icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोडरमा में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन

Koderma, Jharkhand:कोडरमा में भी विकसित भारत संकल्प सभा एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर अब तक के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कोडरमा ब्लॉक मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुई, जबकि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मशाल और दीप प्रज्वलित किया गया। सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम स्थल से महाराणा प्रताप चौक तक निकली गई, जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पीएम मोदी दीर्घायु होने की कामना की। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि 25 वर्षो के सेवा काल के दौरान पीएम मोदी ने समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई और आज उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र प्रथम के उनके संदेश से लोग ओतप्रोत है। वही कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना करते हुए है कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाएं सशक्त बनी है। वही लोगो ने बताया कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उनके विकास मॉडल का दूसरे राज्य अनुसरण करते थे और आज उन्होंने ने शौचालय, हर घर नल जल के साथ लोगो को सम्मान के साथ जीने के लिए छत दिया है, जो जन सेवा से देश सेवा को समर्पित है।
0
0
Report

धनखड़ ने राहुल गांधी के आरोप पर चुटकी, कहा कांग्रेस हार नहीं मानती

Jhajjar, Haryana:राहुल गांधी और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ली चुटकी कहा कांग्रेस जब तक हार नहीं करेगी स्वीकार जीत का अभियान शुरू होने वाला नहीं कहा चुनाव आयोग की छलनी से टूटा है कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट का लालच झज्जर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे धनखड़ विपक्ष द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र मागे जाने के सवाल का भी दिया जवाब कहा चुनाव आयुक्त की पोस्ट होती है संवैधानिक किसी के मांगने से नहीं होता इस्तीफा चुनाव आयोग की चुनाव प्रक्रिया को बताया पारदर्शी अन्य देशों ने भी की है भारत की चुनाव प्रक्रिया की सराहना धनखड़ बोले कांग्रेस जब हारती है तो स्वयं ओनरशिप लेने की बजाय संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराती है उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग की छलनी से कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट के लालच की कहानी टूट गई है उनके इस बयान को कांग्रेस के चुनावी आरोपों पर सीधा राजनीतिक पलटवार माना जा रहा है मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सराहना झज्जर के नेहरू कॉलेज में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण ऑनलाइन देखने के कार्यक्रम की भी सराहना की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि संकल्प लेकर आगे बढ़ें—हम कर सकते हैं और करेंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है और आज देश का प्रत्येक नागरिक भारत को ऊंची उड़ान भरते हुए देख रहा है धनखड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 42 देशों ने सम्मानित किया है, जो भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है
0
0
Report
Advertisement

फर्जी वीजा से विदेश भेजने की कोशिश: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur, Uttar Pradesh:फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने की कोशिश, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया पीड़ित की शिकायत के बाद दो आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर मे विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने के मामले में बिंदकी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी वीजा व दस्तावेजों के जरिए एक व्यक्ति को विदेश भेजने की कोशिश की थी। बताया गया कि विदेश जाने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में फर्जी दस्तावेज सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना बिंदकी में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। आज मंगलवार को बिंदकी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 107/2025 में वांछित दो अभियुक्तों घूरू उर्फ मकसूद पुत्र स्व. लल्लन निवासी फरीदपुर और नफीस पुत्र स्व. जुम्मन निवासी जोनिहा, थाना बिंदकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व उनका प्रयोग करने, धमकी समेत पासपोर्ट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में बंदरों के आतंक के बीच पूर्व पार्षद ने बंदर बनकर DM दफ्तर प्रदर्शन

मेरठ: बंदरों के आतंक से परेशान पूर्व पार्षद ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन, बंदर बनकर पहुंचे DM ऑफिस मेरठ। शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। वार्ड 60 के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति ठाकुर नीरज सिंह अपने समर्थकों के साथ बंदर का मुखौटा लगाकर जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए नीरज ने कहा - मैं वार्ड 60 से पूर्व पार्षद हूं, वर्तमान पार्षद पति हूं। बंदरों ने इतना बुरा हाल कर रखा है। 200-250 की संख्या में बंदर झुंड में आ जाते हैं। स्कूलों के बाहर, मॉडर्न स्कूल, हैप्पी वैली स्कूल, जनरल पब्लिक स्कूल के बाहर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं, वहां बैठ जाते हैं। कितने लोगों को काट चुके हैं, कितने लोगों को चोटिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग पर बंदरों के चिपटने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। डर है कि किसी दिन कोई बड़ा हादसा न हो जाए। नीरज ने आरोप लगाया कि नगर निगम और वन विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। नगर निगम कहता है ये वन विभाग का काम है, वन विभाग कहता है नगर निगम का काम है। हमने मेयर साहब से भी बात कराई, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से वन विभाग में बात की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सारा प्रशासन सुस्त है, जब हादसा हो जाता है तब जागता है। उन्होंने कहा कि बंदर बनकर प्रदर्शन करने का मकसद विभागों की आंखें खोलना है जो कानों में तेल डालकर सो रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि दोनों विभागों को एक साथ बिठाकर सामंजस्य बनवाया जाए और बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाए। बाइट - ठाकुर नीरज सिंह, पूर्व पार्षद वार्ड 60
0
0
Report

उन्नाव में पिता-बेटों ने मिलकर तीसरे बेटे की हत्या, घर बंटवारे पर विवाद उजागर

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : घर के बंटवारे को लेकर पिता ने बेटों के साथ मिलकर अपने ही बेटे क़ी हत्या कर डाली。 पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर अपने तीसरे नंबर के बेटे दिलशाद को तलवार से काट डाला。 मृतक क़ी पत्नी से विबाद के बाद चौकी पहुंचा था मामला。 चौकी पुलिस ने मृतक क़ी पत्नी को चौकी से था भगाया。 घर के बंटवारे को लेकर मृतक का अपने भाइयो और पिता से चल रहा काफी समय से विवाद。 पत्नी से कहासूनी के बाद विवाद बढ़ा और बेटों के साथ मिलकर पिता ने तीसरे नंबर के बेटे क़ी निर्मम हत्या क़ी。 घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले क़ी कर रही जांच。 घटना के बाद दो बेटे को पुलिस ने हिरासत मे लिया。 बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद का मामला。
0
0
Report

AMRUT 2.0 के तहत कुलगाम में GIS-आधारित मास्टर प्लान पर स्टेकहोल्डर बैठक चर्चा

Kulgam, Stakeholder meeting for preparation of the GIS-based Master Plan for Kulgam Town under AMRUT 2.0 KULGAM, A stakeholder meeting for preparation of the GIS-based Master Plan for Kulgam Town under AMRUT 2.0 was held today at Mini-Secretariat, Kulgam, in presence of MLA Kulgam and Devsar, Commissioner Secretary, Housing and Urban Development Department, Deputy Commissioner, Kulgam, Special Secretary, Housing and Urban Development Department, MD AMRUT 2.0, Director Urban Local Bodies Kashmir and Chief Town Planner Kashmir. The meeting deliberated upon a comprehensive framework for planned, sustainable and future-oriented development of Kulgam town, with the proposed vision and development framework up to 2047 forming a key focus of discussion. During the meeting, the stakeholders discussed positioning Kulgam as a regional agro-logistics and district service hub while ensuring sustainable urban growth, improved connectivity, economic development and better quality of life. Various proposed components of the Master Plan were deliberated upon including strengthening of agro-logistics and mandi infrastructure, development of a multispecialty hospital, educational infrastructure, decentralised parks and recreational spaces, augmentation of the water supply network, improved parking and traffic management, bypass-oriented development and mixed-use development along identified corridors. Local stakeholders from Kulgam, including market associations, traders, town residents, local communities of town, citizens, ex-PRIs and activists, social society members and other concerned development and service oriented departments put forward their suggestions for the finalisation of Master Plan. They suggested that the Master Plan should be framed with a long-term perspective and should not create avoidable liabilities, unplanned development or infrastructure-related burdens for future generations. They stressed that development should remain balanced with environmental protection, adequate infrastructure, traffic management and preservation of the town’s natural resources so that the benefits of planned development are sustained for generations to come. Particular emphasis was laid on river-sensitive development along the Vishaw River, including development of riverfront public spaces and measures for strengthening flood resilience. The need to protect water bodies and environmentally sensitive areas from unsuitable and hazardous activities was also discussed. It was emphasised that dumping and other potentially polluting activities should not be permitted in the vicinity of water bodies. Commissioner Secretary, Housing and Urban Development Department, Mandeep Kaur stressed the need for ensuring that future construction is safe, planned and compatible with surrounding land use. She emphasised that the Master Plan should clearly identify the permissible activities and type of construction in the core area and other designated zones, while preventing hazardous or incompatible structures and activities in sensitive locations. The meeting also discussed formulation of appropriate local development by-laws to regulate construction and land use in accordance with the requirements of the town. The proposed shift towards flexible, demand-driven and mixed-use planning, with compatible uses permitted subject to a defined negative list, was also highlighted as part of the BRAP-compliant planning approach. A properly conceived Master Plan, it was noted, would help determine in advance what needs to be developed, where development should take place and how infrastructure, mobility, public amenities and environmental assets can be protected as the town expands. MLA Kulgam, Mohd Yousuf Tarigami and MLA Devsar, Peerzada Feroze Ahamad emphasised that the Master Plan should genuinely reflect the aspirations, requirements and long-term interests of the people.They called for active involvement of citizens and local stakeholders in the planning process and stressed that their suggestions should be duly incorporated to make the document practical, responsive and implementable. The meeting was attended also by SSP Kulgam, ADDC, ADC, SEs of PWD, Hydraulic and O&M Circles, ACR, ACD, CMO, CAO, DFO, CEO, CEO Municipal Council Kulgam, ARTO, Executive Engineers of PWD (R&B), PHE, KPDCL, Irrigation and Flood Control Divisions, District Officer PCB, besides representatives of Traders Association, Auqaf Committee, Transport Association, Fruit Growers Association and other prominent citizens/public representatives and others. Later, the Commissioner Secretary, Housing and Urban Development Department, visited the dumping site at Lirow and the Animal Birth Control Centre at Kulgam to take stock of the existing facilities and arrangements. During the visits, Mandeep Kaur reviewed the sanitation, waste management and related urban service infrastructure. She emphasised the need for proper management of waste and strengthening of civic amenities in line with the objectives of planned and sustainable urban development.
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट के DNA खुलासे के बाद SIT से असली आरोपी तक पहुँचने की कवायद: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नया मोड़

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -बागेश्वर धाम से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जांच का रुख अब पूरी तरह बदल गया है... हाईकोर्ट में DNA रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि जेल में बंद नामजद आरोपी राजू जाटव भ्रूण का जैविक पिता नहीं है। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत नहीं दी और 2 महीने में SIT बनाकर असली आरोपी को ढूंढने के आदेश दिए हैं। अभियोजन के अनुसार मामला 15 मार्च का है। 16 साल की नाबालिग मां से विवाद के बाद बागेश्वर धाम चली गई थी। 17 मार्च को उसकी मुलाकात राजू जाटव से हुई। आरोप है कि राजू उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और उसी रात बागेश्वर धाम के पास खेत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि वो करीब 15 दिन तक उसे अपने साथ रखता रहा और फिर ट्रेन से पचोर ले गया। बाद में राजू की पत्नी ने ही नाबालिग को पुलिस के पास पहुंचाया था। इसके बाद नाबालिग ने अपनी बहन और बाल कल्याण समिति के सामने घटना की जानकारी दी थी। जांच के दौरान नाबालिग करीब दो महीने की गर्भवती मिली थी। मेडिकल प्रक्रिया के बाद भ्रूण और प्लेसेंटा को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। 29 अगस्त को आई FSL रिपोर्ट में राजू जाटव को भ्रूण का जैविक पिता नहीं माना गया। हाईकोर्ट के आदेश में ये भी दर्ज है कि कोर्ट में बयान के दौरान नाबालिग ने राजू पर दुष्कर्म से इनकार किया था। 25 सितंबर को हाईकोर्ट ने राजू जाटव की दूसरी जमानत अर्जी खारिज करते हुए छतरपुर SP को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा है कि 2 महीने में पता लगाया जाए कि नाबालिग का यौन उत्पीड़न किसने किया और भ्रूण का जैविक पिता कौन है। इसी जांच के बीच 3 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान महिलाओं और माताओं से एक बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अकेले बागेश्वर धाम ना आएं, अनजान लोगों और यहां तक कि सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। मंदिर और हाल के अलावा कहीं ना जाएं और धाम में ज्यादा दिनों तक ना रुकें। हालांकि बाबा बागेश्वर ने अपनी अपील में इस नाबालिग वाले मामले का नाम नहीं लिया, लेकिन इस घटना के बाद आई ये अपील सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद SDOP खजुराहो और बमीठा पुलिस की विशेष टीम संभावित संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेकर DNA मिलान करेगी, तभी इस पूरे मामले की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अरवल में सेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ, मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर उद्घाटन

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के उमैराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के मुख्य चौराहे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संकल्प ज्योति की स्थापना कर यात्रा का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल 25 वर्षों का शासनकाल नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र कल्याण की लंबी यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बचपन से ही लोगों की सेवा और कल्याण के कार्यों से जुड़े रहे हैं और आज भी देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि अरवल में स्थापित सेवा ज्योति देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केंद्रीय मंत्री ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 21वीं सदी भारत की होगी। विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र था और आज दूसरे नरेंद्र यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक नरेंद्र की भविष्यवाणी को दूसरा नरेंद्र पूरा करने में जुटा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top