरौदा पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की माँग करने, पैसे नहीं देने पर रस्सी से गला घोट कर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर एक युवक की हत्या कर दी थी. मृतक एवं आरोपीगण एक ही गाँव से है. मृतक का शव ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास मृत अवस्था में पड़ा था जिसका छोटू राम यादव निवासी ग्राम दलालपाली के रूप में पहचान हुआ था. मृतक के शव परीक्षण, गवाहों के कथन, एवं पी.एम. रिपोर्ट तथा साक्ष्य के आधार प्रथम दृष्टया मामला में हत्या किए जाना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया. संदिग्धों से पूछताछ तथा साइबर टीम की मदद से पूछताछ करने पर आरोपितों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया. विवेचना कार्यवाही करते आरोपिगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 26, 2025 17:47:22
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर बदमाश तेजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश करीब 10 महीने पहले हुई एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने बदमाश तेजा को बीरापट्टी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में बदमाश पर फायरिंग की। इस दौरान तेजा के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है。
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Oct 26, 2025 17:47:08
Jind, Haryana:डोंकी रूट से विदेश जाना न केवल अपराध — बल्कि जीवन और समाज दोनों के लिए घातक कदम” जींद पुलिस तीन युवकों को रिसीव किया जो अवैध रूप से ‘डोंकी रूट’ से अमेरिका गए थे जींद जिला: अजय पुत्र राजेश निवासी भैरो खेड़ा, लब्जोत सिंह पुत्र तहलसिंह निवासी निम्नाबाद व नवीन पुत्र जोगेंद्र निवासी पीलूखेड़ा कुछ समय पूर्व गैर-कानूनी तरीके से ‘डोंकी रूट’ के माध्यम से अमेरिका चले गए थे। अब ये तीनों युवक अमेरिका से वापस लौट आए हैं, जिन्हें डीएसपी संदीप कुमार की अगुवाई में जींद पुलिस द्वारा सुरक्षित रिसीव किया गया। जिन्हें सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसपी जींद कुलदीप सिंह ने बताया कि ‘डोंकी रूट’ से विदेश जाना एक गंभीर अपराध होने के साथ-साथ समाज की प्रतिष्ठा पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। इस तरह की अवैध यात्रा न केवल आर्थिक हानि का कारण बनती है बल्कि जीवन को भी खतरे में डाल देती है। कई बार ऐसे मामलों में युवाओं को रास्ते में शारीरिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी, या यहां तक कि जान तक गंवानी पड़ जाती है। एसपी जींद ने समस्त जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि — अगर कोई व्यक्ति विदेश जाना चाहता है तो हमेशा वैध और प्रॉपर चैनल के माध्यम से ही जाए। वीज़ा लगवाने से पहले एजेंट या संस्था का पूरा सत्यापन करें और किसी भी अंजान व्यक्ति के झूठे लालच में न आएं। अवैध रूप से विदेश जाना केवल पैसों की बर्बादी नहीं, बल्कि समाज में नकारात्मक संदेश देने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रख रही है और जो भी व्यक्ति ‘डोंकी रूट’ जैसे गैरकानूनी रास्तों से युवाओं को बरगलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी जींद ने आगे कहा कि जिला पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है ताकि युवा सही मार्ग अपनाकर अपनी मंज़िल तक पहुंचें और देश का नाम रोशन करें।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 26, 2025 17:46:53
Krishnanagar, West Bengal:বাংলাদেশের চুয়াডাঙ্গার দর্শনা বন্দর চেকপোস্ট দিয়ে ৩১ বাংলাদেশী নারী-পুরুষ, শিশুকে হস্তান্তর বাংলাদেশ এর পলিসি কে করলো বিএসএফ। ভারতে বিভিন্ন সময় আটক বাংলাদেশী নাগরিকদের পতাকা বৈঠকের মাধ্যমে চুয়াডাঙ্গার দর্শনা বন্দর চেকপোস্ট দিয়ে ৩১ জন মোট নারী-পুরুষ শিশুকে বাংলাদেশে ফেরত দিলো বিএসএফ।ভারতের গেদে ক্যাম্প কমান্ডার মোবাইল ফোনের মাধ্যমে অবগত করেন বাংলাদেশে, যে ভারতের অভ্যন্তরে বিভিন্ন সময়ে গ্রেপ্তার হওয়া ১৬ জন পুরুষ, ১০ জন মহিলা, ২ জন তৃতীয় জেন্ডার, এবং ৩ জন শিশু মোট ৩১ জন বাংলাদেশী নাগরিককে ফেরত দিবেন। বিএসএফ তাদের নাম ঠিকানা ও মোবাইল নম্বর বিজিবির কাছে দেয়, এরপর বিজিবি এসব বাংলাদেশীদের পরিচয় সনাক্ত করে দর্শনা আইসিপির সীমান্ত পিলার ৭৬ এর কাছে পতাকা বৈঠকের মাধ্যমে বিএসএফ 31 জন কে ফেরত পাঠায়।31 জনের বাড়ি বাংলাদেশের ঢাকা, মানিকগঞ্জ, কুমিল্লা, ফেনী, নোয়াখালী, শেরপুর, মৌলভীবাজার, কুড়িগ্রাম, ময়মনসিংহ, খুলনা, যশোর, নড়াইল, সাতক্ষীরা ও চুয়াডাঙ্গায় বিভিন্ন এলাকায়। তারা কাজের সন্ধানে বিভিন্ন সীমান্ত দিয়ে দালালের মাধ্যমে অবৈধভাবে ভারতে এসেছিল। ভারতে মুম্বাই শহরে কাজ করে জীবন-জীবিকা চালাতো।recently চলমান অভিযানে ভারতীয় পুলিশ তাদের আটক করে কারাগারে পাঠায়। এরপর কারাগার থেকে পশ্চিমবঙ্গের গেদে চেকপোস্ট দিয়ে বাংলাদেশে ফেরত পাঠিয়েছে。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top