Back
कटिहार-सीमा पर गैस कटिंग माफिया का भंडाफोड़, 18 सिलेंडर जब्त
RKRANJAN KUMAR
Mar 23, 2026 07:31:19
Katihar, Bihar
कटिहार ब्रेकिंग --
खाकी के नाक के नीचे गैस कटिंग का खेल, हुआ मामला दर्ज
कटिहार-भागलपुर सीमा क्षेत्र के कटिहार सीमा में पुलिस ने किया अवैध गैस कटिंग व रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो लोगों पर देर रात फिर मामला दर्ज
पूरी दुनिया जहां गैस के लिए परेशान है बिहार में लाइनों की लंबी कर सिलसिला जारी है वहीं कालाबाजारी करने वाले इसे बाद नहीं आ रहे
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के कटिहार जिला के भागलपुर सीमा से पूर्णिया सीमा क्षेत्र के बीच करीब एक दर्जन अवैध गैस कटिंग क्षेत्र
बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल, नेपाल तक जाने वाले ट्रकों से होता है यह अवैध रिफिलिंग और तेल कटिंग का काम
होती थी करीब पुलिस बैरेक से 50 मीटर की दूरी पर अवैध गैस रिफिलिंग
कुर्सेला पुलिस और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर किया कारवाई
प्रशासन ने पंकज साह और शत्रुघ्न सहनी पर मामला दर्ज कर 18 सिलेंडर को किया जब्त
गैस व तेल कटिंग माफियाओं में मचा हरकंप
इस तरह की माफियाओं का नेटवर्क कितना तेज कि हरेक सूचना देने वाले वर्ग को बना रहता है दहशत
तेल का काला गोरखधंधा खेल में कई सफेदपोश एवं दबंग प्रवृत्ति के लोग भी शामिल
पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया
गैस कटिंग के कारोबार का शनिवार को हुआ खुलासा, परंतु मामला रविवार देर शाम को हुआ दर्ज
जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से मौन
कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र सीमावर्ती क्षेत्र, जो तीन जिला को जोड़ती है । वहीं खाकी के नाक के नीचे गैस कटिंग का खेल लंबे समय से पुलिस बैरक से 50 मीटर दूर झोपड़ी में जारी था । जहां छापेमारी के बाद 18 खाली गैस सिलेंडर जब्त किया गया。
इधर कुरसेला थाना क्षेत्र में एनएच किनारे स्थित पुलिस बैरक से महज 50 मीटर की दूरी पर चल रहे अवैध गैस कटिंग के कारोबार का शनिवार को देर खुलासा हुआ, लेकिन पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई की सुस्ती ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी किंचित कुमार और दरोगा भार्गवी ने जब पुलिस बल के साथ टीन से घिरी एक संदिग्ध झोपड़ी में छापेमारी की, तो वहां का नजारा सुरक्षा दावों की पोल खोलने वाला था । बैरक के समीप 24 घंटे जवानों की मौजूदगी के बावजूद इस झोपड़ी के भीतर बेखौफ तरीके से 18 घरेलू और 5 व्यावसायिक गैस सिलेंडर के साथ वजन करने वाला तराजू पाया गया। पूछताछ में इस काले कारोबार के पीछे पंकज साह नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि छापेमारी टीम ने आरोपी को गोदाम खोलने के लिए बुलाया, लेकिन उसके न पहुंचने पर टीम बिना गोदाम की सघन जांच किए और बिना किसी सिलेंडर को जब्त किए ही बैरंग वापस लौट गई।
वहीं शनिवार को पुलिस और खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने तर्क दिया कि मौके पर फिलहाल खाली सिलेंडर मिले हैं और संबंधित व्यक्ति को कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है । रिपोर्ट या कागजात न मिलने की स्थिति में ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस नरम कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा का भाव भर दिया है, क्योंकि गैस कटिंग जैसे खतरनाक काम से एनएच किनारे कभी भी बड़ा धमाका या जानलेवा अग्निकांड हो सकता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ARAarti Rai
FollowMar 23, 2026 08:48:540
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 08:48:310
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 23, 2026 08:47:250
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 08:46:120
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 23, 2026 08:45:560
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 23, 2026 08:45:380
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 23, 2026 08:45:310
Report
ADAnup Das
FollowMar 23, 2026 08:43:16Krishnanagar, West Bengal:কড়া পদক্ষেপ,কেন্দ্রীয় বাহিনী সহ নাকা চেকিং রাজ্য সড়কে।নদীয়ার করিমপুর থানার নন্দনপুর কাঠ মিল মোড়ে করিমপুর কৃষ্ণনগর রাজ্য সড়কে চলছে নাকা চেকিং সকাল থেকেই।
661
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 23, 2026 08:42:23405
Report
ASArvind Singh
FollowMar 23, 2026 08:41:53422
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 23, 2026 08:41:24652
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 23, 2026 08:41:10514
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 23, 2026 08:40:53455
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 23, 2026 08:40:32443
Report