821102
अमिरथा गांव के पास टूरिस्ट बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 6 पर्यटक हुए घायल
Kaimur, Bihar:कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के अमिरथा गांव के पास मोहनिया की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस ने ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया जहां एक व्यक्ति को रेफर कर दिया गया। वाराणसी से 25 लोग बस में सवार होकर गया जा रहे थे, जिनमें आंध्र प्रदेश के हैं रहने वाले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा कटाव से राघोपुर के घर उजड़े; महिलाएं कर्ज माफी की मांग पर
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली है। किसी का घर गंगा में समा गया, तो किसी का आशियाना कटाव के मुहाने पर खड़ा है। लेकिन इन परिवारों की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। घर उजड़ने के बाद अब महिलाओं पर कर्ज चुकाने का दबाव है। ग्रामीण महिला कमेटी और जीविका समूहों से लिए गए लोन की वसूली के लिए लगातार तकादा किया जा रहा है। सवाल है, जिन महिलाओं के पास रहने के लिए घर नहीं बचा, वे कर्ज कहां से चुकाएंगी? राघोपुर में गंगा का कटाव सिर्फ जमीन और मकान ही नहीं निगल रहा, बल्कि गरीब परिवारों की जमा-पूंजी और उनके भविष्य को भी तबाह कर रहा है। किसी महिला ने खेती के लिए कर्ज लिया था, तो किसी ने अपना घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए। लेकिन गंगा की विनाशलीला ने उनके सपनों को उजाड़ दिया। अब न घर बचा है, न खेती का सहारा और न ही कमाई का कोई पक्का जरिया। कटाव पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब उनका सबकुछ उजड़ चुका है, तब वे लोन की किस्तें कैसे चुकाएं? एक तरफ रहने और खाने का संकट है, तो दूसरी तरफ कर्ज वापसी की चिंता। ऐसे में इन महिलाओं के सामने परिवार चलाने के साथ-साथ कर्ज चुकाने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। अब इन महिलाओं की निगाहें सरकार पर टिकी हैं। वे मांग कर रही हैं कि कटाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए उनके कर्ज माफ किए जाएं और उन्हें राहत दी जाए। सवाल है, क्या घर-बार गंवा चुकी इन महिलाओं को कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी, या गंगा से उजड़ने के बाद अब कर्ज की मार भी झेलनी पड़ेगी?0
0
Report
मोटरसाइकिल को गाँव के ही दंबग ने उठा कर किया था आग के हवाले,पुलिस की कार्यवाही सवालों के घेरे में??
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को गाँव के ही एक दंबग और दूसरा उसका साथी निवासी बिहूनी ने उठा किया था आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती दिख रही है क्या मुस्करा पुलिस के संरक्षण प्राप्त है आरोपियों को क्या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है,पीड़ित न्याय की गुहार लगा लगा कर थक गया है लेकिन स्थानीय पुलिस अभी भी कुम्भकर्ण की नींद में सो रही है।0
0
Report
कैलादेवी नवरात्रि मेले में 250 पुलिस, 300 से अधिक CCTV से सुरक्षा
Karauli, Rajasthan:कैलादेवी में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत । पहले दिन श्रद्धालुओं में माता के दरबार में धोक लगाकर अपनी मनौती मांगी। 20 अक्टूबर तक चलने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा, यातायात, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की है। राज ऋषि प्रकाश जती ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन पूजा-अनुष्ठान के साथ 101 दुर्गा सप्तशती और 108 भैरव स्तोत्र का पाठ नवरात्रि के दौरान होगा । दुर्गा भागवत का आयोजन भी किया जा रहा है । प्रतिदिन कन्या पूजन और कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा निभाई जा रही है । जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप द्विवेदी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मेले में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है । जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें भी तैनात की गई हैं । कालीसिल नदी के घाटों पर सफाई, सुरक्षा और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है । श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, विश्राम स्थल, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ कतार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए ट्रायसाइकिल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चिकित्सा सेवाओं, एंबुलेंस और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के करीब 200 कर्मचारी व्यवस्थाएं संभाल रहे है । जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान स्कूलों में शुरू
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - निहालगंज थाना police ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक धौलपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प और साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालिका पेट्रोलिंग और महिला गरिमा टीम प्रभारी रीना यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल और शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में विद्यार्थों को महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। टीम ने महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। साइबर जागरूकता के तहत सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, जूस जैकिंग, सिम स्वैपिंग, डॉक्सिंग, फर्जी लोन ऐप, रिमोट एक्सेस ऐप, APK फाइल और म्युुल अकाउंट जैसी ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करने और सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट से बचने की सलाह दी गई। साथ ही राजकोप सिटीजन ऐप की उपयोगिता बताकर मौके पर ही डाउनलोड भी करवाया गया0
0
Report
भीमलत बफर जोन में आग चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू
Jaipur, Rajasthan:बूंदी- भीमलत बफर जोन में लगी आग रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के भीमलत प्लांटेशन में लगी आग अभयपुरा बांध के पास ग्रामीणों को दिखाई दिया धुआं ग्रामीणों ने भोपतपुरा नाके पर वन विभाग को दी सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, आग बुझाने का शुरू किया प्रयास दमकल, निजी टैंकर और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका आग से बड़े इलाके में पेड़-पौधे झुलसे, घास जलकर हुई खाक गत वर्ष भी जंगल में आग की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं0
0
Report
दुमका में शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि सभा
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड के दुमका स्थित खिजुरिया में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर स्वर्गीय रूपी सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान जामा की विधायक लुईस मरांडी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वर्गीय रूपी सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका के विधायक बसंत सोरेन की मां तथा झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी थीं। उनका दुमका से गहरा जुड़ाव रहा था। वर्ष 1999 में उन्होंने दुमका संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें बिजेपी प्रत्यासी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद दुमका से उनका खास लगाव बना रहा। जब भी स्वर्गीय शिबू सोरेन दुमका प्रवास पर आते थे, उस दौरान रूपी सोरेन भी यहां रहती थीं। श्रद्धांजलि सभा में जामा विधायक लुईस मरांडी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को याद करते हुए कहा कि उन्हें राजमाता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और आदिवासी समाज की पहचान एवं अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया।0
0
Report
Advertisement
कटिहार के पोठिया में बाइक टक्कर: दो युवकों की मौत, गांव में मातम
Katihar, Bihar:कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक गाड़ी सवार के दो युवकों की मौत पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त, बलखवा मोड़ के पास हादसे में बुझ गए घर के चिराग पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखवा मोड़ के समीप एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे पोठिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखवा मोड़ के समीप एसएच-77 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके पूरा तरह से शोकाकुल हो गया है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान पोठिया निवासी बांके यादव के पुत्र आशीष कुमार यादव और बबलू यादव के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोल भराने जा रहे थे। इसी दौरान बलखवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अपने-अपने परिवार के छोटे बेटे थे। हादसे की खबर जैसे ही पोठिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा, पूरा गांव में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है。0
0
Report
नवादा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा ने मचाया उत्साह
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नवादा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाली गई। जिले के 44 पूजा पंडालों से कलश यात्रा निकाले जाने के साथ ही कई घरों से भी श्रद्धालु जल भरने के लिए सूर्य मंदिर घाट पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा और पूजा-अर्चना के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी की आराधना करते हुए श्रद्धालु अपने घरों और पूजा पंडालों से निकले। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज और माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में घोड़ों की भागीदारी भी देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते नजर आए। सूर्य temple घाट पर जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोग बारी-बारी से कलश में जल भरकर वहां से निकलते रहे। नवरात्र के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा पंडालों में कलश स्थापना और मां दुर्गा की आराधना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई। वहीं, कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना रहा। नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्राओं के साथ नवादा में दुर्गापूजा की रौनक बढ़ गई और चारों ओर भक्तिमय वातावरण दिखाई दिया।0
0
Report
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में नौ-दिनों तक शक्ति आराधना, तांत्रिक पूजा का क्रम
Deoghar, Jharkhand:देवघर शारदीय नवरात्र को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सदियों से सरदार पंडा के द्वारा तांत्रिक विधि से मां की पूजा अर्चना करने की परंपरा रही है जिसका निर्वाह आज भी सरदार पांडा के द्वारा किया जाता है ऐसे तो यहां पर सालों भर बाबा की पूजा अर्चना होती रहती है मगर खास तौर पर शारदीय नवरात्र में माता की विशेष आराधना सरदार पांडाय गुलाब नंद ओझा एवं स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज के द्वारा तांत्रिक विधि से की जाती है इस बार यहां 11 पूजा का तिथि निर्धारित किया गया है जिसमें माता की पूजा अर्चना की जाएगीइसके अलावे 9 दिनों तक बाबा मंदिर प्रांगण स्थित हवन कुंड में हवन किया जाएगा जो नवमी के दिन संपन्न होगा इस संबंध में स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज ने बताया कि यहां पर शक्ति और सैव दोनों ही अपने-अपने तरीके से पूजा अर्चना करते हैं क्योंकि यहां पर माता सती का हृदय गिरा था इसलिए यहां देवी की विशेष आराधना की जाती है जिसको लेकर सरदार पांडा के पूर्वजों द्वारा तांत्रिक विधि से यहां पर पूजा की प्रथम है0
0
Report
Advertisement
पटना में 13 अक्टूबर को वोट चोरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू होगा
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग CPI ML विधायक संदीप सौरभ का बयान दिल्ली के बाद अब पटना में की सड़कों पर उतरेंगे युवा बड़ा प्रदर्शन का प्लान बिहार में वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा को लेकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी गई है सभी लोग दिल्ली नहीं जा पाते हैं तो इसलिए 13 अक्टूबर को एक बड़ा आंदोलन का कॉल किया गया है। वामदल छात्र संगठन के द्वारा 13 तारीख को परसों बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है और वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर यह आंदोलन पटना के गांधी मैदान से निकलेगा विधायक संदीप सौरभ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरीके से दिल्ली में केंद्र सरकार ने हालात बने सीआरपीएफ के साथ-साथ पूरी केंद्रीय एजेंसी को उतार दिया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है देश की युवा वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं और भारत की सरकार उनके साथ किस तरह का व्यवहार कर रही है। पटना में हम लोग 13 तारीख को एक बड़ा आंदोलन करेंगे वोट चोरी के खिलाफ और हम लोगों ने इसकी घोषणा की है केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा आंदोलन करने वाले युवाओं को झींगुर और तेलचट्टा कहे जाने पर गंभीर और पति व्यक्त करते हुए आएगा कहां की जितना माझी जी अपनी वफादारी नरेंद्र मोदी जी के लिए लगातार बोलते रहते हैं उन पर यह प्रेशर रहता है इसलिए उनके बाद का कोई बहुत घायल हो राजनेता और राजनीतिक दल देते नहीं है अब बताइए किस तरह का शब्द का प्रयोग वह भारत के युवा के लिए कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उन्होंने यह मान लिया कि महागठबंधन और nda दोनों में अलग-अलग लोग चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन हम लोग अपनी सीटों पर चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं और जहां महागठबंधन का जो उम्मीदवार मजबूत होगा वहां हमारी पार्टी उसे उम्मीदवार को समर्थन करेगी बाइट — संदीप सौरभ, विधायक, CPI0
0
Report
वार्ड 45 के पार्षद ने जनता क्लिनिक में अनियमितताओं के बाद मांग की चाक-चौबंद व्यवस्था
Jaipur, Rajasthan:बून्दी जनता क्लिनिक का पार्षद ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर जताई नाराजगी वार्ड 45 के पार्षद मोहसिन बैग ने रविवार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) की व्यवस्थाओं और भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया। पार्षद ने कहा कि राज्य सरकार ने वार्डवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया है, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते जनता क्लिनिक धूल फांक रहा है。 पार्षद के अनुसार क्लिनिक में दो बार असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं, इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से उचित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वार्डवासियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
बागपत के बड़ौत में आवारा सांडों का आतंक, बाजार में भिड़ंत से मचा हंगामा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के कस्बा बड़ौत में आवारा सांडों का आतंक है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड बाजार में आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर काफी देर तक युद्ध चला। सांडों के बीच हुई फाइट बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इस दौरान व्यापारियों को नुकसान हुआ है। कठोर मशक्कत के बाद लोगों ने युद्ध को शांत कराया है।0
0
Report
Advertisement
11 केवी लाइन गिरने से 8 वर्षीय नूरी बाई की मौत, अस्पताल में शव सुपुर्द
Jaisalmer, Rajasthan:नलकूप पर खेलते समय करंट लगने से 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत, 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से हुआ हादसा, करंट की चपेट में आने से 8 वर्षीय नूरी बाई की मौत, परिजन बालिका को तुरंत लेकर पहुंचे लाठी चिकित्सालय, चिकित्सकों ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित किया, आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को किया सुपर्द, पुलिस ने मामले को लेकर मर्ग दर्ज कर जांच की शुरू।0
0
Report
डोंबिवली-कल्याण में ट्रैफिक जाम विरोधी जन आंदोलन चल रहा है
Kalyan, Maharashtra:वाहतूक कोंडी विरोधात कल्याण शिळफाटा रोडवर जन आंदोलन कल्याण शिळफाटा चौकामध्ये हे जन आंदोलन सुरू आहे. या जन आंदोलनामध्ये विविध मेसेज असलेले बॅनर हातात घेऊन वाहतूक कोंडीतून डोंबивली, कल्याण, ठाणेकरांची कधी सुटका होईल असा सवाल उपस्थित केला जातोय.या आंदोलनाला मोठ्या प्रमाणात गर्दी झाली असून पोलिसांचा मोठा फौजफाटा तैनात करण्यात आलाय. वाहतूक पोलिसांचं नियोजन शून्य कारभार, प्रशासनातील अधिकारी आणि लोकप्रतिनिधींचा वाहतूक कोंडी सोडवण्यासाठी असलेलं तोकडं नियोजन असल्याचा आरोप केला जातोय.याच आंदोलनाच्या ठिकाणाहून आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी आतिश भोईर यांनी.0
0
Report
हाईकोर्ट में 500 डेरों के सड़क प्रॉजेक्ट रोकने की याचिका, बाजवा पर आम आदमी पार्टी का आरोप
Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਹਲ ਨੇ ਇੱਕ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਤੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਰਾਹੀਂ ਰੋਕਣ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਮਹਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਖਾਸ ਵਕੀਲ ਵੱਲੋਂ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਣ ਰਹੀਆਂ ਡੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਅਰਜੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਜੇਕਰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਇਸ ਅਰਜੀ ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਇਹ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਰੋਕਦੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਦਾ ਸਿੱਧਾ ਸਿੱਧਾ ਨੁਕਸਾਨ ਸੈਂਕੜੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਹੋਏਗਾ ਔਰ ਇਸ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਜੋ ਹੈ ਉਹ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਕੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਹੀ ਏਅਰਜੀ ਆਪਣੇ ਵਕੀਲ ਮਿੱਤਰ ਨੂੰ ਕਹਿ ਕੇ ਲਗਵਾਈ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 500 ਡੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਲਈ ਫੰਡ ਵੀ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਨੇ ਟੈਂਡਰ ਵੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਪਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕੰਮ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਇਸ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹ 500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਡੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ sੜਕਾਂ ਬਣ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਇਸਦਾ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਫਾਇਦਾ ਹੋਏਗਾ ਇਸੇ ਵਜਹਾ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਇਹ ਪਟੀਸ਼ਨ ਪਵਾਈ ਹੈ ਨਾਲ ਹੀ ਮਾਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆਂ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਆਪਣੇ ਹੀ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੰਡੀਆਂ ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਉੱਥੇ ਇੱਕ ਝੂਠਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਕੇ ਗਏ ਨੇ ਕੋਈ ਵੀ ਗੱਲ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਕੋਈ ਸਾਬਤ ਨਹੀਂ ਹੋਈ0
0
Report
Advertisement
