Back
कटिहार कुरसेला में दुर्गा पूजा का भावभीनी विसर्जन, महिलाओं की भीड़ के बीच सुरक्षा चाकचौबंद
RKRANJAN KUMAR
Oct 02, 2025 23:30:24
Katihar, Bihar
कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड में मां दुर्गा को दी गई देर रात भावभीनी विदाई
मां दुर्गा के शोभा यात्रा महिलाओं की उमड़ी भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद
निर्विघ्न होकर प्रतिमाओं व कलश का विसर्जन संपन्न
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से भक्तों ने प्रतिमाओं शोभा कलश का पूजन-अर्चन व क्षमा प्रार्थना के बाद शोभायात्रा निकाली
प्रतिमा विसर्जन यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। महिलाएं नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित रहीं
श्रद्धालुओं ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक होती है, जब हम अपने घर और समाज में स्त्री स्वरूप का सम्मान करें। मां-बेटी, बहन और पत्नी का आदर किए बिना भगवती प्रसन्न नहीं होतीं। यही सच्चा संदेश दुर्गा पूजा का है
विसर्जन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। डीएसपी, थाना अध्यक्ष, एडिशनल एसएचओ दलबल के साथ मौजूद थे। मार्ग पर पुलिस बल तैनात था
भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना के निर्विघ्न संपन्न होने पर खुशी जताई और अगले वर्ष पुनः और भव्य आयोजन की आशा व्यक्त की
विजयादशमी के अवसर पर कटिहार ग्रामीण क्षेत्रों में कुरसेला प्रखंड के अयोध्यागंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से भक्तों ने प्रतिमाओं शोभा कलश का पूजन-अर्चन व क्षमा प्रार्थना के बाद शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मां को भावभीनी विदाई दी।
प्रतिमा विसर्जन यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। महिलाएं नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित रहीं। विसर्जन जुलूस अयोध्यागंज बाजार से शुरू होकर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, कुरसेला चौक होते हुए रामपुर स्थित कोसी नदी घाट पहुंचा, जहां प्रतिमाओं कलश का विसर्जन किया गया।
मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक होती है, जब हम अपने घर और समाज में स्त्री स्वरूप का सम्मान करें। मां-बेटी, बहन और पत्नी का आदर किए बिना भगवती प्रसन्न नहीं होतीं। यही सच्चा संदेश दुर्गा पूजा का है।
वहीं, विसर्जन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। डीएसपी, थाना अध्यक्ष, एडिशनल एसएचओ दलबल के साथ मौजूद थे। मार्ग पर पुलिस बल तैनात था, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना के निर्विघ्न संपन्न होने पर खुशी जताई और अगले वर्ष पुनः और भव्य आयोजन की आशा व्यक्त की।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 03, 2025 02:02:060
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 03, 2025 02:01:090
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 03, 2025 02:00:580
Report
HBHemang Barua
FollowOct 03, 2025 02:00:210
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 03, 2025 01:46:143
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 03, 2025 01:46:071
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 03, 2025 01:45:591
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 03, 2025 01:45:403
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 03, 2025 01:45:310
Report
KRKishore Roy
FollowOct 03, 2025 01:45:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 03, 2025 01:17:030
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 03, 2025 01:16:430
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 03, 2025 01:16:250
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 03, 2025 01:16:170
Report