821101
अखलासपुर में 4 दिन से ट्रांसफार्मर पड़ा खराब, जिप सदस्य लल्लू पटेल के आवास पर मिलने पहुंचे ग्रामीण
Bhabua, Bihar:अखलासपुर गांव के वार्ड 5 में 4 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने जिप सदस्य लल्लू पटेल के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्या भी बताई। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी को मामले अवगत करा कर तत्काल ही ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही। जिस पर बिजली विभाग पदाधिकारी ने भरोसा दिया कि तत्काल ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:आज 8 अक्टूबर को यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। IMD के ताजा उपखंडवार अलर्ट में पश्चिमी यूपी के लिए Thunderstorm & Lightning/Squall जारी है, जबकि पूर्वी यूपी के लिए कोई चेतावनी नहीं है। गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र समेत कई जिले। कुछ इलाकों में 40–50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में भी देर रात से बारिश हो रही है और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी जारी है。0
0
Report
महिला चोर ने अमरोहा में लाइट बंद कर गेट खोलने का प्रयास CCTV कैद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में मंगलवार रात एक अज्ञात महिला चोर ने हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहले खंभे पर जल रही लाइट को बंद किया और इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर कई घरों के गेट खोलने का प्रयास किया। CCTV में कैद हुई यह करतूत पहली बार कॉलोनी में सनसनी फैल गई। चोरी की कोशिश के दौरान महिला ने आसपास के कई घर निशाना बनाने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत है और रात के समय सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।0
0
Report
रायबरेली में जीएसटी ने श्याम श्री ग्रुप प्रतिष्ठानों पर छापा, तम्बाकू कारोबार की पूछताछ
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में जीएसटी विभाग ने श्याम श्री ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। छापेमारी देर रात सिंधी क्वार्टर इलाके स्थित श्याम श्री ग्रुप के पंजीकृत संस्थान पर की गई। कार्रवाई के दौरान ग्रुप से संबंधित प्रतिष्ठानों पर विभिन्न कारोबार से जुड़े दस्तावेज़ों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप शराब, तम्बाकू तथा दो पहिया वाहनों के शो रूम का संचालन करता है। फिलहाल जीएसटी विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।0
0
Report
Advertisement
पाचोरा में मक्का चोरी; किसान बाळकृष्ण पाटील ने पुलिस कार्रवाई की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पाचोरा जळगाव जिल्ह्यातील पाचोरा तालुक्यातल्या बात्सर येथील शेतकऱ्यावर दुष्काळाच्या संकटानंतर आता चोरीचं संकट ओढावलं आहे. शेतातून काढणी केलेला मका चोरीला गेल्याचा आरोप शेतकरी बाळकृष्ण पाटील यांनी केलाय. बात्सर शिवारातील गट क्रमांक 133 मधील 1 हेक्टर 98 आर क्षेत्रातून काढणी केलेला मका चोरीला गेल्याचा त्यांचा दावा आहे. या प्रकरणी पोलिसात तक्रार करूनही दखल घेतली जात नसल्याचा आरोप शेतकऱ्याने केलाय. त्यामुळे मका चोरीप्रकरणी गुन्हा दाखल करून संबंधितांवर कारवाई करावी, अशी मागणी बाळकृष्ण पाटील यांनी केली आहे.0
0
Report
देवरी में स्मैक पकड़ी गई, दो गिरफ्तार, तीन अभी भी पुलिस तलाश में
Damoh, Madhya Pradesh:सागर की देवरी पुलिस ने जब्त की स्मैक, दो आरोपी गिरफ्तार तीन की तलाश में जुटी पुलिस.. नशे की गिरफ्त में बुरी तरह से आ चुके बुंदेलखंड में नशा माफिया बेखौफ है और तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। एक बार फिर یہاں स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामला सागर जिले के देवरी से सामने आया है जहां पुलिस कुछ मामलों के आरोपियों की तलाश में जा रही थी इसी बीच रास्ते में दो लोग पुलिस को देखकर भागे तो पुलिस को कुछ शक हुआ और उनका पीछा किया तो दोनों गिरफ्त में आए, चूंकि दोनों बदमाश पुलिस के चिन्हित अपराधी है लिहाजा पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो पुलिस का शक सही साबित हुआ और दोनों के पास से स्मैक के एक एक पैकेट बरामद हुए। जब पुलिस ने पूंछताछ की तो मालूम चला कि वो राजस्थान से स्मैक की ये खेप लेकर आए है और देवरी इलाके में इस स्मैक को सप्लाई किया जाना था। देवरी पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों के जरिए नशे के और सौदागरों तक पुलिस पहुंचेगी। फिलहाल इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिनमें दो पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि तीन की तलाश में पुलिस जुटी है。0
0
Report
हरिद्वार में कांग्रेस प्रदर्शन से पहले आपस में भिड़ंत, गुटबाज़ी से हड़कंप
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से ठीक पहले आपस में भिड़े कार्यकर्ता, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के कार्यक्रम में जमकर हुआ हंगामा。 पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी के साथ कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई, धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल。 प्रदर्शनी स्थल पर किसी बात को लेकर हुआ आपसी विवाद, कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे。 कांग्रेस के अंदरूनी कलह का वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, चर्चाओं का बाजार गर्म。 हाथापाई की असली वजह का अब तक नहीं हो सका खुलासा, संगठन में गुटबाजी खुलकर आई सामने。0
0
Report
Advertisement
बाढ़ में आंगनबाड़ी में बच्चे की मौत, लापरवाही पर सवाल उठे
Barh, Bihar:बाढ़ में आंगनबाड़ी में एक मासूम को सांप काटने के बाद पैदल घर भेज दिया गया और माँ झाड़ फूंक के लिए तांत्रिक और अस्पताल भटकती रही, तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया। बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना पंचायत के पोथमा पर गांव में आंगनवाड़ी में पढ़ने गए एक मासूम की सांप काटने से मौत हो गई। परिजनों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 11:00 बजे आंगनबाड़ी में भोजन के बाद ईशू चापाकल पर हाथ धोने गया था तभी सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। ईशू ने जब आंगनबाड़ी सहायिका को बताया, तब उसने अस्पताल ले जाने के बजाय पैदल घर भेज दिया। आंगनबाड़ी से लगभग 50 मीटर दूर वह पैदल अकेले अपने घर पहुंचा और अपनी मां को सांप काटने की जानकारी दी। मां गांव के कुछ लोगों के समझाने पर मासूम को झाड़ फूंक के लिए बड़हिया लेकर गई, जहां तांत्रिक ने उसे मृत बताया। इसके बाद वह बड़हिया में ही एक अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर अपने घर पहुंचे जहां से फिर जानकारी मिलने के बाद उसे इलाज के लिए शेखपुरा में एक अस्पताल लेकर गए, वहां से फिर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अपने घर पहुंचे। परिजनों ने आंगनबाड़ी सहायिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।0
0
Report
बाराबंकी में चेन स्नैचिंग: दो गिरफ्तार, चेन के टुकड़े और बाइक बरामद
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, वीडियो वायरल, कोतवाली नगर पुलिस ने दो चेन स्नैचरों को किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चेन के तीन टुकड़े बरामद। वारदात में इस्तेमाल यामाहा MT-15 बाइक भी पुलिस ने की बरामद। 4 अक्टूबर की रात कृष्णानगर के पास महिला के गले से छीनी थी चेन। सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाते थे आरोपी। पीछा करने के बाद बाइक से चेन झपटकर हो जाते थे फरार। छीनी गई चेन को टुकड़ों में तोड़कर बेचने का आरोप। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा गौतम और राज वर्मा उर्फ एसके शामिल। पल्हरी अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी, राज वर्मा पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज।0
0
Report
BSAP-13 ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस गोला से 122 जवान बीमार, DMCH में भर्ती
Darbhanga, Bihar:दरभंगा-दरभंगा BSAP-13 के 122 जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ी, ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस का गोला दागने के प्रशिक्षण के दौरान मामला सामने आया. आंसू गैस की गोले एक्सप्लोसिव ब्लास्ट के तुरंत बाद 122 जवानों की तबीयत बिगड़ी. सभी को DMCH में भर्ती कराया गया, जहाँ सभी इलाजरत थे. देर रात BSAP के 117 को डिस्चार्ज किया गया, पांच जवानों का DMCH में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं. दरभंगा- BSAP-13 के कमांडेंट रविश कुमार ने घटना की पुष्टि की कि प्रशिक्षित जवानों को आंसू गैस का गोला दागने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. एक्सप्लोसिव ब्लास्ट के बाद कुछ जवानों को परेशानी हुई. कुल पांच जवानों की तबीयत बिगड़ी, कुछ ने खुजली की शिकायत की. सभी DMCH भेजे गए. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. फिलहाल दो पुलिसकर्मियों को DMCH में भर्ती रखा गया है, अन्य का इलाज चल रहा है. जवानों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बाइट-कमांडेंट रविश कुमार.0
0
Report
Advertisement
अमोल कोल्हे ने मध्यावधी चुनाव पर कहा: ईवीएम पर शक हो तो बैलेट पेपर से चुनाव
Shirur, Maharashtra:देशातील राजकीय वर्तुळातून एक मोठी बातमी समोर येत आहे. देशात मध्यावधी निवडणुका होणार का? या चर्चेवर आता Shirur लोकसभा मतदारसंघाचे खासदार डॉ. अमोल कोल्हे यांनी मोठे आणि महत्त्वपूर्ण विधान केले आहे. मध्यावधी निवडणुका होणे ही लांबची गोष्ट असली, तरी सध्या देशात टोकाची अस्वस्थता निर्माण झाली आहे, असा थेट दावा डॉ. अमोल कोल्हे यांनी केला आहे. तरुणांमधील वाढती बेरोजगारी, वारंवार होणारी पेपरफुटी आणि नुकत्याच झालेल्या निवडणुकांमधील मतदार याद्यांमधील घोळ यामुळे जनतेच्या मनात प्रचंड संशय आणि नाराजी असल्याचे कोल्हे यांनी म्हटले आहे. याशिवाय निवडणूक प्रक्रियेतिल पारदर्शकतेवर बोट ठेवत, जर जनतेच्या मनात ईव्हीएमबद्दल शंका असेल, तर निवडणुका बॅलेट पेपरवरच झाल्या पाहिजेत, असा पुनरुच्चारही त्यांनी केला आहे. दुसरीकडे, पुण्यात सुरू असलेल्या एमपीएससी विद्यार्थ्यांच्या आंदोलनावर बोलताना, सरकारने चालढकल न करता या विद्यार्थ्यांच्या रास्त मागण्या तातडीने मान्य कराव्यात, अशी मागणीही डॉ. कोल्हे यांनी केलीय याच संदर्भात त्यांच्याशी एक्सक्लिझीव बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...0
0
Report
आज यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ आज 8 अक्टूबर को यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। IMD के ताजा उपखंडवार अलर्ट में पश्चिमी यूपी के लिए Thunderstorm & Lightning/Squall जारी है, जबकि पूर्वी यूपी के लिए कोई चेतावनी नहीं है। बारिश/आंधी की संभावना वाले प्रमुख जिले: गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, Ramपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र समेत कई जिले। कुछ इलाकों में 40–50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में आज हल्की बारिश/गरज-चमक की संभावना के साथ बारिश होगी।0
0
Report
पंचकूला: अनधिकृत रेड-ब्लू लाइट वाले वाहन पर 30 हजार का चालान
Panchkula, Haryana:पंचकूला की सड़कों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले तथा वाहनों पर अनधिकृत तरीके से लाल-नीली बत्ती, सायरन, काली फिल्म, अवैध स्टीकर अथवा अन्य प्रतिबंधित चीजों का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी स्वयं भी सड़क पर नियमों की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात करीब 8:30 बजे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह सरकारी वाहन से सेक्टर-14 मार्किट की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसी कार पर पड़ी, जिस पर अस्थायी नंबर प्लेट के साथ अनधिकृत रेड-ब्लू लाइट लगी ہوئی थी। वाहन में 2 युवक सवार थे। डीसीपी द्वारा चालक को वाहन रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे दौड़ा दिया और मार्किट के आसपास के रिहायशी इलाकों में वाहन को घुमाता रहा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने वाहन का पीछा किया और करीब 5 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद सेक्टर-15 के पास कार को रुकवाया गया। इसके बाद डीसीपी द्वारा तत्काल सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया गया। यातायात नियमों की विभिन्न उल्लंघनाओं की जांच के बाद वाहन चालक का 30 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान किया गया। साथ ही वाहन को मौके पर ही इंपाउंड कर थाना सेक्टर-14 में खड़ा करवाया गया。 पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस ऐसे वाहनों पर लगातार नजर बनाए हुए है, जिन पर अनधिकृत स्टीकर, रेड-ब्लू लाइट, ब्लैक फिल्म, अवैध सायरन अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क केवल वाहन चलाने की जगह नहीं, बल्कि सभी की सुरक्षा और सुविधा की साझा जिम्मेदारी है। सड़कों पर अनुशासन और सभ्यता बेहद जरूरी है, इसलिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
कडगांव में पानी देते समय अरुण कोळी नदी में डूबे; शव मिला बाद 24 घंटे
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील कडगाव येथे बैलांना पाणी पाजण्यासाठी वाघूर नदीवर गेलेल्या साठ वर्षीय व्यक्तीचा नदीत बुडून मृत्यू झाल्याची घटना घडली आहे. अरुण माधव कोळी असे मृत व्यक्तीचे नाव आहे. बैलांना पाणी पाजत असताना नदीत पाय घसरल्याने अरुण कोळी हे पाण्यात पडून बेपत्ता झाले. घटनेची माहिती मिळताच अग्निशमन दलाने वाघूर नदीपात्रात शोधमोहीम सुरू केली. तब्बल 24 तासांच्या शोधकार्यानंतर अरुण कोळी यांचा मृतदेह आढळून आला. या घटनेने कडगाव परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे.0
0
Report
300 से अधिक दिव्यांगों को हाईटेक उपकरण, वयोश्री और एपिड योजना के तहत वितरित
Damoh, Madhya Pradesh:भारत सरकार की वयोश्री और एपीड योजना के अंतर्गत दिव्यांग जनों को मिले हाईटेक उपकरण.. एंकर/ सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिव्यांग जनों को भी लाभ मिल रहा है और दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम किए जा रहे है। जिले के तेंदूखेड़ा में भारत सरकार की वयो श्री और एपिड योजना के अंतर्गत 300 से ज्यादा दिव्यांगो को प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ये उपकरण बांटे। इन उपकरणों में ट्राय साइकिल के अलावा बैट्री से चलने वाली गाड़ी भी दिव्यांगो की जरूरतों के हिसाब से दी है। दिव्यागों को मिली इस सौगात में उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देश भर में दिव्यांग जनों को उपकरण बांटे जा रहे और आगे भी दिव्यांग जनों को लेकर सरकार काम करेगी। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी)0
0
Report
दमोह में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर, एक मौत, दो घायल; हत्या का आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, 1 की मौत 2 घायल, देर रात तक सड़क पर हुआ बबाल..एंकर/ दमोह में एक सड़क हादसे के बाद देर रात तक बबाल के हालात बने रहे और एसडीएम की समझाइश के बाद फिलहाल मामला शांत हुआ लेकिन कार्यवाही न होने पर पीड़ितों आई कुशवाहा समाज ने आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी दी है , परिजन इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या की घटना बता रहे है। दरअसल बीती देर शाम हिंडोरिया थाना क्षेत्र के आनु गांव के पास एक बेलगाम ट्रैक्टर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मारी , ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पीछे आ रही दूसरी बाइक से टकराई तो वो बाइक कई फिट दूर जाकर गिरी। जिस बाइक को सीधी टक्कर लगी उस बाइक सवार अजय पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक के दो सवार घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे की खबर के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और शव को हटाने से रोकने लगे और जाम लगा दिया। हालत बिगड़ते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो इलाके के एसडीएम ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत किया। मृतक के परिजन और कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों के मुताबिक ये हादसा नहीं है बल्कि हत्या की गई है, उनके मुताबिक जब इस घटना की खबर लगी तो पुलिस के साथ परिजन और गांव के लोग संबंधित ट्रैक्टर मालिक के घर गए जहां दबंग कहे जा रहे ट्रेक्टर मालिक ने तलवार लेकर लोगों के साथ गाली गलौच की और धमकाया जिसके बाद लोग आंदोलित हुए। एसडीएम के अश्वासन के बाद शव को पुलिस को सौंपा गया है। इस मामले में परिजन हत्या का मामला दर्ज करने के साथ आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे है वहीं कुशवाहा समाज ने चेतावनी दी है कि दबंग पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के साथ चक्का जाम किया जाएगा।बाइट/ अहिरवाल ( घायल)बाइट/लालू पटेल ( मृतक के परिजन)बाइट/ सुंदर कुशवाहा ( अध्यक्ष जिला कुशवाहा समाज दमोह)बाइट/ डॉ मधुर जैन ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)बाइट/ सौरभ गंदर्भ ( एसडीएम दमोह)0
0
Report
Advertisement
