Back
दिल्ली महारैली के लिए कांग्रेस तैयार, आचार संहिता उल्लंघन का दावा
RKRANJAN KUMAR
Dec 07, 2025 13:31:58
Katihar, Bihar
आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव के समय लोगो के खाते में जो पैसे भेजे गए -- डॉक्टर शकील अहमद खान
कटिहार के राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक अहम बैठक आयोजित
आगामी 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने को लेकर एकट्ठा हुए कांग्रेसी
कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने को लेकर कटिहार के राजेंद्र आश्रम में एक बैठक हुई । इस बैठक में महारैली को सफल बनाने और सभी को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की । जबकि इस मौके पर पूर्व विधायक शकील अहमद खान, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे。
वहीं मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद ने कहा कि 14 दिसंबर को वोट चोरी को लेकर दिल्ली के महारैली हो रही है जिसमें सभी को इसमें शामिल होकर सफल बनाना है ।
वही पूर्व विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव के समय लोगो के खाते में जो पैसे भेजे गए और सरकारी तंत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ है । इसी को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एक महारैली होनी है जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जायेंगे । इसी की तैयारी को लेकर ये बैठक की गई।
वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा है कि महारैली को पूरी तरफ सफल बनाने को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज एकजुट हुए है और सभी को इस रैली में चलने को कहा गया है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report